Bihar CM Nitish Kumar - Sach Kahoon Hindi

Bihar CM Nitish Kumar: क्या सीएम पद छोड़ेंगे नीतीश कुमार? राज्यसभा जाने की खबरों के बीच दिया बड़ा बयान
Bihar CM Nitish Kumar: पटना। बिहार की राजनीति में इन दिनों हलचल तेज है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच उन्होंने पहली बार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। गुरुवार (05 मार्च 2026) को सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (formerly Twitter) पर पोस्ट करते हुए अपनी इच्छा जाहिर की।

नीतीश कुमार ने लिखा कि पिछले दो दशकों से अधिक समय से बिहार की जनता ने उन पर भरोसा और समर्थन बनाए रखा है। इसी विश्वास की ताकत से उन्होंने राज्य और जनता की पूरी निष्ठा के साथ सेवा की है। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से बिहार आज विकास और सम्मान के नए आयाम स्थापित कर रहा है, जिसके लिए वे पहले भी कई बार लोगों का आभार व्यक्त कर चुके हैं।

सीएम ने अपने पोस्ट में आगे कहा कि जब उन्होंने संसदीय जीवन की शुरुआत की थी, तभी से उनके मन में एक इच्छा थी कि वे बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों के साथ-साथ संसद के भी दोनों सदनों के सदस्य बनें। इसी क्रम में इस बार होने वाले चुनाव में वे राज्यसभा सदस्य बनने की इच्छा रखते हैं।

उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनका जनता के साथ रिश्ता आगे भी कायम रहेगा। उन्होंने लिखा कि भविष्य में बनने वाली नई सरकार को उनका पूरा सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा और वे विकसित बिहार के लक्ष्य के लिए काम करते रहेंगे।

जेडीयू कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध | Bihar CM Nitish Kumar:

मुख्यमंत्री के राज्यसभा जाने की इच्छा जताने के बाद Janata Dal (United) के कुछ कार्यकर्ताओं ने विरोध भी जताया। मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह उनके लिए दुखद खबर है। उनका कहना है कि छात्र आंदोलन से लेकर आज तक नीतीश कुमार ने बिहार की जनता की सेवा की है और राज्य के लोग उन्हें अपने परिवार की तरह मानते हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि बिहार में नीतीश कुमार के अलावा कोई दूसरा मुख्यमंत्री नहीं हो सकता और वे चाहते हैं कि वे ही आगे भी राज्य के मुख्यमंत्री बने रहें। इस बीच बिहार की राजनीति में यह सवाल चर्चा का विषय बन गया है कि अगर नीतीश कुमार राज्यसभा जाते हैं तो राज्य की राजनीति में आगे क्या बदलाव देखने को मिल सकता है।

मुख्यमंत्री ने 51,389 शिक्षकों को प्रदान किया नियुक्ति पत्र
पटना। आज रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में बीपीएससी से तीसरे चरण की बहाली में चयनित 51,389 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने शिक्षक नियुक्ति के तृतीय चरण में 51,389 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। Bihar News

पटना, नालंदा, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, अरवल, सारण, वैशाली के अभ्यर्थियों को गांधी मैदान में आयोजित समारोह में नियुक्ति पत्र दिया गया। उन्होंने कहा कि जब हम लोगों को यहां काम करने का मौका मिला तो शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरी के लिए कई कदम उठाए गए। शिक्षकों की कमी को देखते हुए वर्ष 2006-07 से पंचायत एवं नगर निकायों के माध्यम से बड़े पैमाने पर नियोजित शिक्षकों की नियुक्ति की गई थी। इसके बाद से लगातार शिक्षकों की बहाली की जा रही है।

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा ली गई

वर्ष 2023 के बाद से सरकारी शिक्षकों की बहाली के लिए बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा परीक्षा ली गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नियोजित शिक्षकों को भी परीक्षा के माध्यम से सरकारी शिक्षक बनाने वाले फैसले के बारे में बताया। इस क्रम में उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकार ने कोई काम नहीं किया था। उन्होंने प्रदेश में लड़कियों को शिक्षित बनाने और शिक्षकों के विकास के लिए किए जा रहे कामों को भी गिनाया। बताया गया कि कुल चयनित प्रारंभिक शिक्षकों में 56 प्रतिशत महिलाएं हैं।

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि आप बेहतर ढंग से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते रहें। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय चौधरी, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार भी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि बीपीएससी से पहले चरण में 1.20 लाख, दूसरे चरण में 96,823 शिक्षकों की बहाली हुई थी। Bihar News

Nasa News: नासा की आई बड़ी अपडेट! सुनीता विलियम्स कब छोड़ेंगे अंतरिक्ष?

सीएम ने खोला राज्य की जनता के लिए 8,837 करोड़ की योजनाओं का पिटारा!
पटना, (आईएएनएस)। शुक्रवार को बिहार सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने ग्रामीण कार्य विभाग की 8,837.77 करोड़ रुपए की 6,199 योजनाओं का रिमोट कंट्रोल द्वारा कार्यारंभ एवं उद्घाटन करके बिहार राज्य की जनता को बड़ा तोहफा दिया है। इन योजनाओं के तहत 6,509.93 करोड़ रुपए की 4,390 योजनाओं का कार्यारंभ तथा 2,327.84 करोड़ रुपए की 1,809 योजनाओं का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि यह अत्यंत खुशी की बात है कि ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा कई पथों एवं पुलों के उद्घाटन के साथ ही शिलान्यास भी किया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन और भी आसान होगा। Bihar News

मुख्यमंत्री ने जनता को विश्वास में लेते हुए कहा कि जिन योजनाओं का कार्यारंभ किया गया है, उन सभी पथों एवं पुलों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय रहते पूरा कर लिया जाएगा। वैसे सभी पथों एवं पुलों, जिनका उद्घाटन किया जा रहा है, उन सभी पथों का नियमित निरीक्षण करते हुए उनका मेंटेनेंस भी किया जाएगा, जिससे उसकी गुणवत्ता ज्यादा लंबे समय तक बनी रहे। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण कार्य विभाग के पदाधिकारियों को विभाग के अन्य सभी पथों एवं पुलों की सतत निगरानी करते हुए उनका नियमित मेंटेनेंस भी करने का निर्देश दिया।

763 पथों एवं 4 पुलों का निर्माण किया गया

योजनाओं के तहत मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के अंतर्गत 983 करोड़ रुपए की लागत से 763 पथों एवं 4 पुलों का निर्माण किया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण कार्यक्रम अंतर्गत 1,113 करोड़ रुपए की लागत से 972 पथों की मरम्मत कराई गई है। मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना अंतर्गत 92 करोड़ रुपए की लागत से 33 पथों का उन्नयन शामिल है। इसमें राज्य योजना अंतर्गत 139 करोड़ रुपए की लागत से 5 पथ भी शामिल हैं। जिन योजनाओं की शुरूआत हुई है, उसमें मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना अंतर्गत 1,824 करोड़ रुपए की लागत से 1,472 पथ एवं पांच पुलों का निर्माण किया जाना है। जबकि, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण कार्यक्रम अंतर्गत 2,350 करोड़ रुपए की लागत से 2.306 पथों की मरम्मत होगी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना अंतर्गत 1,739 करोड़ रुपए की लागत से 442 पथों एवं एक पुल का उन्नयन का कार्य कराया जाना है तथा राज्य योजना अंतर्गत 597 करोड़ रुपए की लागत से 30 पथों एवं 139 पुलों का निर्माण होगा। इस कार्यक्रम में ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार सहित कई नेता और अधिकारी उपस्थित रहे। Bihar News

IPL 2025: क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी! इस दिन से शुरू हो रहा है आईपीएल!

Nitish Kumar: नीतीश कुमार ने दिखाये अपने रंग! मांगा मोदी सरकार 3.0 से बिहार के लिए ‘विशेष श्रेणी’ का दर्जा
Nitish Kumar’s  seeks ‘special category’: पटना (एजेंसी)। जेडी(यू) ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट डालकर बिहार के लिए मोदी सरकार 3.0 से विशेष श्रेणी के दर्जे की मांग की है। शुक्रवार को ‘एक्स’ पर जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी का एक वीडियो पोस्ट हुआ, जिसमें उन्हें यह कहते हुए दिखाया गया, ‘‘वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और आगामी बिहार विधानसभा चुनाव-2025 की तैयारियों की समीक्षा के लिए दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई है।’’ Bihar News

T20 World Cup 2024 : फाइनल पर मंडराया ‘बड़ा खतरा’! कौन बनेगा चैंपियन?

इससे एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि जेडी(यू) और बीजेपी बिहार में सुशासन के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दिल्ली में जेडी(यू) सांसदों के साथ बैठक के बाद यह बात कही।

पीएम मोदी ने एक्स पर बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए एक पोस्ट में कहा ‘‘@Jduonline के सांसदों के साथ शानदार बैठक हुई। हमारी पार्टियों का बिहार में कुशासन, भ्रष्टाचार और अपराधीकरण से लड़ने और साथ मिलकर काम करने का लंबा इतिहास रहा है। @NitishKumar जी के नेतृत्व ने बिहार को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है। हम सुशासन के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।’’ Bihar News

बिहार में अक्टूबर 2025 में 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान होने की उम्मीद है।

क्या है ‘विशेष दर्जा श्रेणी’? | Bihar News

पांचवें वित्त आयोग की सिफारिशों के आधार पर 1969 में शुरू की गई विशेष दर्जा श्रेणी का उद्देश्य पहाड़ी इलाकों और रणनीतिक अंतरराष्ट्रीय सीमाओं वाले आर्थिक और बुनियादी ढांचे की दृष्टि से पिछड़े राज्यों का समर्थन करना था। 2023 में, पूर्व केंद्रीय मंत्री गिरिधारी यादव ने संसद को सूचित किया कि राष्ट्रीय विकास परिषद (ठऊउ) ने पहले विशेष ध्यान देने की आवश्यकता वाले विशिष्ट विशेषताओं वाले राज्यों को योजना सहायता के लिए विशेष श्रेणी का दर्जा दिया था।

इन विशेषताओं में शामिल हैं:

चुनौतीपूर्ण पहाड़ी इलाका

कम जनसंख्या घनत्व और/या महत्वपूर्ण आदिवासी आबादी

अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर रणनीतिक स्थिति

आर्थिक और अवसंरचनात्मक अविकसितता

राज्य के वित्त की वित्तीय दिवालियापन

इससे पहले, बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि विशेष दर्जा श्रेणी के तहत प्रायोजित योजनाओं के लिए केंद्र से 90 प्रतिशत धन प्राप्त होता है। इसके विपरीत, इस श्रेणी से बाहर के अन्य राज्यों को केंद्र से 60 से 70 प्रतिशत धन प्राप्त होता है, जबकि शेष राशि उनके अपने वित्त से प्राप्त होती है। Bihar News

Budget 2024 : महिलाओं के लिए खुशखबरी! हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए! गरीब परिवारों को मिलेंगे 3 सिलेंडर…

नीतीश ने सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
पटना। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेता नीतीश कुमार ने आज सातवीं बार (Chief Minister of Bihar) बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कुमार को राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में राज्यपाल फागू चौहान ने मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कुमार के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता तार किशोर प्रसाद एवं रेणु देवी तथा जदयू के विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, अशोक चौधरी और मेवालाल चौधरी ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।

राजद के साथ कांग्रेस और वामदलों ने भी शपथ ग्रहण समारोह का किया बहिष्कार

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ ही कांग्रेस और वामपंथी पार्टियों ने भी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार करने की घोषणा की है। राजद के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर शपथ ग्रहण समारोह के बहिष्कार के पार्टी के निर्णय की जानकारी दी गई है। ट्वीट में कहा गया है ,”राजद शपथ ग्रहण का बायकॉट करता है। बदलाव का जनादेश एनडीए के विरुद्ध है। जनादेश को ‘शासनादेश’ से बदल दिया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।