Unemployed Teachers - Sach Kahoon Hindi

मोती महल घेरने जा रहे बेरोजगार अध्यापकों व पुलिस में धक्कामुक्की
पुलिस ने वाईपीएस चौंक पर बेरोजगारों को बेरीकेड्स लगाकर रोका (Unemployed Teachers )

पंजाब सरकार घर-घर नौकरी की जगह कम पोस्टें निकालकर कर रही मजाक: नेता

सच कहूँ/खुशवीर तूर पटियाला। सांझा मोर्चा बेरोजगार अध्यापकों की ओर से मंगलवार को मोती महिला के घेराव करने दौरान पुलिस से धक्कामुक्की हुई। भारी संख्या में पुलिस फोर्स ने (Unemployed Teachers) बेरोजगार अध्यापकों को पुलिस ने वाईपीऐस चौक में बेरीकेड लगाकर रोक लिया, जिसके बाद उक्त अध्यापकों ने वहीं धरना लगा दिया। शाम को अध्यापकों को फिर 3 दिसंबर की मीटिंग का समय देकर शांत कर दिया।

पुलिस प्रशासन पर गाली-गलौच करने का भी आरोप

जानकारी के अनुसार टैट पास बेरोजगार बीएड अध्यापक यूनियन, बेरोजगार डीपीई (873), मल्टीपपर्ज हैल्थ वर्कर, पीटीआई (646) व आर्ट एंड क्राफ्ट यूनियन के बड़ी संख्या कार्यकर्ता बारांदरी बाग में इकठ्ठा हुए। यहां उन्होंने प्रदेश सरकार के विरुद्ध भड़ास निकाली। इसके बाद अध्यापकों ने मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह की रिहायश की तरफ कूच किया। पुलिस ने रोकने के लिए कई स्थानों पर प्रबंध किए हुए थे, लेकिन वे बेरीकेड्स तोड़कर वाईपीएस चौंक नजदीक जा पहुंचे। जब अध्यापक आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे थे तो इनकी पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। अध्यापक नेताओं ने पुलिस प्रशासन द्वारा गाली-गलौच करने का भी आरोप लगाया।

बेरोजगार बीएड टैट पास यूनियन के राज्य प्रधान सुखविन्द्र सिंह ढिल्लवां, बेरोजगार डीपीई (873) यूनियन के राज्य प्रधान जगसीर सिंह, पीटीआई (646) यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण नाभा, बेरोजगार आर्ट एंड क्राफ्ट यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष हरजिन्द्र सिंह व बेरोजगार मल्टीपपर्ज हैल्थ वर्कर यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार कम पदों का विज्ञापन जारी व नई-नई शर्तें लागू कर बेरोजगार अध्यापकों के साथ मजाक कर रही है। योग्य उम्मीदवारों को भर्ती करने से भाग रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने कई बार मीटिंग का समय दिया जो किसी परिणाम तक नहीं पहुंच रही। बेरोजगार अध्यापकों ने मांग की है कि पंजाब सरकार शिक्षा प्रोवाईडरों को बिना शर्त रेगुलर करे और नए पद में शिक्षा प्रोवाइडरों को विशेष छूट देकर उच्च-योग्यताएं वाले उम्मीदवारों को अनदेखा न करें। नई अध्यापक भर्ती में आयु सीमा 37 से बढ़ाके 42 वर्ष कर मास्टर कैडर की सामाजिक शिक्षा, पंजाबी, हिंदी की पदों में विस्तार किया जाए। इस मौके डीटीएफ ने उपाध्यक्ष रघुवीर भवानीगढ़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रमदेव सिंह और अतिन्द्र सिंह, जीटीयू से सुखविन्द्र सिंह चाहल, ठेका कर्मचारी संघर्ष मोर्चा पंजाब से प्रधान बलिहार सिंह इत्यादि ने संबोधित किया।

तीन दिसंबर की मीटिंग तय

लंबे समय से बेरोजगारों ने अपना प्रदर्शन जारी रखा। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने इन नेताओं को तीन दिसंबर को पंजाब की सब-समिति के साथ मीटिंग तय करवाई गई। मोर्चे के नेताओं ने कहा कि यदि तीन दिसंबर को मीटिंग न हुई या सार्थक नहीं रही, तो 11 दिसंबर को फिर मुख्यमंत्री के मोती महल को घेरा जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मेरिट लिस्ट जारी करने की मांग, यूनियन के चार बेरोजगार अध्यापक टॉवर पर चढ़ गए थे
पैनल बैठक का समय मिलने के बाद टॉवर से नीचे उतरे अध्यापक (Unemployed Teachers)

प्रशासन ने 24 नवंबर को शिक्षा मंत्री से बैठक करवाने का दिया भरोसा

संगरूर (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। बेरोजगार पीटीआई अध्यापक यूनियन (646) द्वारा रोजगार प्राप्ति के लिए मेरिट लिस्ट जारी करवाने के लिए पिछले लंबे समय से किए जा रहे संघर्ष के तहत सरकार द्वारा कोई सार्थक कदम न उठाए जाने करोष स्वरूप रविवार को (Unemployed Teachers) बेरोजगार अध्यापकों ने कड़ा रुख अपनाया।

संघर्ष को तेज करते हुए यूनियन के चार सदस्य अशोक कुमार निवासी फाजिल्का, वकील राम निवासी मानसा, शिदर राम निवासी पातड़ा व दिलबल सिंह निवासी बड़बर शहर के हरगोबिदपुरा रोड़ पर मौजूद मोबाइल कंपनी के टावर पर चढ़ गए, जबकि बाकी सदस्यों ने शिक्षामंत्री विजयइंद्र सिंगला की कोठी के रास्ते पर धरना लगाकर आवाजाही ठप की। बेरोजगार पीटीआइ अध्यापकों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। टावर पर चढ़े चारों बेरोजगार अध्यापकों ने एलान किया कि जब तक उन्हें रोजगार देने की मांग पर सरकार सहमति नहीं देगी, तब तक वह टावर पर डटे रहेंगे। शाम चार बजे पैनल बैठक का समय मिलने पर चारों बेरोजगार अध्यापक टावर से नीचे उतरे।

अन्य सदस्यों ने शिक्षा मंत्री की कोठी के रास्ते पर लगाया धरना

प्रांतीय कमेटी नेता कृष्ण नाभा, जिला प्रधान संदीप सिंह व जिला प्रधान मानसा जसविदर सिंह ने कहा कि बेरोजगार पीटीआई अध्यापक पिछले लंबे समय से रोजगार प्राप्ति के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस संघर्ष दौरान कई बार पैनल बैठकें भी कर चुके हैं, लेकिन उनकी मांग की पूर्ति की बजाए केवल भरोसा ही मिल रहा है। एक नवंबर को पीटीआई बेरोजगार अध्यापकों ने महावीर चौक में दिन भर चक्का जाम किया, जिसके बाद प्रशासन ने शिक्षामंत्री से पैनल बैठक करवाने के लिए पत्र दिाय था, लेकिन उनकी पैनल से बैठक अभी तक नहीं करवाई गई।

इससे पहले आठ अक्टूबर को हुई पैनल बैठक में शिक्षामंत्री व शिक्षा सचिव ने यूनियन से मांग पत्र लेकर दस दिन का समय मांगा था, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं की गई। इस कारण मजबूरन आज फिर शिक्षामंत्री के शहर में बेरोजगार पीटीआई अध्यापक करो या मरो की नीति को लेकर संघर्ष में उतरे हैं। रोजगार लेकर ही घरों को वापस लौटेंगे, अन्यथा टावर के नीचे ही पक्का मोर्चा लगाया जाएगा। इसके बाद बेरोजगार अध्यापकों ने अन्य संगठनों के साथ मिलकर शिक्षामंत्री विजयइंद्र सिंगला की कोठी समक्ष पटियाला-बठिडा बायपास रोड़ पर धरना लगाया।

तहसीलदार ने करवाया धरना समाप्त

शाम चार बजे तहसीलदार मालेरकोटला बादलदीन ने लिखित तौर पर 24 नवंबर को शिक्षामंत्री से पैनल बैठक का समय दिलाकर धरना समाप्त करवाया। धरना समाप्त करके बेरोजगार अध्यापकों ने एलान किया कि यदि पैनल बैठक में उनकी मांग अनुसार मेरिट लिस्ट जारी न की तो संघर्ष तेज किया जाएगा। इस मौके पर अमनप्रीत सिंह, हरविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, सेवक सिंह, मनजीत सिंह, दिलवर सिंह, परमिदर राम आदि उपस्थित थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।