Panchayat Samiti - Sach Kahoon Hindi

बारां, श्रीगंगानगर और करौली जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान जारी
जयपुर। राजस्थान के बारां, श्रीगंगानगर और करौली जिले में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए तीसरे एवं अंतिम चरण में मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था एवं कोरोना गाइडलाइंस की पालना के साथ आज सुबह साढ़े सात बजे शांतिपूर्ण शुरू हो गया। कड़ाके की सर्दी के बीच मतदान शुरू होने से पहले मतदान केन्द्रों को सेनेटाइज किया गया और कोरोना गाइडलाइंस की पालना के साथ मतदान शांतिपूर्वक शुरु हुआ। तेज ठंड के कारण शुरू में मतदान केंद्रों पर मतदाता कम नजर आए लेकिन बाद में धीरे-धीरे मतदान केन्द्रों पर कतारें लगनी शुरू हो गई। मास्क पहने मतदाताओं को ही मतदान केन्द्र में प्रवेश दिया जा रहा है।

चुनाव आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि मतदान सुबह शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ और सायं साढ़े पांच बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। उन्होंने मतदाताओं से सुरक्षित स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वे घर से मास्क लगाकर मतदान के लिए जाएं। मतदान केंद्र में जाने से पहले हाथों को सेनेटाइज करें और मतदान के समय पंक्ति में खड़े रहने के दौरान चिन्हित गोलों पर खड़े रहकर या उचित दूरी बनाते हुए अपनी बारी का इंतजार करें। उन्होंने मतदाता, उम्मीदवार या उनके समर्थकों से मतदान केंद्र या आसपास भीड़ या समूह में खड़े नहीं रहने की भी अपील की।

मेहरा ने बताया कि तीसरे चरण और अंतिम चरण में इन तीन जिलों में कुल 8 लाख 72 हजार 597 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें से 4 लाख 51 हजार 76 पुरुष, 4 लाख 11 हजार 517 महिला व 4 अन्य मतदाता हैं। तीसरे चरण में 7 पंचायत समितियों के 141 वार्ड और उनसे संबंधित जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव होंगे। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सदस्यों के लिए 503 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है, जबकि तीन उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं।

तीसरे चरण के मतदान के लिए 1183 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 64.35 और दूसरे चरण में 68.57 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। उन्होंने मतदाताओं से इसी जोश और उत्साह के साथ तीसरे और अंतिम चरण में भी मतदान करने की अपील की। उल्लेखनीय है कि तीनों चरणों की मतगणना 21 दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर करवाई जाएगी। प्रधान और प्रमुख का चुनाव 23 दिसंबर और उप प्रधान और उप प्रमुख के लिए चुनाव 24 दिसंबर को होगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

21 जिलों में पंचायत समिति एवं जिला परिषदों के चुनाव के लिए मतदान जारी
जयपुर। राजस्थान में पंचायत समिति और जिला परिषद के पहले चरण के चुनाव के तहत आज 21 जिलों की 65 पंचायत समितियों में मतदान शुरू हो गया। निर्वाचन आयाेग के अनुसार 10 हजार 131 मतदान केंद्रों पर 72.38 लाख मतदाता शाम पांच बजे तक अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें 37 लाख 47 हजार 347 पुरुष, 34 लाख 90 हजार 696 महिला और 23 अन्य मतदाता हैं। सभी चरणों के मतदान सम्पन्न होने के बाद आठ दिसंबर को मतगणना करवाई जाएगी। निर्वाचन आयोग के अनुसार प्रथम चरण के तहत अजमेर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, झालावाड़, झुझूंनूं, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, टोंक और उदयपुर जिले की 65 पंचायत समितियों के 1310 सदस्यों और उनसे संबंधित जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान हो रहा है।

प्रथम चरण में करीब 25 हजार ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। चुनाव कार्य में 50 हजार से ज्यादा कार्मिक लगाये गये हैं। उल्लेखनीय है कि जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए प्रथम चरण के लिए 23 नवंबर, द्वितीय चरण के लिए 27 नवंबर, तृतीय चरण के लिए एक दिसंबर और चतुर्थ चरण के लिए पांच दिसंबर को मतदान करवाया जाएगा। मतगणना आठ दिसंबर को प्रातः 9 बजे से सभी जिला मुख्यालयों पर होगी। चुनाव आयुक्त पीएस मेहरा ने कहा कि प्रथम चरण के साथ अन्य चरणों में होने वाले मतदान के दौरान केंद्र, राज्य और राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कोविड-19 संबंधी जारी दिशा-निर्देशों की कड़ाई से पालना के साथ मतदान करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ’सुरक्षित मतदान’ के लिए स्थानीय प्रशासन ’नो मास्क-नो एंट्री’, सोशल डिस्टेंसिंग और पर्याप्त सेनेटाइजेशन की व्यवस्था की जाये।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।