Elon Musk - Sach Kahoon Hindi
Starlink: स्टारलिंक का भारत में डेब्यू! पैदा हो सकती है पृथ्वी की कक्षा में विनाशकारी स्थिति
Satellite Collision: नई दिल्ली। एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स की स्टारलिंक सेवा को भारत में शुरू करने की अंतिम अनुमति और संभावित कीमतों को लेकर चर्चाओं के बीच वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में बढ़ती भीड़ को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि पृथ्वी की कक्षा में लगातार बढ़ रहे उपग्रह भविष्य में एक बड़े संकट का कारण बन सकते हैं। Starlink News
वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान कक्षीय व्यवस्था एक तरह से “ताश के पत्तों के घर” जैसी नाजुक स्थिति में है। आशंका जताई जा रही है कि किसी बड़े सौर तूफान की स्थिति में केसलर सिंड्रोम नामक परिदृश्य हकीकत बन सकता है। यह एक सैद्धांतिक स्थिति है, जिसमें उपग्रहों की आपसी टक्कर से अंतरिक्ष में मलबे की श्रृंखला बन जाती है, जिससे कक्षा में काम करना लगभग असंभव हो सकता है।
साल 2023 में अमेरिकी फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) में दाखिल एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीते चार वर्षों में स्टारलिंक के उपग्रहों को करीब 50 हजार बार संभावित टकराव से बचने के लिए अपनी कक्षा बदलनी पड़ी। साउथैम्प्टन विश्वविद्यालय के खगोल-भौतिकी प्रोफेसर ह्यू लुईस का अनुमान है कि 2028 तक यह संख्या हर छह महीने में दस लाख तक पहुंच सकती है। SpaceX News
जैसे-जैसे टकराव से बचाव की घटनाएं बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे गलती की गुंजाइश भी कम होती जा रही है। यदि केसलर सिंड्रोम वास्तव में घटित होता है, तो पृथ्वी की कक्षा में किसी भी नए अंतरिक्ष यान को भेजना अत्यंत जोखिम भरा हो जाएगा, क्योंकि अंतरिक्ष मलबे से टकराने की संभावना कई गुना बढ़ जाएगी।
सौर तूफान बन सकते हैं खतरे की वजह | SpaceX News
प्रिंसटन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार, सौर तूफान इस पूरे परिदृश्य में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। सौर गतिविधियों से वायुमंडल का तापमान बढ़ता है, जिससे कक्षीय खिंचाव अधिक हो जाता है। ऐसे में उपग्रहों को अपनी स्थिति बनाए रखने और टकराव से बचने के लिए ज्यादा ईंधन खर्च करना पड़ता है।
शोधकर्ताओं ने मई 2024 में आए ‘गैनन सौर तूफान’ का उदाहरण दिया, जब निचली कक्षा में मौजूद पृथ्वी के आधे से अधिक उपग्रहों को अपनी कक्षा बदलने के लिए ईंधन का उपयोग करना पड़ा था। इसके अलावा, सौर तूफान उपग्रहों के संचार और नेविगेशन सिस्टम को भी प्रभावित कर सकते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है।
क्या है CRASH क्लॉक | SpaceX News
अंतरिक्ष में बढ़ती भीड़ के खतरे को मापने के लिए वैज्ञानिकों ने CRASH (Collision Realization and Significant Harm) क्लॉक नाम का एक पैमाना विकसित किया है। यह संकेत देता है कि यदि सौर तूफान के कारण उपग्रह संचालकों के बीच संपर्क टूट जाए और बचाव की कोशिशें नाकाम हों, तो कितने समय में एक बड़ी टक्कर हो सकती है।
वर्तमान आकलन के अनुसार, CRASH क्लॉक 2.8 दिन पर पहुंच चुकी है, जबकि 2018 में यह आंकड़ा 121 दिन था। विशेषज्ञों का मानना है कि यह तेज गिरावट 2019 के बाद से शुरू हुए स्टारलिंक मेगा-कॉन्स्टेलेशन प्रोजेक्ट के कारण आई है, जिसने अंतरिक्ष में उपग्रहों की संख्या तेजी से बढ़ा दी है। SpaceX News
Elon Musk Net Worth 2025: दुनिया के पहले व्यक्ति एलन मस्क, 500 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक
Elon Musk Net Worth 2025: नई दिल्ली। टेस्ला और स्पेसएक्स के प्रमुख एलन मस्क ने वैश्विक संपत्ति की सूची में नया इतिहास रच दिया है। उनकी कुल संपत्ति 500 अरब अमेरिकी डॉलर के स्तर तक पहुँच गई है, जिससे वे ऐसा मुकाम पाने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं। Elon Musk News
विशेषज्ञों के अनुसार, मस्क की यह अभूतपूर्व उपलब्धि मुख्य रूप से टेस्ला के शेयरों में लगातार बढ़त और उनकी अन्य कंपनियों—स्पेसएक्स और एक्सएआई—के तेज़ी से बढ़ते मूल्यांकन की वजह से संभव हुई है। वर्ष 2025 में अब तक टेस्ला के शेयरों में 14 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई है। पिछले कारोबारी सत्र में भी टेस्ला के शेयर 3.5 प्रतिशत चढ़े, जिसके चलते मस्क की संपत्ति में 8 अरब डॉलर से अधिक का इज़ाफा हुआ।
हाल ही में टेस्ला बोर्ड ने जानकारी दी थी कि एलन मस्क व्हाइट हाउस के कार्यों से समय निकालकर अब पूर्ण रूप से कंपनी के संचालन पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। कुछ समय पहले उन्होंने टेस्ला के एक अरब डॉलर मूल्य के शेयर खरीदने का ऐलान भी किया था, जिससे निवेशकों का विश्वास और मजबूत हुआ।
स्पेसएक्स का मौजूदा मूल्यांकन लगभग 400 अरब डॉलर आँका गया है, जबकि मस्क के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप xAI का मूल्यांकन 75 अरब डॉलर तक पहुँच चुका है। इन दोनों कंपनियों के साथ टेस्ला की प्रगति ने मस्क को दुनिया का सबसे धनी व्यक्ति बना दिया है। फोर्ब्स की बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार, एलन मस्क के बाद ओरेकल कंपनी के सह-संस्थापक लैरी एलिसन का नाम आता है, जिनकी कुल संपत्ति लगभग 350 अरब डॉलर है। इस प्रकार मस्क उनसे 150 अरब डॉलर से भी अधिक आगे हैं। Elon Musk News
Elon Musk: एलन मस्क ने एप्पल को दे डाली चेतावनी! एप्पल ओपनएआई को दे रहा प्राथमिकता
नई दिल्ली। टेस्ला और स्पेसएक्स के संस्थापक एलन मस्क ने मंगलवार को टेक दिग्गज एप्पल पर आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। मस्क ने कहा कि एप्पल अपने ऐप स्टोर में ओपनएआई के एप्लिकेशन को अनुचित प्राथमिकता दे रहा है, जिसके कारण उनका एआई स्टार्टअप एक्सएआई नंबर एक स्थान हासिल नहीं कर पाया। Elon Musk News
मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “एप्पल इस तरह का व्यवहार कर रहा है कि ओपनएआई के अलावा किसी भी अन्य एआई कंपनी के लिए ऐप स्टोर में शीर्ष स्थान प्राप्त करना असंभव हो गया है। यह स्पष्ट एंटीट्रस्ट उल्लंघन है। एक्सएआई इस विषय पर तुरंत कानूनी कार्रवाई करेगा।” उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, “दुर्भाग्यवश हमारे विकल्प सीमित हैं। एप्पल ने केवल तराजू पर अपना अंगूठा नहीं रखा है, बल्कि पूरा शरीर तौल रहा है।”
‘ग्रोक’ और ओपनएआई का चैटजीपीटी के बीच प्रतिस्पर्धा तीव्र
यह विवाद तब उठा है जब एक्सएआई का लार्ज लैंग्वेज मॉडल ‘ग्रोक’ और ओपनएआई का चैटजीपीटी के बीच प्रतिस्पर्धा तीव्र हो गई है। एक्सएआई ने पिछले महीने ग्रोक 4 लॉन्च किया था, जिसमें उसने बेहतर प्रदर्शन का दावा किया था। इसके बाद ग्रोक ने इमेज और वीडियो जनरेशन के लिए ‘ग्रोक इमेजिन’ और पर्सनलाइज्ड चैटबॉट जैसे फीचर्स भी जोड़े हैं।
एप्पल की प्रोडक्टिविटी श्रेणी में ग्रोक अब 60वें स्थान से उठकर दूसरे स्थान पर आ गया है। इस श्रेणी में मुफ्त उपयोग के लिए सीमित क्वेरीज की अनुमति होती है, जिसके बाद सब्सक्रिप्शन आवश्यक होता है। वहीं, चैटजीपीटी पिछले एक साल से लगातार ऐप स्टोर के शीर्ष चार्ट में पहले या दूसरे स्थान पर बना हुआ है।
मस्क का आरोप है कि चैटजीपीटी को एप्पल का समर्थन उसकी स्वाभाविक लोकप्रियता के कारण नहीं, बल्कि पक्षपात के चलते मिल रहा है। एप्पल ने अपने ऐप स्टोर के संपादकीय कंटेंट में चैटजीपीटी को प्रमुखता दी है और ओपनएआई की तकनीक को अपने इंटेलिजेंस रोलआउट में शामिल कर इसे सिरी और राइटिंग टूल में एकीकृत किया है। पिछले सप्ताह, ओपनएआई ने जीपीटी‑5 के लॉन्च के साथ लगभग 1,000 कर्मचारियों के लिए बड़े बोनस देने की घोषणा की, जो उसके पूर्णकालिक कर्मचारियों का लगभग एक तिहाई है। Elon Musk News
International Youth Day 2025: शरीर को फिट और फाइन रखना है तो पाएँ ये वरदान!
Elon Musk: टेस्ला का नेतृत्व करने के लिए प्रतिबद्ध हैं मस्क
न्यूयॉर्क (एजेंसी)। Elon Musk: अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क ने कहा है कि वह अगले पांच वर्षों तक टेस्ला आॅटोमोटिव कंपनी का नेतृत्व करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और भविष्य में राजनीतिक खर्च में कटौती करेंगे। ‘ब्लूमबर्ग न्यूज’ की जारी रिपोर्ट के अनुसार, कतर की राजधानी दोहा में आर्थिक मंच पर मस्क ने कहा कि उन्हें टेस्ला में ‘कुछ अद्भुत’ काम के लिए उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। उन्होंने डेलावेयर न्यायाधीश की आलोचना की, जिन्होंने 2018 में कंपनी की ओर से उन्हें दिए गए बड़े वेतन पैकेज के खिलाफ दो बार फैसला सुनाया और दोहराया कि वह धन के बजाय अधिकार के कारणों से टेस्ला के अधिक शेयर रखना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘यह पैसे की बात नहीं है। यह कंपनी के भविष्य पर एक उचित नियंत्रण की बात है। New York
उद्योगपति ने कहा कि वह भविष्य में राजनीति पर अब कम खर्च करेंगे क्योंकि उन्हें लगता है कि उन्होंने इस पर काफी खर्च कर लिया है। उन्होंने कहा, ‘अगर मुझे भविष्य में राजनीतिक खर्च करने का कोई कारण दिखाई देता है, तो मैं ऐसा करूंगा। मस्क ने वर्ष 2008 से टेस्ला कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं। उनकी संपत्ति 375.5 अरब डॉलर है। हाल ही,में कंपनी ने एक दशक से अधिक समय में वाहन बिक्री में अपनी पहली वार्षिक गिरावट के बाद इस साल की शुरूआत में और भी अधिक गिरावट दर्ज की है। ऐसे समय में श्री मस्क की सक्रियता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। New York
यह भी पढ़ें:– ग्रेटर नोएडा के रुद्रांश राज ने जीते दो गोल्ड मेडल
DOGE Cuts 75,000 Jobs: डोगे से 75,000 नौकरियाँ खत्म! लाखों लोगों पर बेरोजगारी का संकट
DOGE Cuts 75,000 Jobs: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और उनके सहयोगी एलन मस्क (Elon Musk) की अभूतपूर्व योजना के कारण लाखों कर्मचारियों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं क्योंकि अमेरिकी संघीय एजेंसियों को इस योजना के कारण बड़े पैमाने पर छंटनी का सामना करना पड़ रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि अमेरिकी सरकार लागत में कटौती के अंतर्निहित लक्ष्य को लेकर कर्मचारियों की संख्या में कटौती करना चाह रही है। DOGE News
एक मीडिया रिपोर्ट में डोनाल्ड ट्रंप के हवाले से एजेंसी प्रमुखों से मस्क के साथ मिलकर काम करने की बात कही गई है। इससे सरकार के आकार को काफी हद तक कम करने और जरूरी पदों तक ही नियुक्तियों को सीमित करने के संकेत दिए गए हैं। रिपोर्ट में व्हाइट हाउस की एक तथ्य पत्रक के अनुसार बताया गया है कि एजेंसियों को सरकार छोड़ने वाले 4 लोगों पर एक से ज्यादा कर्मचारी नियुक्त करने की स्वीकृति प्रदान नहीं की गई है।
पहले ही खत्म की जा चुकी हैं हजारों नौकरियाँ | DOGE News
मीडिया की एक रिपोर्ट में एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि लगभग 75,000 कर्मचारियों ने ट्रंप प्रशासन के स्थगित बायआउट को मान लिया है, जिसके तहत 20 लाख से ज्यादा संघीय कर्मचारियों को 30 सितंबर तक भुगतान किया जाएगा, ये कर्मचारी यदि एक निश्चित तिथि के अंदर इस्तीफा देते हैं तो ही उन्हें भुगतान होगा और यदि वे इसे स्वीकार नहीं करेंगे तो उन्हें अपने रोजगार से हाथ धोना पड़ सकता है।
रिपोर्ट के अनुसार मूल समय सीमा 6 फरवरी थी, लेकिन कानूनी अड़चनों के कारण इस सीमा अवधि को बढ़ा दिया गया था। एक संघीय न्यायाधीश ने अब कार्यक्रम को जारी रखने की अनुमति दे दी है। इस्तीफा देने के लिए सहमत होने वाले कर्मचारी कुल कार्यबल का 3.75% हैं, और इसमें सीआईए जैसी एजेंसियों के कर्मचारी शामिल हैं। बर्खास्तगी की पहली किस्त में शिक्षा, लघु व्यवसाय प्रशासन और ऊर्जा सहित प्रमुख विभागों में परिवीक्षाधीन कर्मचारियों को भी उनकी भूमिकाओं से निकाल दिया गया है। रॉयटर्स के अनुसार, आधिकारिक समाप्ति पत्रों में नौकरी में कटौती के पीछे सार्वजनिक हित का हवाला दिया गया है। DOGE News
Gold Price Today: सोने की कीमतों में तेजी! इतना महंगा हो गया सोना!
टेक्सास (एजेंसी)। स्पेसएक्स कंपनी के संस्थापक एलन मस्क (Elon Musk) के स्टारशिप के लॉन्चिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने भाग लिया। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह कार्यक्रम टेक्सास के बोका चिका में स्पेसएक्स के रॉकेट विकास स्थल पर हुआ, जो स्टारशिप रॉकेट की छठी परीक्षण उड़ान थी। रिपोर्ट के अनुसार इस परीक्षण उड़ान के प्राथमिक लक्ष्यों में निम्नलिखित शामिल थे: SpaceX’s Starship
रिकवरी के लिए बूस्टर को लॉन्च साइट पर वापस लाना
अंतरिक्ष में रहते हुए रैप्टर इंजन को फिर से चालू करना
अंतरिक्ष यान के पुन: प्रवेश और हिंद महासागर में उतरने के लिए विभिन्न हीटशील्ड प्रयोगों और पैंतरेबाजी समायोजन का परीक्षण करना
रिपोर्ट में बताया गया है कि परीक्षण उड़ान सफल रही। रॉकेट हिंद महासागर में अपने निर्धारित लक्ष्य पर उतरा, जो स्पेसएक्स के महत्वाकांक्षी स्टारशिप कार्यक्रम के विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ।
एलन मस्क ने एक्स पर एक पोस्ट डालकर लिखा कि ‘चाँद और उससे आगे!’ SpaceX’s Starship
Donald Trump with Elon Musk to watch the Starship Flight 6 Launch. pic.twitter.com/DOwbPM04Vw
— DogeDesigner (@cb_doge) November 19, 2024
स्टारशिप का विवरण:
121-मीटर (400-फुट) लंबा स्टेनलेस स्टील का विशालकाय रॉकेट
दुनिया का सबसे शक्तिशाली रॉकेट
मानवता को बहु-ग्रहीय प्रजाति बनाने के मस्क के विज़न का महत्वपूर्ण हिस्सा
मस्क की मंगल ग्रह पर उपनिवेश स्थापित करने की योजना के अनुसार, 2026 की शुरुआत में लाल ग्रह पर पहला मानवरहित मिशन भेजा जाएगा। यह मिशन अगले ‘मंगल स्थानांतरण विंडो’ के साथ संरेखित है – एक ऐसा समय जब पृथ्वी और मंगल सबसे करीब होंगे, जिससे यात्रा अधिक कुशल होगी। SpaceX’s Starship
Delhi AQI Update: दिल्ली के सरकारी कर्मचारी अब घर पर बैठकर करेंगे काम, जानें बड़ा कारण!
US Elections 2024 Results: एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप की वापसी को लेकर कही ये बड़ी बात!
US Elections 2024 Results Updates: आज बुधवार को टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप की संभावित वापसी पर भरोसा जताते हुए कहा कि शुरूआती अनुमानों से पता चलता है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से आगे चल रहे हैं। Elon Musk
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हाल ही में एक पोस्ट शेयर करके, मस्क ने फ्लोरिडा के मार-ए-लागो में पूर्व राष्ट्रपति की चुनाव निगरानी पार्टी में ली गई ट्रंप के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप के विजयी होने का भरोसा जताया। Elon Musk
Let that sink in pic.twitter.com/XvYFtDrhRm
— Elon Musk (@elonmusk) November 6, 2024
उन्होंने व्हाइट हाउस के ओवल आॅफिस में अपनी एक संपादित तस्वीर भी साझा की, जिसमें वे कमरे में एक सिंक लेकर जा रहे हैं, जिसका उन्होंने मजाकिया कैप्शन भी दिया है, ‘‘इसे समझ में आने दें’’। Elon Musk
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि जब मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था, तब उन्होंने ‘‘इसे समझ में आने दें’’ वाक्यांश का इस्तेमाल किया था। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए, उन्होंने ट्विटर के सैन फ्रांसिस्को कार्यालय में रसोई का सिंक लेकर प्रवेश किया, जो इस बात का प्रतीक था कि यह सौदा आखिरकार सभी के ‘समझ में आ गया’। जहां तक ​​अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ का सवाल है, मंगलवार को लगभग सभी राज्यों में मतदान बंद होने के बाद वर्तमान में मतगणना चल रही है। Elon Musk
US Election Results Updates: डोनाल्ड ट्रम्प ही होंगे अमेरिका के अगले राष्ट्रपति?
Elon Musk: एलन मस्क की कंपनी ने रचा इतिहास! अंतरिक्ष में वॉक करने भेजे ‘इंसान’!
Elon Musk’s company: वाशिंगटन (एजेंसी)। मंगलवार को स्पेसएक्स ने अपने बहुप्रतीक्षित पोलारिस डॉन मिशन (Polaris Dawn Mission) को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया। इसमें चार सदस्यीय नागरिक दल को अंतरिक्ष में भेजा गया। यह मिशन वैन एलेन रेडिएशन बेल्ट्स के भीतर यात्रा करने वाला पहला मिशन है और इसमें पहली बार किसी कॉमर्शियल स्पेस एयरक्राफ्ट से स्पेसवॉक करने की योजना है। यह लॉन्च कई बार मौसम की खराबी के चलते टल चुका था, लेकिन आखिरकार मंगलवार सुबह 5:23 बजे फ्लोरिडा स्थित नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से फाल्कन 9 रॉकेट के साथ यह मिशन शुरू हुआ। Elon Musk
Manipur Violence: छात्रों के विरोध प्रदर्शन के चलते 5 दिन बंद रहेगा इंटरनेट!
स्पेसएक्स ने इस ऐतिहासिक क्षण को ‘एक्स’ पर लाइव स्ट्रीम किया। जैसे ही उलटी गिनती खत्म हुई, फाल्कन 9 रॉकेट ने धमाके के साथ उड़ान भरी और स्पेसएक्स का क्रू ड्रैगन कैप्सूल चारों अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर पृथ्वी के वातावरण से बाहर चला गया। करीब ढाई मिनट बाद रॉकेट का पहला चरण पृथ्वी पर लौट आया और समुद्र में स्थित एक मंच पर सुरक्षित रूप से उतर गया ताकि इसे भविष्य के मिशनों के लिए फिर से इस्तेमाल किया जा सके। इस उड़ान में उद्योगपति जेयर्ड इसाकमैन भी शामिल रहे। Elon Musk
Landslide on Kedarnath: केदारनाथ में तीर्थयात्रियों पर बरपा कुदरत का कहर!, पांच मरे
Elon Musk: इंसान नहीं बल्कि एलियन है एलन मस्क! सोशल मीडिया पर बहुत जल्द मिलेगा इस बात का सबूत
Elon Musk: टेस्ला सीईओ एलन मस्क कभी अपनी सोशल मीडिया पोस्ट तो कभी अपने बयानों की वजह से चर्चा में बने ही रहते हैं, वहीं हाल ही के एक मामले में मस्क ने खुद को एलियन कहा हैं, दरअसल एलन मस्क ने Viva tech evevt में एक इंटरव्यू के दौरान यह दावा किया हैं कि वे इंसान नहीं बल्कि एक एलियन हैं। एलन मस्क ने माना हैं कि कुछ लोगों को लगता हैं कि वे इंसान नहीं, बल्कि एक एलियन हैं, इसके बाद वे अपने चेहरे को सीधा कर अपनी पलकों को झपकाते हुए ये मानते हैं कि हां वे एक एलियन ही हैं।
Khus Doodh Sharbat Recipe: गर्मियों के लिए ऐसी लजीज शरबत बनाये की इसका लाजबाब स्वाद कोई भुला ना पाये
होस्ट ने पूछा मस्क से सवाल | Elon Musk
इंटरव्यू के दौरान होस्ट ने मस्क से पूछा कि कुछ लोगों को लगता हैं कि वे एक एलियन हैं, इस पर भी मस्क ने जवाब देते हुए कहां कि हां में एक एलियन हूं, उन्होंने कहा कि वे अक्सर लोगों को यह बात बताते हैं कि वे इंसान हीं एलियन हैं, लेकिन उनके बार-बार कहने के बावजूद भी लोग उनका यकीन नहीं करते। बता दें कि मस्क का केवल दावा ही नहीं है कि वे एक एलियन है बल्कि इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका सबूत देने की भी बात कही हैं।
Cooler Moisture Tips: भीषण गर्मी में कूलर चलाते ही कमरे में बढ़ जाती है उमस, शरीर हो जाता हैं चिपचिपा, तो अपनाएं ये कुछ टिप्स, महसूस होगी जबरदस्त ठंडक
AI और इंसानों के बारे में कही ये बातें
एलन मस्क ने इंसानों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर भी अपना मत रखा हैं, वे मानते हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंसानों की वजह से ही किसी काम के साबित होते हैं। मस्क ने AI के काम करने के तरीके को इंसानों के दिमाग से तुलना कर समझाने की कोशिश की, वे कहते हैं कि इंसानी दिमाग के दो मेन पार्ट लिम्बिक सिस्टम और कॉर्टेक्स होते हैं।
लिम्बिक सिस्टम जो कि इंसानों की फीलिंग्स को कंट्रोल करता हैं, वहीं कॉर्टेक्स जो कि इंसानों के सोचने और योजना बनाने को हैंडल करता हैं, कॉर्टेक्स की कोशिश होती हैं कि लिम्बिक सिस्टम हमेशा खुश रहें, यह AI के साथ भी ठीक इसी तरह हैं, AI कॉर्टेक्स की तरह काम करता हैं, जो कि लिम्बिक सिस्टम के रूप में इंसानों को खुश करने की कोशिश करता हैं।
Elon Musk: मंगल ग्रह को लेकर एलन मस्क का बड़ा दावा, बताया कब तक बस जाएगी मानव सभ्यता?
Elon Musk: डॉ. संदीप सिंहमार। हमारा ब्रह्मांड रहस्यों से भरा पड़ा है। हमेशा कोई न कोई खोज होती रहती है, जिसके बारे में आमजन भरोसा भी नहीं कर पाता या कई बार ऐसे दावे किए जाते हैं,जो सोचने के लिए मजबूर कर देते हैं। स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने भी वर्तमान में मंगल ग्रह पर जीवन को लेकर कुछ ऐसा ही दावा किया है। यदि यह दावा पूरा हुआ तो मंगल ग्रह तक पहुंचाना इंसान के लिए जो अब तक एक सपना रहा है, वह पूरा होता नजर आएगा। मंगल ग्रह पृथ्वी के करीब का ग्रह है। इसके रहस्य जानने के लिए धरती पर बसने वाले इंसान ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक भी हमेशा उत्सुक रहते हैं। दुनिया भर में तकनीक के बादशाह माने जाने वाले एलन मस्क ने अभी है दावा किया है कि अगले पांच वर्षों में चालक दल से अलग लोगों को भी मंगल ग्रह पर भेजा जाएगा।
Summer Health Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 5 फल, नहीं तो खाना हो जाएगा निष्फल!
10 वर्षों में तो पृथ्वी पर रहने वाले इंसानों को मंगल ग्रह पर पहुंच जाएंगे ही। उनका दावा है कि अगले 20 सालों में मंगल ग्रह पर निश्चित रूप से एक बड़ा शहर विकसित हो जाएगा। इसके साथ ही 30 वर्षों में वहां पूरी सभ्यता नजर आएगी। दरअसल एलन मस्क ने यह दावा अपने एक्स हैंडल पर किया है। उन्होंने अपने एक फॉलोअर का जवाब देते हुए मंगल ग्रह के बारे में यह जानकारी दी। जैसे ही उन्होंने इस जानकारी को साझा किया तो रिप्लाई करने वालों की लाइन लग गई। याद रहे कि एलन मस्क ने स्पेसएक्स की नींव 2002 में रखी थी। यह कंपनी लिक्विड प्रोपेलेंट रॉकेट को कक्षा में भेजने और अंतरिक्ष यात्रियों को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचाने वाली पहली निजी कंपनी है। इसकी स्थापना से एक साल पहले मस्क ने अपने मार्स ओएसिस प्रोजेक्ट के साथ लाल ग्रह को हरा-भरा बनाने की योजना की रूपरेखा तैयार की थी। एलन मस्क अंतरिक्ष को लेकर भविष्यवाणियां करने के लिए दुनियाभर के चर्चित चेहरा है।
We are just a few years away from landing on Mars. 💫 pic.twitter.com/83WMi4Hrg7
— DogeDesigner (@cb_doge) May 15, 2024
महत्वाकांक्षी योजना है मंगल पर जीवन | Elon Musk
एलन मस्क मंगल ग्रह पर उपनिवेशीकरण की अपनी महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में काफी मुखर रहे हैं। उनकी कल्पना है कि मनुष्य अगले तीन दशकों के भीतर मंगल ग्रह पर बसना शुरू कर देंगे, जिसका लक्ष्य लाल ग्रह पर आत्मनिर्भर शहर बनाना है। मस्क की टाइमलाइन रॉकेट तकनीक और अंतरिक्ष यात्रा में तेजी से हुई प्रगति पर आधारित है। स्पेसएक्स का स्टारशिप, एक पूरी तरह से पुन: प्रायोजित अंतरिक्ष यान है,जो इस दृष्टि का केंद्र है। स्टारशिप को एक स्थायी मानव उपस्थिति बनाने के लक्ष्य के साथ, बड़ी संख्या में लोगों और महत्वपूर्ण कार्गो को मंगल ग्रह पर ले जाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
RCB vs CSK: इस कैच ने सारा ही मैच पलट दिया, बेंगलुरु बना रॉयल, प्लेऑफ में पहुंचा, कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
चुनौतियों से भरा होगा मंगल ग्रह पर शहर बसाना
मंगल ग्रह का वायुमंडल पतला है, जिसमें मनुष्यों के सांस लेने के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन की कमी है। गुंबददार आवास या भूमिगत रहने की जगह आवश्यक होगी। मंगल ग्रह पर ब्रह्मांडीय और सौर विकिरण से बचाव के लिए चुंबकीय क्षेत्र का अभाव है। आवासों में विकिरण परिरक्षण दीर्घकालिक अस्तित्व के लिए महत्वपूर्ण होगा। प्रारंभिक उपनिवेशवादी पृथ्वी से शिपमेंट पर भरोसा करेंगे, लेकिन लक्ष्य मंगल ग्रह के संसाधनों का उपयोग करना है। इसमें बर्फ से पानी निकालना और ग्रह के कार्बन डाइऑक्साइड का उपयोग करके ईंधन का उत्पादन करना शामिल है। मंगल का गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी का 38% है। कम गुरुत्वाकर्षण स्थितियों में मानव शरीर पर दीर्घकालिक प्रभाव अभी भी अज्ञात हैं। मंगल ग्रह ठंडा है, तापमान कभी-कभी भूमध्य रेखा पर शून्य से ऊपर लेकिन आमतौर पर बहुत नीचे बढ़ जाता है। थर्मल प्रबंधन और ऊर्जा स्रोत आवश्यक होंगे।
Commutation Of Pension: पेन्शनधारको के लिए अच्छी खबर, 15 साल बीत जाने के बाद नहीं होगी पेन्शन से कटौती, मिलेगी 100% पेंशन
मस्क का प्रारंभिक आधार
मस्क ने एक प्रारंभिक आधार बनाने का सुझाव दिया है,जो अंततः एक शहर में विस्तारित होगा। पूर्ण पैमाने पर उपनिवेशीकरण के लिए आवश्यक प्रौद्योगिकी और रणनीतियों को विकसित करने के लिए इसकी शुरुआत संभवतः छोटे, स्व-निहित आवासों से होगी।योजनाएँ कई सफल मिशनों,तकनीकी सफलताओं और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग पर निर्भर हैं। इसके अतिरिक्त, एक अलग, कठोर वातावरण में रहने के मनोवैज्ञानिक और सामाजिक पहलुओं पर भी ध्यान देने की आवश्यकता होगी। जबकि समयरेखा महत्वाकांक्षी और विभिन्न अनिश्चितताओं के अधीन है। मस्क की दृष्टि ने निस्संदेह मंगल ग्रह की खोज और उपनिवेशीकरण में रुचि और निवेश को तेज कर दिया है। यह देखना अभी बाकी है कि क्या अगले 30 वर्षों में मंगल ग्रह पर वास्तव में कई शहर बनाए जाएंगे? लेकिन स्पेसएक्स के प्रयास उन सीमाओं को आगे बढ़ा रहे हैं जिन्हें हम अंतरिक्ष अन्वेषण में संभव मानते हैं। यदि ऐसा हुआ तो यह अब तक का ब्रह्मांड का सबसे बड़ा आविष्कार साबित होगा।
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क
सैन फ्रांसिस्को (एजेंसी)। अमेरिकी अरबपति व्यवसायी एवं ट्विटर के मालिक एलन मस्क (Elon Mu) ने शनिवार को कहा कि वर्तमान में एक्स के नाम से जाने जाना वाला सोशल नेटवर्क ट्विटर के उपयोगकर्ता विज्ञापन से आय तभी प्राप्त कर पाएंगे जब उन्होंने एक्स ब्लू सदस्यता का भुगतान किया हो अन्यथा पैसा कंपनी के पास रहेगा। मस्क ने ट्विटर पर कहा, ‘आपके विज्ञापन राजस्व हिस्सेदारी के लिए पात्र होने के लिए आपको एक एक्स प्रीमियम (ब्लू) ग्राहक होना चाहिए। यदि आप एक्स प्रीमियम (ब्लू) ग्राहक नहीं हैं तो विज्ञापन का पैसा एक्स के पास रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सभी उपयोगकतार्ओं के लिए उपलब्ध है।
एक्स ब्लू फीचर एक आॅप्ट-इन सशुल्क सदस्यता है जो ग्राहक के खाते में एक नीला चेकमार्क जोड़ता है। साथ ही लंबे पोस्ट को संपादित करने और लिखने की क्षमता सहित कई सुविधाओं तक पहुंच प्रदान करता है।
गौरतलब है कि अक्टूबर 2022 के अंत में मस्क ने 2006 में स्थापित एक अमेरिकी कंपनी ट्विटर का 44 अरब डॉलर का अधिग्रहण पूरा किया जिसका मुख्यालय कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में है। वर्ष 2006 में मस्क की ओर से स्थापित एक्स कॉर्प के साथ विलय के परिणामस्वरूप ट्विटर कॉपोर्रेशन का एक अलग कंपनी के रूप में अस्तित्व समाप्त हो गया। जुलाई के अंत में ट्विटर का लोगो नीले पक्षी से बदलकर काले और सफेद एक्स लोगो में बदल दिया गया। मस्क ने लोगो बदलने पर कहा कि नया लोगो ‘हम सभी में उन खामियों का प्रतीक है जो हमें अद्वितीय बनाती हैं।
यह भी पढ़ें:– Haryana Nuh Violence: एक बार फिर एक्शन में हरियाणा सरकार, नूंह में आज फिर चला बुलडोजर
‘एक्स’ हो गयी ट्विटर चिड़िया
न्यूयॉर्क (एजेंसी)। Twitter New Logo :प्रसिद्ध उद्योगपति एलन मस्क (Elon Mu) ने लोकप्रिय सोशल प्लेटफॉर्म ‘ट्विटर’ का नाम बदल दिया है और उसके लोगो चिड़िया को ‘एक्स’ कर दिया है। वाशिंगटन पोस्टह् की रिपोर्ट के अनुसार मस्क ने सोमवार तड़के ट्विटर का रीब्रांड ‘एक्स’ शुरू किया। उन्होंने आधिकारिक अकाउंट और साइट पर व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त ह्यनीली चिड़ियाह्ण को ‘उड़ा’ दिया और इसके स्थान पर काले तथा सफेद रंग के ‘एक्स’ अक्षर को चुन लिया। इसके पहले मस्क ने कहा था कि कंपनी में आमूल चूल बदलाव करने के प्रयास के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लोगो ‘ब्लू बर्ड’ और अंतत: ट्विटर नाम को हटा दिया जायेगा।
साइट पर कुछ ब्रांडिंग के साथ, ट्विटर के अपने अकाउंट पर ‘एक्स’ प्रदर्शित किया गया है। अरबपति मस्क के खाते पर ‘एक्स’ लोगो लगा हुआ है। ट्विटर की मुख्य कार्यकारी अधिकारी लिंडा याकारिनो ने ट्वीट किया, ‘एक्स यहाँ है! आओ इसे करें। मस्क ने रविवार को कहा, ‘जल्द ही हम ट्विटर ब्रांड और धीरे-धीरे सभी पक्षियों को अलविदा कह देंगे। उनकी घोषणा ने ट्विटर कर्मचारियों और यूजर्स को आश्चर्यचकित कर दिया। रविवार की दोपहर में, ब्रांडिंग पर कंपनी के वेबपेज पर भी घोषणा की गई, ‘हमारा लोगो हमारी सबसे पहचानने योग्य संपत्ति है। इसीलिए हम इसके प्रति इतने सुरक्षात्मक हैं। Twitter New Logo
बाद के ट्वीट् में, सुश्री याकारिनो ने घोषणा की, ‘एक्स असीमित अन्तरक्रियाशीलता की भविष्य की स्थिति है,ह्व जिसमें भुगतान और ‘वस्तुओं, सेवाओं और अवसरों’ की खरीद और बिक्री शामिल है जो “एआई द्वारा संचालित” होगी।
मस्क द्वारा ‘चिड़िया’ उड़ाये जाने को लेकर यूजर्स में निराशा है। यूजर्स का मनना है कि ट्विटर और उसके लोगो से लगाव के कारण कुछ लोग चाह कर भी इस प्लेटफॉर्म को अलविदा नहीं कर पा रहे थे लेकिन इस रीब्रांड ऐसे लोगों के ‘पलायन’ को आसान बना देगा। ह्यूगो पुरस्कार विजेता साइंस फिक्शन लेखक जॉन स्काल्जी ने एक लाख 70,000 से अधिक बार ट्वीट कर चुके। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैं पूरी तरह से ट्विटर छोड़ने के लिए अनिच्छुक था, लेकिन मुझे ‘एक्स’ छोड़ने में अब कोई समस्या नहीं होगी।
ब्रिटेन के न्यूरोसाइकोलॉजी मार्केटिंग के सलाहकार केटी हार्ट ने कहा कि लंबे समय से चले आ रहे ट्विटर लोगो और ब्रांडिंग को पक्षियों और चहचहाहट के प्राकृतिक जुड़ाव से लाभ हुआ है। हार्ट ने कहा, ‘ऐसा प्रतीत होता है जैसे एलेन मस्क संगठन को कार्यक्षमता की राह पर और भी आगे ले जा रहे हैं। यह ‘एक्स’ कई यूजर्स को प्लेटफॉर्म पर होने वाले परिवर्तनों के बारे में निरंतर ध्यान दिलाता रहेगा। चिड़िया के जाने के बाद बड़ी संख्या में लोग इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को छोड़कर किसी अन्य सोशल मीडिया प्लेट फॉर्म की को अपना सकते हैं।