ambulance - Sach Kahoon Hindi
Ambulance: सीएचसी में खड़ी एंबुलेंस में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, हड़कंप
कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र(सीएचसी) परिसर में खड़ी एंबुलेंस-108 में शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे सीएचसी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि पास में खड़ी दूसरी एम्बुलेंस आग की चपेट में आने से बच गई।
बताया गया कि सीएचसी परिसर में खड़ी रिजेक्ट गाड़ी एंबुलेंस-108 में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख अस्पताल स्टाफ ने स्वयं आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण उस पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद, दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना के दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद डॉ. विकास बरनवाल, फार्मासिस्ट निरंजन सिंह, योगेश शर्मा और एक्स-रे टेक्नीशियन रॉबिन चौधरी समेत अन्य कर्मचारियों ने आग बुझाने में सहयोग किया।
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नही चल पाया है। एम्बुलेंस-108 में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने की घटना ने अस्पताल की सुरक्षा-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए है। वहीं, सीएचसी प्रभारी चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र चौरसिया ने बताया कि परिसर में खड़ी एंबुलेंस-108 की रिजेक्टेड गाड़ी में अचानक आग लग गई थी। अस्पताल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। दमकल और पुलिस विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया है।
मान सरकार की एम्बुलेंस सेवा – हर हाल में जनता की जान बचाने के लिए तत्पर
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज़)। Chandigarh News: पंजाब में भगवंत मान सरकार ने एक बार फिर साबित किया है कि जनहित से बढ़कर उनके लिए कुछ नहीं है। आपात स्थिति हो या आपदा, पंजाब की एम्बुलेंस सेवा हर समय लोगों की जिंदगी बचाने के लिए तैयार है।पिछले वर्ष से अब तक सरकार ने राज्य में बड़ी संख्या में आधुनिक, जीपीएस युक्त एम्बुलेंसों को सेवा में उतारा है। जुलाई 2024 में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 58 नई हाई-टेक एम्बुलेंसों को हरी झंडी दिखाई थी और इसी वर्ष जून 2025 में 46 और बेहद अत्याधुनिक एम्बुलेंस राज्य के बेड़े में जोड़ी गई। इससे पंजाब में कुल 371 सरकारी एम्बुलेंसें हर ज़िले और कस्बे में मरीज़ों को तुरंत मदद पहुंचा रही है। Chandigarh News
सरकार ने तय समय सीमा भी सख्ती से लागू की है—शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 20 मिनट के भीतर एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। केवल जनवरी से जुलाई 2024 के बीच ही एक लाख से अधिक मरीज़ों को सुरक्षित अस्पताल पहुँचाया गया, जिनमें 10,737 दिल के मरीज़ और 28,540 गर्भवती महिलाएँ शामिल थी। इन एम्बुलेंसों में 80 बच्चों का सुरक्षित जन्म भी हुआ।
लेकिन मान सरकार की संवेदनशीलता और दूरदर्शिता का सबसे बड़ा उदाहरण हाल ही में आए बाढ़ संकट के दौरान देखने को मिला। जब पानी ने सड़कों और गाँवों को डुबा दिया, तब सरकार ने नावों, ट्रैक्टरों और अस्थायी फ्लोट्स को भी “बोट एम्बुलेंस” में बदल दिया। इनसे गाँव-गाँव तक दवाइयाँ पहुँचाईं गई और ज़रूरतमंद मरीज़ों को सुरक्षित अस्पताल पहुँचाया गया। इन कठिन हालातों में भी चार बच्चों का जन्म सुरक्षित तरीके से हुआ और कईं लोगों की जान समय रहते बचाई गई।
यह सब केवल इसलिए संभव हो सका क्योंकि मान सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को अपनी प्राथमिकता बनाया है। जीपीएस आधारित आधुनिक एम्बुलेंस, सड़क सुरक्षा बल और 108 हेल्पलाइन के साथ मिलकर अब पंजाब वासियों को हर आपात स्थिति में तुरंत और भरोसेमंद सेवा मिल रही है।
मुख्यमंत्री मान ने कहा है कि “हमारी सरकार का मकसद एक ही है—हर पंजाबी की जान की रक्षा। चाहे सड़क दुर्घटना हो, दिल का दौरा पड़े या फिर बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा, पंजाब की एम्बुलेंस सेवा हर कठिन घड़ी में जनता के साथ है।”
मान सरकार की कोशिशों ने यह विश्वास दिलाया है कि पंजाब में अब कोई भी मरीज़ या उसका परिवार अकेला नहीं है और हर आपदा में सरकार उसके साथ खड़ी है। Chandigarh News
यह भी पढ़ें:– Punjab: मान सरकार की ‘जीवनज्योत’ से रोशन हुआ बचपन! पंजाब बन रहा देश के लिए ‘एंटी-बेगिंग’ मॉडल, 367 बच्चों की ज़िंदगी में शिक्षा का उजाला
एम्बुलेंस खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल
चिंतपूर्णी-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर हादसा
होशियारपुर (ब्यूरो)। Hoshiarpur News: चिंतपूर्णी-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर मांगूवाल बैरियर के पास शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि एक दर्दनाक हादसा हो गया। हिमाचल प्रदेश के टांडा मेडिकल कॉलेज से एक मरीज को लेकर पंजाब के लुधियाना डीएमसी अस्पताल जा रही एम्बुलेंस खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, हादसा देर रात 3 बजे हुआ। एम्बुलेंस में कुल पांच लोग सवार थे। मरीज को हार्ट अटैक की शिकायत के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज से लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर किया गया था। मांगूवाल बैरियर के पास सड़क का कुछ हिस्सा खिसक गया था, जिसके कारण वहां बैरिकेडिंग की गई थी। बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे और संभवत: सड़क की खराब स्थिति के कारण ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और एम्बुलेंस गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। Hoshiarpur News
जांच अधिकारी जसवीर सिंह ने बताया कि हमें सुबह साढ़े तीन से चार बजे के बीच इस घटना की जानकारी मिली। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। हम हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि मरीज को हार्ट अटैक के बाद बेहतर इलाज के लिए लुधियाना ले जाया जा रहा था। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे की वजहों का पता लगाने के लिए गहन जांच शुरू कर दी है। Hoshiarpur News
यह भी पढ़ें:– झज्जर में जल भराव से परेशान महिलाएं उतरी सड़कों पर, बदली रोड किया जाम
Government Hospital Barnala: सरकारी अस्पताल बरनाला को मिली नई एम्बूलैंस, मीत हेयर ने दिखाई हरी झंडी
बरनाला (सच कहूँँ/गुरप्रीत सिंह)। Government Hospital Barnala: पंजाब सरकार राज्यवासियों को उच्च स्तरीय व समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध है। इसी के तहत सरकार राज्यवासियों को आम आदमी क्लीनिकों सहित अन्य सुविधाएं दे रही है। उपरोक्त शब्द लोकसभा मैंबर संगरूर गुरमीत सिंह मीत हेयर ने सोमवार को यहां जिला प्रबंधकीय कॉम्प्लैक्स बरनाला से एम्बूलैंस को हरी झंडी दिखाने दौरान कहे। उन्होंने डिप्टी कमिशनर टी बैनिथ की उपस्थिति में एम्बूलैंस की चाबियां सिविल सर्जन डॉ. बलजीत सिंह को सौंपी। Barnala News
उन्होंने कहा कि भले ही सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में प्रयास व सुधार किए जा रहे हैं, लेकिन इन कार्यों में समाज सेवियों व दानी सज्जणों का भी अहम योगदान है। उन्होंने करीब 16 लाख की एम्बूलैंस दान करने के लिए दानी सज्जन बलतेज सिंह भुल्लर (मैक लाईफ डेयरी वाले) के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बरनाला दानी सज्जनों की धरती है, जोकि किसी भी मुश्किल समय में प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि भले ही सरकार बरनाला के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं व सुविधाओं पर विशेष जोर दे रही है, लेकिन एमरजैंसी सुविधाएं जितनी अधिक हों, उतनी ही बेहतर है, क्योंकि मरीज के लिए पहला इक घंटा गोल्डन आॅवर होता है।
जिस दौरान अगर समय पर इलाज हो जाए तो कीमती जिंदगी बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों को घरों के नजदीक स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए बनाए आम आदमी क्लीनिकों में अब गर्भवती महिलाओं को भी स्वास्थ्य सेवाएं देनी शुरु कर दी है। इस मौके चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट राम तीर्थ मन्ना, मैंबर एससी कमिशन रुपिन्दर सिंह शीतल, प्रधान नगर कौंसिल बरनाला गुरजीत सिंह रामनवासिया, मैक लाईफ डेयरी से सुखमिन्दर सिंह, हाकम सिंह व गुरतेज सिंह भुल्लर मौजूद रहे। Barnala News
यह भी पढ़ें:– Heavy Rain: उकलाना में तेज बरसात ने किसानों की मुश्किलों को किया दूर व जमकर बरसे बदरा
New Modern Ambulance: सीएम मान ने 58 नई आधुनिक एंबुलेंसों को दिखाई हरी झंडी
14 करोड़ रुपये आया खर्च, प्रदेश में कुल 325 एंबुलेंस | Punjab News
सभी एंबुलेंसों मेें जीपीएस सिस्टम लगा, उपकरण भी आधुनिक | Punjab News
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। New Modern Ambulance: पंजाब को सेहतमंद बनाने की सरकार की गारंटी है। इसी उद्देश्य से रविवार को मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को आधुनिक तकनीक से लैस 58 नईं एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के स्वास्थ्य विभाग को नवीनतम तकनीक और उपकरणों से लैस 58 एंबुलेंस प्रदान की गई हैं। 14 करोड़ रुपये की लागत से 58 नई आधुनिक एंबुलेंस दी गई हैं। सरकार की प्राथमिकता शिक्षा और स्वास्थ्य है। पंजाब में कुल 325 एंबुलेंस हो गई हैं, जो लोगों के लिए मुफ्त सेवाएं दे रही हैं। हम पंजाब की स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति लाना चाहते हैं। पंजाब में 850 से अधिक आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं। अभी तक लगभग 1.75 लाख लोगों ने इसका लाभ उठाया है। Punjab News
उन्होंने कहा कि जो नई एंबुलेंस स्वास्थ्य विभाग को मिली हैं वे नवीनतम तकनीक और उपकरणों से लैस हैं। आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने जब पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे तो उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का संकल्प लिया था। पंजाब में भी उसी संकल्प के साथ शिक्षा और स्वास्थ्य पर काम किया जा रहा है। दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक और पंजाब में आम आदमी क्लीनिक लोगों के लिए खोले गए हैं।
मिनटों में घटनास्थल पर पहुंचती हैं एंबुलेंस
सीएम मान (Bhagwant Mann) ने कहा कि पंजाब में 108 एंबुलेंस मरीजों को मुफ्त सुविधा मुहैया करवा रही है। शहरी क्षेत्र में एंबुलेंस 20 मिनट और ग्रामीण क्षेत्रों में 15 मिनट पर घटना स्थल पर पहुंचती है। इन एंबुलेंस में जीपीएस सिस्टम लगे हैं। इन्हें कोई भी ट्रैक कर सकता है। पंजाब स्वास्थ्य विभाग में नई एंबुलेंस शामिल करने का मकसद यह है कि मरीज को गोल्डन आवर्स पर के भीतर अस्पताल में पहुंचाया जाए और उसकी कीमती जान को बचाया जा सके।
एसएसएफ के साथ कनेक्ट हैं एंबुलेंस | Punjab News
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सभी एंबुलेंसों को सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) के साथ कनेक्ट किया गया है। ताकि जहां भी इमरजेंसी हो तो तुरंत इसकी जानकारी मिल सके। इस वर्ष एक फरवरी से एक जुलाई तक एसएसएफ की मदद से हजारों जिंदगियां बचाई गई हैं। एसएसएफ ने मरीजों को टाइम पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई है। पंजाब देशभर में पहला ऐसा राज्या है जहां एसएसएफ है। देश के अन्य किसी भी राज्य में एसएसएफ नहीं है।
यह भी पढ़ें:– Punjab Police: अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी गिरोह का भंडाफोड़
मरीजों को मददगार साबित हो रही 108- 102 एंबुलेंस
जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित हैं 81 एंबुलेंस | Bulandshahr News
महिलाओं के प्रसव से लेकर गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीजों को मिला रहा निशुल्क सुविधा का लाभ
बुलन्दशहर (सच कहूँ न्यूज)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निशुल्क एंबुलेंस सेवा संचालित है। शहर से लेकर देहात गांव तक स्वास्थ्य मरीज को निशुल्क एंबुलेंस सेवा का लाभ मिल रहा है। ऐसे में मौसम बदलते ही बीमारियों ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में बीमारी से ग्रस्त होने पर लोग एंबुलेंस सेवा का लाभ ले रहे हैं। जनपद के तहसील के स्याना के ब्लॉक ऊंचागांव के गांव प्याना कलां से निशुल्क एंबुलेंस से मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया है। Bulandshahr News
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया मौसम बदलते ही लोगों को सर्दी, जुखाम, बुखार सहित अन्य मौसमी बीमारी से लोग ग्रस्त हैं। ऐसे में गांव गांव शिविर लगाकर मरीजों की जांच के बाद उन्हें दवाई वितरित की जा रही है। लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक कर मरीजों सहित आस पास के लोगों को बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उसी दौरान उन्होंने बताया कि जरूरत होने पर मरीज अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करा सकते हैं। मरीज अपनी आवश्यकता के अनुसार निशुल्क एंबुलेंस सुविधा लाभ उठा सकते हैं।
जिला कार्यक्रम मैनेजर योगेंद्र कुमार ने बताया मौसम बदलते ही सर्दी जुखाम सहित बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई हैं। मरीजों के अस्पताल में जाने के लिए निशुल्क एंबुलेंस सुविधा का लाभ ले रहे हैं। बीते दो दिनों में करीब दो दर्जन से अधिक मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। स्याना के गांव प्याना कलां से एंबुलेंस की मदद से एक दर्जन से अधिक में मरीजों को बुखार, सीना में दर्द, पेट दर्द आदि बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जनपद में लोगों से अपील है कि बिना वजह निशुल्क एंबुलेंस पर कॉल करके परेशान न करें। जरूरत होने पर ही एंबुलेंस से संपर्क करें। Bulandshahr News
यह भी पढ़ें:– ट्रेन का इंजन दौड़ता रहा, कपलिंग टूटी
Road Accident:- आपातकाल सेवा एंबुलेंस आगे जा रहे ट्रेलर में टकराई
श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। नई मंडी घड़साना थाना क्षेत्र में कूपली चौराहे पर आज बड़े तड़के आपातकाल सेवा की एंबुलेंस आगे जा रहे एक ट्रक ट्रेलर में पीछे से टकरा गई। एंबुलेंस का चालक अवतारसिंह निवासी गोविंदसर बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे नई मंडी घड़साना के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद बीकानेर रैफर कर दिया गया। दुर्घटना में एंबुलेंस का आगे का हिस्सा लगभग पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। एंबुलेंस के चालक के साथ उसका सहायक भी था, जो कुछ देर पहले मीना पेट्रोल पंप पर एंबुलेंस में तेल भरवाने के दौरान वही उतरकर कहीं चला गया।
यह भी पढ़ें:– टीवी की बजाय अब चलती-फिरती स्क्रीन जेब में लेकर घूमते हैं क्रिकेट के दीवाने
इसके बाद चालक अवतारसिंह अकेले एंबुलेंस को लेकर नई मंडी घड़साना की ओर आ रहा था। तड़के लगभग 2:15 बजे एंबुलेंस आगे जा रहे ट्रक ट्रेलर से टकरा गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक अवतारसिंह और उसका सहायक कल रात को एक मरीज श्रीगंगानगर छोड़ने आए थे। वापिस नई मंडी घड़साना पहुंचने पर वह एंबुलेंस को मीना पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए ले गए थे। वहां से नई मंडी घड़साना आते हुए यह भीषण दुर्घटना हो गई।
गुडग़ांव विकास मंच, ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन से जोड़े शहर के लोग
हर समय कोई ना कोई सेवा कार्य करने की रहती है सोच
गुरुग्राम। (संजय कुमार मेहरा) अगर आप समाज में कोई विशेष काम करना चाहते हैं तो यह जरूरी नहीं कि आपके पास बहुत बड़ा बैंक बैलेंस हो। इसके लिए आपके भीतर ऐसी सोच और जुनून होना जरूरी है। (Gurgaon) फिर चाहे आप गरीब हों या मध्यमवर्गीय, जो सोचते हैं वो करते चले जाएंगे। हम आपको एक ऐसे ही शख्स से रूबरू करा रहे हैं। नाम है अजय शर्मा। काम है श्रीमाता शीतला मंदिर में व्यवस्थाएं देखना। श्रद्धालुओं का सहयोग करना। मंदिर में ड्यूटी के बीच वे समाज में सेवा के क्षेत्र में भी कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:– सिद्धू की रिहाई का इंतजार करते-करते थके सिद्धू के समर्थक
आज से नहीं कई वर्ष से वे समाजसेवा के लिए जुटे हैं। शिक्षा, चिकित्सा, पत्रकारिता, पुलिस, राजनीति, होनहार विद्यार्थियों समेत लगभग हर क्षेत्र से नि:स्वार्थ सेवा, काम के प्रति निष्ठा एवं ईमानदार लोगों को वे अपनी संस्थाओं गुडग़ांव विकास मंच व ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन के माध्यम से सम्मान देते हैं। वे इस औपचारिकता में नहीं पड़ते कि किसी व्यक्ति को प्रभावित करने के लिए महंगे उपहार दें। किसी को महंगा कोई अन्य आइटम दें। सम्मान स्वरूप वे स्मृति चिन्ह देने के साथ अच्छे लेखकों की पुस्तकें भी उपहार और पुरस्कार के रूप में देते हैं।
बात करें एम्बुलेंस सेवा की। इस पर अजय शर्मा कहते हैं कि उनके जहन में आया कि क्यों न गरीबों, जरूरतमंदों के लिए एम्बुलेंस सेवा शुरू की जाए। अक्सर बहुत से बीमार लोगों का सुविधाओं के अभाव में समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने के कारण निधन हो जाता है। ऐसे लोगों की सेवार्थ ही उन्होंने एम्बुलेंस सेवा शुरू की। एम्बुलेंस खरीदने के लिए धन की भारी कमी थी। अपनी सोच को मूर्त रूप देने के लिए अजय शर्मा ने एम्बुलेंस खरीदने के लिए धन जुटाया शुरू कर दिया। किसी ने 100 रुपये तो किसी 1000 या इससे अधिक रुपये देने शुरू किए। यानी पाई-पाई जोड़कर उन्होंने सभी मेडिकल सुविधाओं से सुज्जित एम्बुलेंस खरीदकर जनता की सेवा में समर्पित की। सभी सुविधाओं से युक्त एम्बुलेंस 8.75 लाख रुपये में मिली है।
सेवा के साथ कोरोना वॉरियर को दिया सम्मान
लॉकडाउन में गरीबों, जरूरतमंदों को राशन पहुंचाने के साथ कोरोना वॉरियर को सम्मान देकर वे हौंसला बढ़ाते रहे। कोरोना के बाद भी उनकी सेवा यात्रा थमी नहीं है। अस्थायी सेवाओं के साथ उन्होंने राजीव नगर ईस्ट में स्थायी रूप से भगवान परशुराम परामर्श केंद्र की शुरुआत की। वहां रोजाना काफी लोग स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। बकायदा वहां पर मेडिकल बेड व अन्य जांच सुविधाएं दी जा रही हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
मरीज के पहुंचने से पहले ही अस्पताल को महत्वपूर्ण जानकारियां दे देगी 5G कनेक्टेड एम्बुलेंस
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राजधानी के प्रगति मैदान में चल रहे चार दिवसीय इंडियन मोबाइल कांग्रेस में रिलायंस जियो ने एक 5जी कनेक्टिड एम्बुलेंस (5G Ambulance) का अनावरण किया है जो मरीज की सारी अहम जानकारियां रियल टाइम में अस्पताल को डिजिटली पहुंचा देगी और वह भी मरीज के पहुंचने से पहले। मेडिकल एमरजेंसी की हालात में अस्पताल में मौजूद डॉक्टर मरीज के पहुंचने से पूर्व ही सभी जरूरी मेडिकल इंतजाम कर सकते हैं। भविष्य में मेडिकल इंडस्ट्री की शक्ल किस कदर बदल जाएगी इसका अंदाजा आप इस एम्बुलेंस को देख कर लगा सकते हैं।
जियो पवेलियन में एक ऐसी रोबोटिक आर्म भी देखने को मिलेगी, जो एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड करने में माहिर है। दरअसल जियो ट्रु 5 जी के जरिए सैकड़ों मील दूर बैठा रेडियोलॉजिस्ट या सोनोग्राफर इसे आसानी से चला सकता है। यह रोबोटिक आर्म शहर में बैठे रेडियोलॉजिस्ट को ग्रामीण रोगियों से सीधे जोड़ देगी। एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जैसी मूलभूत मेडिकल जरूरतों के लिए अब ग्रामीणों को शहर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे और रिपोर्ट भी घर बैठे ही मिल जाएगी।
मरीजों की जान बचाई जा सकेगी | 5G Ambulance
रिलायंस दीवाली पर 5जी सर्विस की शुरूआत कर रही है। अपने ट्रु 5जी नेटवर्क की हाई स्पीड और लो-लेटेंसी के भरोसे, रिलायंस जियो रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले कई टेक्निकल सॉल्युशन्स पर भी काम कर रही है। इन्ही में से एक है जियो 5जी हेल्थकेयर आॅटोमेशन। कोविड महामारी के दौरान अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में कई फ्रंटलाइन वर्कर्स को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। रिलायंस जियो ऐसे 5जी कंट्रोल्ड रोबोट्स की तकनीक पर काम कर रहा है जो आइसोलेशन वार्ड्स के साथ साथ अन्य मरीजों को भी दवाईयां और खाना पहुंचाने का काम कर सकेंगे। क्लाउड बेस्ड 5जी कंट्रोल्ड रोबोट्स के इस्तेमाल के कारण गलती की गुंजाइश न के बराबर होगी। रोबोट फ्लीट मैनेजमेंट सिस्टम से इनका रख-रखाव व सेनेटाइजेशन भी इंसानों की तुलना में आसान होगा और सबसे बड़ी बात हजारों फ्रंटलाइन वर्कर्स और मरीजों की जान बचाई जा सकेगी।
GST सिस्टम के सपोर्ट में है रोजगार के भरपूर अवसर
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
चिंताजनक: एंबुलेंस चालक ने 50 किलोमीटर के 57 हजार वसूले, मामला दर्ज
सोनीपत (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के सोनीपत में कोरोना संक्रमित से करीब 50 किलोमीटर के लिए 57,500 रुपये वसूलने पर पुलिस ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सारंग रोड के रहने वाले नरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके भाई महेश को कोरोना होने पर सेक्टर-15 स्थित निजी अस्पताल में 22 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। जिस पर एक दिन बाद ही उसके भाई की हालत बिगडने पर उनके भाई को दूसरे अस्पताल में ले जाने को कह दिया। जिस पर उन्होंने एंबुलेंस चालक सुरेंद्र को बुलाया। जिसमें करीब 50 किलोमीटर दूर पानीपत जाने के लिए उनसे 57,500 रुपये की मांग की।
वह पानीपत में अपने भाई को एक अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां पर दो किमी दूर दूसरे अस्पताल तक ले जाने के लिए एंबुलेंस चालक ने सात हजार रुपये वसूल लिए। पानीपत के अस्पताल में उसके भाई की मौत हो गई। नरेश ने इसे लेकर आॅनलाइन माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री, डीसी को भी शिकायत की है। साथ ही सिविल लाइन थाना पुलिस को भी शिकायत दी है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि एंबुलेंस चालक के साथ ही निजी अस्पताल ने भी उनसे 95 हजार रुपये वसूल लिए। पुलिस ने फिलहाल मामले में एंबुलेंस चालक सुरेंद्र के खिलाफ भादसं की धारा 188 और आपदा प्रबंधन अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
अमरिंदर ने कोरोना मोबाइल एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कोरोना जांच के लिए अत्याधुनिक उपकरणों से लैस कोरोना जांच मोबाइल क्लीनिक एवं एम्बूलैंस को शुक्रवार को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह ऐम्बूलैंस सन फाऊडेशन के चेयरमैन और विश्व पंजाबी संस्था के अंतरराष्ट्रीय प्रधान विक्रमजीत सिंह साहनी की ओर से राज्य सरकार को भेंट की गई है। साहनी ने इस मौके पर मुख्यमंत्री को मोबाइल क्लीनिक की मुख्य विशेषताओं के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि इसमें नाक और मुँह के माध्यम से नासोफैरनीजल और ओरोफैरैंजल सवैब की जांच बिना सम्पर्क वाली थर्मल टेस्टिंग से होती है।
पूर्णतया एयरकंडीशन इस मोबाइल वैन में गम्भीर मरीजों को ले जाने के लिए एम्बुलेंस जोन भी है। इसमें मिशन फतेह पंजाब की प्राप्ति के लिए विशेष तौर पर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में मरीजों के घरों से रोजमर्रा के 1000 से अधिक नमूने लेने की क्षमता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि मोबाइल कोरोना टेस्टिंग आज के समय की बड़ी जरूरत है और यह दूरवर्ती क्षेत्रों को कवर करेगी जिसके साथ इन इलाकों के निवासियों को जांच सुविधाएं मुहैया कराना सुनिश्चित किया जा सकेगा तथा यह कोविड-19 महामारी की कड़ी तोड़ने में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का पता लगाने में मददगार होगी।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
भाजपा नेता ने रोकी एम्बुलैंस, मरीज की मौत!
फतेहाबाद (विजय बजाज)। फतेहाबाद में बीजेपी नेता और नगर परिषद के प्रधान दर्शन नागपाल पर गंभीर आरोप लगे हैं। दर्शन नागपाल पर मरीज को ले जा रही एंबुलेंस को आधे घंटे तक रोककर रखने का आरोप लगा है। एंबुलेंस में जो मरीज था, उसकी मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने शहर पुलिस को लिखित शिकायत देकर नगर परिषद प्रधान दर्शन नागपाल व दो अन्य लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। मामले में नप प्रधान ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि एंबुलेंस ने गाड़ी के पीछे टक्कर मारी थी, मरीज होने के कारण एंबुलेंस को रोका नहीं गया।
पुलिस को दी लिखित शिकायत में सीता राम सोनी और अरूण सोनी ने आरोप लगाया कि शनिवार शाम को चाचा नवीन कुमार की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद खुद व चाचा कृष्ण कुमार, भंवर, राजेंद्र कुमार सिवाच अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने जांच पड़ताल कर उन्हें डॉ. बंसल के पास ले जाने के लिए कहा। एंबुलेंस में देवीलाल मार्केट में स्थित डॉ. बंसल के अस्पताल की तरफ रवाना हो गए। लालबत्ती चौक पर नगर परिषद प्रधान दर्शन नागपाल की गाड़ी आगे आ गई और एंबुलेंस के साथ टच कर गई। इसके बाद दर्शन नागपाल के करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस को रोके रखा जिससे मरीज पहुंचने में लेट हो गया और उसकी मौत हो गई।
प्रधान दर्शन नागपाल ने कहा कि
वहीं इस मामले मे नगर परिषद प्रधान दर्शन नागपाल ने बताया कि उनकी गाड़ी को एबुलैंस ने टक्कर मारी थी। इसके बाद उनकी ओर से एबुलेंस को नहीं रोका गया। मरीज को अस्पताल में जब एंबुलैंस ने छोड़ दिया उसके बाद उनकी ओर से एंबुलेंस चालक से बात की गई।
इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने बताया कि पुलिस को दर्शन नागपाल के खिलाफ शिकायत मिली है। दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया है। जांच मे जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनकी ओर से कार्रवाई की जाएगी।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।