Synthetic Track - Sach Kahoon Hindi

सिंथेटिक ट्रैक खिलाड़ियों के लिये साबित होगा मील का पत्थर : सीएम
हिसार (संदीप सिंहमार)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में स्थित गिरी सेंटर में बना सिंथेटिक ट्रैक खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यहां से अभ्यास कर खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगे। वह रविवार हिसार में इस अंतरराष्ट्रीय सिंथेटिक ट्रैक के उद्घाटन करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय में ही अंतरराष्ट्रीय साइंटिस्ट हॉस्टल का भी उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि 19 वर्ष तक की आयु के खिलाड़ियों के लिए खेलो इंडिया कार्यक्रम संचालित है जिसके बहुत ही सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।

इससे किशोरावस्था में ही खिलाड़ी अभ्यास करते हुए राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया के तहत वर्ष 2021 में आयोजित किए जाने वाले खेलों की मेजबानी हरियाणा करेगा और इसका मुख्य केंद्र पंचकूला होगा। इस खेल महाकुंभ में देशभर से 12 से 15 हजार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे । इसमें बीस तरह के इवेंट आयोजित किए जाएंगे।

खेलों के सफल आयोजन में शिक्षा विभाग व खेल विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है

खेलो इंडिया के तहत नवंबर या दिसंबर में ही प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस बार कोरोना महामारी के चलते यह संभव नहीं हो पाया। इसलिए अगले वर्ष के लिए इन खेलों की मेजबानी हरियाणा प्रदेश को मिली है। उन्होंने खिलाड़ियों का आह्वान किया कि वे अभी से इसकी तैयारियों में जुट जाएं ताकि इन खेलों में वे बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें। इन खेलों के सफल आयोजन में शिक्षा विभाग व खेल विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इन खेलों में मेजबानी के साथ-साथ विजेता बनने पर जोर रहेगा। इस अवसर पर लड़कियों की सौ मीटर व लड़कों की चार सौ मीटर की दौड़ भी करवाई गई । इसके अलावा स्वयं मुख्यमंत्री, कुलपति व अन्य अधिकारियों ने भी ट्रैक पर दौड़ लगाई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

अंतरराष्ट्रीय स्तर का सिंथेटिक ट्रैक बनकर तैयार
अब एचएयू के गिरी सेंटर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हो सकेंगे तैयार (Synthetic Track)

मुख्यमंत्री मनोहर लाल 29 नवंबर को करेंगे उद्घाटन

सच कहूँ/संदीप सिंहमार हिसार। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में स्थित गिरी सेंटर में अब अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार होंगे। इसके लिए गिरी सेंटर में करीब 5 करोड़ रुपए की लागत से अंतरराष्ट्रीय सिंथेटिक ट्रैक बनकर तैयार हो चुका है। इस ट्रैक का उद्घाटन 29 नवंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगे। इस ट्रैक को बनाने में 4 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत आई है जिसके लिए अनुदान भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा दिया गया है। यह राशि एचएयू की परिधि में खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेलो इंडिया राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत प्रदान की गई है। इस टैक को मुंबई की स्पोर्ट्स फैसिलिटीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने लगभग एक वर्ष में तैयार किया है। इस टैÑक में प्रयोग किया गया सभी सामान मेड इन यूरोप है जिसे इंग्लैंड से मंगवाया गया है। इसका निर्माण भी विदेशी इंजीनियरों ने ही किया है।

वर्ष 1996 में बना था प्रदेश का पहला सिंथेटिक ट्रैक

विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह दहिया ने बताया कि इससे पहले वर्ष 1996 में गिरी सेंटर में सिंथेटिक ट्रैक बनाया गया था जो प्रदेश के किसी विश्वविद्यालय में अपनी तरह का पहला सिंथेटिक ट्रैक था। मौजूदा समय में आयोजित की जाने वाली खेल गतिविधियों को देखते हुए पहले वाला ट्रैक पुराना हो चुका था और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों पर खरा नहीं उतर रहा था। इसी लिए इस ट्रैक का जीणोर्धार किया गया है।

वर्ल्ड एथेलेटिक्स संस्था से मिला क्लास-वन प्रमाण-पत्र

सहायक छात्र कल्याण निदेशक (खेल) डॉ. सुशील लेगा के अनुसार इस समय जो सिंथेटिक टै्रक बनाया गया है उसे अंतरराष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इसके लिए विश्व एथेलेटिक्स संघ ने क्लास-वन का प्रमाण-पत्र दिया है। उन्होंने बताया कि यह संघ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाने वाली एथलेटिक्स खेलों के आयोजन, संचालन और उसमें भाग लेने वाले खिलाडि?ों के चयन संबंधी सभी गतिविधियों को नियंत्रित करती है। इस ट्रैक में अब एथेलेटिक्स की खेल गतिविधियां जिनमें विभिन्न दौड़ जैसे बाधा दौड़, रिले दौड व फेंकने वाले खेल जिसमें चक्का फेंकना, भाला फेंकना, गोला फेंकना और कुदने वाले खेल जिसमें लंबी कूद, छोटी कूद शामिल हैं, आयोजित की जा सकेंगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।