PRTC - Sach Kahoon Hindi

PRTC Employees: पीआरटीसी में 400 से अधिक कर्मचारी होंगे ‘पक्के’, प्रक्रिया शुरू
पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। PRTC Employees News: पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों के बाद पीआरटीसी द्वारा 400 से अधिक कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पीआरटीसी ने इस संबंध में अपने विभिन्न डिपो को आदेश जारी कर दिए हैं कि वे इन कर्मचारियों को नंबर जारी करें। पीआरटीसी में पक्के होने वाले कर्मचारियों में बड़ी खुशी पाई जा रही है, क्योंकि उन्होंने अपनी नियमित होने की बड़ी लड़ाई जीती है। उल्लेखनीय है कि उक्त कर्मचारी पीआरटीसी में पिछले 20 साल से ज्यादा समय से अपनी सेवाएँ दे रहे थे, लेकिन उस दौरान पीआरटीसी द्वारा उन्हें नियमित नहीं किया गया था। इसके बाद इन कर्मचारियों ने 2021 में हाईकोर्ट का रुख किया। पिछले दिनों ही हाईकोर्ट ने पीआरटीसी को आदेश जारी किए कि इन कर्मचारियों को नियमित किया जाए। इन आदेशों के बाद पीआरटीसी द्वारा इन कर्मचारियों को नियमित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इन कर्मचारियों में कंडक्टर, ड्राइवर, वर्कशॉप स्टाफ और दफ्तर कर्मचारी शामिल हैं, जो पीआरटीसी के विभिन्न डिपो में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। पीआरटीसी के पास कर्मचारियों की कमी भी है और हाईकोर्ट के आदेशों के बाद इन कर्मचारियों के नियमित होने से पीआरटीसी पर वित्तीय बोझ भी बढ़ेगा। नियमित होने वाले कई कर्मचारियों ने इस पत्रकार से बात करते हुए कहा कि वे 2004 से पीआरटीसी में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं, लेकिन अब दो दशकों से ज्यादा समय बाद हाईकोर्ट के जरिए अपनी लड़ाई जीतकर नियमित हुए हैं। उन्होंने कहा कि 2016 के वैल्फेयर एक्ट के तहत तीन साल के कॉन्ट्रैक्ट के बाद 18 महीनों के अंदर पक्का करना था, लेकिन यह एक-एक साल का एग्रीमेंट बढ़ाते रहे। इसके बाद ही उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया। आज अपनी हक की लड़ाई जीतने पर उनके परिवारों में भी बड़ी खुशी महसूस की जा रही है।

हमारी तरफ से कर्मचारियों के हक में सकारात्मक रुख: चेयरमैन जुनेजा

इस संबंध में पीआरटीसी के चेयरमैन हरपाल जुनेजा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पीआरटीसी ने हाईकोर्ट में इन कर्मचारियों के हक में सकारात्मक रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि पीआरटीसी द्वारा पक्के होने वाले इन कर्मचारियों को नंबर अलॉट करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जुनेजा ने कहा कि पीआरटीसी पंजाब के लोगों की सेवा करने वाला संस्थान है और जल्द ही कई नई बसें पीआरटीसी के बेड़े में शामिल होने जा रही हैं। चेयरमैन जुनेजा ने पक्के होने वाले कर्मचारियों को बधाई भी दी।

बड़ी लड़ाई लड़कर नियमित होने वाले कर्मचारियों को बधाई: हरकेश विक्की

पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष हरकेश कुमार विक्की ने नियमित होने वाले इन कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अदालत की लड़ाई के बाद उन्हें उनका हक मिला है। उन्होंने कहा कि नियमित होने वाले इन कर्मचारियों को जल्द ही नंबर जारी किए जाएं।

पीआरटीसी सदस्यों और परिवहन कर्मियों को स्वास्थ्य सुरक्षा दायरे में लाया गया, भगवंत मान सरकार ने मुख्यमंत्री सेहत योजना का विस्तार पूरे पंजाब में किया
इस कवरेज के साथ, कर्मचारी और उनके परिवार बिना हिचकिचाहट उपचार प्राप्त कर सकते हैं: डॉ. बलबीर सिंह

पटियाला (सच कहूँ न्यूज़)। Mukhyamantri Sehat Yojana: 1 और 2 अप्रैल को पटियाला स्थित पीआरटीसी मुख्य कार्यालय में आयोजित दो दिवसीय सेहत कैंप के माध्यम से पंजाब के परिवहन क्षेत्र के कर्मचारियों को सीधे मुख्यमंत्री सेहत योजना के दायरे में लाया गया। भगवंत मान सरकार ने इस पहल के ज़रिए राज्य के गतिशील और लंबे समय से स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित कार्यबल के लिए स्वास्थ्य सुविधा की कमी को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

बस चालक, ऑटो रिक्शा चालक, टैक्सी कर्मी और उनके परिवारों का मौके पर ही पंजीकरण किया गया, जिससे यह सुनिश्चित किया गया कि पंजाब को गतिशील बनाए रखने वाले ये कर्मचारी अब समय पर मिलने वाली और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहें। Patiala News

दो दिनों के दौरान, पीआरटीसी सदस्यों और उनके परिवारों सहित लोगों का पंजीकरण किया गया, और उन्हें तुरंत सेहत कार्ड जारी किए गए I प्रत्येक कार्ड प्रति परिवार प्रति वर्ष ₹10 लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करता है, जिससे उन कर्मचारियों को महत्वपूर्ण आर्थिक सुरक्षा मिलती है जो अनियमित आय, कार्य के लंबे घंटे और अपने पेशे की शारीरिक चुनौतियों के कारण अक्सर उपचार में देरी करते हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह जी ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जी की मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत परिवहन कर्मियों को शामिल करना एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि वे लगातार यात्रा में रहते हैं और अक्सर उपचार में देरी कर देते हैं। इस कवरेज के साथ अब वे और उनके परिवार बिना किसी हिचकिचाहट के उपचार प्राप्त कर सकते हैं, यह जानते हुए कि आवश्यकता के समय प्रशासन उनके साथ है।”

पीआरटीसी के चेयरमैन हरपाल जुनेजा जी ने कहा, “हमारे परिवहन कर्मचारी पंजाब को जोड़कर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करना भी उतना ही आवश्यक है। यह कैंप प्रक्रिया को सरल बनाता है और उन्हें तथा उनके परिवारों को बिना कार्य में बाधा डाले योजना के दायरे में आने का अवसर देता है।”

आप पंजाब के महासचिव एवं मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा कि बड़ी संख्या में भागीदारी इस योजना के प्रति परिवहन कर्मियों के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने कहा, “वे आगे आ रहे हैं क्योंकि वे इसका प्रभाव अपने जीवन में देख रहे हैं, न कि केवल सरकारी आंकड़ों में बल्कि सड़क पर और अपने परिवारों में। जिन कर्मचारियों के पास वर्षों तक विश्वसनीय स्वास्थ्य सुरक्षा नहीं थी, उनके लिए यह भरोसा बहुत मायने रखता है। यह भगवंत सिंह मान सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को वास्तव में सुलभ बनाने की प्रतिबद्धता पर बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।”

कैंप के दौरान एक उल्लेखनीय उदाहरण में, 63 वर्षीय पूर्व पीआरटीसी कर्मचारी महिंदर सिंह, जो दृष्टिबाधित हैं, को योजना के तहत पंजीकृत किया गया। यह इस बात का प्रमाण है कि यह ज़मीनी मॉडल उन लोगों तक भी पहुँच रहा है जिन्हें सरकारी सेवाओं तक स्वतंत्र रूप से पहुँचने में सबसे अधिक कठिनाई होती है।

परिवहन कर्मियों को शामिल किया जाना योजना के विस्तार में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे संगठित और अर्ध-संगठित दोनों प्रकार के कार्यबल समूहों को व्यापक स्वास्थ्य कवरेज के दायरे में लाया जा रहा है। Patiala News

यह पहल पूरे पंजाब में तेज़ी से विस्तार कर रही मुख्यमंत्री सेहत योजना की प्रगति को और मज़बूत करती है। अब तक 30 लाख से अधिक सेहत कार्ड जारी किए जा चुके हैं और विभिन्न जिलों में प्रतिदिन 50,000 से अधिक निवासी पंजीकरण कर रहे हैं। पंजाब सरकार ने 2026–27 के बजट में ₹2,000 करोड़ के प्रावधान के साथ इस कार्यक्रम की पहुँच और क्षमता को और सुदृढ़ किया है।

भगवंत मान सरकार लगातार निवासियों को निर्धारित केंद्रों और ज़मीनी स्तर पर आयोजित कैंपों के माध्यम से सेहत कार्ड के लिए पंजीकरण कराने के लिए प्रोत्साहित कर रही है, ताकि वे मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत कैशलेस उपचार का लाभ उठा सकें।

यह भी पढ़ें:– Aam Aadmi Party: आप नेताओं ने संसद में पंजाब के ज़रूरी मुद्दों को नज़रअंदाज़ करने के लिए राघव चड्ढा की आलोचना की

PRTC New Buses: पीआरटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 659 नई बसें, मिलेगी सुविधा
हर कस्बे को सरकारी बस सेवा से जोड़ा जाएगा

पंजाब के हर कस्बे को सरकारी बस सेवा से जोड़ा जाएगा: जुनेजा

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर तूर)। PRTC New Buses News: पैप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (पीआरटीसी) के चेयरमैन एडवोकेट हरपाल जुनेजा ने सोमवार को पंजाबवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी साझा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी सोच के चलते जल्द ही पीआरटीसी के बेड़े में 659 नई बसें शामिल की जाएंगी। चेयरमैन जुनेजा ने कहा कि पार्टी कन्वीनर अरविंद केजरीवाल के निदेर्शानुसार आम आदमी पार्टी सरकार का मुख्य उद्देश्य आम आदमी को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को सरकारी सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर मिलनी चाहिए।

इसी दिशा में पीआरटीसी के बेड़े में यह बढ़ोतरी पंजाब के लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण परिवहन सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। जुनेजा ने बताया कि पहले चरण में बहुत जल्द नई बसों को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब के लोगों को समर्पित किया जाएगा और इन्हें विभिन्न मार्गों पर चलाया जाएगा। इन बसों के आने से पंजाब के हर कस्बे को सरकारी बस सेवा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी परिवहन सेवाओं को इतना मजबूत किया जा रहा है कि रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों, विशेषकर महिलाओं और विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। PRTC New Buses

यह भी पढ़ें:– Children Social Media: मोबाइल और सामाजिक माध्यमों का किशोर मन पर असर

Muft Bus Safar: बजट में पीआरटीसी और रोडवेज को मिले सिर्फ 300-300 करोड़ रुपये
पीआरटीसी का महिलाओं के मुफ्त बस सफर का बकाया ही 600 करोड़ के नजदीक

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Free Bus Travel: सरकार द्वारा अपने कार्यकाल में पेश किए गए अंतिम बजट में महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा सुविधा के लिए पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज को कुल 600 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वहीं अकेले पीआरटीसी का ही महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा का लगभग 600 करोड़ रुपये बकाया है, जिसके कारण पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज के लिए आने वाला वित्तीय वर्ष भी मुश्किलों भरा रहने की आशंका है। बताया जा रहा है कि पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज के अधिकारियों और कर्मचारियों को इस बजट से काफी उम्मीदें थीं कि सरकार महिलाओं की मुफ्त बस सेवा के लिए पर्याप्त राशि रखेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। Patiala News

दोनों निगमों के लिए कुल 600 करोड़ रुपये रखे गए हैं, जिनमें से पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज को 300-300 करोड़ रुपये ही मिलेंगे, जिससे पिछला बकाया भी पूरा नहीं हो पाएगा। पीआरटीसी, पंजाब रोडवेज और पनबस से संबंधित यूनियनों के नेताओं ने इस राशि को बेहद कम बताया है। उनका कहना है कि कर्मचारियों को समय पर वेतन भी नहीं मिल पा रहा, क्योंकि सरकार द्वारा पीआरटीसी और रोडवेज को समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा। जानकारी के अनुसार अकेले पीआरटीसी का ही महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा का बकाया 31 मार्च तक लगभग 600 करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा, जबकि पंजाब रोडवेज का बकाया इससे भी अधिक बताया जा रहा है।

यूनियन नेता निर्मल सिंह धालीवाल का कहना है कि कर्मचारियों को अभी तक फरवरी महीने का वेतन भी नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की मुफ्त यात्रा योजना का बोझ कर्मचारियों को उठाना पड़ रहा है। पीआरटीसी के एक अधिकारी के अनुसार सरकार को हर 15 दिन की बिलिंग भेजी जाती है, लेकिन पिछले वर्षों का बकाया अगले वर्षों में बढ़ता जा रहा है। यदि लंबित राशि ही जारी कर दी जाए तो पीआरटीसी को कुछ राहत मिल सकती है। गौरतलब है कि पंजाब में रोजाना महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर लगभग डेढ़ करोड़ रुपये खर्च हो रहा है। Patiala News

यह भी पढ़ें:– Road Accident: सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, बेटी गंभीर घायल

PRTC: तीन महीने से लंबित बस पास प्रक्रिया पर फूटा छात्रों का गुस्सा
छात्रों ने किया पीआरटीसी मुख्यालय का किया घेराव, नारेबाजी की

अधिकारियों द्वारा मांग पत्र न लेने पर लगाया नाभा रोड पर जाम

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। Student Bus Pass: पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा आईटीआई छात्रों के बस पास न बनने की समस्या को लेकर पीआरटीसी के मुख्य कार्यालय का घेराव किया गया। स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब अधिकारियों ने छात्रों का मांग पत्र लेने से इनकार कर दिया। इसके विरोध में छात्रों ने नाभा रोड पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। Patiala News

उल्लेखनीय है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 को शुरू हुए तीन महीने हो चुके हैं, लेकिन पंजाब सरकार द्वारा आईटीआई छात्रों के लिए बस पास बनाने की प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं की गई है। इस कारण कई छात्र संस्थानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। पीएसयू के जिला प्रधान गुरदास सिंह और जिला नेता वकशित ने बताया कि छात्र प्रतिदिन का किराया वहन नहीं कर सकते, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

आश्वासन के बाद धरना समाप्त | Patiala News

नेताओं ने बताया कि इस समस्या के विरोध में पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन की अगुवाई में छात्र आईटीआई से एकत्र होकर पीआरटीसी मुख्यालय पटियाला तक पहुंचे और धरना दिया। जब अधिकारियों ने मांग-पत्र लेने से इनकार किया तो छात्रों ने नाभा रोड को जाम कर दिया। रोड जाम होने के बाद पीआरटीसी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बताया कि पंजाब सरकार ने अब तक आईटीआई छात्रों का विवरण नहीं भेजा है, जिस कारण बस पास नहीं बन पा रहे हैं।

अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि छात्रों का मांग-पत्र पंजाब सरकार तक पहुंचा दिया जाएगा। इस भरोसे के बाद छात्रों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। गुरदास सिंह ने कहा कि बस पास की सुविधा छात्रों ने लंबे संघर्ष के बाद प्राप्त की है और यह उनका मूल अधिकार है। उन्होंने कहा कि जब तक यह समस्या हल नहीं होती, बस पास को लेकर संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। Patiala News

यह भी पढ़ें:– गांव बल्लो का अनोखा ऐलान: पराली नहीं जलाने पर मिलेंगे 5 लाख रु., पंचायत करेगी पूरा प्रबंधन

पीआरटीसी चेयरमैन की कार्रवाई से अवैध बस चालकों में मचा हड़कंप
रात 11 बजे लम्बे रूटों के लिए यात्रियों से भरी दो बसों को किया काबू

बिना परमिट के चल रही बसों को सड़कों पर चलाने की इजाजत नहीं: हडाणा | Patiala News

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। पीआरटीसी (PRTC) के चेयरमैन रणजोध सिंह हडाना द्वारा पीआरटीसी को चूना लगाने वाले अवैध बस चालकों के खिलाफ शिकंजा कसा है। ऐसे अवैध बस चालकों के विरुद्ध वह आधा रात को सड़कों पर उतर कर उनको मोटे जुर्माने कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। इसी के तहत ही बीती रात 11 बजे उनके द्वारा ट्रैप लगाकर ऐसी ही दो बसों को काबू किया गया है जो कि लम्बे रूटों पर यात्रियों को लेकर जा रही थीं।

जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 11 बजे पीअीटीसी के चेयरमैन रणजोध सिंह हडाना व पटियाला के जीएम अमनवीर सिंह टिवाना के नेतृत्व में टीम ने दो विभिन्न कंपनियों के बसें जिनमें एक चंडीगढ़ से बीकानेर व एक चंडीगढ़ से जयपुर को जा रही थी, को पटियाला की समाना चुंगी में ट्रैप लगाकर काबू किया गया। जब इन बस चालकों से बसों के कागजात मांगे तो इनके पास पूरे कागज और परमिट न होन पर मोटा जुर्माना लगाया गया। हडाना ने बताया कि अब पीआरटीसी द्वारा कुझ टीमें गठित की गई हैं, जिसमें पंजाब के विभिन्न हिस्सों में यह टीमें पंजाब सरकार को चूना लगाकर धनाड्य बन चुके प्राईवेट ट्रांसपोर्टरों की धक्केशाही को रोकेंगी। Patiala News

उन्होंने कहा कि अवैध चलने वाली बसें विभाग के लिए सिरदर्द बन रही थीं। उन्होंने कहा कि अकसर पकड़ी जा रही बसों के पास टूरिस्ट पर्मिट होता है लेकिन यह बसें आॅनलाईन बुकिंग कर पंजाब के विभिन्न हिस्सों से यात्रियों को अलग-अलग जगहों पर पहुंचाती है। इसके अलावा यह बसें काफी बड़ी तादाद में सामान की ढुलाई भी कर रही हैं, जिस कारण सरकारी ट्रांसपोर्ट को बड़ा आर्थिक नुक्सान हो रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों में ही पीआरटीसी के चेयमैन ने 20 अवैध तौर पर चल रही बसों को मोटा जुर्माना लगाकर बन्द किया है। रात को कार्रवाई करने वाली टीम में चीफ इंस्पैक्टर कर्मचंद, चीफ इंस्पैक्टर मनोज कुमार, इंस्पैक्टर अमनदीप सिंह, सब इंस्पैक्टर गुरप्रीत सिंह, गुरजीत सिंह, अमरदीप सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

अवैध बसों के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी: हडाणा | Patiala News

चेयरमैन रणजोध सिंह हडाना ने कहा कि पिछले 6 से 7 महीनों के दौरान प्राईवेट ट्रांसपोर्टरों की चल रही धक्केशाही पर रोक लगी है। उन्होंने कहा कि विभिन्न रूटों पर चल रही अवैध बसों के विरुद्ध यह मुहिम लगातार जारी रहेगी और किसी भी अवैध ट्रांसपोर्टर को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें:– ‘सांसद से मिले’ प्रोग्राम में सांसद संजीव अरोड़ा ने दिए सवालों के जवाब

सरकारी बसों का नियमित संचालन न होने से विद्यार्थी व यात्री परेशान
बसों की कमी के कारण आ रही समस्या, जल्द किया जाएगा हल: जीएम

भादसों (सच कहूँ/सुशील कुमार)। स्थानीय शहर में सरकारी बसों (Government Buses) के नियमित तौर पर न आने के चलते जहां पटियाला रूट पर जाने वाली यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं, वहीं पढ़ाई के लिए पटियाला जाने वाले विद्यार्थी भी बसों का नियमित संचालन न होने से परेशान हो रहे हैं। समय-सारिणी के मुताबिक भादसों से पटियाला के लिए पीआरटीसी के सुबह के समय तीन बसें जिनका समय 6.45, 7.05 और 7.25 है, जो सिर्फ कागजों में ही चलते नजर आ रहे हैं। Patiala News

सुबह के समय पीआरटीसी की बस बंद होने से कर्मचारी अपनी ड्यूटियों पर देरी से पहुंचते हैं और इसके साथ ही विद्यार्थियों को भी कॉलेज व स्कूल पहुंचने में देरी होती है, जिससे उनकी पढ़ाई का भी काफी नुक्सान हो रहा है। भादसों और आसपास के गांवों से रोजाना पटियाला के लिए सफर करने वाले यात्रियों, विद्यार्थियों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से पीआरटीसी की तीन बसों में से सिर्फ एक ही बस आ रही है, जिस कारण उनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और वहीं जिनके सरकारी बस पास बने हुए हैं, उनको स्कूटरों, मोटरसाईकिलों पर आना-जाना पड़ता है। इस संबंधी लोगों ने पीआरटीसी विभाग से मांग की कि सुबह के समय सभी बसें नियमित तौर चलाई जाएं ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुक्सान न हो। Patiala News

क्या कहते हैं जनरल मैनेजर पीआरटीसी पटियाला | Patiala News

बसों का नियमित संचालन न होने संबंधी जब जनरल मैनेजर पीआरटीसी पटियाला से उनके फोन पर बात की तो उन्होंने कहा कि बसों की कमी और किलोमीटर स्कीम का एग्रीमैंट खत्म होने के चलते यह समस्या सामने आई है। उन्होंने कहा कि सप्ताह तक बसें आ जाएंगी और फिर कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:– भोजन व्यवस्था और चिकित्सा सुविधा की ली जानकारी

पीआरटीसी विभाग में जल्द होगी ‘हाईटेक’ व्यवस्था
विभाग में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं होने के सख्त निर्देश : चेयरमैन हडाना

पटियाला (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। पीआरटीसी विभाग में ‘हाईटेक’ व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने और विभाग किसी भी तरह से भ्रष्टाचार का हिस्सा न बने इसके लिए चेयरमैन रणजोध सिंह हडाना ने लगातार उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। इसको लेकर विभाग के मुख्य कार्यालय में चेयरमैन हडाना द्वारा सभी वरिष्ठ अधिकारियों और वीटीएस संचालित करने वाले प्रतिनिधियों के साथ एक विशेष बैठक की गई। Patiala News

इसके अलावा विभाग के अधिकारियों को किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने और भ्रष्टाचार से सख्ती से निपटने के आदेश दिए गए। इस अवसर पर अमरवीर सिंह टिवाना महाप्रबंधक ऑपरेशन , सभी डिपो के डीआई, एमएसआई के अन्य अधिकारी और सभी प्रमुख बस स्टेशनों के कर्मचारी, के अलावा (वीटीएस) व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम कंट्रोलिंग एजेंसी, ईओ एन इन्फोटेक लिमिटेड, मोहाली के कर्मचारी भी शामिल हुए।

इस मौके पर चेयरमैन रणजोध सिंह हडाना ने विशेष जानकारी देते हुए बताया कि विभाग में (वीटीएस) व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम को प्रभावी ढंग से लागू करने के संबंध में आदेश दिए गए हैं। क्योंकि समय का साथी बनने के लिए विभाग को हाईटेक होना होगा। इससे बसों को हर तरफ से ट्रैक किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इससे बस चलने का सही समय, शाम को रुकने का सही समय और स्थान, बसों में डीजल आदि की सही जानकारी मिलेगी। यह किसी भी तरह की चोरी से भी बचाएगा।

इसके अलावा हडाना ने कहा कि अब तक इस विभाग को अक्सर घाटे में दिखाया जाता था, जिसके चलते 70 साल से काबिज सरकारें अपने रिश्तेदारों की निजी बसों को विभाग में शामिल कर अपनी मौज करती थी। इतना ही नहीं, बल्कि वे वास्तविक लाभदायक मार्गों पर अपनी बसें और कम लाभदायक मार्गों पर सरकारी बसें भेजते थे। कल कई बस स्टॉपों का निरीक्षण करने पर पता चला कि पहले यात्रियों को लाने ले जाने के लिए निजी बसों को सरकारी बसों की तुलना में प्राथमिकता दी जाती थी, जिसके कारण विभाग अक्सर घाटे में चलने वाला विभाग बनता जा रहा था।

लेकिन अब पंजाब सरकार के आदेशानुसार और खास तौर पर आप पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पंजाब को ‘रंगला पंजाब’ बनाने की सोच के तहत सभी विभागों को अपने पैरों पर खड़ा करना हर अधिकारी की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। इससे लोगों के लिए रोजगार के साधन भी पैदा होंगे और कर्मचारियों के वेतन, पेंशन आदि की समस्या नहीं होगी।

यह भी पढ़ें:– CM Maan 8 सितंबर को 710 पटवारियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

पीआरटीसी के बेड़े में शामिल हुईं 6 नई वोल्वो बसें
अब सस्ते और आसान बस सफर का आनंद उठा पाएंगे पट्यालवी

पीआरटीसी के चेयरमैन रणजोध सिंह हडाना ने नई बसों को दिखाई हरी झंडी

जल्द ही 7 और नई बसें की जाएंगी शामिल

पटियाला (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाले लोगों के सस्ते और आधुनिक सुविधाजनक सफर के लिए पीआरटीसी के बेड़े में 6 और (PRTC) नई बसें शामिल की गई हैं। नई बसों को हरी झंडी देने के बाद पीआरटीसी के चेयरमैन रणजोध सिंह हडाना ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया है, लेकिन यह भी कहा कि पंजाब सरकार के सहयोग से विभाग जल्द ही हर तरह से विकास विभाग के रूप में उभरेगा।

यह भी पढ़ें:– अंबाला में बेकाबू कार पेड़ से टकरा चंद मिनटों में जलकर राख, राहगीरों ने लिया एक्शन

उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा शुरू की गई नई 6 वोल्वो बसें पंजाब के अलग-अलग स्टेशनों से दिल्ली एयरपोर्ट जाएंगी, जिससे लोग अब सस्ते और आसान सफर का लुत्फ उठा सकेंगे। हडाना ने कहा कि अब तक इस विभाग को अक्सर घाटे में दिखाया जाता था, इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि 70 साल से इस पर काबिज सरकारें अपने रिश्तेदारों की निजी बसों को विभाग में शामिल कर खुद की मनमर्जी करते थे। इतना ही नहीं बल्कि वे अपनी बसों को वास्तविक लाभदायक मार्गों पर और सरकारी बसों को कम लाभ वाले मार्गों पर भेजते थे।

पीआरटीसी में जल्द ही 7 और नई बसें लोगों को सौंपी जाएंगी

बीते दिनों कुछ बस स्टॉप का निरीक्षण करने के बाद पता चला कि पहले यात्रियों को लेने के लिए सरकारी बसों की तुलना में निजी बसों को प्राथमिकता दी जाती थी, जिससे विभाग अक्सर घाटे का विभाग बनता जा रहा था। लेकिन अब पंजाब सरकार के आदेश के अनुसार और विशेष रूप से पंजाब को रंगला पंजाब बनाने के सीएम मान के निर्देशानुसार सभी विभागों को अपने पैरों पर खड़ा करना हर अधिकारी की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। इससे लोगों के लिए रोजगार के साधन भी बनेंगे और कर्मचारियों के वेतन, पेंशन आदि की समस्या नहीं रहेगी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीआरटीसी में जल्द ही 7 और नई बसें लोगों को सौंपी जाएंगी, जो पंजाब के अलग-अलग स्टेशनों से दिल्ली के लिए कूच करेंगी। इससे जहां लोग पीआरटीसी (PRTC) की वोल्वो बसों में सस्ते सफर का लुत्फ उठा सकेंगे, वहीं विभाग की आमदनी भी बढ़ेगी। इस मौके पर पीआरटीसी विभाग के एक्सईन जतिन्द्र पाल सिंह ग्रेवाल, जनरल मैनेजर सुरेन्द्र सिंह, जनरल मैनेजर मनिन्द्र पाल सिंह सिद्धू, जनरल मैनेजर एमपी सिंह, निर्माण प्रबंधक बलविंदर सिंह समेत विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

महिलाओं के मुफ्त बस सफर ने की पीआरटीसी की जेब खाली
सरकार नहीं जारी कर रही पैसे, जुलाई महीने की तनखाह और पैंशन नहीं हुई नसीब

पटियाला(खुशवीर सिंह तूर)। पीआरटीसी की वित्तीय पक्ष से हुई बुरी हालत ने कर्मचारियों के चुल्हे ठंडे कर दिए हैं। आलम यह है कि सरकार की बेरुखी के कारण कर्मचारियों को अभी तक जुलाई महीने का वेतन और पैंशन नसीब नहीं हुआ है जबकि अगस्त महीना भी बीतने की कगार पर है। सरकार की तरफ अकेले पीआरटीसी का महिलाओं के मुफ्त बस सफर का ही 175 करोड़ का बकाया खड़ा है। पीआरटीसी के कर्मचारियों द्वारा धरने प्रदर्शन कर सरकार को जगाने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद पीआरटीसी के लिए वित्तीय पक्षीय स्थिति बुरी हालत में पहुंच गई है।

महिलाओं के मुफ्त बस सफर की शुरूआत भले ही पूर्व सीएम अमरिन्दर सिंह द्वारा की गई थी, लेकिन उस समय दौरान पीआरटीसी को सरकार द्वारा मुफ्त सफर का पैसा महीने-दो महीने बाद जारी कर दिया जाता था, लेकिन पिछले कई महीनों से पीआरटीसीको अपने कर्मचारियों के लिए वेतन के लिए भी पैसे इकट्ठे नहीं हो रहे। पता चला है कि 16 फरवरी 2022 से 31 जुलाई 2022 तक की सरकार द्वारा महिलाओं के मुफ्त बस सफर की 175 करोड़ राशी बकाया खड़Þी है। आए महीने यह राशि बढ़ रही है, लेकिन सरकार द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। पीआरटीसी की रोजाना की रिसीट 2 करोड़ 10 लाख तक पहुंच रही है। जबकि रोजाना ही लगभग 1 करोड़ रुपये महिलाओं के मुफ्त बस सफर का ही जा रहा है। इसके अलावा रोजाना का तेल खर्च 90 लाख के करीब हो रहा है।

कर्मियों की मासिक तनख्वाह और पैंशनों पर 25 करोड़ रुपए खर्च आ रहा है। पीआरटीसी के लिए सरकार द्वारा महिलाओं के मुफ्त बस सफर का अपने बजट में सिर्फ 150 करोड़ रुपए ही रखा गया है। जून महीने में इस बजट से पीआरटीसी को 33 करोड़ 53 लाख की राशि आई थी, जिसके बाद ही वेतन और पैंशनें दी गई थी। पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्टैक्ट्रर वर्कर यूनियन के राज्य नेता हरकेस कुमार विक्की और समशेर सिंह ढिल्लों का कहना है कि महिलाओं का मुफ्त बस सफर उनके लिए गले की हड्डी बन गया है क्योंकि पिछले 6 महीनों में उनको समय पर वेतन नहीं मिला। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को सुविधा दे, लेकिन हमारी मांग है कि समय पर पीआरटीसी को उसकी बनती बकाया राशि जारी करे। खाली जेब कब तक पीआरटीसी और पंजाब रोडवेज अपना टाईम निकाली रहेगी। उन्होंने कहा कि अगर यही हाल रहा तो कर्मचारी सड़कों पर उतरेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

बस लूट: कांग्रेस नेताओं ने मान सरकार को घेरा
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के लुधियाना में लडोवाल टोल प्लाजा पर बस लूट की घटना का लेकर विपक्षी कांग्रेस नेताओं ने भगवंत मान सरकार को फिर घेरा। पंजाबी गायक एवं कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या की घटना के कारण कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर घिरी आम आदमी पार्टी(आप) सरकार पर बस लूट की घटना को लेकर हमला बोलते हुए पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने ट्वीट कर कहा है कि प्रदेश में पूरी तरह अराजकता है और कानून एवं व्यवस्था ढह चुकी है। दिन दहाड़े बस लूटने की घटना हुई है।

आम आदमी भयभीत है और अपराधियों को कानून का कोई भय नहीं। उन्होंने प्रदेश की स्थिति को ‘जंगलराज’ करार दिया है। उधर, पूर्व मंत्री परगट सिंह ने ट्वीट किया है कि पंजाब में कानून एवं व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। हत्याओं के सिलसिले, पटियाला झड़पों, रॉकेट लांचर हमले और एन-94 हमले के बाद अब भीड़ भरे लुधियाना-जालंधर हाइवे पर बस को गन प्वाइंट पर लूटने की घटना हुई है। प्रदेश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ। यह सरकार सबसे अक्षम निकली है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पंजाब: महिलाओं का ‘मुफ्त बस सफर’ पड़ा भारी, वेतन को तरसे पीआरीटीसी के कर्मचारी
सरकार ने कई महीनों की मुफ़्त सफर की राशि नहीं की जारी

पीआरटीसी में 4500 के करीब पैंशनर और 3800 के करीब मौजूदा कर्मचारी दे रहे सेवाएं

पटियाला(सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर)। महिलाओं के मुफ़्त बस सफर ने पीआरटीसी की आर्थिकता को पटरी से उतार दिया है। आलम यह है कि सरकार की तरफ महिलाओं के मुफ़्त बस सफर का 130 करोड़ के करीब बकाया खडा है, जिस कारण कर्मचारियों और पैंशनर अपनी, तनख्वाहें और पैंशनों का इन्तजार रहे हैं। तनख्वाहें और पैंशनें न मिलने के कारण कर्मचारियों मैनेजमेंट को धरने प्रदर्शनों की धमकी दे दी है। जानकारी के अनुसार पिछले सालों से पीआरटीसी की आर्थिक पक्ष से हालत अच्छी चल रही थी, परन्तु जब से कैप्टन सरकार की ओर से महिलाओं के मुफ़्त बस सफर वाली स्कीम लागू की गई है, तब से पीआरटीसी का ढांचा खतरे में पड़ना शुरू हो गया। चाहे पहला कैप्टन या चन्नी सरकार की ओर से पीआरटीसी को कुछ महीनों बाद मुफ़्त बस सफर की राशि रिलीज कर दी जाती थी, परन्तु इस सरकार में पीआरटीसी को मुफ़्त सफर की पिछले कई महीनों से पेडिंग पड़ी राशि जारी न करने के चलते पीआरटीसी की हालत पतली हुई पड़ी है।

पीआरटीसी की तरफ से अभी तक अपने कर्मचारियों को अप्रैल महीने की तनख़्वाह नहीं दी गई है, जिसके बाद कर्मचारियों में गुस्सा पाया जा रहा है। पीआरटीसी के 4500 के करीब पैंशनर और 3800 के करीब मौजूदा कर्मचारी हैं और इन के एक महीने की तनख़्वाह और पैंशन 25 करोड़ के करीब बनती है। पीआरटीसी की तरफ से चाहे मुफ़्त बस सफर के बिल आदि सरकार की तरफ पिछले महीनों के जमा करवाने के बावजूद भी अभी तक कोई राशि रिलीज नहीं की गई। पैसा रिलीज न होने के कारण पिछले लगभग ढेड साल के समय दौरान पहली बार हुआ है कि पीआरटीसी की तरफ से कर्मचारियों को तनख़्वाह नहीं दी गई। इधर अधिकारियों का कहना है कि पैसे जारी न होने के कारण ही कर्मचारियों की तनख़्वाह और पैंशन लेट हुई है। उन्होंने कहा कि वह खुद सरकार की तरफ देख रहे हैं। वैसे उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही सरकार की तरफ से राशि जारी कर दी जाएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।