Mnrega - Sach Kahoon Hindi

MNREGA Workers Protest: मनरेगा श्रमिकों का जिला परिषद कार्यालय पर प्रदर्शन
MNREGA Workers Protest:  हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। फरवरी के प्रथम सप्ताह की मजदूरी का भुगतान करने की मांग लेकर ग्राम पंचायत दो केएनजे के मनरेगा श्रमिकों ने शुक्रवार को जिला परिषद कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर मनरेगा के एक्सईएन को ज्ञापन सौंपकर बकाया मजदूरी का भुगतान शीघ्र करवाने की मांग की। दो केएनजे निवासी मनरेगा श्रमिक कृष्णा ने बताया कि फरवरी माह के एक सप्ताह की मजदूरी का भुगतान अभी तक नहीं हुआ। न जनप्रतिनिधि सुनते हैं और न ही अधिकारी। Hanumangarh News

वे सरकारी कार्यालय में आते हैं तो सुनवाई नहीं होती। मजदूरी न मिलने से परिवार का गुजर-बसर करना मुश्किल हो गया है। अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। सरपंच मिलते नहीं। ग्राम विकास अधिकारी सही ढंग से व्यवहार नहीं करते। वे उल्टा मजदूरों को धमकाते हैं। अगर सुनवाई नहीं हुई तो धरना दिया जाएगा। उधर, मनरेगा जिला परिषद के एक्सईएन छगनाराम बरायच ने बताया कि केन्द्र से पूरे जिले के 3 करोड़ 97 लाख रुपए जारी होने हैं। वह जारी होते ही मनरेगा श्रमिकों को बकाया भुगतान कर दिया जाएगा। Hanumangarh News

E-rickshaw Drivers Protest: सवारी उठाने बस स्टैंड पहुंचे ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट! ई-रिक्शा चालक …

अब मनरेगा श्रमिकों की मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम से दर्ज होगी उपस्थिति
समय पर मिल सकेगा भुगतान, तकनीक से समस्याएं भी सुलझेगी

सच कहूँ/तरसेम सिंह, जाखल। मनरेगा योजना (MNREGA Workers) अब हाइटेक होने जा रही है। हाइटेक भी कुछ ऐसी कि हाजिरी कम होने से लेकर कार्य मूल्यांकन तक की श्रमिकों की शिकायतें ही बंद हो जाए। नई व्यवस्था न सिर्फ श्रमिकों की समस्याओं का समाधान करेगी, बल्कि फर्जीवाडे को भी रोकेगी। मनरेगा मजदूरों की हाजरी तथा मजदूरी को लेकर अक्सर विवाद सुनने को मिलते थे लेकिन अब सरकार ने मनरेगा मजदूरी के कामों में पारदर्शिता लाने के लिए एक एप लांच की है और इस एप ने जिला फतेहाबाद के खंड जाखल में काम भी शुरू कर दिया है।

जाखल के विभिन्न गांवों के मनरेगा मजदूर इस एप लांच होने के मिले काम से प्रसन्न भी है। जाखल खंड कार्यक्रम अधिकारी संदीप जांगड़ा एवं हैड कंप्यूटर ऑपरेटर अंकुर शर्मा, मनरेगा से संबंधित जेई सोनू ने बताया कि मनरेगा योजना योजना ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सबसे अधिक रोजगार उपलब्ध कराती है लेकिन इस योजना से जुड़ी शिकायतें आती रहती थी।

उल्लेखनीय है कि योजनाओं से लेकर मजदूरी तक के भुगतान के तमाम मामलों में विसंगतियां सामने आती रहती हैं, ऐसे फर्जीवाड़े पर लगाम लगाने और मनरेगा योजना को प्रभावी तथा पारदर्शी तरीके से क्रियान्वित करने के लिए नेशनल मोबाइल मॉनीटरिंग सिस्टम (एनएमएमएस) लगा दिया गया है। यह सिस्टम ऊपर से नीचे तक के लोगों की जवाबदेही तय करेगा। ऐसे में योजना के काम करने में यदि ढिलाई बरती तो अधिकारी भी नपेंगे।

क्या है मॉनिटरिंग सिस्टम ऐप

नेशनल मोबाइल मॉनीटरिंग सिस्टम एक मोबाइल एप्लीकेशन है। जिसका उपयोग मनरेगा से जुड़े पूरे सिस्टम को करना है। इस एप के लागू होने के बाद मनरेगा मजदूरी (MNREGA Workers) के अंतर्गत मौके पर कितने मजदूर आए हैं, उनकी आई. डी. एवं जी. पी. एस. से पता चल जाएगा। प्रतिदिन मजदूरी स्थल से रियल टाइम आधारित मास्टर रोल में निहित मजदूरों की उपस्थिति विवरण एवं योजना में मजदूरों का कार्य करते हुए फोटोग्राफ कैप्चर करते हुए अपलोड करना होगा। विभाग के निर्देश है कि मजदूरों की अपलोड की गई अटेंडेंस के अनुसार ही मजदूरों को मजदूरी का भुगतान किया जाएगा।

काम ना मिलने से मनरेगा मेटों में रोष

खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम ऐप के बारे में जानकारी देने के लिए मनरेगा मेटों की एक विशेष बैठक में ट्रेनिंग दी। इस दौरान सभी गांव के मनरेगा मेटों ने मनरेगा के एबीपीओ संदीप कुमार के समक्ष काम से संबंधित डिमांड रखी। मनरेगा मेटों ने बताया जाखल खंड के लगभग सभी गांवों में 4 महीने से कहीं भी मनरेगा काा कार्य हो पाया। परंतु गांवों मेंं तालाब खुदाई करने का कार्य भी लगभग सभी गांवों में ठेके पर दिया जा चुका है। और घग्गर नदी का कार्य करने के लिए कोई भी संबंधित आॅफिसर जिम्मेदारी नहीं ले रहे, सभी मनरेगा मेट व सभी मनरेगा मजदूर मनरेगा कार्य चलाने के लिए काफी जद्दोजहद कर रहे हैं।

क्या कहते हैं अधिकारी

मनरेगा के एबीपीओ संदीप जांगड़ा ने बताया की मनरेगा मेटों को नेशनल मोबाइल मॉनीटरिंग सिस्टम के बारे में जानकारी दी गई है। मनरेगा काम के बारे मेंं उन्होंने बताया कि अब जोहड़ तालाब की खुदाई का कार्य एनजीटी के अधीन है। लेकिन जोहड़ में जलकुंभी इत्यादि की सफाई के लिए मेट सबसे पहले अपनी रिक्वायरमेंट पूरी करवाएं जिसके बाद उनको काम दिया सके। वहीं उन्होंने बताया घग्गर नदी के काम हेतू इरीगेशन डिपार्टमेंट अगर डिमांड भेजता है तो वह कार्य भी करवा दिया जाएगा। जोहड़ तालाब खुदाई का कार्य जाखल ब्लॉक में एनजीटी व ग्रे वाटर सिस्टम के तहत टेंडर हो रहे हैं

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

गरीबों को रोजगार देने के लिए बनी योजना मनरेगा में गड़बड़झाला
फर्जी मिस्त्री बनाकर मिस्ट्रोल में धांधली | Dhandhoor Hissar

हिसार (संदीप सिंहमार)। पिछले करीब आठ साल से सिरसा के गांव फरमाईकलां में रह रहे निजी ड्राइवर रोहताश कुमार की हिसार के गांव ढंढूर(Dhandhoor Hissar) के मनरेगा खाते में नियमित तौर पर हाजिरी चल रही थी। पंचायत अधिकारियों व सरपंच की मिलीभगत से उसे इसकी भनक तक नहीं लगी और उनके नाम से लाखों रूपए की धांधली हो गई। पीड़ित ने गुरूवार को बीडीपीओ के समक्ष बयान दर्ज कराते हुए उक्त घोटाले की जांच करने व दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।

आरटीआई से खुली पोल, उचित कार्रवाई की मांग

मूल रूप से गांव ढंढूर निवासी रोहताश कुमार ने बताया कि वह वर्ष 2011 से सिरसा के गांव फरमाईकलां में रह रहा है। इसी बीच उसे आरटीआई कार्यकर्ता महेंद्र सिंह से पता चला कि उसे पंचायत के किताबी कार्रवाई में चिनाई मिस्त्री बनाकर उसके नाम से पंचायत खाते से फर्जी हस्ताक्षर कर लाखों रूपए का घोटाला किया गया है। इसी तरह रोहताश कुमार के नाम पर ही वर्ष 2011 से 2015 तक मस्ट्रोल पर भी फर्जी हस्ताक्षर किए गए। उन्हें आरोप लगाया कि इस पूरे घोटाले में पूर्व सरपंच, मनरेगा मैट व मौजूदा सरपंच सहित पंचायत अधिकारी शामिल हैं।

पीड़ित ने दर्ज कराए बयान

उन्होंने शपथ पत्र देकर इस मामले की जांच करने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महेंद्र सिंह ने बताया कि अकेले रोहताश ही नहीं, बल्कि गांव के सैंकड़ों लोगों के फर्जी हस्ताक्षर, अंगूठे मैस्ट्रोल पर लगाकर पंचायत द्वारा लाखों रूपए का गबन किया गया है, जिनकी उनके पास आरटीआई से प्राप्त पुख्ता सबूत हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत अधिकारी और ग्राम पंचायत के सरपंच ने मनरेगा रिकॉर्ड में फेरबदल कर सबूतों को खुर्दबुर्द की है।

जब उन्होंने इसकी आरटीआई से जानकारी मांगी तो उनपर जानलेवा हमला भी करवाया गया, जिसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने मांग की कि उक्त पंचायत, सरपंच व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जांच करते हुए सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

महिला मनरेगा मजदूरों ने किया प्रदर्शन
विरोध: बीडीपीओ कार्यालय में जमकर काटा बवाल

करनाल (हरदीप वालिया)। गांव पुंडरी की महिला मनरेगा मजदूरों ने बी.डी.पी.ओ कार्यालय में जमकर बवाल काटा और मनरेगा मेटों पर मजदूरी न देने व फर्जीवाड़ा करने के आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। मनरेगा मजदूरों ने जिला पार्षद दीपक त्यागी की अगुवाई में एबीपीओ को ज्ञापन सौंपते हुए चेताया कि यदि बीडीपीओ ने 7 जून तक मजदूरी न दिलाई गई तो वे कार्यालय पर ताला जड़ देंगे।

एबीपीओ को सौंपा ज्ञापन

शनिवार की सुबह लगभग साढे दस बजे गांव पुंडरी की दर्जनों महिला मनरेगा मजदूर युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं जिला पार्षद दीपक त्यागी के नेतृत्व में दिल्ली चुंगी पर एकत्रित हुई और शहर में रोष प्रदर्शन करते हुए बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए एबीपीओ विपिन कुंडू को बीडीपीओ के नाम ज्ञापन सौंपा।

जिला पार्षद दीपक त्यागी, मनरेगा मजदूर बबली देवी, निर्मला देवी, कांता देवी, लक्ष्मी देवी, रेनू देवी, सुनीता देवी, बिरमति, नीता, सीमा, सुमन, राजबाला, संगीता, दर्शनी देवी आदि का कहना है कि मनरेगा मजदूरों ने कड़ी धूम में मेहनत मजदूरी की, लेकिन मनरेगा मेटों ने अधिकारियों से मिलीभगत कर पूरी तरह से धांधली की है।

महिलाओं ने बताया कि मजदूरी व मेटों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गत माह 12 मई को बीडीपीओ को ज्ञापन सौंपा गया था, जिसमें उन्होंने 15 दिन में कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी कार्रवाई शून्य है। जिससे मनरेगा मजदूर अधिकारियों के चक्कर काट-काटकर परेशान हो चुके है, लेकिन उनकी कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है।

महिलाओं का कहना है कि मनरेगा के कार्य में जमकर फर्जीवाडा किया गया है, लेकिन प्रशासन की ढिली कार्रवाई से मजदूरों में लगातार रोष बढ़ता जा रहा है।

मजदूरों ने चेताया कि यदि 7 जून बुधवार तक फर्जीवाडा करने वाले मेटों के खिलाफ कार्रवाई न की गई और उनका मेहनताना नही दिया गया तो वे बीडीपीओ कार्यालय का घेराव कर तालाबंदी करने से भी नही चूकेंगी। इधर ए.बी.पी.ओ विपिन कुंडू ने बताया कि मनरेगा मजदूरों ने बीडीपीओ के नाम मजदूरी व फर्जीवाडा करने वाले मेटों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है।

नीति आयोग की कार्यप्रणाली पर रोष

भारतीय मजदूर संघ ने नीति आयोग की कार्यप्रणाली पर रोष जाहिर किया है। संघ का कहना है कि नीति आयोग केवल बड़े घरानों के लिए योजनाएं बना रहा है आम आदमी के लिए यह आयोग कोई काम नहीं कर रहा। अपना विरोध दर्ज करवाने के लिए संघ पूरे देश में 22 और 23 जून को प्रदर्शन करेगा।

रिटायर कर्मचारियों से भेदभाव कर रही सरकार : गुप्ता

हरियाणा बिजली पैशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक का आयोजन वी.पी. गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। बैठक का संचालन नरसिंह काम्बोज ने किया। बैठक में कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष जाहिर किया। उन्होंने कहा कि सरकार रिटायर कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रही है। सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट बोर्ड, कारपोरेशन इत्यादि विभागों के सेवानिवृत कर्मचारियों को अब तक वेतन आयोग के अनुसार पैंशन में वृद्धि नहीं की गई है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।