mukhtar ansari - Sach Kahoon Hindi

Akhilesh Yadav: मुख्तार अंसारी के घर पहुंचकर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान
गाजीपुर (एजेंसी)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)

ने रविवार को बाहुबली नेता और पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के यहां स्थित पैतृक निवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और शोकसंवेदना प्रकट की। इस दौरान अखिलेश यादव द्वारा मुख्तार के मौत को असामान्य बताते हुए हत्या और साजिश बताया। उन्होंने सरकार द्वारा गठित किसी भी न्यायिक जांच टीम पर अविश्वास जताते हुए इस घटना कि जांच सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज की निगरानी में कराए जाने की मांग उठाई। Ghazipur News

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश रविवार को हेलीकॉप्टर से यूसूफपुर मोहम्मदाबाद स्थित शहीद इंटर कॉलेज के मैदान पहुंचे, जहां से वह सड़क मार्ग द्वारा मुख्तार अंसारी घर पहुंचे। जहां मृतक मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सांसद अफजाल अंसारी व मुख्तार अंसारी के पुत्र उमर अंसारी सहित सभी परिजनों से मिलकर अखिलेश ने शोक संवेदना प्रकट की। इस दौरान मुख्तार अंसारी के भतीजे व सपा विधायक शोएब अंसारी ‘मन्नू’ भी अखिलेश के साथ रहे। अखिलेश के यूसूफपुर मोहम्मदाबाद पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के सभी विधायक व संगठन के लोग भी मौजूद रहे।

मीडिया से बातचीत करते हुए सपा प्रमुख ने मुख्तार अंसारी की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण व हत्या बताया। सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्होंने कहाकि इस सरकार में सबसे ज्यादा भेदभाव अन्याय हो रहे हैं। बलिया में सूदखोर के दबाव में व्यवसाई की लाइव मौत, न्याय के लिए न्यायालय के सामने आत्मदाह जैसी तमाम घटनाएं हो रही है लेकिन सरकार को कोई परवाह नहीं है। उन्होंने सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करना सरकार का पहला काम होता है। जो सरकार जनता को न्याय नहीं दे सके वह सरकार जनता की नहीं हो सकती। वहीं उन्होंने मीडिया को लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में बताते हुए कहाकि यह पिलर भी आज खतरे में है। सही खबरें दिखाने पर पत्रकारों को जेल में डाल दिया जाता है। इसके साथ ही पत्रकारों पर किसी भी तरह से पुराने मामलों को उठाकर करवाई की जाती है।

अखिलेश ने जम्मू कश्मीर के पूर्व गवर्नर के बयान को बताते हुए कहा कि भाजपा इस चुनाव को लोकतंत्र का आखिरी चुनाव कराना चाहती है। ऐसे में मतदाताओं की जिम्मेदारी है कि वह इस सरकार को उखाड़ फेंके, जिससे देश में लोकतंत्र जिंदा रहे। अखिलेश ने कहा कि वह इस दुख की घड़ी में अंसारी परिवार के साथ हैं और वह उनका दुख बांटने आए हैं। सरकार द्वारा गठित जांच टीम पर अविश्वास जताते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार से न्याय की उम्मीद नहीं है। पूरी घटना की सच्चाई को सभी लोग जानते हैं, खुद सरकार भी जानती है। लेकिन वह सच्चाई सामने नहीं आने देना चाहेगी। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में जांच से ही सब कुछ स्पष्ट हो पाएगा। Ghazipur News

यह भी पढ़ें:– एक्सप्रेस ट्रेन में बम की सूचना से मचा हड़कंप

Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर परिवार वालों ने किया बड़ा खुलासा!
Mukhtar Ansari: बांदा (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के बांदा जिला कारागार में निरूद्ध रहे बाहुबली नेता माफिया मुख्तार अंसारी की मृत्यु हृदय गति रुक जाने से हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया गया है और सदमे के साथ हार्ट अटैक मृत्यु का तात्कालिक कारण बताया गया है जिससे उसकी मृत्यु गुरुवार की रात्रि संभावित समय 9:50 बजे की प्रतीत होने की पुष्टि हुई। हालांकि परिवारवालों का आरोप है कि उसे धीमा जगह देकर हत्या की गई है।

Mosquito Remedies: क्या मच्छरों ने कर रखा है आपकी भी नाक में दम, तो अजमाकर देखें ये उपाय, आस-पास भी नहीं भटकेंगे मच्छर, रात भर ले सकेंगे चैन की नींद

क्या है मामला | Mukhtar Ansari

गौर तलब है कि लगभग ढाई वर्ष से बांदा जिला कारागार में निरूद्ध माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार को अचानक सेहत खराब होने से उसे तत्काल राजकीय रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। जहां नौ चिकित्सकों के द्वारा उसका उपचार जारी था और उपचार के दौरान ही लगभग 9:45 बजे रात्रि में ही हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई थी। शुक्रवार को मुख्तार की परिजनों के बांदा पहुंचने के बाद उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम करने वाले पांच डॉक्टरों के पैनल को दिल में पीले रंग का एरिया मिला, जो संभावित थक्के की ओर इशारा करता है। रिपोर्ट में बताया गया है माफिया मुख्तार अंसारी की मृत्यु हृदय गति रुक जाने से हुई है।

परिजनों का आरोप

पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आने के बाद भी उसके परिवार का कहना है कि उसकी हत्या की गई। मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी ने शनिवार (30 मार्च) को कहा कि उनके भाई की हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा, ‘मुख्तार अंसारी की हत्या कर उन्हें रास्ते से हटा दिया गया है। समय आने पर हम इस बात का पुख्ता सबूत देंगे कि उन्हें जहर देकर मारा गया है। कुछ अपराधियों को बचाने के लिए पूरी सरकार और उसके तंत्र ने बहुत बड़ी साजिश की है। उन्हें कोई शर्म नहीं है। अफजाल अंसारी ने दावा किया कि मुख्तार अंसारी ने उनसे पांच मिनट की मुलाकात के दौरान कहा था कि उन्हें जहर दिया गया है।

Mukhtar Ansari: जानें, मुख्तार अंसारी कैसे बना जुर्म और राजनीति की दुनिया का माहिर खिलाड़ी?
Mukhtar Ansari: मऊ/गाजीपुर (सच कहूँ न्यूज)। तीन दशक से अधिक समय तक जरायम की दुनिया में हुकूमत करने माफिया सरगना मुख्तार अंसारी की तूती पूर्वांचल की राजनीति में भी सिर चढ़ कर बोलती थी। मऊ जिले में सदर विधानसभा के पूर्व विधायक रहे मुख्तार की गुरुवार को बांदा के सरकारी अस्पताल में हृदयाघात से मृत्यु हो गयी थी। गाजीपुर के यूसूफपुर मोहम्मदाबाद निवासी माफिया पिछले करीब तीन साल से बांदा जेल में निरुद्ध था।अंसारी की मौत के बाद उसके राजनीतिक क्षेत्र मऊ और गृह जिले गाजीपुर में ऐहतियात के तौर पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। मुख्तार का अंतिम संस्कार आज यूसुफपुर मोहम्मदाबाद स्थित उसके पैतृक शमशान कब्रिस्तान में किया जायेगा।

Haryana Pension Scheme: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, इन लोगों की कटेगी पेंशन, दिए ये आदेश

मुख्तार अंसारी अपने छात्र जीवन से ही काफी दबंग युवा माना जाता रहा| Mukhtar Ansari

किसी जमाने में महात्‍मा गांधी के करीबी रहे मुख्तार अंसारी के दादा मुख्‍तार अहमद अंसारी कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष भी रहे, वहीं मुख्‍तार के नाना ब्रिगेड‍ियर उस्‍मान महावीर चक्र व‍िजेता रहे । मुख्तार अंसारी के पिता भी अपने समय के बड़े वामपंथी नेताओं में शुमार रहे। दबंग छवि को लेकर पूर्वांचल की राजनीति का बादशाह बने मुख्तार अंसारी विहिप अंतरराष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नंदकिशोर रूंगटा अपहरण और हत्याकांड के बाद जयराम की दुनिया का सिरमौर बना था। मुख्तार अंसारी अपने छात्र जीवन से ही काफी दबंग युवा माना जाता रहा।

30 जून 1963 को गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद में सुबहानउल्लाह अंसारी और बेगम राबिया के घर जन्में मुख्‍तार अंसारी तीन भाईयों में सबसे छोटा था। मुख्तार अंसारी दबंगई करते हुए कब अपराधिक जीवन में पहुंचा, इसकी खबर दुनिया को तब लगी जब वह अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूरी करने के लिए चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। तब उसे पैसे की दरकार हुई जिसकी पूर्ति करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से जनवरी 1997 में मुख्तार अंसारी ने नंदकिशोर रुंगटा जो उस समय विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष थे, का अपहरण उनके आवास से कर लिया। उनको छोड़ने की आवाज में तीन करोड़ रुपए फिरौती के रूप में मांगी गई जो उसे समय की काफी बड़ी रकम हुआ करती थी।

Sinking Cities: आने वाले समय में पानी में डूब जाएगें दुनिया के ये शहर, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

दर्जन भर से अधिक हत्याएं | Mukhtar Ansari

बताते हैं की रकम प्राप्त होने के बाद भी नंदकिशोर रुंगटा को मारकर शव गायब कर दिया गया जो आज तक प्राप्त नहीं हो सका। इस घटना के बाद मुख्तार अंसारी अपराध जगत का एक नया स्तंभ बनकर उभरा। उसके बाद मुख्तार अंसारी मऊ से चुनाव लड़कर विधायक बना जो लगातार विधायक का चुनाव जीतता रहा। इस दौरान मुख्तार अंसारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता मोहन मुरली मनोहर जोशी के खिलाफ वाराणसी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा जो काफी कम मतों से पराजित हुआ। इस दौरान मुख्तार अंसारी पूरे पूर्वांचल में माफिया जगत का बादशाह बन गया था। कोयला व्यवसाय से लेकर सरकारी ठेकों में मुख्तार अंसारी की इजाजत के बिना कोई कार्य संभव नहीं हो पता था। यहां तक की मऊ जनपद में पीडब्ल्यूडी व अन्य सरकारी ठेकों के वितरण का काम मुख्तार अंसारी ही देखता रहा। अपराध जगत में साम्राज्य बढ़ता गया और लगातार अपराधिक घटनाएं भी बढ़ती गई। दर्जन भर से अधिक हत्याएं हुई जिसमें सीधे-सीधे परोक्ष से अपरोक्ष रूप से मुख्तार अंसारी का ही नाम आया।

2005 में मऊ में हुए दंगों में खुली जिप्सी के ऊपर मुख्तार का लहराता वीडियो उसके द्वारा की जा रही अपील एक अलग ही हवा खड़ा करता नजर आया। 2005 में ही गाजीपुर के मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र से तत्कालीन विधायक कृष्णानंद राय की उनके सात साथियों समेत गोली मारकर हत्या की गयी। इस हत्याकांड में 400 से अधिक राउंड गोली चले थे। इस तरह से देखें तो एक दबंग छवि का युवक मुख्तार अपराधिक जगत का बादशाह बन गया था। इतना ही नहीं वह अपनी व्यवस्थाओं के चलते पूर्वांचल की आधा दर्जन विधानसभा सीटों का मालिक भी बन बैठा था। जहां वह कभी बसपा व सपा के बैनर तले विधायक बना। कई बार निर्दल भी चुनाव जीत गया।

छोटी-छोटी पार्टियों का भी गठन किया | Mukhtar Ansari

इस दौरान मुख्तार अंसारी ने हिंदू मुस्लिम एकता दल, कौमी एकता दल जैसी छोटी-छोटी पार्टियों का भी गठन किया। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के लगभग 7- 8 लोकसभा और लगभग 35-40 व‍िधानसभा सीटों पर माफिया मुख्तार अंसारी का सीधा या आंशिक प्रभाव माना जाता रहा है। कभी पूर्वांचल के वाराणसी, गाजीपुर, बल‍िया, जौनपुर और मऊ में मुख्‍तार अंसारी की तूती बोलती थी। इन जिलों में मुख्‍तार अंसारी और इसके कुनबे का दबदबा माना जाता रहा है। यही वजह थी कि कभी सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव तो कभी बसपा मुखिया मायावती ने मुख्तार को अपनाया । मायावती ने तो मुख्तार अंसारी को गरीबों का मसीहा तक कह डाला था।

अपनी खुद की पार्टी का गठन किया

नब्बे के दशक में गाजीपुर मऊ, बलिया ,वाराणसी और जौनपुर में सरकारी ठेकों को लेकर गैंगवार शुरू हो गए थे। इस दौर में इन जिलों में सबसे चर्चित नाम मुख्तार अंसारी का रहा था। मुख्तार अंसारी 1996 में पहली बार बसपा से मऊ सदर से विधायक बना और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। मुख्तार ने मऊ को अपना गढ़ बनाया और यहां से लगातार पांच बार 2022 तक विधायक रहा। मुख्तार अंसारी ने 2002 में बसपा से टिकट न मिलने पर निर्दल मऊ सदर से चुनाव लड़ने का फैसला किया और जीत हासिल की उसके बाद उसने अपनी खुद की पार्टी का गठन किया और कौमी एकता दल के नाम से चुनाव मैदान में उतरा और लगातार दो बार जीत हासिल की। 2017 के विधानसभा चुनाव में मुख्तार ने एक बार फिर बसपा का दामन थामा और अपने पार्टी कौमी एकता दल का बसपा में विलय कर लिया और जीत हासिल की।

2022 में विधान सभा चुनाव में किन्ही कारणों से उसने चुनाव लड़ने से मना कर दिया और इस सीट पर अपने बेटे अब्बास अंसारी को मैदान में उतारा और मुख्तार की विरासत मऊ सदर पर अब्बास ने जीत हासिल कर ली। कभी जिसके नाम की तूती पूर्वांचल के दर्जनों जिले मे बोलती थी आज उसका नाम अपने नाम के साथ जोड़ने को लोग कतरा रहे हैं। लोग कहते हैं कि अस्सी और नब्बे के दशक में जिस माफिया मुख्तार अंसारी के नाम से सरकारी ठेके खुला करते थे, अवैध वसूली हुआ करती थी। कभी जिसका करीबी होना लोग शान समझते थे आज उस माफिया मुख्तार अंसारी के नाम को अपने नाम के साथ जोड़ने से लोग कतरा रहे हैं। 90 के दशक से शुरू हुआ मुख्तार का रसूख 2017 तक आते-आते ध्वस्त होना शुरू हुआ। आलम यह रहा की योगी सरकार के अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे हैं मुहिम में 2024 तक माफिया मुख्तार की लगभग 500 करोड़ की संपत्ति या तो जब्त की जा चुकी है या उस पर बुलडोजर चलाया जा चुका है।

Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी को उम्रकैद की सजा, जानें अब माफिया अंसारी के पास क्या है विकल्प
वाराणसी (सच कहूँ न्यूज। Mukhtar Ansari News: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्म दिन पर मुख्यतार अंसारी के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। (Awadhesh Rai Murder) बताया जा रहा है कि वाराणसी की कोर्ट ने पूर्व विधायक मुख्‍तार अंसारी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। इससे पहले कोर्ट ने अंसारी को दोषी माना था। जानकारी के अनुसार, कोर्ट ने उम्रकैद के साथ 1 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाा है। यह पूरा केस 32 वर्ष पूरा है। इसमें उन्हें फांसी की भी सजा हो सकती थी।

Yogi Adityanath Birthday: प्रधानमंत्री मोदी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बारे में कह दी बड़ी बात…

अब आगे क्या है विकल्प | Mukhtar Ansari

वाराणसी कोर्ट ने पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी (माफिया) को उम्र कैद की सजा सुनाई है। अब मुख्‍तार अंसारी इसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील कर सकते हैं।

क्या है मामला | Mukhtar Ansari

32 वर्ष पुराने अवधेश राय हत्‍याकांड में माफिया मुख्‍तार अंसारी को दोषी करार दिया गया। आज4 दोपहर दो बजे मुख्‍तार को सजा सुनाई जाएगी। गौरतलब हैं कि 32 साल पहले 3 अगस्‍त 1991 को मारुति वैन से आए बदमाशों ने अचानक अंधाधुंध फायरिंग कर कांग्रेस नेता अवधेश राय की हत्‍या कर दी थी। यह वारदात शहर के चेतगंज थाना क्षेत्र के लहुराबीर इलाके में हुई थी। अवधेश राय की हत्‍या के समय उनके छोटे भाई अजय राय भी वहां मौजूद थे।

केस डायरी ही हो गई थी गायब | Mukhtar Ansari

आपको बता दें कि इस मामले में एक दिलचस्प बात यह थी कि सुनवाई के दौरान जून 2022 को मूल मामले डायरी ही गायब है। इसके बाद वाराणसी से प्रयागराज तक केस डायरी की तलाशी हुई लेकिन मूल केस डायरी नहीं मिली। बताया जाता है कि मूल केस डायरी के गायब कराने के मामले में मुख्तार अंसारी ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया था।

मुख्तार अंसारी को बड़ी राहत, कोर्ट ने किया दोषमुक्त, जानिये क्या है मामला
मीर हसन पर जानलेवा हमले के आरोप से मुख्तार दोषमुक्त

Ghazipur (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर प्रदेश में गाजीपुर की एक विशेष अदालत ने बहुचर्चित मीर हसन की हत्या के प्रयास के मामले में बुधवार को पूर्व विधायक Mukhtar Ansari को दोषमुक्त करार दिया। गौरतलब है कि 24 नवम्बर 2009 को मोहम्दाबाद थाना क्षेत्र के गांव लिकपुरा निवासी मीर हसन अपने घर के पास सड़क पर सुबह टहल रहे थे कि बदमाशों ने उन पर गोली चलायी थी। गोली उनके कनपट्टी के बगल से निकल गई। हमलावरों में एक सोनू यादव ने पहचान लिए जाने के बाद धमकी दी थी कि दो दिन के अंदर जेल में जाकर मुख्तार अंसारी से मिल लो नही तो पूरे घर वालो को मार देंगे।

क्या है मामला | Mukhtar Ansari

सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और विवेचना उपरांत आरोपी सोनू यादव और Mukhtar Ansari के विरुद्ध आरोप पत्र पेश किया। विचारण अभियोजन की तरफ से विशेष लोक अभियोजक नीरज श्रीवास्तव ने कुल चार गवाहों को पेश किया। सभी ने अपना बयान न्यायालय में दर्ज कराया। दोनो तरफ की बहस सुनने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश (एमपी एमएलए) दुर्गेश की अदालत ने मुख्तार अंसारी को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया। फैसले के समय मुख्तार अंसारी जरिये वीडियो कांफ्रेंसिंग से उपस्थित रहे।

Harvinder Singh Arrested: मुखतार अंसारी का साथी हरविन्द्र सिंह काबू
एजीटीएफ ने मोहाली में की कार्रवाई

मोहाली। (सच कहूँ/एम.के. शायना) उत्तर प्रदेश पुलिस ने वांछित (Mukhtar Ansari) हरविन्द्र सिंह उर्फ जुगनूं को गिरफ्तार कर लिया है। हरविन्द्र सिंह डॉन मुखतार अंसारी का साथी है। पंजाब की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने मोहाली के खरड़ में कार्रवाई की है। हरविन्द सिंह पुलिस से बचने के लिए भाग रहा था। सीएम मान के निर्देशों पर एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स का गठन किया गया है।

यह भी पढ़ें:– पानीपत रोडवेज जीएम की यूपी में काबिले-तारीफ कार्रवाई, जानें कंडक्टर की कारगुजारी

हाल ही में गाजीपुर की एमपी विधायक अदालत ने गैंगस्टर एक्ट में मुखतार अंसारी (Mukhtar Ansari) को 10 साल की सजा सुनाई है। सजा के साथ ही मुखतार अंसारी पर 5 लाख रूपये का जुर्माना भी लगाया गया है। भाजपा विधायक कृष्णानंद राए व नंदकिशोर गुप्ता रुंगटा के हत्या मामले में मुखतार अंसारी के खिलाफ गैंगसटर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। 2005 में मऊ दंगों के पीछे भी मुखतार अंसारी का हाथ माना जा रहा है। मुखतार अंसारी के विरुद्ध दर्ज केसों की संख्या 61 है। गाजीपुर के एमपी विधायक अदालत ने शनिवार को मुखतार अंसारी के दो मामलों में सुनवाई की आगामी तारीख 17 व 20 मई तय की है।

डॉन के खिलाफ हत्या की कोशिश व गैंगस्टर का मामला दर्ज है। (Mukhtar Ansari) 2009 में मुहंमदाबाद थाने में मामला दर्ज किया गया था व 2009 में ही करन्दा थाने में गैंगस्टर एक्ट का मामला भी दर्ज किया गया था। अतीक-अशरफ कत्लेआम के बाद माफिया मुखतार अंसारी को भी अपनी जान का डर सताने लगा। गैंगस्टर से राजनेता बने पूर्वांचल के माफिया डॉन मुखतार अंसारी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से सुरक्षा की मांग की है।

अंसारी के मामले पर भिड़े कैप्टन और सीएम मान!
मान ने कहा कि खर्चा समय के मंत्री से वसूला जाएगा

चंडीगढ़। (सच कहूँ न्यूज) मुख्तार अंसारी का मामला इस समय पंजाब की राजनीति में चर्चा में है, जिसे लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि पंजाब सरकार (Punjab Govt) ने गैंगस्टर मुख्तार अंसारी पर खर्च किए गए 55 लाख रुपये का भुगतान नहीं करने का फैसला किया है, जिस पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि यह लागत का भुगतान सरकार को करना होगा।

यह भी पढ़ें:– फरीदाबाद में सब्जी और कपड़े की दुकानें जलकर राख

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लगाए आरोप

गौरतलब हो कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने गैंगस्टर मुख्तार अंसारी पर खर्च किए गए 55 लाख रुपये का भुगतान नहीं करने का फैसला किया है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि वह इस मामले को कोर्ट तक ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुरानी सरकार के नेताओं की अंसारी से मित्रता थी, लेकिन वे आम आदमी के टैक्स का पैसा अंसारी पर खर्च नहीं करेंगे। सीएम भगवंत मान ने कहा, ‘यूपी का अपराधी वीआईपी सुविधाओं वाली रोपड़ जेल में बंद था।

48 बार वारंट जारी होने के बावजूद वह पेश नहीं हुए। (Punjab Govt) महंगे वकील लगे थे, जिनका खर्चा 55 लाख आया। उन्होंने कहा कि लोगों के टैक्स से होने वाले खर्च की फाइल पलट दी गई है। जिन मंत्रियों के आदेश पर यह फैसला लिया गया है, उनसे खर्च वसूलने पर विचार किया जा रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के कानूनी लड़ाई के खर्च का फंसा पेंच, पंजाब सीएम का खर्च देने से इनकार
फरीदकोट। (सच कहूँ न्यूज) यूपी के कुख्यात गैंगस्टर व नेता मुख्तार अंसारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए वकील को 55 लाख रुपए फीस देने से (Punjab News) पंजाब सरकार ने साफ इनकार कर दिया है। ज्ञात हो कि वकील को पूर्व कांग्रेस सरकार ने नियुक्त किया था। उस सरकार के समय में एक तारीख पर 11 लाख फीस देना तय हुआ था। इसी के मद्देनजर वकील द्वारा 5 बार की पेशी का 55 लाख रुपए का बकाया बिल पंजाब सरकार को भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:– दहेज लोभी दामाद ने ससुरालियों को बुरी तरह से पीटा

सीएम मान ने कहा कि ‘उत्तर प्रदेश के अपराधी को रोपड़ जेल में वीआईपी सुविधाएं देकर रखा गया। अपराधी के 48 बार वारंट जारी होने के बाद भी उसे पेश नहीं किया। इसके लिए महंगे वकील किए गए, जिसका खर्चा 55 लाख आया। मैंने लोगों के टैक्स से खर्चे वाली फाइल वापस मोड़ दी है। जिन मंत्रियों के आदेश पर ये फैसला हुआ, इसका खर्चा उन्हीं से वसूलने के बारे में विचार किया जा रहा है।’

गैंगस्टर को यूपी जेल ले जाना चाहती थी यूपी पुलिस

गौरतलब है कि गैंगस्टर मुख्तार अंसारी जनवरी, 2019 से अप्रैल 2021 के बीच पंजाब की रूपनगर जेल में बंद था। इस दौरान यूपी पुलिस उसे यूपी की जेल ले जाना चाहती थी, जिसके लिए यूपी पुलिस की ओर से पंजाब सरकार को 25 रिमांइडर भी भेजे गए, लेकिन पंजाब सरकार द्वारा अंसारी को यूपी पुलिस के हवाले नहीं किया गया। इस पर यूपी पुलिस सुप्रीम कोर्ट पहुंची।

अप्रैल 2021 में अंसारी को यूपी ले जाया गया

मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचने पर तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने मुख्तार अंसारी की पंजाब जेल में रहने को लेकर पैरवी करने के लिए नामी वकील को 11 लाख पर हर पेशी के लिए नियुक्त किया। (Punjab News) इसके बाद वकील द्वारा 5 बार सुप्रीम कोर्ट में पेश होकर अंसारी के हक में कानूनी लड़ाई लड़ी, हालांकि इसमें पंजाब सरकार को मुंह की खानी पड़ी। उत्तर प्रदेश पुलिस अपना दमदार पक्ष रखने में सफल रही। अप्रैल 2021 में मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश ले जाया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

ED Raid : मुख्तार अंसारी के ठिकानों पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 11 जगहों पर छापेमारी
लखनऊ (सच कहूँ न्यूज)। प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) की टीम ने गुरूवार सुबह उत्तर प्रदेश में गाजीपुर लोकसभा सांसद अफजाल अंसारी के पैतृक आवास पर छापा मारा। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय की टीम गाजीपुर जनपद में सांसद अफजाल अंसारी के पैतृक घर यूसुफपुर फाटक पर केंद्रीय सुरक्षा बल की भारी-भरकम टीम के साथ पहुंच गयी। इसके अतिरिक्त गाजीपुर नगर स्थित अंसारी बंधुओं के करीबी प्रॉपर्टी व्यवसाई गणेश दत्त मिश्रा, सरार्फा व्यवसाई विक्रम अग्रहरि और ट्रैवेल्स व्यवसाई समसुद्दीन खान के घर छापेमारी की गई।

क्या है मामला

एक साथ चार जगहों पर छापेमारी के चलते जनपद में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। लोग एक दूसरे से सवाल पूछते रहे हालांकि अभी तक किसी भी अधिकारी की आधिकारिक रूप से कोई जानकारी नहीं प्राप्त हो सकी है। फिलहाल कार्रवाई जारी है। जेल में बंद बाहुबली सांसद मुख्तार अंसारी के खिलाफ ईडी का शिंकजा कसता जा रहा है। इसी क्रम में आज उनके भाई और करीबियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गयी है।

मुख्तार अंसारी की 5.10 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति कुर्क

27 अप्रैल 2022 को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में जिला प्रशासन ने कुख्यात ‘आईएस 191 गैंग’ के सरगना और पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की पांच करोड़ रुपये से अधिक कीमत की एक बेनामी संपत्ति को शासन के अधीन कुर्क कर लिया था। जिला प्रशासन की ओर से जारी बयान के अनुसार गाजीपुर के जिलाधिकारी ने गाजीपुर पुलिस की जांच रिपोर्ट के पर विचारोपरांत गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत कुर्की की कार्रवाई की है। इसमें बताया गया कि कुर्क की गयी संपत्ति गाजीपुर में मोहल्ला बबेडी स्थित व्यवसायिक भूमि पर स्थित है। राजस्व विभाग के रिकार्ड में यह संपत्ति मुख्तार अंसारी के साले अनवर शहजाद और सरजील रजा के नाम दर्ज है।

बयान में बताया गया कि संपत्ति की कुर्की के आदेश के क्रम में 27 अप्रैल को गाजीपुर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा उक्त भूमि की कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। बबेडी स्थित इस भूमि का क्षेत्रफल 0.3134 हेक्टेयर है एवं इसका बाजारू मूल्य लगभग 5 करोड़ 10 लाख रुपये है। इस कुर्की को मिलाकर अब तक गाजीपुर पुलिस एवं प्रशासन ने मुख्तार अंसारी कि लगभग 65 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्की कर ली है। साथ ही मुख्तार अंसारी गैंग से सबंधित लगभग 109 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति का ध्वस्तीकरण किया जा चुका है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

मुख्तार अंसारी की 5.10 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति कुर्क
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में जिला प्रशासन ने बुधवार को कुख्यात ‘आईएस 191 गैंग’ के सरगना और पूर्व बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की पांच करोड़ रुपये से अधिक कीमत की एक बेनामी संपत्ति को शासन के अधीन कुर्क कर लिया। जिला प्रशासन की ओर से जारी बयान के अनुसार गाजीपुर के जिलाधिकारी ने गाजीपुर पुलिस की जांच रिपोर्ट के पर विचारोपरांत गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अंतर्गत कुर्की की कार्रवाई की है। इसमें बताया गया कि कुर्क की गयी संपत्ति गाजीपुर में मोहल्ला बबेडी स्थित व्यवसायिक भूमि पर स्थित है।

राजस्व विभाग के रिकार्ड में यह संपत्ति मुख्तार अंसारी के साले अनवर शहजाद और सरजील रजा के नाम दर्ज है। बयान में बताया गया कि संपत्ति की कुर्की के आदेश के क्रम में आज 27 अप्रैल को गाजीपुर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा उक्त भूमि की कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। बबेडी स्थित इस भूमि का क्षेत्रफल 0.3134 हेक्टेयर है एवं इसका बाजारू मूल्य लगभग 5 करोड़ 10 लाख रुपये है। इस कुर्की को मिलाकर अब तक गाजीपुर पुलिस एवं प्रशासन ने मुख्तार अंसारी कि लगभग 65 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्की कर ली है। साथ ही मुख्तार अंसारी गैंग से सबंधित लगभग 109 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति का ध्वस्तीकरण किया जा चुका है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

मुख्तार के दो शूटर पुलिस मुठभेड़ में ढेर
लखनऊ (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक सशस्त्र मुठभेड़ में माफिया सरगना एवं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) विधायक मुख्तार अंसारी के दो शूटरों को मार गिराया है। एसटीएफ ने गुरूवार को विज्ञप्ति जारी कर यह सूचना दी। पुलिस के अनुसार झारखंड के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता जीतराम मुंडा की हत्या का आरोपी शेरअली और उसके साथी कामरान उर्फ बन्ने को लखनऊ के मड़ियांव इलाके में बुधवार रात एक संक्षिप्त मुठभेड़ में मार गिराया गया। आजमगढ़ निवासी दोनो शूटर मुख्तार गैंग से ताल्लुक रखते थे और शेर अली की गिरफ्तारी पर पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

क्या है मामला:

उन्होने बताया कि एक सूचना के आधार पर एसटीएफ ने घैलापुल से फैजुल्लागंज के रास्ते पर नाकाबंदी की और वहां से गुजर रहे बदमाशों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी मगर दोनो ने पुलिस पर फायर करते हुये भागने का प्रयास किया मगर मोटरसाइकिल फिसलने से वे गिर पड़े। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनो शूटर गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। आजमगढ़ में करीब डेढ़ दर्जन मामलों में वांछित शेर अली ने हाल ही में झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष जीतराम मुंडा की गोली मार कर हत्या कर दी थी। पूर्वांचल में दहशत का पर्याय बना शेरअली पहले भी हत्या के आरोप में वांछित था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

शिकंजा: मुख्तार अंसारी की फर्जी तरीके से एंबुलेंस पंजीकरण मामले में 3 गिरफ्तार
बाराबंकी (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश की बाराबंकी पुलिस ने बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की फर्जी एंबुलेंस पंजीकरण मामले में फरार चल रहे हैं उसके तीन गुर्गों को मंगलवार को शहर कोतवाली इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बहुबली विधायक मुख्तार अंसारी द्वारा फर्जी तरीके से एंबुलेंस पंजीकरण मामले में फरार चल रहे 25-25 हजार के तीन इनामी आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि अभी भी दो आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं ,उनकी भी तलाश की जा रही है।

पकड़े गए अभियुक्त मुख्तार अंसारी के खास गुर्गे है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में फिरोज कुरेशी, शाहिद उस कुर्बान और सुरेश शर्मा शामिल हैं तीनों अभियुक्त गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं। पकड़े गए अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि वे मुख्तार अंसारी की एंबुलेंस चलाते थे और उसकी सुरक्षा में उनके साथ रहते थे और उन्हें पंजाब के रोपड भी एंबुलेंस लेकर गए थे, लेकिन वहां पर पुलिस की कार्रवाई बढ़ने पर हम लोगों एंबुलेंस को छोड़कर फरार हो गए थे।

अभी दो आरोपी फरार

प्रसाद ने बताया कि इस प्रकरण में पुलिस सात अन्य लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमें अलका राय, शेषनाथ, राजनाथ यादव,आनंद यादव ,मोहम्मद शोएब मुजाहिद, सलीम और अली मोहब्बत जाफरी उर्फ शाहिद शामिल है। अभी दो आरोपी जाफर उर्फ चंदा और अफरोज खान उर्फ चुन्नू निवासी गाजीपुर पुलिस की पकड़ से दूर है पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।