Bharat Band - Sach Kahoon Hindi

कल भारत बंद , सुबह 11 बजे से 3 बजे तक होगा
30 खिलाड़ी अपना अवॉर्ड लौटाने राष्ट्रपति भवन से पहले ही पुलिस ने रोका

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव को पुलिस ने लिया हिरासत में

दिल्ली सीएम केजरीवाल ने की आंदोलनकारी किसानों से मुलाकात

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। दिल्ली की सीमाओं पर किसान डटे हुए है। किसानों ने आज ‘भारत बंद’ का ऐलान किया है। कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों भी ‘भारत बंद’ का समर्थन दिया है। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि भारत बंद का प्रदर्शन मंगलवार सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक होगा। वहीं किसानों के समर्थन में आए पंजाब के 30 खिलाड़ी अपना अवॉर्ड लौटाने राष्टÑपति भवन की ओर जा रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया गया।

गौरतलब हैं कि सरकार और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच शनिवार को पांचवें दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही थी। केंद्र ने गतिरोध समाप्त करने के लिए 09 दिसंबर को फिर बैठक बुलाई है। (Bharat Band 2020) उधर किसान आंदोलन के समर्थन में कन्नौज में प्रस्तावित किसान मार्च में शामिल होने से रोके जाने से खफा होकर धरने पर बैठे समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन पर धारा 144 का उल्लघंन करने का आरोप है।

केजरीवाल बोले- केंद्र ने 9 स्टेडियमों को जेल बनाने का दबाव डाला था

केंद्र सरकार के कृषि से जुड़े तीन कानून के विरोध में आंदोलनरत किसानों से सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुलाकात कर कहा कि उनकी सरकार किसानों की सेवादार है। केजरीवाल ने किसानों से मुलाकात करने के साथ ही वहां मुहैया कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और कहा कि उनकी सरकार किसानों की सेवादार है। मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा ,”मेरी सरकार किसानों की सेवादार है। किसानों का मुद्दा और उनकी मांगें जायज हैं। मैं और मेरी पार्टी उनके साथ खड़े हैं।

किसानों का आंदोलन शुरू होने के वक्त दिल्ली पुलिस ने हमसे नौ स्टेडियम को जेल में बदलने की अनुमति मांगी थी।

मेरे ऊपर दबाव बनाया था लेकिन मैंने अनुमति नहीं दी।

तब से आप के सभी विधायक, कार्यकर्ता सेवादार बन कर किसानों की सेवा कर रहे है।

मैं खुद भी सेवादार बन कर यहाँ आया हूँ।”

किसानों के धैर्य की परीक्षा नहीं ली जानी चाहिए: कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा है कि सरकार किसानों के धैर्य की परीक्षा ले रही है लेकिन उसे सोचना चाहिए कि यह समय परीक्षा लेने का नहीं बल्कि किसानों की समस्या का समाधान कर सबको साथ लेकर चलने का है। कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने सोमवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार किसानों के मुद्दे पर हठधर्मिता अपना रही है तथा किसानों की बात सुनने की बजाय अपनी बात पर अड़ गयी है और उसे मनवाने के लिए किसानों को बांटने की नीति पर काम रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को बांटने की बजाय सरकार को संयमपूर्वक उनकी बात सुननी चाहिए और उनके धैर्य को चुनौती नहीं देनी चाहिए।

व्यापार मंडल का किसानों के भारत बंद का समर्थन : बजरंग गर्ग

अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग गर्ग ने कहा है कि किसान संगठनों के आज भारत बंद का व्यापार मंडल पूरी तरह समर्थन करता है तथा इसको ध्यान में रखकर हरियाणा की सभी मंडियां बंद रहेंगी। गर्ग ने सोमवार को एक बयान में कहा कि हरियाणा का व्यापारी कल जिला व ब्लॉक स्तर पर प्रदेश में जगह-जगह धरना व प्रदर्शन कर किसान आंदोलन के समर्थन में सरकार को जगाने का काम करेगा और केंद्र सरकार का पुतला जलाएगा। किसान आंदोलन में देश ही नहीं विदेशों के किसानों का भी पूरा समर्थन किसान आंदोलन को मिल रहा है।

बंद के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें राज्य: गृह मंत्रालय

केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने किसान संगठनों के आह्वान पर मंगलवार को देश भर में ‘भारत बंद’ के मद्देनजर सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और शांति बनाये रखने को कहा है। मंत्रालय के अनुसार केन्द्रीय गृह सचिव ने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को परामर्श जारी कर कहा है कि मंगलवार को किसान संगठनों ने देश भर में भारत बंद का आह्वान किया है।

इस बंद को विपक्षी दलों और कई अन्य संगठनों तथा ट्रेड यूनियनों ने भी समर्थन दिया है। राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से कहा गया है कि वे बंद के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें तथा कानून व्यवथा की स्थिति बनाये रखें। परामर्श में कहा गया है कि राज्य सरकारों का हर संभव प्रयास करने चाहिए कि कहीं भी किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो और सब जगह शांतिपूर्ण स्थिति बनी रहे। इसके अलावा राज्य प्रशासन से यह भी कहा गया है कि वे कोरोना महामारी को देखते हुए देश भर में कोविड के संबंध में जारी राष्ट्रीय दिशा निदेर्शों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करें। इस तरह के सभी उपाय किये जायें जिससे कि कोविड संबंधी निदेर्शों का उल्लंघन न होने पाये।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।