Fog in Sirsa - Sach Kahoon Hindi

सरसा में दूसरे दिन भी छाया कोहरा, रेंगते दिखे वाहन
सावधानी। धुंध की दस्तक के साथ सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ी आशंका

दृश्यता रही 10 मीटर तक

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। सरसा में सोमवार को दूसरे दिन भी लगातार कोहरा छाया रहा। दोपहर तक सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार भी काफी धीमी रही। दृश्यता घटने से वाहन चालकों को दिन में भी लाईट जलाकर धीमी रफ्तार से वाहन चलाने को मजबूर होना पड़ा। सोमवार को क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। जिससे जहां वाहनों की रफ्तार धीमी रही। वहीं सर्दी में भी इजाफा हुआ है। कृषि उप निदेशक डॉ. बाबू लाल ने कहा कि मौसम में बदलाव के साथ कोहरा आने से यह मौसम फसलों के लिए अनुकूल है।

गेहूं व सरसों की बिजाई जोरों पर चल रही है। ऐसे में कोहरा फसलों के लिए फायदेमंद है। वहीं लोगों का कहना है कि घना कोहरा होने से आवाजाही में परेशानी जरूर हो रही है। दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। सरसा निवासी दीपक सांवरिया ने बताया कि घने कोहरे के कारण ठंड बढ़ने से ठिठुरन भी होने लगी है। उन्होंने कहा कि इस मौसम में दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। प्रशासन को चाहिए कि वाहनों व चौक-चोराहों पर रिफ्लेक्टर लगवाए जाएं। स्ट्रीट लाइट का उचित प्रबंध हो ताकि कोहरे के समय दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

धुंध के चलते दो बसों की भिडंत, 6 यात्री घायल

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। बरनाला रोड पर गांव फरवाई खुर्द के समीप सोमवार सुबह घना कोहरा होने के चलते पंजाब रोडवेज की दो बसों की आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में करीब छह-सात यात्री घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी अनुसार पंजाब के मानसा से पंजाब रोडवेज की बस सरसा आ रही थी। वहीं सरसा से पंजाब रोडवेज की बस मानसा जा रही थी। बताया गया कि गांव फरवाई खुद के समीप घने कोहरे के चलते दोनों बसों की आमने सामने की टक्कर हो गई। गनीमत रही कि कोहरे के चलते दोनों बसों की रप्ऊ्तार काफी धीमी थी। जिसके चलते बसों में सवार छह-सात यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही एंबुलेंस द्वारा घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।