NSUI - Sach Kahoon Hindi

एनएसयूआई एवं भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भिड़े
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में भारत बंद के दौरान कृषि कानूनों का विरोध जताने आये भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) कार्यकर्ताओं की भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ आज यहां झड़प हो गई।

एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक चौधरी के नेतृत्व में एनएसयूआई के कार्यकर्ता कृषि कानूनों का विरोध एवं भारत बंद के समर्थन में भाजपा के प्रदेश कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे और नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान वहां पहले से मौजूद भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ उनका टकराव हो गया।

एनएसयूआई एवं भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में झड़प होने पर पुलिस ने बीच बचाव किया और दोनों के कार्यकर्ताओं को अलग किया। बाद में पुलिस ने एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को मौके से खदेड़ दिया। उधर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा “यह कैसा बंद और प्रदर्शन है, किस बात का दंभ है, किस बात की बौखलाहट है, अशोक गहलोत जी भाजपा राजस्थान के प्रदेश कार्यालय पर पुलिस की मौजूदगी में कांग्रेस के गुंडों द्वारा पथराव किया जा रहा है। कहां गया आपका लोकतंत्र और सुशासन, इतना घमंड ठीक नहीं है।’’

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।