farmer protest - Sach Kahoon Hindi

Barnala News: किसान यूनियन ने तपा थाने का घेराव किया, आरोपितों पर कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप
बरनाला। भारतीय किसान (Farmers Protest) यूनियन एकता डकोंडा ने बरनाला शहर के तपा मंडी थाने का घेराव किया है। बड़ी संख्या में किसानों ने थाने के सामने पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मेहता गांव के मुखिया दर्शन सिंह की दबंगई के मामले में न्याय नहीं मिलने से वे संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस पर किसान के घर पर हमला करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं करने के लिए रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने न्याय नहीं मिलने पर संघर्ष तेज करने की चेतावनी दी है।

इस संबंध में प्रदर्शनकारियों ने बताया कि कुछ गुंडों ने मेहता गांव में भारतीय किसान यूनियन एकता डकोंडा के जिला नेता दर्शन सिंह के घर पर हमला कर दिया और उनके परिवार के सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस संबंध में पुलिस द्वारा उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की गई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

प्रशासन की समझाइश के बाद टंकी पर चढ़े आठों किसान समझौते के बाद नीचे उतरे
सूरतगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। टिब्बा क्षेत्र की मुख्य मांग ऐटा-सिंगरासर माईनर की मांग को बजट में अनदेखा करने से नाराज होकर टंकी पर चढ़े आठों किसान आधी रात को समझोते के बाद नीचे उतरे। रात करीब 1 बजे गुंसाईसर गांव पहुंचे उपखंड अधिकारी कपिल यादव ने कलेक्टर के हवाले से बताया कि माईनर के लिए एक सप्ताह में सर्वे कमेटी बना दी जाएगी। इसके बाद टंकी पर चढ़े टिब्बा क्षेत्र संघर्ष समिति के संयोजक राकेश बिश्नोई सहित श्योपत मेघवाल धांधूसर, राकेश शर्मा गुसाईसर, भूपेंद्र सिंह गुसाईसर, विनोद जिनागल गुसाईसर, मांगीलाल चोपड़ा, सुरेन्द्र नाथ व विजय सिंह नीचे उतरे। अधिकारियों ने बताया कि कलेक्टर की मुख्य सचिव से बात हो गई है।

नोहर-भादरा की तरह माईनर की संभावना तलाशने के लिए एक सप्ताह में सर्वे कमेटी गठित कर दी जाएगी। इस कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर गावों को सिंचित करने पर विचार किया जाएगा। विदित हो कि राज्य बजट में ऐटा माईनर पर घोषणा ना होने से आक्रोशित 8 किसान गुंसाईसर गांव में टिब्बा क्षेत्र संघर्ष समिति के संयोजक राकेश बिश्नोई के नेतृत्व में श्योपत मेघवाल धांधूसर, राकेश शर्मा गुसाईसर, भूपेंद्र सिंह गुसाईसर, विनोद जिनागल गुसाईसर, मांगीलाल चोपड़ा, सुरेन्द्र नाथ व विजय सिंह बुधवार शाम करीब 5 बजे ठुकराया पंचायत के गांव गुंसाईसर की पेयजल टंकी पर चढ़ गए थे। इनके साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने टंकी के पास ही धरना लगा दिया।

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन तक हरकत में आ गया। राजियासर थाने के सहायक उप निरीक्षक सज्जन मीणा जाब्ते के साथ गुंसाईसर गांव पहुंच गए। इसके बाद रात्रि को तहसीलदार हाबूलाल मीणा आदि अधिकारी भी वहां पहुंच कर किसानों से नीचे उतारने के प्रयास किए, लेकिन किसान नेताओं ने ठोस आश्वासन मिलने पर नीचे उतरने की बात कही। बाद में आधी रात को कलेक्टर के निर्देश पर उपखंड अधिकारी कपिल यादव, पुलिस उपाधीक्षक शिवरतन गोदारा व सिटी थानाधिकारी रामकुमार लेघा ने वहां पहुंच कर आंदोलनकारियों से वार्ता की।

इस दौरान सहमति बनने पर आठों किसान टंकी से नीचे उतरे। राकेश बिश्नोई ने आक्रोश जताया कि बजट में ऐटा सिंगरासर माइनर की घोषणा नहीं कर सरकार ने टिब्बा क्षेत्र के उपेक्षित ग्रामीणों से वादाखिलाफी की है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जबकि नोहर-भादरा क्षेत्र के 28 गांवों को पानी देने की बजट में की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि सिंचाई सुविधा की मांग टिब्बा क्षेत्र के ग्रामीण कई दशकों से करने के साथ न केवल बड़े आंदोलन किए हैं, बल्कि जेल भी गए हैं। इसके अलावा पुलिस की लाठियां भी खाई है।

बिश्नोई ने चेताया कि अगर एक सप्ताह में विशेषज्ञ कमेटी बनाने की घोषणा नहीं की गई, तो फिर से बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। इस दौरान सरपंच गिरधारी स्वामी, मांगी वर्मा, जसराम बुगालिया आदि ने धरने की कमान संभाली। यहां उल्लेखनीय है कि ऐटा सिंगरासर माईनर की मांग कई दशक पुरानी है।

इसके लिए कई बार बड़े आंदोलन हो चुके हैं। करीब 8 साल पहले राकेश बिश्नोई के नेतृत्व में वसुंधरा राजे सरकार के बजट में माईनर की घोषणा नहीं होने पर काफी दिनों तक बड़ा आंदोलन हुआ था। उस दौरान पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा था। इसके बाद इस आंदोलन में जिले के नेता भी शामिल हो गए। इसलिए जिला पुलिस व प्रशासन ने किसानों के टंकी पर चढ़ने को तत्काल ही गंभीरता से लेकर आधी तक अधिकारियों को भेज दिया और वार्ता कर करीब 8 घंटे बाद ही आठों किसानों को टंकी से नीचे उतार लिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

डिप्टी स्पीकर की गाड़ी पर हमला मामले में सरसा के डीएसपी सस्पेंड
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। किसान आंदोलन के दौरान हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा की गाड़ी पर प्रदर्शनकारियों द्वारा हमला करने के एक मामले में विभागीय कार्रवाई के दौरान सरसा के डीएसपी संजय कुमार बिश्नोई सस्पेंड किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि बीते साल 10 जुलाई को सिरसा के चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय में भाजपा के कार्यकर्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा की गाड़ी जब बाहर निकल रही थी तो गेट पर विरोध कर रहे किसानों में से किसी ने उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंक दिया, जिससे पिछला शीशा टूट गया था।

घटना के बाद हिसार रेंज के आईजी राकेश कुमार आर्य ने अगले दिन विश्वविद्यालय का दौरा किया और शाम को उस समय सुरक्षा का जिम्मा देख रहे तत्कालीन एसएचओ विक्रम सिंह को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया। जबकि डीएसपी संजय कुमार विश्नोई के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी थी। सरसा एसपी डॉ. अमित जैन ने डीएसपी संजय बिश्नोई के निलंबन की पुष्टि करते हुए बताया कि मुख्यालय से उनके पास आर्डर आए हैं और अब डीएसपी संजय कुमार बिश्नोई का मुख्यालय पंचकूला रहेगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पंजाब में खाली होंगे रेलवे ट्रक, सीएम और किसानों के बीच बनी बात
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पिछले कई दिनों से पंजाब में किसान प्रदर्शन के कारण बंद पड़े रेलवे ट्रैक आज खाली हो जाएंगे। आज सुबह मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने किसान नेताओं के साथ मीटिंग की। सूत्रों के अनुसार, बताया जा रहा है कि सीएम और किसानों के बीच सहमति बन गई है और किसानों ने अपना प्रदर्शन 4 जनवरी तक मुल्तवी कर दिया है। इसी दिन फिर से सरकार के साथ उनकी वार्ता होगी। मुख्यमंत्री किसानों की मांग पर सब्जियों के न्यूनतम मूल्य कानून ला सकती है, जिसमें सरकार सिर्फ दाम तय करेगी। उन पर खरीद की बाध्यता नहीं होगी।

किसानों की सीएम को चेतावनी

किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने कहा कि पहले भी सरकार से वार्ता हुई थी तब भी सरकार ने मांगे मान ली थी, लेकिन जमीनी स्तर पर लागू नहीं किया जा सका। इसी कारण से उन्हें मजबूर होकर रेलवे ट्रैक पर बैठना पड़ा। अब मुख्यमंत्री चन्नी ने भरोसा दिया कि बासमती का मुआवजा 12 हजार से बढ़ाकर 17 हजार किया जाएगा। उधर 5 एकड़ तक जमीन वालों का 2 लाख तक का कर्ज माफ होगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

धान खरीद में अव्यवस्था पर फूटा किसानों का गुस्सा, लगाया जाम
पाई (कैथल)। अनाज मंडी पाई में कई दिनों से धान की खरीद, उठान व बारदाना की कमी से खफा किसानों ने बुधवार को पूंडरी-राजौंद मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे तक किसानों ने जाम लगाए रखा। जाम की सूचना मिलने पर मार्केट कमेटी सचिव जोगिंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। किसानों को समझाया, लेकिन किसानों ने जाम नहीं खोला। किसानों ने कहा कि जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, जाम नहीं खुलेगा। पुंडरी पुलिस थाना प्रभारी निर्मल सिंह मौके पर पहुंचे। किसानों को समझाते हुए शांत किया। इसके बाद ढांड अनाज मंडी से बारदाना भेजा गया।

किसान रामेहर, जगबीर, रोशन, रमेश, विनोद आदि ने बताया कि मंडी में उनकी धान की फसल को खरीदने के लिए कोई भी राइस मिल या सरकारी खरीद एजेंसी के अधिकारी नहीं आते। खरीद होने बाद भी कई दिनों तक तुलाई नहीं होती। जब इस बारे में आढ़ती खरीद एजेंसी डीएफएससी विभाग के अधिकारियों से बात करते हैं तो बारदाना न होने की बात कह किसानों को झूठा आश्वासन देते हैं। किसानों ने बताया कि किसानों की फसल खरीद करने के बाद बारदाने का इंतजाम करना खरीद एजेंसी या राइस मिल मालिकों को करना होता है। यदि खरीद एजेंसी के पास बारदाना नहीं है तो सरकार को तत्काल किसानों की ओर देखते हुए खरीद एजेंसी बदलनी चाहिए। मार्केट कमेटी सचिव जोगिंद्र सिंह ने बताया कि किसानों ने बारदाना न होने के कारण जाम लगाया था। छह हजार कट्टे मंडी में भेज दिए हैं। अब आगे किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। खरीद व उठान का कार्य भी सुचारू रूप से चल रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

किसानों ने किया कृषि मंत्री जेपी दलाल के कार्यक्रम का विरोध
भारी संख्या में पुलिसबल रहा तैनात

खाद लेने के लिए भी लंबी-लंबी लाइनों में मजबूर किए किसान : बजाड़

भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। शनिवार को भिवानी में एक बार फिर कृषि मंत्री जेपी दलाल को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा, लेकिन किसानों ने डटकर कृषि मंत्री के कार्यक्रम का विरोध किया। बता दें कि तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पिछले 11 माह से लगातार धरने पर बैठे हैं। इस दौरान किसान मोर्चा के आह्वान पर संघर्षरत्त किसानों ने भाजपा-जजपा के नेताओं का बहिष्कार का ऐलान किया हुआ है।

किसानों को संबोधित करते हुए बलबीर सिंह बजाड़ ने कहा कि किसान पिछले 11 माह से लगातार धरनारत्त हैं, लेकिन सरकार किसानों की मांगों को मानने की बजाय पूंजपीतियों को फायदा पहुंचाने की जुगत में जुटी रहती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों के आंदोलन को दबाने व किसानों का डराने के लिए हर प्रकार के औच्छे हथकंडे अपना लिए, लेकिन किसान सरकार के इन हथकंडों से न तो डरेंगे और न ही अपने संघर्ष से पीछे हटेंगे तथा जब तक तीन कृषि कानून खत्म नहीं हो जाते, तब तक ऐसे ही भाजपा-जजपा नेताओं का विरोध करते रहेंगे। बजाड़ ने कहा कि आज किसानों को खाद लेने के लिए लंबी-लंबी लाईनों में लगना पड़ रहा है। खेतों से बरसाती पानी की निकासी के कोई प्रबंध नहीं है। मंडियों में बाजरे का उचित मुआवजा नहीं मिला रहा तथा धान का उठान ना होने से भी किसान परेशान है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए, किसानों के समक्ष आने वाली समस्याओं का समाधान करवाएं।

इस अवसर पर कामरेड ओमप्रकाश, गंगाराम श्योराण, महाराज सदानंद सरस्वती, सुनील श्योराण, अजीत धनाना, दलीप सांगवान, संदीप सिवाच मिताथल, कमल प्रधान, बलवान पार्षद, राजसिंह जताई, अनिल शेषमा, जगदीश हुई, नरेंद्र धनाना, राजेश प्रेमनगर, प्रवीण बूरा, सहित अनेक किसान मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

किसान आंदोलन का सकारात्मक समाधान निकाले सरकार : हुड्डा
खाद की किल्लत को लेकर सरकार पर साधा निशाना

धान खरीद और उठान को लेकर भी उठाए सवाल

चंडीगढ़ (सच कहूँ/अनिल कक्कड़)। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक बार फिर सरकार से किसान आंदोलन का सकारात्मक समाधान निकालने के लिए आग्रह किया। हुड्डा का कहना है कि किसानों को अपने घर-परिवार से दूर दिल्ली बॉर्डर और अलग-अलग धरनों पर बैठे हुए 11 महीने हो चुके हैं। किसानों की मांगें पूरी तरह जायज हैं। बावजूद इसके सरकार अपना अड़ियल रुख बदलने के लिए तैयार नहीं है। सरकार को बिना देरी के राष्ट्रहित में एवम अन्नदाता के सम्मान में एक कदम आगे बढ़ाते हुए फिर से बातचीत शुरू करनी चाहिए। लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता सर्वोपरि होती है। इसलिए आखिरकार हर बात का समाधान संवाद से ही निकल सकता है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में आज किसानों को हर स्तर पर हरियाणा गठबंधन सरकार की अनदेखी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। आज डीएपी खाद के लिए किसान मारे-मारे घूम रहे हैं। कई-कई घंटे, कई-कई दिन लंबी-लंबी कतारों में इंतजार करने के बाद भी किसानों को पुलिसिया साये में भी पर्याप्त खाद नहीं मिल पा रही। इसकी वजह से अगले फसली सीजन की बुआई में देरी हो रही है।

हुड्डा ने कहा कि सरकार ना बुआई के समय किसानों को खाद मुहैया करवा पा रही है और ना ही बिकवाली के वक्त किसानों को एमएसपी दे रही है। धान की खरीद में देरी और उठान नहीं होने की वजह से बड़ी तादाद में किसान एमएसपी से वंचित रह गए। उधर, सरकार ने बाजरा खरीदने से तो इंकार ही कर दिया। इसी तरह सरकार धीरे-धीरे करके एमएसपी से पीछा छुड़ाना चाहती हैं।

पशुधन भी निजी कंपनियों के भरोसे

हुड्डा ने कहा कि किसानों को पशुधन बीमा के लिए प्रेरित करने की खातिर कांग्रेस सरकार के दौरान हमने नाममात्र फीस में बीमा की योजना चलाई थी। लेकिन अब सरकार ने पशुपालकों को निजी कंपनियों के भरोसे छोड़ दिया है। जो बीमा पहले सरकार द्वारा महज 100 रुपए में होता था, उसके लिए निजी कंपनियां 3-3 हजार रुपए वसूल रही हैं। हुड्डा ने कहा कि किसानों को पहले की तरह सरकारी बीमा का लाभ दिया जाना चाहिए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेट को हम हटा रहे हैं: टिकैत
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय किसान यूनियन ने तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के तहत दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा की गाजीपुर चौकी पर चल रहे धरने को हटाए जाने की खबर को निराधार बताया है। भारतीय किसान यूनियन ने गुरुवार को दोपह को ट्वीट कर कहा, ‘किसानों भाइयों यह अफवाह फैलाई जा रही हैं कि गाजीपुर बॉर्डर खाली किया जा रहा है। यह पूर्णतया निराधार है, हम यह दिखा रहे है कि रास्ता किसानों ने नहीं दिल्ली पुलिस ने बन्द किया है। आंदोलनों में सड़कों को लम्बे समय तक बंद करने के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के सख्त रूख के बाद भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के दिल्ली-गाजीपुर मुर्गा मंडी की तरफ जाने वाली सर्विस लेन को खुद खुलवा दिया। किसान नेताओं का दावा है कि सड़क को उन्‍होंने बंद नहीं किया है बल्कि पुलिस ने इसे बंद कर रखा है।

अब हम दिल्ली जाएंगे: टिकैत

इस बीच सर्वोच्च अदालत के आदेश के बाद किसानों के प्रदर्शन स्थल के पास पुलिस बलों की संख्या बढ़ा दी गयी है। बीकेयू नेता राकेश टिकैत ने धरनास्थल पर पत्रकारों से कहा, ‘अब हम दिल्ली जाएंगे और बताएंगे कि रास्ता खुला हुआ है। उन्होंने यह पूछने पर कि दिल्ली में कहां जाएंगे के सवाल पर कहा, ‘अब हम संसद जाएंगे जहां पर कानून बनता है। उच्चतम न्यायालय ने एक याचिका पर सुनवाई के दौरान गुरुवार को केंद्र सरकार को एक बार फिर स्पष्ट कहा कि किसानों को धरना-प्रदर्शन का अधिकार है लेकिन इसके कारण सड़कों को अनिश्चितकाल के लिए बंद नहीं किया जा सकता है। शीर्ष अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद किसान संगठनों से चार सप्ताह में अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। इस मामले की अगली सुनवाई 7 दिसंबर को होगी। गौरतलब है कि संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले 40 से अधिक किसान संगठन दस महीने से अधिक समय से तीन कृषि कानूनों को रद्द करने समेत अन्य मांगों को लेकर राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

जानें, किसान आंदोलन के चलते कौन सी हुई ट्रेन रद्द
जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। बीकानेर मंडल पर किसान आंदोलन के कारण रेवाड़ी-सिरसा-रोहतक खण्ड,बठिण्डा – हनुमानगढ खण्ड और रेवाड़ी -सादुलपुर खण्ड,सादुलपुर-रतनगढ़ खण्ड तथा सादुलपुर- हनुमानगढ खण्डों पर प्रभावित रेल सेवाएं

रद्द रेल सेवाएं:-

गाडी सं. 04669 फिरोजपुर -हनुमानगढ जो दिनांक 18.10.21 को फिरोजपुर से रवाना होनी थी,वह रद्द रहेगी।

गाडी सं. 04670 हनुमानगढ-फिरोजपुर जो दिनांक 18.10.21 को हनुमानगढ से रवाना होनी थी,वह रद्द रहेगी।

गाडी सं. 04576 लुधियाना – हिसार जो दिनांक 18.10.21 को लुधियाना से रवाना होनी थी,वह रद्द रहेगी।

गाडी सं. 04575 हिसार -लुधियाना जो दिनांक 18.10.21 को हिसार से रवाना होनी थी,वह रद्द रहेगी।

गाडी सं. 04753 बठिण्डा झ्र श्रीगंगानगर जो दिनांक 18.10.21 को बठिण्डा से रवाना होनी थी,वह रद्द रहेगी।

गाडी सं. 04756 श्रीगंगानगर-बठिण्डा जो दिनांक 18.10.21 को श्रीगंगानगर से रवाना होनी थी,वह रद्द रहेगी।

गाडी सं. 04701 बठिण्डा – लालगढ़ जो दिनांक 18.10.21 को बठिण्डा से रवाना होनी थी,वह रद्द रहेगी।

गाडी सं. 09725 फुलेरा – रेवाडी जो दिनांक 18.10.21 को फुलेरा से रवाना होनी थी,वह रद्द रहेगी।

गाडी सं. 09726 रेवाडी -फुलेरा जो दिनांक 18.10.21 को रेवाडी से रवाना होनी थी,वह रद्द रहेगी।

गाडी सं. 04836 रेवाडी -हिसार जो दिनांक 18.10.21 को रेवाडी से रवाना होनी थी,वह रद्द रहेगी।

गाडी सं. 04824 रेवाडी -जोधपुर जो दिनांक 18.10.21 को रेवाडी से रवाना होनी थी,वह रद्द रहेगी।

गाडी सं. 04849 रतनगढ -चूरू जो दिनांक 18.10.21 को रतनगढ से रवाना होनी थी,वह रद्द रहेगी।

गाडी सं. 04850 चूरू -रतनगढ जो दिनांक 18.10.21 को चूरू से रवाना होनी थी,वह रद्द रहेगी।

गाडी सं. 04832 चूरू -बीकानेर जो दिनांक 18.10.21 को चूरू से रवाना होनी थी,वह रद्द रहेगी।

गाडी सं. 04760 सूरतगढ – श्रीगंगानगर जो दिनांक 18.10.21 को सूरतगढ से रवाना होनी थी,वह रद्द रहेगी।

गाडी सं. 04761 श्रीगंगानगर -सूरतगढ जो दिनांक 18.10.21 को श्रीगंगानगर से रवाना होनी थी,वह रद्द रहेगी।

गाडी सं. 04788 रेवाडी – भिवानी जो दिनांक 18.10.21 को रेवाडी से रवाना होनी थी,वह रद्द रहेगी।

गाडी सं. 04730 फाजिल्का-रेवाडी जो दिनांक 18.10.21 को फाजिल्का से रवाना होनी थी,वह रद्द रहेगी।

आंशिक रद्द रेल सेवाएं:-

गाडी सं. 04525 अम्बाला-श्रीगंगानगर, बठिण्डा स्टेशन पर रद्द अर्थात बठिण्डा – श्रीगंगानगर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाडी सं. 04526 श्रीगंगानगर झ्र अम्बांला, बठिण्डा स्टेशन से रवाना होगी अर्थात श्रीगंगानगर -बठिण्डा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी ।

गाडी सं. 04736 अम्बाला-श्रीगंगानगर, बरनाला स्टे‍शन पर रद्द अर्थात बरनाला – श्रीगंगानगर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाडी सं. 04735 श्रीगंगानगर झ्र अम्बांला, बरनाला स्टे‍शन से रवाना होगी अर्थात श्रीगंगानगर – बरनाला के मध्य आंशिक रद्द रहेगी ।

गाडी सं. 02471 श्रीगंगानगर-दिल्ली, जाखल स्टेशन पर रद्द अर्थात जाखल – दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी ।

गाडी सं. 02472 दिल्ली -श्रीगंगानगर, रोहतक स्टे‍शन से रवाना होगी अर्थात दिल्ली – रोहतक के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

गाडी सं. 04823 जोधपुर -रेवाडी, सादुलपुर स्टेशन पर रद्द अर्थात सादुलपुर – रेवाडी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी ।

गाडी सं. 04897 बीकानेर -हिसार, चूरू स्टेशन से रवाना होगी अर्थात बीकानेर – चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी ।

गाडी सं. 04702 लालगढ-अबोहर, बठिण्डा स्टेशन पर रद्द अर्थात बठिण्डा – अबोहर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी ।

गाडी सं. 04722 अबोहर – जोधपुर, बठिण्डा स्टेशन से रवाना होगी अर्थात अबोहर -बठिण्डां के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

चाहे दस साल आंदोलन चलाना पड़े, एक कदम पीछे नहीं हटेगा किसान : टिकैत
बोले-किसान चलाना सीख गया आंदोलन

रोहतक (सच कहूँ न्यूज)। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार को तीन कृषि कानून वापिस लेने होंगे और एमएसपी पर गारंटी देनी होगी, इसके लिए चाहे किसानों को दस साल ही क्यों न आंदोलन चलाना पड़े, वह एक कदम भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि करीब एक साल से आंदोलन चल रहा है और अब तो किसान बाखूबी से आंदोलन चलाना भी सीख गए हैं, उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। राकेश टिकैत ने कहा कि तीन कृषि कानून पूरी तरह से किसान विरोधी है और सरकार को किसानों व मजदूरों की बल्कि पूंजीपतियों की चिंता है। वे शनिवार को मकडोली टोल प्लाजा पर किसान मजदूर महापंचायत में बोल रहे थे।

साथ ही भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने भी केन्द्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि सरकार को किसानों की कोई चिंता नहीं है, लेकिन किसान आंदोलन पूरी तरह से मजबूती से चल रहा है और जब तक तीन कृषि कानून वापिस नहीं होंगे आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि प्रत्येक गांव से हर रोज दस किसान जरूर धरनों पर पहुंचे। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कांता आलडिया, भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अंबावता, भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रदेश अध्यक्ष अनिल नांदल सहित उत्तर भारत से बड़ी संख्या में किसानों ने शिरकत की।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

उत्तर प्रदेश में किसानों की हत्या के विरोध में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी
उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के ज्ञापन सौंप यूपी सरकार को बर्खास्त करने की उठाई मांग

भाजपा सरकार बदले की भावना से कर रही है कार्य : कांग्रेसी

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों समेत 10 लोगों की निर्मम हत्या और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा व सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा जोकि शहीद किसानों के परिवार के दुख में शामिल होने के लिए लखीमपुर जा रहे थे, उनको सीतापुर के पास गिरफ्तार करके हाउस अरेस्ट के विरोध में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पुराना बस स्टैंड से उसायुक्त कार्यालय तक जोरदार विरोध प्रदर्शन किया तथा उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया कि उत्तर प्रदेश सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाए। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव संदीप सिंह ने की।

कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि किसानों पर जीप चढ़ाकर कुचलने की घटना बेहद दुर्भाग्य पूर्ण है। इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत अनेक कांग्रेस व किसान नेताओं को यूपी पुलिस ने हिरासत में लिया गया है उन्हें तुरंत रिहा किया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। किसानों पर काला कानून थोपने की कोशिश हो रही है, जिसके लिए किसान लंबे समय से आंदोलनरत है।

प्रियंका गांधी को हिरासत में लेना, सरकार की क्रूरता

कांग्रेस नेता अमर सिंह हलवासिया, कृष्ण लेंघा, शीशराम मेचू, परमजीत ने कहा कांग्रेस की महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी को लखीमपुर जाते समय सीतापुर में पुलिस हिरासत में रखना भाजपा सरकार की निर्ममता व क्रूरता को प्रदर्शित करता है। कांग्रेस नेता प्रदीप गुलिया, अभिजीत लाल सिंह, ईश्वर शर्मा प्रधान, धीरज सिंह, राकेश शर्मा ने कहा कि सरसों का तेल आम आदमी की पहुंच से दूर कर दिया है और गले सड़े अनाज पर सरकार ने अपने फोटो छपवा कर जता दिया है कि वह गरीबों की मदद नही बल्कि वह अपनी एडवर्टाइजमेंट कर रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

लखीमपुर खीरी हिंसा के मद्देनजर दिल्ली में उप्र-हरियाणा की सीमाओं पर कड़ी चौकसी
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसक घटना के मद्देनजर दिल्ली में सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। राष्ट्रीय राजधानी के गाजियाबाद, सिंघु और टिकरी बॉर्डरों पर केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं किसानों के धरना-प्रदर्शन स्थलों पर पुलिस बलों की संख्या बढ़ा दी गई है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा से दिल्ली में प्रवेश के सभी मार्गों पर पुलिस बैरिकेडिंग कर आवश्यक जांच कर रही है। इसकी वजह उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर कई-कई स्थानों पर लोगों को घंटों यातायात जाम का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली पुलिस ने अचानक लोगों से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या नौ और 24 के बंद किए जाने के संबंध में ट्विटर पर जानकारी दी तथा राहगीरों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह। अचानक आए इन दिशा निदेर्शों की वजह से गाजियाबाद और नोएडा की ओर से दिल्ली के विभिन्न भागों में अपने कार्यालयों और अन्य कामों पर आने वाले लोगों को बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ा। करीब सवा 12 बजे हालांकि दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्विटर पर जानकारी दी कि जिन दो मार्गों पर आवाजाही रोकी गई थी, उन्हें खोल दिया गया है और अब इस इलाके में यातायात सामान्य हो रही है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से राष्ट्रीय राजमार्ग 24 और नौ का इस्तेमाल नहीं करनी की सलाह दी थी। एहतियातन यातायात रोकने और जगह-जगह सुरक्षा जांच के कारण आनंद विहार , चिल्ला, डीएनडी फ्लाईओवर आदि क्षेत्रों में हजारों लोग जहां-तहां तक सड़कों पर काफी समय तक फंसे रहे।

क्या है मामला

उल्लेखनीय है कि लखीमपुर खीरी में रविवार को कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं किसानों ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या का उनके एक कार्यक्रम में आने से पहले ही विरोध शुरू कर दिया था। जो बाद में हिंसक हो गया। आंदोलनकारी किसानों ने हेलीपैड पर कथित रूप से कब्जा कर लिया था। इसके बाद आरोप है कि केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पुत्र ने अपने वाहन से सड़क पर विरोध कर रहे हैं किसानों कुचल दिया था जिससे चार लोगों की मृत्यु हो गई थी। हालांकि, श्री मिश्र ने किसानों के आरोपों का खंडन किया है। उनका आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी के तीन सदस्य सदस्यों और एक वाहन चालक पर प्रदर्शनकारियों ने हमला किया। जिससे उनकी मौत हो गई किसानों के आंदोलन में शामिल कुछ उपद्रवियों ने उनकी कई गाड़ियों को निशाना बनाया। तोड़फोड़ कर उसे आग के हवाले कर दिया था।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।