Vocational Courses - Sach Kahoon Hindi

रोजगार मेले में 4000 विद्यार्थियों की होगी प्लेसमेंट
एनएसक्यूएफ लेवल-4 पासआउट विद्यार्थियों रोजगार दिलाने की दिशा में परिषद ने उठाया एक और कदम | Job Fair

पहली बार परिषद करेगी नौकरी देने वाली कंपनी व युवा की 6 महीने तक ट्रैकिंग

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। बच्चे पढ़ाई के साथ ही रोजगार (Rozgar) में आत्मनिर्भर बने इसके लिए शिक्षा विभाग कार्य कर रहा है। इसी उद्देश्य के तहत जिले के 72 सरकारी स्कूलों में राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रैमवर्क योजना के तहत विद्यार्थियों को रोजगारपरक वोकेशनल कोर्स कराए जा रहे हैं। Job Fair

योजना के तहत 66 स्कूलों के वर्ष 2021-22 व 22-23 के लेवल-4 पासआउट यानी बारहवीं पास विद्यार्थियों को रोजगार दिलाने की विशेष पहल करते हुए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से जुलाई माह में जिलास्तर पर समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत दूसरा विशाल रोजगार मेला लगाया जा रहा है। इस रोजगार मेले में जिले के करीब 4 हजार लेवल-4 वोकेशनल कोर्स पासआउट विद्यार्थियों के भाग लेने की संभावना है।

वहीं मेले में प्राइवेट सेक्टर की जानी-मानी कंपनियों को आमंत्रित किया जा रहा है। रोजगार मेले में इस बार विशेष पहलू यह रहेगा कि विभाग रोजगार मेले के माध्यम से कंपनियों की ओर से नौकरी पर रखे गए विद्यार्थियों का 6 महीने तक ट्रैकिंग करेगा। ताकि विभाग इस समय अवधि अवधि के दौरान यह जान पाए कि रोजगार मेले में कंपनियों द्वारा नौकरी पर रखे गए कितने युवा हाल फिलहाल नौकरी कर रहे है और कितने नौकरी छोड़कर जा चुके हैं। वहीं बता दें कि विगत वर्ष लगे मेले में 34 युवाओं को रोजगार मिला था।

रोजगार मेले के लिए बनाई दो कमेटी | Job Fair

समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत लगने वाले रोजगार मेले के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए विभाग की ओर से दो कमेटी बनाई गई है। जिनमें एक कमेटी जिला के अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में बनाई गई है। जिसमें एडीसी के अतिरिक्त समग्र शिक्षा के जिला परियोजना समन्वयक, संबंधित सहायक जिला परियोजना समन्वयक व समग्र शिक्षा कार्यालय के अकाउंट आॅफिसर को शामिल किया है। दूसरी कमेटी राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रैमवर्क योजना के जिला कोआॅर्डिनेटर की अध्यक्षता में बनाई गई है। इस कमेटी में कार्यक्रम समन्वयक व प्रत्येक कौशल के 2 व्यावसायिक शिक्षकों को शामिल किया गया है।

कमेटी करेगी कंपनियों का चयन

रोजगार मेले (Rozgar Mela) में भाग लेने वाली कंपनियों का चयन बनाई गई कमेटी नंबर दो करेगी। जबकि कमेटी नंबर एक इनका सहयोग करेगी। इसके अलावा कंपनियों के चयन के लिए वोकेशनल कोर्स वाले स्कूलों में नियुक्त व्यावसायिक शिक्षकों का भी सहयोग लिया जाएगा। क्योंकि उपरोक्त शिक्षक पहले ही अपनी स्किल संबंधी औद्योगिक संस्थानों में बच्चों की विजिट कराते रहते है।

प्रिंसीपल व शिक्षक करेंगे प्रेरित | Job Fair

रोजगार मेले के लिए विभाग की ओर से सभी अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेवारी सौंपी गई है। स्कूल प्रिंसीपल व व्यावसायिक शिक्षकों को रोजगार मेले के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ अभिभावकों को रोजगार मेले में बच्चों को भेजने के लिए जागरूक करने की जिम्मेवारी लगाई गई है। प्रिंसीपल स्कूल में अभिभावकों की काउंसलिंग करेंगे। काउंसलिंग के बाद रोजगार मेले में भाग लेने वाले बच्चों की सूची बनाकर विभाग को सौंपेंगे।

समग्र शिक्षा अभियान के सहायक जिला परियोजना समन्वयक नरेंद्र सिंह शम्मी ने बताया कि रोजगार मेले के लिए अलग-अलग शिक्षकों की जिम्मेवारी तय की गई है। 30 जून से लेकर 17 जुलाई तक अलग-अलग गतिविधियां होगी। इसके बाद 18 जुलाई से 25 जुलाई के बीच रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

समग्र शिक्षा के जिला परियोजना समन्वयक सहीराम चाहर ने बताया कि हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद विद्यार्थियों को रोजगार दिलाने की दिशा में विशेष कार्य कर रही है। विभाग दूसरी बार जिले में रोजगार मेला लगा रहा है, जिसके माध्यम से वोकेशनल कोर्स लेवल-4 पासआउट विद्यार्थियों को रोजगार दिलाने का प्रयास किया जाएगा। रोजगार मेले के लिए अलग-अलग कमेटी बनाकर अधिकारियों व कर्मचारियों की डयूटियां लगाई गई है।

यह भी पढ़ें:– बठिंडा एसएसपी ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

वोकेशनल कोर्स से खोलें बेहतरीन करियर के रास्ते
सच कहूँ करियर डेस्क

हमारे देश में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है, लेकिन इसके पीछे का सच यह भी है कि यहां लोगों के पास काम करने के स्किल नहीं है। यही सोचकर भारत सरकार ने स्किल इंडिया की शुरूआत भी की है। स्किल इंडिया के तहत लोगों को किसी न किसी ट्रेड में दक्षता हासिल करवाई जा रही है। बहुत सारे राज्यों में नौवीं और दसवीं क्लास से ही वोकेशनल कोर्स के बारे में भी बताया जाता है। वोकेशनल कोर्स जहां स्टूडेंट्स को कोई खास स्किल सिखाते हैं, वहीं इनसे उनमें आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की ललक भी पैदा होती है।

क्या हैं वोकेशनल कोर्स?

वोकेशनल कोर्स में स्टूडेंट्स को किसी खास फील्ड के ट्रेड्स के बारे में बताया जाता है। कोशिश रहती है कि युवाओं को इस क्षेत्र में पूरी तरह दक्ष बनाया जाए। देश के कई सरकारी और प्राइवेट इंस्टीट्यूट्स युवाओं को वोकेशनल कोर्स के बारे में बता रहे हैं। इनकी मदद से आपको नौकरी खोजने में आसानी रहती है। जो छात्र क्रिएटिव होते हैं वो डिप्लोमा इन ग्राफिक डिजाइनिंग/वेब डिजाइनिंग कोर्स कर सकते हैं। यह कोर्स कई प्राइवेट इंस्टीट्यूट्स में उपलब्ध है। इसको अच्छी तरह सीखने के बाद आप चाहें तो इसमें खुद का बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं।

ये कोर्स हैं उपलब्ध

यह कोर्स कई तरह के फील्ड जैसे, हेल्थ केयर, ग्राफिक, वेब डिजाइनिंग, फूड टेक्नोलॉजी, कॉस्मेटोलॉजी में आॅफर किए जाते हैं। इसके अलवा तकनीकी कामों जैसे आॅटोमोटिव रिपेयर, प्लम्बिंग और एयरकंडिशनिंग में भी आॅफर होता है। ये कोर्सों 10वीं से कम पढ़े-लिखे युवा भी कर सकते हैं। हर कोर्स के हिसाब से इसमें योग्यता तय की जाती है। 10वीं/12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट पास तक वोकेशनल कोर्स कर सकते हैं।

होटल मैनेजमेंट:

इस कोर्स में वे ही स्टूडेंट हाथ आजमाएं जिन्हें खाना बनाने और सर्व करने में दिलचस्पी हो, ऐसे स्टूडेंट हॉस्पिटेलिटी मैनेजमेंट के फील्ड में भी जा सकते हैं। कई सरकारी और प्राइवेट कॉलेज लॉन्ग टाइम और शॉर्ट टाइम का कोर्स इसमें कराते हैं।

टूरिज्म:

भारत में यह फील्ड तेजी से उभर रहा है और यह इंडस्ट्री का रूप भी ले चुका है। इसमें आपको घूमने का मौका भी मिलेगा और अच्छी सैलरी भी। आप इसमें डिप्लोमा और डिग्री कोर्स दोनों कर सकते हैं। यहां आपको टूरिस्ट गाइड से लेकर पूरे टूर को अरेंज करने का काम मिल सकता है।

इन वोकेशनल कोर्सेज में कर सकते हैं डिप्लोमा:

टेलिकम्यूनिकेशन

कंप्यूटर साइंस

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

इवेंट मैनेजमेंट

केटरिंग मैनेजमेंट

फूड प्रिजरवेशन

इन वोकेशनल कोर्सज में है सर्टिफिकेट कोर्स:

ब्यूटी कल्चर

हेयर डिजाइन

हाउसकीपिंग

क्लिनिकिल न्यूटरिशन

कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन

आॅफिस मैनेजमेंटवोकेशनल कोर्स करने के फायदे:

यह किसी खास कोर्स में प्रैक्टिकल करना आपको सिखाता है।

देश में स्किल्ड लोगों की संख्या इससे बढ़ती है।

ये कोर्सेज विषय के ज्ञान के साथ-साथ क्रिएटिविटी को बढ़ाते हैं।

इससे लोग जल्द आत्मनिर्भर होते हैं।

रोजगार मिलने की संभावनाएं ज्यादा रहती है।

ये कॉलेज करवाते हैं वोकेशनल कोर्स

आर.सी इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली।

राजीव गांधी आयुर्वेद कॉलेज, आंध्र प्रदेश।

अब्दुल कलाम इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजिकल साइंस।

इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, देहरादून।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।