Body Donated - Sach Kahoon Hindi
Body Donation: नंद लाल इन्सां ने मरणोपरांत निभाया इंसानियत का फर्ज
परिवार ने मृतक देह मेडिकल शोध के लिए दान की
नेत्रदान से दो अंधेरी जिंदगियों में आएगी रोशनी
रायकोट (सच कहूँ/शमशेर सिंह)। Body Donation: पंजाब के रायकोट ब्लॉक के एक डेरा सच्चा सौदा श्रद्धालु परिवार ने अपने बुजुर्ग नंद लाल इन्सां की अंतिम इच्छा को पूरी करते हुए उनकी मृत देह और नेत्र दान किए। इस नेक कार्य से न केवल मेडिकल शिक्षा के विद्यार्थियों को लाभ होगा, बल्कि दो अंधेरी जिंदगियों में भी रोशनी आएगी। Raikot News
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायकोट ब्लॉक के गांव न्यू आबादी अकालगढ़ के डेरा श्रद्धालु नंद लाल इन्सां का अचानक निधन हो गया था। उन्होंने जीवित रहते हुए अपनी मृत्यु के बाद शरीर को मेडिकल खोज के लिए दान करने का प्रण लिया था। उनके परिवार ने उनकी इस अंतिम इच्छा को पूरी करते हुए उनकी मृत देह को मेडिकल रिसर्च के लिए स्कूल आॅफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, शारदा यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) को दान कर दिया।
इसके साथ ही उनकी आंखें पुनर्जोत आई बैंक, डॉ. रमेश सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल एंड लेसिक सेंटर, लुधियाना को दान की गईं, जिससे दो लोगों की जिंदगी में रोशनी आएगी। उनकी मृत देह को एम्बुलेंस के माध्यम से नगर में परिक्रमा के दौरान शरीरदानी नंद लाल इन्सां अमर रहें के नारों की गूंज के बीच शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों और ग्रामीणो की उपस्थिति में रवाना किया। Raikot News
नंद लाल इन्सां की धर्मपत्नी परमजीत ने बताया कि उन्हें अपने पति पर गर्व है, क्योंकि उनकी दान की गई आंखों से दो अंधेरी जिंदगियों में रोशनी आएगी। इस अवसर पर सच्चे नम्र सेवादार जसवीर इन्सां (लुधियाना), सुखविंदर इन्सां, परमजीत इन्सां, परिजनों, रिश्तेदारों, ग्रामीणों और शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार भाई-बहन उपस्थित थे। रायकोट ब्लॉक से अब तक कुल 12 मृत देह मेडिकल खोज के लिए दान की जा चुकी हैं।
नेत्रदान से रोशन होंगी जिंदगियां: आई बैंक प्रभारी
आई बैंक के प्रभारी डॉ. रछपाल सिंह ने बताया कि नंद लाल इन्सां की दान की गई आंखें दो लोगों की अंधेरी जिंदगी को रोशन करेंगी। उन्होंने कहा कि जब तक ये लोग जीवित रहेंगे, उनकी आंखें इस रंगीन दुनिया को देखती रहेंगी। उन्होंने परिवार का तहेदिल से धन्यवाद किया। पंच रजिंदर सिंह ने कहा कि नंद लाल इन्सां के परिवार द्वारा उनकी आंखें और मृत देह दान करना एक अत्यंत प्रशंसनीय कार्य है। इससे नगर और समाज को एक नई दिशा मिलेगी।
यह भी पढ़ें:– लुधियाना में ससराली बांध पर संकट गहराया, प्रशासन अलर्ट, सेना व एनडीआरएफ की टीमें तैनात
मेडिकल रिसर्च के लिए माता सीतादेवी इन्सां की देहदान
पूज्य गुरुजी की प्रेरणा पर चलते हुए परिजनों ने किया शरीरदान } Welfare Works
सादुलशहर (सच कहूँ/लखजीत)। यहां के वार्ड एक निवासी माता सीतादेवी इन्सां (80) धर्मपत्नी सुरजाराम मंगलवार को अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर मालिक के चरणों में सचखण्ड जा विराजीं। परिजनों ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए माता सीतादेवी इन्सां की पावन देह को मेडिकल रिसर्च के लिए बुधवार को दान किया। माता की देह चिकित्सा रिसर्च सेंटर के लिए शहीद करतार सिंह सराभा आयुर्वेदिक एवं मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल सराभा लुधियाना पंजाब को दान की गई। Welfare Works
देहदान को रवानगी से पूर्व साध-संगत ने डेरा सच्चा सौदा की मर्यादा के अनुसार धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का गगनभेदी नारा व अरदास का शब्द बोलकर पावन मृत देह को फूलों से सजी एंबुलेंस में रखा। तत्पश्चात मौजूद परिवारजनों, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार बहन-भाई व अन्य साध-संगत एंबुलेंस के साथ-साथ गगनभेदी नारे लगाते हुए चली और सम्मान के साथ परिजनों, रिश्तेदारों व साध-संगत ने देहदानी माता सीतादेवी इन्सां अमर रहे, अमर रहे के गगनभेदी नारे लगाए। बाद में यहां से एंबुलेंस को मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया।
माता की अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए देहदान
इस मौके पर देहदानी माता सीतादेवी इन्सां के पुत्र टेलर राजेन्द्र इन्सां, मास्टर मेहरचन्द इन्सां, जीएसएम रतीराम इन्सां, जीएसएम कृष्ण इन्सां, मदन इन्सां, बीरबल इन्सां, रामकुमार इन्सां ने माता के सच्चखंडवासी होने पर डेरा सच्चा सौदा हेल्पलाइन पर प्रेमी समिति जिम्मेवारों के मार्फत संपर्क किया और अपनी माता की अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए देहदान करवाने को कहा। जिस पर चिकित्सा टीम द्वारा मेडिकल कॉलेज में देहदान की रिक्त सीट पर माता का शरीर दान चिकित्सा रिसर्च के लिए करवाया गया।
माता की पार्थिव देह को अंतिम रवानगी से पूर्व पौत्रियों व पुत्रवधुओं ने अर्थी को कंधा देकर पूज्य गुरू संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाई गई बेटा बेटी एक समान महिम को सार्थक किया। अंतिम यात्रा सिंह सिंगाठिया निवास से रवाना होकर शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई बस स्टैंड के पास पहुंची और यहां से पार्थिव देह को एंबुलेंस के माध्यम से रवाना किया गया। Ram Rahim
इस अवसर पर जीएसएम मानकसिंह इन्सां, 85 मेंबर चिमनलाल भूतना, हरीश बजाज, गुरमेल सिंह, केवल सिडाना, 15 मेंबर रिंकू नागपाल, प्रतीक बजाज, संदीप इन्सां, हिमांशु नागपाल, प्रेमी सेवक तिलक चिलाना, ब्लॉक प्रेमी सेवक बबलू इन्सां, आंचल इन्सां, निशा इन्सां सहित काफी संख्या में साध.संगत रिश्तेदार मौजूद रहे। Welfare Works
यह भी पढ़ें:– Rajasthan Election 2023: आज शाम 6 बजे थमेगा प्रचार-प्रसार, ये हिदायतें हुई जारी!
मेडिकल रिसर्च के लिए दान की पावन देह | Hanumangarh News
हनुमानगढ़। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं का अनुसरण कर रहे डेरा सच्चा सौदा के सेवादार समाज के लिए मिसाल बनकर मानवता भलाई के कार्य कर रहे हैं। पूज्य गुरुजी की ओर से मानवता की भलाई के लिए शुरू किए गए 157 कार्यों में देहदान भी शामिल है। इसके तहत जहां डेरा सच्चा सौदा के सेवादार जीते जी दिन-रात मानवता की भलाई में जुटे रहते हैं वहीं इस दुनिया से विदा होने के बाद भी कुछ ऐसा कर जाते हैं कि सदा-सदा के लिए अमर हो जाते हैं। Hanumangarh News
प्राचीन काल में एक परम तपस्वी हुए दधीचि, जो बहुत ही परोपकारी और दयालू स्वभाव के थे। उन्होंने असुरों के संहार के लिए अपनी अस्थियाँ तक दान कर दी थी। कुछ ऐसा ही कार्य कर गए हनुमानगढ़ ब्लॉक के सचखण्डवासी बेअन्तसिंह इन्सां पुत्र करतार सिंह। परिजनों ने सचखण्डवासी बेअन्तसिंह इन्सां की पावन देह को उनकी इच्छानुसार व पूज्य गुरुजी की प्रेरणा पर चलते हुए मेडिकल रिसर्च के लिए दान कर समाज के सामने अनूठी मिसाल कायम की। सचखण्डवासी बेअन्तसिंह इन्सां की पावन देह मेडिकल स्टूडेंट के रिसर्च करने के काम आएगी।
जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ ब्लॉक के सुरेशिया निवासी प्रेमी बेअन्तसिंह इन्सां (60) गत दिवस सांसारिक यात्रा पूर्ण कर मालिक के चरणों में सचखण्ड जा विराजे। परिजनों ने देहदान के लिए डेरा सच्चा सौदा के ब्लॉक जिम्मेवारों से सम्पर्क किया। सोमवार सुबह सचखण्डवासी बेअन्तसिंह इन्सां की पावन देह नेशनल कैपिटल रिजन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस नालपुर, मेरठ को दान की गई। सुरेशिया स्थित निवास स्थान से सचखण्डवासी बेअन्तसिंह इन्सां की पावन देह को एम्बुलेंस के जरिए रवाना करने से पहले परिजनों, परिचितों व डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने अंतिम विदाई दी। इस दौरान सचखण्डवासी बेअन्तसिंह इन्सां अमर रहे के नारों से आसमान गूंज उठा।
इससे पहले सचखण्डवासी बेअन्तसिंह इन्सां की बेटी विमला कौर और सन्तोष कौर ने उनकी पावन देह को कंधा देकर पूज्य गुरुजी के पावन वचनों पर फूल चढ़ाते हुए बेटी होने का फर्ज अदा किया। इस दौरान ब्लॉक जिम्मेवार श्यामलाल इन्सां, दुलीचन्द इन्सां, प्रताप इन्सां, मदनलाल इन्सां, नरेश नारंग इन्सां, मक्खनसिंह इन्सां, लाभचन्द इन्सां, बहन सरोज इन्सां, कृष्णा इन्सां, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार, सुजान बहनें, सचखण्डवासी बेअन्तसिंह इन्सां की धर्मपत्नी अजीत कौर, पुत्र हरभजन सिंह, पौत्र दीपक, मनदीप सिंह, पौत्री कमलजीत कौर व छिन्द्र कौर सहित सगे-संबंधी व परिचित मौजूद रहे। Rajasthan News
यह भी पढ़ें:– Himachal Rains Live: हिमाचल प्रदेश में फिर प्रकृति का तांडव, बस बही, 9 लोगों की मौत
भूरा सिंह इन्सां का पार्थिव शरीर मेडीकल रिसर्च के लिए दान
सच कहूँ/कर्म थिंद, सुनाम उधम सिंह वाला। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए सुनाम ब्लॉक के गाँव तुंगां में एक डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु परिवार ने पारिवारिक सदस्य की मृत देह मैडीकल रिसर्च के लिए दान की है। जिसको परिवार के रिश्तेदारों और साध-संगत ने नम आँखों से रवाना किया। परिवार के इस प्रयास की गांव की पंचायत सहित गणमान्यजनों द्वारा भरपूर प्रशंसा की गई।
पारिवारिक सदस्यों देवी दयाल इन्सां, सुखदयाल इन्सां, हरदयाल इन्सां, राज इन्सां, हरविन्दर इन्सां, गुड्डी कौर इन्सां ने बताया कि उनके पिता भूरा सिंह इन्सां अपनी श्वासों रूपी पूँजी पूरी कर आज कुल मालिक के चरणों में जा बिराजे हैं, जिन्होंने डेरा सच्चा सौदा के मानवता भलाई कार्यों के अंतर्गत जीते जी ही मरणोंपरांत अपनी मृत देह मैडीकल क्षेत्र को दान करने के फार्म भरे हुए थे, जिसके अंतर्गत उनकी अंतिम इच्छा को पूरा करते उनकी मृत देह मैडीकल रिसर्च के लिए दान की गई है और भूरा सिंह इन्सां द्वारा अपने मुर्शिद के साथ किये गए वायदे को परिवार ने निभाया है।
उन्होंने बताया कि भूरा सिंह इन्सां की मृत देह को नेशनल कैपिटल रीजन इंस्टीट्यूट ऑफ मैडीकल सांईसेज मेरठ (उत्तरप्रदेश) को दान किया गया है। इससे पहले भूरा सिंह इन्सां की मृत देह को फूलों से सजाई गई एम्बूलैस के द्वारा पूरे नगर में ‘भूरा सिंह इन्सां अमर रहे’ के नारों की गूँज में परिवार और रिश्तेदारों, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विग के सेवादारों, ब्लॉक के जिम्मेवारें और गांव की साध -संगत के नेतृत्व में पूरे नगर में घुमाया गया।
इस मौके बेटा -बेटी एक समान डेरा सच्चा सौदा की मर्यादा अनुसार बेटियों और पुत्रवधूओं ने अर्थी को कंधा दिया। इस मौके पर ब्लॉक के 25 मैंबर, 15 मैंबर, नौजवान समिति और बड़ी संख्या में सुनाम और संगरूर आदि ब्लॉकों की साध-संगत और शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के सेवादार बहन और भाई बड़ी संख्या में मौजूद थे।
गांव के तीसरे और ब्लॉक के 23वें शरीरदानी बने भूरा सिंह इन्सां : जिम्मेवार
ब्लॉक के 25 मैंबर राजेश बिट्टू इन्सां, 15 मैंबर जिम्मेदार जसपाल इन्सां, 15 मैंबर गुरजंट जंटी इन्सां के मुताबिक भूरा सिंह इन्सां ने गांव के तीसरे और ब्लॉक सुनाम के 23वें शरीरदानी होने का गौरव हासिल किया है। इस मानवता भलाई कार्य के लिए पारिवारिक सदस्यों की गांव के अलावा इलाके में भी प्रशंसा हो रही है उन्होंने कहा कि इसके अलावा भी सम्बन्धित परिवार हर भलाई कार्यों में बढ़चढ़ हिस्सा लेता है।
पूज्य गुरू जी ने हमेशा मानवता भलाई का संदेश दिया है: सुखविन्दर बबला
सीनियर फामेर्सी अधिकारी सुखविन्दर बबला इन्सां ने डेरा सच्चा सौदा की पावन शिक्षाओं मुताबिक भलाई के कार्यों को उत्साह देने बदले परिवार का विशेष के तौर पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा हमेशा ही मानवता भलाई का संदेश दिया गया है, जिस पर साध -संगत फूल चढ़ा रही है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
अनथक सेवादार गुरदेव सिंह इन्सां की पार्थिव देह मेडिकल रिसर्च हेतु दान
सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु जीते जी जहां रक्तदान सहित 138 मानवता भलाई कार्यों में अग्रणी रहते हैं। वहीं मरणोपरांत शरीरदान व नेत्रदान कर महान कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में अमर सेवा के तहत शाह सतनाम जी नगर निवासी डेरा सच्चा सौदा के अनथक सेवादार 78 वर्षीय गुरदेव सिंह इन्सां का नाम भी देह दानियों की सूची में शामिल हो गया। मेडिकल रिसर्च कार्यों हेतु उनकी पार्थिव देह उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित वरुणअर्जुन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में दान की गई।
इस अवसर पर सचखंड वासी को श्रद्धांजलि देने के लिए शहर की अनेक सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के अलावा हरियाणा, पंजाब, राजस्थान सहित अनेक राज्यों व स्थानीय ब्लॉकों से काफी संख्या में डेरा श्रद्धालु, उनके रिश्तेदार, स्वजन, मौजूद रहे। दरअसल शाह सतनाम जी नगर निवासी गुरदेव सिंह इन्सां रविवार सुबह अपनी सांसारिक यात्रा पूरी करके कुल मालिक के चरणों में सचखंड जा विराजे। उन्होंने जीते जी मरणोपरांत शरीर दान करने का संकल्प लिया हुआ था।
जिसके तहत सचखंड वासी के स्वजनों ने उनकी आखिरी ख्वाहिश को पूरा करते हुए शाह सतनाम जी नगर के जिम्मेदारों से संपर्क कर उनकी पार्थिव देह को मेडिकल शोध कार्यों के लिए वरुणअर्जुन मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश) को दान कर दिया। इससे पूर्व सचखंड वासी के शाह सतनाम जी नगर स्थित आवास पर ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ का इलाही नारा व अरदास का शब्द बोला गया। जिसके पश्चात फूलों से सजी एंबुलेंस में सचखंडवासी गुरदेव सिंह इन्सां का पार्थिव शरीर रखा गया और आवास से शाह मस्ताना जी धाम तक उन की शव यात्रा निकाली गई।
इस दौरान उपस्थित शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों व साध संगत ने सचखंडवासी शरीरदानी गुरुदेव सिंह इन्सां अमर रहे, अमर रहे के गगनभेदी नारे लगाए। बाद में शाह मस्ताना जी धाम से एंबुलेंस को मेडिकल कॉलेज के लिए नम आँखों से रुखस्त किया गया। इस दौरान डेरा सच्चा सौदा की प्रबंधकीय समिति, शाह सतनाम जी नगर, शाह सतनाम जी पुरा, सरसा सहित विभिन्न ब्लॉकों की साध-संगत, समितियों के सेवादारों और उनके रिश्तेदार स्वजनों ने शरीर दानी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पुत्रवधुओं ने दिया अर्थी को कांधा
सचखंड वासी की अंतिम विदाई के समय डेरा सच्चा सौदा की बेटा बेटी एक समान मुहिम को आगे बढ़ाते हुए सचखंड वासी की पुत्र वधू अर्शदीप, गुरप्रीत कौर, बेटे जगदेव सिंह, जगदीश सिंह द्वारा उनकी अर्थी को कंधा देकर समाज को एक सशक्त संदेश दिया।
मानवता भलाई कार्यों में रहे आगे
शरीर दानी गुरदेव सिंह इन्सां ने परम पिता शाह सतनाम जी महाराज से गुरमंत्र की अनमोल दात प्राप्त की थी। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए गुरदेव सिंह इन्सां हमेशा मानवता भलाई कार्यों में अग्रणी रहे। इसके साथ ही उन्होंने अनेक लोगों को डेरा सच्चा सौदा दरबार के साथ जोड़ा। वह अपने पीछे पत्नी द्रोपदी, दो बेटों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।