Batsman Henry Nichols - Sach Kahoon Hindi

निकोल्स के 174, जैमिसन का पंजा, विंडीज पर फॉलोआॅन का खतरा
वेलिंगटन (एजेंसी)। मध्य क्रम के बल्लेबाज हेनरी निकोल्स की 174 रन की शानदार पारी और तेज गेंदबाज काइल जैमिसन (34 रन पर पांच विकेट) के पंजे से मेजबान न्यूजीलैंड ने वेस्ट इंडीज को दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को फॉलोआॅन के खतरे की तरफ धकेल दिया है। न्यूजीलैंड ने कल के छह विकेट पर 294 रन से आगे खेलना शुरू किया और अपनी पहली पारी में 114 ओवर में 460 रन बनाये। विंडीज ने दिन का खेल समाप्त होने तक 54 ओवर में मात्र 124 रन के स्कोर पर आठ विकेट खो दिए और टीम पर फॉलोआॅन के संकट में फंस गयी है। तेज गेंदबाज जैमिसन ने 13 ओवर में 34 रन पर पांच विकेट झटक लिए हैं।

सुबह न्यूजीलैंड ने अपनी पारी को आगे बढ़ाया। निकोल्स ने 117 और जैमिसन ने एक रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। निकोल्स की शानदार 174 रन की पारी और गेंदबाज नील वेगनर की नाबाद 66 रन की तूफानी पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने 460 रन बना डाले। निकोल्स ने 280 गेंदों पर 174 रन में 21 चौके और एक छक्का लगाया जबकि वेगनर ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए केवल 42 गेंदों में चार छक्कों और आठ चौकों की मदद से नाबाद 66 रन जड़ दिए। विंडीज की तरफ से शैनन गेब्रियल और अलजारी जोसफ ने तीन-तीन विकेट लिए।

क्रेग अपना खाता भी नहीं खोल सके

न्यूजीलैंड के विशाल स्कोर के सामने बल्लेबाजी करने आई वेस्टइंडीज ने बिना एक भी रन बनाये क्रेग ब्रैथवेट के रूप में पहला विकेट खो दिया। क्रेग अपना खाता भी नहीं खोल सके और पवेलियन की तरफ लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये डरेन ब्रावो भी कुछ खास नहीं कर सके और थोड़ी देर विकेट पर टिकने के बाद सात रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। जॉन कैंपबेल भी कुछ देर संघर्ष करने के बाद 14 रन बना कर आउट हो गए। रोस्टन चेज पहली ही गेंद पर चलते बने जिससे वेस्टइंडीज पूरी तरह से दबाव में आ गई।

न्यूजीलैंड के घातक तेज गेंदबाजी के सामने विंडीज ने केवल 29 पर ही चार विकेट खो दिए थे जिसके बाद पांचवें विकेट के लिए शामरह ब्रूक्स और जर्मेन ब्लैकवुड के बीच 68 रन की साझेदारी हुई लेकिन वे उसे ज्यादा आगे नहीं बढ़ा सके। ब्रुक्स 92 गेंदों का सामना करने के बाद 14 रन बना कर आउट हो गए। कुछ ही देर बाद ब्लैकवुड भी 69 रन बना कर आउट हो गए। ब्लैकवुड ने 92 गेंदों की अपनी पारी में 11 चौके लगाए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।