Petrol Pump - Sach Kahoon Hindi

Petrol Pump License: पेट्रोल पंप का लाइसेंस कैसे लें? जानिए आवेदन प्रक्रिया, खर्च और जरूरी नियम
Petrol Pump License: आज के समय में बढ़ती बेरोजगारी के बीच लोग खुद का बिजनेस शुरू करने की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। पेट्रोल पंप ऐसा व्यवसाय माना जाता है जिसमें शुरुआती निवेश बड़ा होता है, लेकिन लंबे समय तक स्थायी और अच्छा मुनाफा मिलता है। ग्रामीण हो या शहरी क्षेत्र, सही लोकेशन पर पेट्रोल पंप लाभदायक कारोबार साबित हो सकता है।

किन कंपनियों से मिलता है पेट्रोल पंप लाइसेंस?

भारत में मुख्य रूप से तीन सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल पंप खोलने के लिए लाइसेंस जारी करती हैं:

Indian Oil Corporation (IOCL)
Bharat Petroleum (BPCL)
Hindustan Petroleum (HPCL)

ये कंपनियां समय-समय पर अपनी वेबसाइट पर विज्ञापन जारी करती हैं, जिनमें बताया जाता है कि किन क्षेत्रों में नए पेट्रोल पंप की जरूरत है।

आवेदन प्रक्रिया क्या है?

1. कंपनी की वेबसाइट पर जाएं

सबसे पहले संबंधित तेल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें और नए डीलरशिप विज्ञापन देखें।

2. लोकेशन और विज्ञापन की जांच करें

जिले, तहसील, गांव या हाईवे की सूची ध्यान से पढ़ें। अगर आपकी जमीन उस क्षेत्र में आती है, तभी आवेदन किया जा सकता है।

3. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें

फॉर्म में यह जानकारी भरनी होती है:

आधार कार्ड, पैन कार्ड जैसी पहचान जानकारी
जमीन से जुड़े दस्तावेज
मोबाइल नंबर और पता
व्यवसाय संबंधी जानकारी

4. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें

आवेदन के साथ यह दस्तावेज अपलोड करने होते हैं:

जमीन का मालिकाना प्रमाण
लीज डीड या NOC
बैंक स्टेटमेंट
पासपोर्ट साइज फोटो
बायोडाटा

5. आवेदन शुल्क जमा करें

फॉर्म सबमिट करते समय आवेदन फीस जमा करनी होती है।

पेट्रोल पंप खोलने में कितना खर्च आता है?
आवेदन शुल्क
ग्रामीण क्षेत्र: लगभग ₹100
शहरी/हाईवे क्षेत्र: लगभग ₹1000
नॉन-रिफंडेबल फीस

अगर अपनी जमीन है:

ग्रामीण क्षेत्र: लगभग ₹5 लाख
शहरी/हाईवे क्षेत्र: लगभग ₹15 लाख

अगर कंपनी की जमीन पर आवेदन कर रहे हैं:

ग्रामीण क्षेत्र में बोली ₹10 लाख से शुरू
शहरी क्षेत्र में बोली ₹30 लाख से शुरू

अन्य खर्च

पेट्रोल पंप निर्माण
मशीन और टैंक इंस्टॉलेशन
स्टाफ भर्ती
प्रशासनिक खर्च

कुल लागत लगभग ₹30 लाख से ₹2 करोड़ तक जा सकती है।

जमीन के लिए जरूरी शर्तें
लोकेशन मुख्य सड़क, हाईवे या भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में हो
ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 800-1000 वर्गमीटर जमीन
शहरी क्षेत्र में लगभग 1200-2000 वर्गमीटर जमीन
जमीन के सभी दस्तावेज साफ और वैध होने चाहिए
चयन प्रक्रिया कैसे होती है?
आवेदन और दस्तावेजों की जांच
कंपनी द्वारा साइट निरीक्षण
इंटरव्यू या बिडिंग प्रक्रिया
चयन के बाद निर्माण की अनुमति
जरूरी सावधानियां
आवेदन केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही करें
किसी एजेंट या दलाल के झांसे में न आएं
सभी दस्तावेज अपडेट और सही रखें
फर्जी कॉल या ईमेल से सावधान रहें
क्या पेट्रोल पंप बिजनेस फायदेमंद है?

अगर आपके पास सही लोकेशन, पर्याप्त पूंजी और जरूरी दस्तावेज हैं, तो पेट्रोल पंप लंबे समय तक अच्छा मुनाफा देने वाला व्यवसाय बन सकता है। यह एक स्थायी निवेश माना जाता है, जिसमें समय के साथ कमाई लगातार बढ़ सकती है।

Petrol Pump Robbery: पेट्रोल पंप सेल्समैन से मारपीट कर लूटी नकदी, मामला दर्ज
रोहतक (सच कहूँ न्यूज़)। Petrol Pump Robbery: कलानौर में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों द्वारा पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के साथ मारपीट कर नकदी छीनने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया। पुलिस के अनुसार कलानौर स्थित पेट्रोप पंप पर तैनात सेल्समैन रोहित ने बताया कि आज सुबह दो युवक मोटरसाइकिल लेकर पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के लिए पहुंचे और दो सौ रुपए का तेल मोटरसाइकिल में डलवा लिया।

जब सेल्समैन ने युवकों से पेट्रोल के पैसे मांगे तो दोनो युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और इसी दौरान एक युवक ने उसकी जेब से 13 हजार रुपए निकाल लिए और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए दोनो युवक मोटरसाइकिल लेकर भाग गए। घटना के बाद काफी संख्या में आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। इसी बीच सूचना मिलने पर कलानौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगालने में जुटी है। Rohtak News

यह भी पढ़ें:– Plastic Factory Fire: प्लास्टिक के उपकरण बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, पांच श्रमिकों का किया रेस्क्यू

प्रदेशभर के पेट्रोल पंप रहेंगे बंद, 10 बजे से हड़ताल शुरू ! जानें क्यों !!
जयपुर (सच कहूं न्यूज)। राजस्थान में पेट्रोल और डीजल पर बढ़े हुए वैट के खिलाफ अब पेट्रोल पंप संचालकों ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेशभर में 13 और 14 सितंबर को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक 7 हजार से ज्यादा पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। इसके बाद भी अगर सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट कम नहीं किया तो पेट्रोल पंप संचालक 15 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह भाटी ने कहा- राजस्थान सरकार देश में सबसे ज्यादा वेट वसूल रही है। इसका नुकसान पेट्रोल पंप संचालकों के साथ आम जनता को भी उठाना पड़ रहा है। Rajasthan News

उन्होंने कहा- पिछले लंबे वक्त से हम शांतिप्रिय तरीके से वेट कम करने की मांग कर रहे हैं। 13 सितंबर से पंप बंद करने की जानकारी भी हमने शासन और प्रशासन तक काफी पहले ही पहुंचा दी थी, लेकिन इसके बाद भी सरकार के कानों में जू तक नहीं रेंग रही है। मजबूरन अब हमें आंदोलन की राह पर आगे बढ़ना पड़ा है। इसकी शुरूआत 13 सितंबर से कर दी जाएगी। उन्होंने बताया- शुरूआती चरण में हम 2 दिन 13 और 14 सितंबर को सांकेतिक तौर पर सुबह 10 से शाम 6 बजे तक पेट्रोल पंप बंद रखेंगे। Strike

इस दौरान न तो पेट्रोल बेचा जाएगा, न ही पेट्रोल और डीजल खरीदा जाएगा। अगर इसके बाद भी सरकार ने हमारी मांगों को पूरा नहीं किया तो 15 सितंबर से प्रदेशभर के पेट्रोल पंप अनिश्चित कालीन वक्त तक बंद कर दिए जाएंगे। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुनीत बगई ने कहा- राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की कीमतें देश के दूसरे राज्यों के मुकाबले 13 और 10 रुपए तक महंगी है। Jaipur News

इसके बावजूद सरकार आम जनता से मनमाना वैट वसूल रही है। इसका सबसे ज्यादा नुकसान आम जनता को उठाना पड़ रहा है। इस कारण पिछले 3 साल में राजस्थान में करीब 270 पेट्रोल पंप बंद हो चुके हैं, जबकि कई पेट्रोल पंप आर्थिक घाटे की वजह से बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोग दूसरे राज्यों में जाकर सस्ता पेट्रोल भरवा रहे हैं, जिससे सरकार को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। Rajasthan News

यह भी पढ़ें:– Haryana News: हरियाणा पुलिस के इस जवान को खतरनाक बीमारी, वीडियो देख आप भी कहोगे…

फतेहगढ़ साहिब में 40 लाख रुपए से अधिक की लूट
पेट्रोल पंप कर्मचारी बैंक में जमा कराने जा रहे थे, कार सवारों ने रास्ता रोककर की फायरिंग

लुधियाना (सच कहूँ न्यूज)। श्री फतेहगढ़ साहिब (Sri Fatehgarh Sahib) में पेट्रोल पंप सेल्समैनों से 40 लाख रुपए से अधिक की लूट हो गई। पंप कर्मचारी पिछले 4 दिनों का कैश कार में सवार होकर सरहिंद रइक बैंक में जमा कराने जा रहे थे। उसी दौरान आई-20 कार में सवार होकर पहुंचे बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया और कैश लूटकर फरार हो गए।

पैट्रोल पंप (Petrol Pump) के कर्मचारी हरमीत सिंह ने बताया वह 4 दिनों का इकट्ठा कैश सरहिन्द बैंक में जमा करवाने जा रहे थे। ओवरब्रिज के नीचे जब वह गाड़ी निकालने लगे तो बदमाशों ने आई-20 कार उनकी गाड़ी के आगे लगा दी। जब तक वह कुछ समझ पाते बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई। बदमाशों ने गाड़ी में रखा कैश 40 लाख 80 हजार कैश लूट लिया। सभी हमलावरों ने चेहरे छिपाए हुए थे।

कुछ बदमाशों ने टोपी पहनी हुई थी। हमलावर जाते हुए सुरक्षा कर्मचारी की गन भी छीन कर ले गए। लूट की सूचना पर तुरंत ररढ डॉ. रवजोत ग्रेवाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:– ‘सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर कोई न्यायिक अधिकारियों की छवि को खराब नहीं कर सकता’

पेट्रोल-डीजल भरवा भागे कार सवार तीन जने
सेल्समैन से रुपए भी छीनने का प्रयास

पीलीबंगा थाना क्षेत्र के गांव 18 एसपीडी स्थित पेट्रोल पंप की घटना

हनुमानगढ़। जिले के पीलीबंगा पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 18 एसपीडी स्थित सिहाग पेट्रोल पंप से कार सवार 3 जने 28500 रुपए का पेट्रोल-डीजल भरवाकर रुपए दिए बगैर फरार हो गए। यही नहीं इन्होंने सेल्समैन से तेल बिक्री की राशि से भरा बैग भी छीनने का प्रयास किया लेकिन शोर मचाने के कारण वे सफल नहीं हो पाए। अज्ञात जने करीब 300 लीटर डीजल-पेट्रोल भरवा कर फरार होने में कामयाब रहे। यह वारदात गुरुवार रात करीब 8.30 बजे हुई। घटना की सूचना मिलते ही पीलीबंगा पुलिस थाना के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें कार के नम्बर नजर आए। सिहाग पेट्रोल पंप के सेल्समैन पंकज नाथ के अनुसार गुरुवार रात करीब 8 बजकर 16 मिनट पर तीन अज्ञात जने स्विफ्ट डिजायर कार नम्बर आरजे 31 सीसी 1506 में सवार होकर सूरतगढ़ रोड की तरफ से उनके पेट्रोल पंप पर आए। 8 बजकर 33 मिनट तक पेट्रोल पंप पर तेल भरवाया। इन्होंने पहले तो कार की टंकी में 35.42 लीटर पेट्रोल भरवाया। उसके बाद कार की डिग्गी में रखे 5 जरीकेन में 252.07 लीटर डीजल भरवा लिया। जब उसने कार सवारों से डीजल-पेट्रोल के रुपए मांगे तो तीनों ने उस पर हमला करते हुए तेल बिक्री की राशि वाला बैग छीनने का प्रयास किया।

छीनाझपटी के दौरान उसने शोर मचाया तो तीनों जने कार में सवार होकर वापस सूरतगढ़ की तरफ भाग निकले। सिहाग पेट्रोल पंप के मालिक राजेन्द्र सिहाग के अनुसार कार में सवार तीनों जने 28500 रुपए का डीजल-पेट्रोल भरवाकर ले गए। उधर, इस वारदात के आसपास के क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। साथ ही अज्ञात जनों की धरपकड़ के लिए उनके फरार होने की दिशा में नाकाबंदी करवाई। यह वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कैद हो गई। पुलिस कार नम्बरों के आधार पर अज्ञात जनों की तलाश में जुटी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों पर मिलेगी जेनेरिक दवाएं, पहला ‘दवा इंडिया स्टोर’ दिल्ली में
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली इंडियन ऑयल ग्राहकों के लिए अपनी सेवाएं अधिक कुशल तथा अच्छी बनाने के प्रयासों के अंतर्गत एक कंपनी के साथ मिल कर दिल्ली और हरियाणा में अपने विभिन्न खुदारा ईंधन डिपो पर जेनेरिक औषधि की दुकानों की सुविधाएं सुलभ कराने जा रही है। इंडियन ऑयल की बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इसके लिए मैसर्स दवा इंडिया जेनेरिक फामेर्सी लिमिटेड के साथ ‘दवा इंडिया के कंपनी स्टोर खोलने का समझौता किया गया है। इस तरह का पहला स्टोर नई दिल्ली के साकेत में इंडियन ऑयल के मैसर्स वेलकम मोटर्स के पेट्रोल पंप पर खोला गया है।

इंडियन ऑयल अपने ग्राहकों को मूल्यवर्धित ग्राहक सेवाएं देने को प्रतिबद्ध

पूर्व क्रिकेट कप्तान और दवा इंडिया के ब्रांड एंबेसडर कपिल देव ने ‘दवा इंडिया’ के इस पहले कंपनी आउटलेट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर इंडियन ऑयल कार्यकारी निदेशक और प्रमुख, दिल्ली राज्य कार्यालय श्याम बोहरा, मैसर्स जोटा हेल्थ केयर के सीईओ केतन जोटा, इंडियन आयल के मुख्य महाप्रबंधक (खुदरा बिक्री), दिल्ली राज्य कार्यालय और दोनों कंपनियों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बोहरा ने कहा की दवा इंडिया के साथ यह करार इस बाता की पुष्टि करता है कि इंडियन ऑयल अपने ग्राहकों को मूल्यवर्धित ग्राहक सेवाएं देने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस नई पहल से ग्राहकों के बीच जेनेरिक एवं प्रभावी लागत वाली दवाओं को पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में इंडियन ऑयल के और 12 रिटेल आउटलेट्स दवा इंडिया स्टोर्स को शुरू करने की तैयारी है। दवा इंडिया आउटलेट के उद्घाटन के साथ दिल्ली और हरियाणा में इंडियन आॅयल पेट्रोल पंपों पर ऐसे कई और स्टोरों की शुरूआत की जा रही है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

उधार तेल नहीं डालने पर पेट्रोल पम्प करिंदे की हत्या, दूसरा घायल
सिरसा l हरियाणा में सिरसा जिले के रानियां के अंतर्गत बचेर गांव में वीरवार देर रात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उधार में तेल न भरने पर एक पेट्रोल पम्प (Petrol Pump) कर्मी की गोली मार कर हत्या कर दी और दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार घटना बालाजी पेट्रो केयर पर हुई। मृतक की शिनाख्त उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के हुसैनगंज निवासी पंकज यादव के रूप में की गई है।

इस घटना में उसका साथी अनिल कुमार हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये युवक रात 10 बजे पेट्रोल पंप (Petrol Pump) बंद कर खाना खाने के लिए कमरे में गए। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक पेट्रोल पम्प पर आये और उधार में पेट्रोल भरने की जिद्द करने लगे। पम्प कर्मियों ने तेल डालने से मना कर दिया। इसी दौरान एक युवक ने पिस्तौल निकाल कर फायरिंग कर दी। पंकज के सीने में और बचाव करने आये अनिल के हाथ में गोली लगी।

हमलावर राजस्थान के कुलचंद्र की तरफ फरार हो गये। दोनों घायलों को सिरसा नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने गम्भीर हालत को देखते हुए इन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अग्रोहा पहुंचने पर पंकज की मौत हो गई। पुलिस ने अनिल के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम और हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पेट्रोल पम्प (Petrol Pump) मालिक गगनदीप ने बताया कि तीनों युवक गांव के ही रहने वाले हैं। हमलावरों की पहचान सतबीर उर्फ सत्या, मनीष और एक अन्य के तौर पर हुई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

एक ऐसा पेट्रोल पंप, जहां तेल के साथ मिल रही शिक्षा
मानसा (सुखजीत मान/सच कहूँ न्यूज)। मानसा के बस स्टैंड से त्रिकोनी को जाती सड़क पर एक पेट्रोल पंप तेल के साथ-साथ शिक्षा भी देता है। तेल की कीमतें चाहे कितनी भी बढ़-घट जाएं परंतु शिक्षा नि:शुल्क मिलती है शिक्षा बांटने का यह कार्य पिछले 51 वर्षांे से चल रहा है शहर के कुछ लोग ऐसे भी हैं जो तेल बेशक अपने वाहन में यहां से न डलवाएं परन्तु शिक्षा लेने जरूर आते हैं। विवरणों मुताबिक वर्ष 1967 में बस स्टंैंड के पास एसो. कंपनी का पंप स्थापित किया गया था उस समय पर कंपनी का संचालक एक अंग्रेज अधिकारी था।

पंप के उद्घाटन पर आए अंग्रेज अधिकारी ने पंप मालिक जगदीश राय को जब पंप पर कोई अन्य सुविधा लेने संबंधी पूछा तो उन्होंने एक बोर्ड लागने की मांग करते कहा कि वह बोर्ड पर रोजमर्रा की सुबह ‘आज का विचार’ लिखा करेंगे, जिसे लोग रूक-रूक कर पढ़ा करेंगे। अंग्रेज अधिकारी ने तुरंत उनकी मांग को पूरा करते बोर्ड लगवा दिया जिस पर उस समय पर से किसी महान विद्वान या कवि आदि की समाज को शिक्षा देने वाली लाईनें लिखीं जा रही हैं। जगदीश राय के पुत्र जगमोहन कुमार ने बताया कि 1967 में काले रंग का बोर्ड लगाया था, जिस पर चाक से उनके पिता सन्देश लिखते थे।

एक समय पर उन के पिता वद्ध होने के कारण वह बीमार हो गए तो कुछ वर्ष तक विचार लिखना बंद रहा परन्तु 1992 में जब उसने पंप संभाला तो अपने पिता से इस बोर्ड संबंधी पूछा तो वह बहुत प्रभावित हुए, जिस कारण उन्होंने अपने पिता के इस कार्य को आगे बढ़ाते पहली बार लिखा था ‘‘इन्सान अपनी संगत से और फल अपनी रंगत से पहचाना जाता है’’ कई सालों बाद में दोबारा लिखे विचार की प्रशंसा पहले दिन ही करीब 60 -70 व्यक्तियों ने की, जिससे उनको काफी हौसला मिला।

जगमोहन कुमार ने बताया कि उनके पंप पर इस विचार को अब बड़ी संख्या लोग रोजमर्रा की ही पढ़ते हैं। उन्होंने बताया कि काफी लोग तो इस विचार को पढ़ने के इस हद तक आदी हो गए हैं, जिनमें बड़ी संख्या स्कूल अध्यापक व अन्य सरकारी कर्मचारी हैं, जो अपने वाहनों में तेल चाहे यहां रुक कर न डलवाएं परंतु बोर्ड पर लिखा विचार जरूर पढ़ने आते हैं। जगमोहन कुमार ने बताया कि उनके पिता जगदीश राय को भी साहित्य की उत्साह था और वह भी साहित्य के साथ जुड़े हुए हैं किसी भी अखबार में से मिला अच्छा विचार वह कॉपी आदि पर लिख लेते हैं, जिसे समय -समय अनुसार बोर्ड पर लिख देते हैं। उन्होंने कहा कि जमाने की रफ़्तार के हिसाब के साथ अब काले बोर्ड की जगह सफेद बोर्ड लगाया है, जिस पर मार्कर के साथ लिखा जाता है।

‘चिराग सेवियां भंडार’ के मालिक ने भी पंप मालिक से प्रभावित होकर अपनी दुकान के सामने लगाया शिक्षा बोर्ड

शहर के ‘चिराग सेवियां भंडार’ के मालिक यसपाल गिल्होत्रा ने भी पेट्रोल पंप वाले बोर्ड से प्रभावित होकर अपनी दुकान के सामने शिक्षा बोर्ड लगवाया है। उन्होंने बताया कि वह पिछले 22 वर्ष से इस बोर्ड पर रोजमर्रा की एक विचार लिखते हैं, जिसे राहगीर लिखकर या बोर्ड की फोटो खींच कर ले जाते हैं।

कारिंदे की कनपट्टी पर गन तानकर पम्प पर लूटपाट
करीब 1 लाख की नकदी, एलईडी, प्रैस व दो मोबाईल ले गए लुटेरे

ओढां (सच-कहूँ न्यूज)। बड़ागुढ़ा थाना क्षेत्र के गांव ढाबां में शुक्रवार मध्य रात्रि बाईक सवार दो नकाबपोश लुटेरों द्वारा पैट्रोल पम्प पर पिस्तौल के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पाते ही बड़ागुढ़ा व सीआईए पुलिस ने तुरंत छानबीन शुरु कर दी लेकिन लेकिन लुटेरे पुलिस को गच्चा देने में कामयाब रहे। प्राप्त जानकारी अनुसार ढाबां में बुर्ज रोड पर बने हरी फीलिंग स्टेशन पर शुक्रवार रात्रि करीब साढ़े 12 बजे बाईक सवार दो नकाबपोशों ने पम्प के कारिंदे कश्मीर सिंह को तेल डालने के लिए उठाया, लेकिन कारिंदे ने यह कहकर मना कर दिया कि इस वक्त पम्प नहीं खुल सकता क्योंकि चाबी उसका मालिक घर ले गया है।

यह सुनकर एक व्यक्ति ने कारिंदे की कनपट्टी पर पिस्तौल तानकर धमकाया कि अगर उसने नकदी उनके हवाले नहीं कि तो उसे गोली से उड़ा देंगे। लुटेरों ने वहां पड़ी चाबी और उसके मोबाईल उठाते कारिंदे से केबिन का ताला खुलवाया और अंदर दाखिल होकर चाबियों से 3 अलमारियोंं के ताले खोलने की कोशिश की लेकिन एक ताला तो खुल गया जबकि दो ताले न खुलने पर लुटेरों ने कैंची से लॉक तोड़ा और उसमें से नकदी निकाल ली। घटना के बाद कारिंदा बाईक लेकर ढाबां गांव पहुंचा और पंप मालिक भगवानदास व गुरदयाल मेहता को घटना की सूचना दी।

सीसीटीवी में कैद हुए लुटेरे

लुटेरों ने इस घटना के दौरान केबिन के बाहर लगे दो सीसीटीवी कै मरों को र्इंट व हैंडपम्प की हत्थी से तोड़ दिया जबकि थोड़ी दूर पर लगे दो अन्य कैमरोें पर उनकी नजर नहीं पड़ी जिसके चलते पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पम्प मालिक गुरदयाल मेहता के अनुसार लुटेरे पम्प से कैमरों की एलईडी, दो मोबाईल, एक प्रैस तथा करीब एक लाख रुपये की नकदी ले गए।

क्या कहती है पुलिस

पम्प के कारिंदे कश्मीर सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पूर्ण जांच उपरान्त ही आरोपियों के बारे में कोई पता चल पाएगा।

-कंवर सिंह, थाना प्रभारी बडागुढा

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सावधान! अब नहीं चलेगी पैट्रोल पंपों की ठगी
सख्ती: प्रतिदिन पैट्रोल पंपों की होगी जांच

5 इंस्पेक्टर तथा 4 एएफएसओ की टीम करेगी निरीक्षण

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पैट्रोल पंप संचालक चाहकर भी उपभोक्ताओं के साथ ठगी नहीं कर सकेंगे। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा पैट्रोल पंपों की निगरानी करने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए है। विभाग के अधिकारियों का एक बेड़ा निगरानी कार्य के लिए नियुक्त किया गया है, जोकि प्रतिदिन पैट्रोल पंपों की जांच करेगा और उपभोक्ता हितों की रक्षा करेगा।

15 इंस्पेक्टर तथा 4 एएफएसओ की टीम का गठन किया गया है, जोकि समय-समय पर जिला के 194 पंपों की जांच करेंगे। पंप संचालकों को रेट के लिए डिस्पले बोर्ड लगाने की हिदायत दी गई है, जिस पर प्रतिदिन के रेट अंकित होंगे। तय रेट के अनुसार ही मशीन में फीडिंग होगी। यदि जांच में खामी पाई गई तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

-प्रमोद शर्मा, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक।

गड़बड़ी होने पर उपभोक्ता 01666- 248422 पर करें शिकायत

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा आमजन की सुविधा के लिए विभाग का फोन नंबर 01666- 248422 सार्वजनिक किया गया है। यदि उपभोक्ता को किसी पैट्रोल पंप से किसी प्रकार की शिकायत हो तो इस नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। रेट में गड़बड़ी करने अथवा अन्य प्रकार की शिकायत मिलने पर विभाग द्वारा पहले पंप को सील किया जाएगा और इसके बाद जांच शुरू की जाएगी।

जिला में है 194 पैट्रोल पंप

सरसा जिला में 194 पैट्रोल पंप हंै। केंद्र सरकार के फैसले के अनुसार बीती 16 जून से पैट्रोल व डीजल की रोजाना कीमत तय होती है। ऐसे में उपभोक्ताओं को पंप संचालकों द्वारा ठगे जाने की आशंका बनी रहती है।

रेट कम होने के बावजूद पंप संचालकों द्वारा अपने मीटर में दर न घटाने पर उपभोक्ता को चपत लगनी तय है। उपभोक्ता यह नहीं जान सकता कि आज के रेट क्या हैं और पंप संचालक ने उसी रेट के अनुसार अपने मीटर में फीडिंग की है। दूरदराज के पैट्रोल पंपों पर तो ठगी की अधिक आशंका है। ऐसे में विभाग की ओर से 15 इंस्पेक्टर तथा 4 एएफएसओ की टीम का गठन किया गया है।

यह टीम जिला के पैट्रोल पंपों का समय-समय पर निरीक्षण करेगी। विभाग की औचक जांच में यदि किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई गई तो पंप संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की सक्रियता से वाहन चालकों के हकों की रक्षा हो पाएगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पैट्रोल पंप पर रेड, मशीन सील
कम तेल डालने शिकायत पर उपायुक्त ने दिए आदेश, एक मशीन में पाई गई गड़बड़ी

हांसी (सच कहूँ न्यूज)। गांव गढ़ी में इंडियन आॅयल के पैट्रोल पंप पर डीसी के आदेश पर जिला आपूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी करते हुए एक मशीन को सील कर दिया। पैट्रोल पंप पर स्थित 4 मशीनों में से एक में तेल में गड़बड़ी आने पर टीम की तरफ से एक मशीन को सील किया गया है।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के डीएफएसओ सुभाष सिहाग ने बताया कि पैट्रोल पंप पर मशीन से कम तेल डाले जाने की शिकायत पर डीसी के आदेश पर शनिवार को टीम रेड करने पहुंची। इस दौरान टीम ने चारों मशीनों से तेल निकाल कर चैक किया। इसमें 3 मशीनें तो ठीक थी, जबकि एक मशीन में तेल में गडबड़ी पाई गई।

इस पर टीम ने मशीन को सील कर दिया। टीम में इंस्पेक्टर जयपाल, धर्मपाल सहित अन्य कर्मी शामिल थे। इस सम्बंध में गांव भाटोल जाटान निवासी सोनू शर्मा ने डीसी को शिकायत देते हुए कहा था कि वह गांव में पैट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए गया था।

पेट्रोल पंप वालों द्वारा भी दो लीटर तेल के 29 रुपए अधिक लिए गए

इस दौरान पंप कर्मी ने उसे बोतल में 2 लीटर तेल डाल कर दिया, जिसके 169 रूपए लिए। शर्मा ने कहा कि 2 लीटर के हिसाब से अधिक से अधिक 140 रूपए बनते हैं। कर्मी द्वारा उससे अधिक पैसे लेने पर उसने इसकी शिकायत डीसी को की। इसके बाद डीसी के आदेश पर विभाग की टीम ने पैट्रोल पंप पर रेड की।

इस तरह लगाया जाता था चूना

सोनू शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि पैट्रोल पंप में एक मशीन में सिर्फ बाहर राज्य से आने वाली गाड़ियों में तेल डाला जाता है, जिसकी सेटिंग की गई है। वहीं तेल डालने के दौरान शुरू के करीब 22 रूपए तक का तेल तो आता ही नहीं है।

22 रूपए तक मीटर घूमने के बाद तेल आना शुरू होता है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग डीएफएसओ सुभाष सिहाग ने बताया कि पैट्रोल पंप पर कुल 4 मशीनें हैं, एक मशीन में गड़बड़ी मिलने पर उसे सील किया गया। मशीन में 5 लीटर तेल पर 27 एमएल की गड़बड़ी पाई गई। उन्होंने बताया कि पंप मालिक का 5 हजार रूपए का चालान किया जाएगा व बाद में मशीन को रि-सैट कर दिया जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।