seal - Sach Kahoon Hindi

नशीले कैप्सूल बेचने वाले मेडिकल पर कार्रवाई, मेडिकल किया सील
नशा तस्करों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा : डीएसपी | Abohar News

अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। नशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पंजाब पुलिस (Punjab Police) पूरी तरह से सख्त हो चुकी है। इसी के तहत शहर के अलावा विभिन्न गांवों में नशा बेचने वाले मैडिकल स्टोरों के खिलाफ कार्रवाही की जा रही है। कल ड्रग इंस्पैटर ने गांव राजांवाली में एक मैडिकल स्टोर जांच की तथा वहां से नशीले कैप्सूल पाए जाने पर उक्त मैडिकल स्टोर को सील कर दिया। Abohar News

इस बारे में प्राप्त जानकारी देते हुए डीएसपी अवतार सिंह ने बताया कि डीजीपी पंजाब एवं एसएसपी फाजिल्का मनजीत सिंह के दिशा निर्देशों पर नशा तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कल उन्हें गुप्त सूचना मिली कि राजांवाली के आर.के. मेडिकल स्टोर पर संचालकों द्वारा नशीले कैप्सूल बेचे जा रहा हैं, जिस पर उन्होनेंं ड्रग इंस्पेक्टर सुशांत मित्तल और थाना बहाववाला पुलिस को जांच के निर्देश दिए जिस पर ड्रग इंस्पेक्टर व थाना बहाववाला प्रभारी बलविंदर सिंह ने उक्त आर.के. मेडिकल स्टोर पर जांच पड़ताल की जहां से 270 कैप्सूल प्रीगेबालिन के बरामद हुए हैं जिनका प्रयोग नशों के तौर पर किया जा रहा था। इस बारे में डीआई ने बताया कि उक्त मैडिकल से 270 कैप्सूल बरामद होने के बाद दुकान को सील कर दिया गया और आगे की कार्रवाही शुरु कर दी गई है। डीएसपी ने कहा कि नशीली दवाएं बेचने वाले किसी भी मैडिकल स्टोर को बक्शा नहीं जाएगा। Abohar News

यह भी पढ़ें:– नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को दस वर्ष की कैद

मादक पदार्थों के कुख्यात तस्कर की 12 करोड़ की अवैध चल/अचल संपत्ति फ्रीज
Freeze assets worth Rs 12 crore: जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। प्रतापगढ़ एसपी अमित कुमार (Pratapgarh SP Amit Kumar) के निर्देशन में छोटी सादड़ी व सालमगढ़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध धारा 68 एफ(1) के तहत कार्रवाई कर लगभग 12 करोड रुपए की चल और अचल संपत्ति को फ्रीज एवं सीज कर दी है। इस संबंध में भारत सरकार की ओर से अधिकृत कंपिटेंट अथॉरिटी व एडमिनिस्ट्रेटर सफीना (एफओपी) द्वारा अप्रूवल मिल गई है। Jaipur News

महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने प्रतापगढ़ एसपी अमित कुमार (Pratapgarh SP Amit Kumar) एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी है एवं प्रशंसा पत्र देने के निर्देश दिए हैं । उन्होंने बताया कि पिछले एक दशक में धारा 68 एफ एनडीपीएस एक्ट के तहत फ्रीजिंग की यह पहली बड़ी कार्यवाही है। कुख्यात तस्कर कमल राणा, कमलेश बैरागी, शैलेंद्र बैरागी और विष्णु बैरागी की मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित करीब 12 करोड रुपए की चल-अचल संपत्ति जप्त की गई है। Freeze assets worth Rs 12 crore

यह भी पढ़ें:– राज्य सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए समर्पित : मुख्यमंत्री

5 जिलों में सीमाएं सील
एसवाईएल को लेकर इनैलो का ‘रास्ता रोको प्रदर्शन’

प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

डीजीपी ने किया अंबाला व शंभू का दौरा

दोनों राज्यों की पुलिस चलाएगी संयुक्त आप्रेशन

चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़)।  सतलुज यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर के पानी पर राजनैतिक लड़ई अब सड़क पर आने को है। इनैलो पार्टी द्वारा किए जा रहे ‘रास्ता रोको आंदोलन’ को असफल करने के लिए सरकार भी कमर कस चुकी है। प्रदर्शन को लेकर हरियाणा के पाँच जिलों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ने रविवार की शाम जहां अंबाला तथा शंभू बैरियर का दौरा किया, वहीं अंबाला रेंज के आईजी आर.सी. मिश्रा तथा पटियाला रेंज के आईजी ने आज अंबाला की सीमा का दौरा करके पुलिस बल को तैनात कर दिया है।

पैरा-मिल्ट्री फोर्स की चार कंपनियों के अलावा हरियाणा पुलिस के जवान बार्डर पर तैनात किए जा चुके हैं। आधी रात से ही पंजाब पुलिस ने हरियाणा के सहयोग के लिए पंजाब पुलिस की 30 टुकडिय़ां बार्डर पर तैनात की हैं।

बता दें कि चंडीगढ़-अंबाला और अंबाला-राजपुरा नेशनल हाईवे को सरकार सबसे संवेदनशील मानकर चल रही है। ये दोनों मार्ग उत्तरी राज्यों के लिए अहम हैं। नेशनल हाईवे-1 पर अगर किसी तरह की रुकावट पैदा होती है तो बड़ी मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।

वहीं इनेलो के इस आंदोलन को देखते हुए हरियाणा सरकार ने पाँच जिलों अंबाला, फतेहाबाद, सिरसा, जींद व कैथल को हाई-अलर्ट पर रखा है। प्रदर्शन के मद्देनज़र हरियाणा के डीजीपी बीएस संधू व गृह सचिव रामनिवास ने रविवार को पांचों जिलों के डीसी व एसपी से बात की और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की।

बहती गंगा में हाथ धोना चाहती है इनैलो : भाजपा

प्रस्तावित प्रदर्शन पर भारतीय जनता पार्टी सरकार के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित अन्य नेताओं ने इनैलो को घेरते हुए कहा है कि यह केवल राजनीति से प्रेरित है, इनैलो केवल बहती गंगा में हाथ धोना चाहती है।

इनैलो और कांग्रेस के पास आज कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए ये दोनों पार्टियां किसानों व एसवाईएल की आड़ में केवल अपनी राजनीतिक जमीन को बचाए रखना चाहती हैं।

वहीं कृषि मंत्री ओ.पी.धनखड़ ने कहा कि 11 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में एसवाईएल पर सुनवाई होनी है। जिसके हरियाणा के हित में फैसला आने की उम्मीद है और इनेलो इससे एक दिन पहले 10 जुलाई को बार्डर सील करने के नाम पर ड्रामा कर रही है।

उधर भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि यह केवल इनैलो का स्टंट है। एसवाईएल पर सभी फैसले हरियाणा के हित में है। ऐसे में इनेलो अपनी उपस्थिति दर्ज करवाना चाहती है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

पैट्रोल पंप पर रेड, मशीन सील
कम तेल डालने शिकायत पर उपायुक्त ने दिए आदेश, एक मशीन में पाई गई गड़बड़ी

हांसी (सच कहूँ न्यूज)। गांव गढ़ी में इंडियन आॅयल के पैट्रोल पंप पर डीसी के आदेश पर जिला आपूर्ति विभाग की टीम ने छापेमारी करते हुए एक मशीन को सील कर दिया। पैट्रोल पंप पर स्थित 4 मशीनों में से एक में तेल में गड़बड़ी आने पर टीम की तरफ से एक मशीन को सील किया गया है।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के डीएफएसओ सुभाष सिहाग ने बताया कि पैट्रोल पंप पर मशीन से कम तेल डाले जाने की शिकायत पर डीसी के आदेश पर शनिवार को टीम रेड करने पहुंची। इस दौरान टीम ने चारों मशीनों से तेल निकाल कर चैक किया। इसमें 3 मशीनें तो ठीक थी, जबकि एक मशीन में तेल में गडबड़ी पाई गई।

इस पर टीम ने मशीन को सील कर दिया। टीम में इंस्पेक्टर जयपाल, धर्मपाल सहित अन्य कर्मी शामिल थे। इस सम्बंध में गांव भाटोल जाटान निवासी सोनू शर्मा ने डीसी को शिकायत देते हुए कहा था कि वह गांव में पैट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए गया था।

पेट्रोल पंप वालों द्वारा भी दो लीटर तेल के 29 रुपए अधिक लिए गए

इस दौरान पंप कर्मी ने उसे बोतल में 2 लीटर तेल डाल कर दिया, जिसके 169 रूपए लिए। शर्मा ने कहा कि 2 लीटर के हिसाब से अधिक से अधिक 140 रूपए बनते हैं। कर्मी द्वारा उससे अधिक पैसे लेने पर उसने इसकी शिकायत डीसी को की। इसके बाद डीसी के आदेश पर विभाग की टीम ने पैट्रोल पंप पर रेड की।

इस तरह लगाया जाता था चूना

सोनू शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि पैट्रोल पंप में एक मशीन में सिर्फ बाहर राज्य से आने वाली गाड़ियों में तेल डाला जाता है, जिसकी सेटिंग की गई है। वहीं तेल डालने के दौरान शुरू के करीब 22 रूपए तक का तेल तो आता ही नहीं है।

22 रूपए तक मीटर घूमने के बाद तेल आना शुरू होता है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग डीएफएसओ सुभाष सिहाग ने बताया कि पैट्रोल पंप पर कुल 4 मशीनें हैं, एक मशीन में गड़बड़ी मिलने पर उसे सील किया गया। मशीन में 5 लीटर तेल पर 27 एमएल की गड़बड़ी पाई गई। उन्होंने बताया कि पंप मालिक का 5 हजार रूपए का चालान किया जाएगा व बाद में मशीन को रि-सैट कर दिया जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।