International Geeta Festival - Sach Kahoon Hindi

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव- 2020 का हुआ आगाज
पवित्र ग्रंथ गीता का संदेश पूरे विश्व में प्रासंगिक और तर्कसंगत : जयराम ठाकुर (International Geeta Festival)

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/देवी लाल बारना)। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020 (International Geeta Festival) का मंत्रोच्चारण और शंखनाद के साथ आगाज हुआ। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता के संदेश आज भी पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक और तर्कसंगत हैं। इस पवित्र और पावन धरा कुरुक्षेत्र पर भगवान श्रीकृष्ण ने सदियों पहले गीता के जिस उपदेश में पूरे विश्व को कर्म करने का संदेश दिया था, आज सभी को उसको अपने जीवन में धारण करने की जरूरत है।

उन्होंने हरियाणा सरकार को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार इस महोत्सव का आयोजन करके आज के भौतिकवादी युग में संस्कृति और संस्कारों को जिंदा रखने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रगति और आधुनिकता की इस दौड़ में हम अपने इतिहास, संस्कृति और संस्कारों को भूलते जा रहे हैं। इस प्रकार के महोत्सवों से हमें अपने इतिहास और संस्कृति से आत्मसात करने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर हरियाणा के पर्यटन एवं शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, स्वामी ज्ञानानंद, स्वामी शंकराचार्य लोकेश मुनि आदि मौजूद रहे।

बता दें कि यह महोत्सव 21 से 25 दिसम्बर तक चलेगा। इस महोत्सव में 55 हजार विद्यार्थियों के साथ वैश्विक गीता पाठ, अंतर्राष्ट्रीय गीता वैबिनार आदि मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। राज्यपाल की सचिव एवं केडीबी की सदस्य सचिव श्रीमती जी. अनुपमा ने कहा कि कोविड-19 के कारण महोत्सव के कार्यक्रमों का वर्चुअल, आॅनलाईन और सोशल मीडिया के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जा रहा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।