CBSE Board Exams - Sach Kahoon Hindi

CBSE Board Exams: सीबीएसई की दसवीं व बाहरवीं की परीक्षा कल से, 19 केंद्रों पर 11753 विद्यार्थी देंगे पेपर
साढ़े दस बजे से डेढ़ बजे तक होगा एग्जाम का समय, तीसरी आंख से होगी निगरानी

नकलरहित परीक्षा करवाने के लिए विभाग ने कसी कमर, तैयारियां पूरी

सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। CBSE Board Exams: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली (सीबीएसई) की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू होंगी। परीक्षा को लेकर जिले में 19 सेंटर बनाए गए हैं। 10वीं परीक्षा में 6190 व 12वीं की परीक्षा में 5563 परीक्षार्थी बैठेंगे। 10वीं व 12वीं की परीक्षा मंगलवार से शुरू होगी। सीबीएसई ने विद्यार्थियों के लिए गाइडलाइन जारी की है, जिसमें सबसे अहम है कि परीक्षा का समय साढ़े 10 बजे से डेढ़ बजे तक रहेगा। Sirsa Newa

परीक्षार्थियों को समय से पूर्व परीक्षा केंद्र में पहुंचना अनिवार्य होगा। सीबीएसई कोर्डिनेटर नीतू मदान ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड की और से जारी गाइडलाइन के मुताबिक विद्यार्थियों को परीक्षा में यूनिफॉर्म में आना होगा। परीक्षा के दौरान कोई भी आभूषण, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर जैसी चीजों को साथ में नहीं लाने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा को नकल रहित कराने के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।

जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्र | Sirsa Newa

महाराजा अग्रसेन गर्ल्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल।

डीएवी पब्लिक स्कूल।

सतलुज पब्लिक स्कूल ऐलनाबाद।

शाह सतनाम जी गर्ल्ज स्कूल सरसा।

जीआरजी नेशनल गर्ल्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल।

शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल सरसा।

सरस्वती विद्या मंदिर मंडी डबवाली।

सीएम डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल डबवाली।

माता पुन्ना देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कालांवाली।

एवी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल रानियां रोड सरसा।

द सरसा स्कूल बरनाला रोड सरसा।

सीआरडीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऐलनाबाद।

सेंट जेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरसा।

राजेंद्रा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पंजुआना।

द जीनियस सीनियर सेकेंडरी रानियां।

माता हरकी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ओढां।

वीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल रानियां।

द गुरुकुल स्कूल सरसा

केवी नंबर 1 एयर फोर्स स्टेशन सरसा

इन तिथियों को होंगे 10वीं कक्षा के पेपर

17 फरवरी को मैथ, 18 को होम साइंस, 20 को ब्यूटी एंड वेलनेस, 21 को अंग्रेजी, 23 को पंजाबी, 24 को उर्दू, 25 को साइंस, 26 को रिटेल, सिक्योरिटी, ओटोमोटिव, 27 को कंप्यूटर एप्लीकेशन, एआई, 28 को संस्कृत, 2 मार्च को हिंदी, 6 को पेंटिंग, 7 को सोशल साइंस, 9 को म्यूजिक वोकल व 10 मार्च को फ्रेंच का एग्जाम होगा।

12वीं की डेटशीट

17 को बॉयटेक्नोलॉजी, 18 को फिजिकल एजुकेशन, 20 को फिजिक्स, 21 को आॅटोमोटिव व फैशन स्टडीज, 23 को मास मीडिया, 24 को अकाउंटेंसी, 25 को ब्यूटी एंड वेलनेस, 26 ज्योग्राफी, 27 को पेंटिंग, 28 को कैमिस्ट्री, 3 मार्च को लीगल स्टडीज, 5 मार्च को साइक्लोजी, 6 मार्च को पंजाबी, 7 मार्च को योगा, 9 मार्च को मैथ, 12 को इंग्लिश, 14 को होम साइंस, 16 को हिंदी, 17 को म्यूजिक वोकल, 18 को इकोनॉमिक्स, 19 को फिजिकल एक्टिविटी,

20 को मार्केटिंग, 23 मार्च को पोलटिकल साइंस, 24 को रिटेल व एआई, 25 को कंप्यूटर साइंस, 27 को बायोलॉजी, 28 को बिजनेस स्टडी, 30 को इतिहास, एक अप्रैल को एग्रीकल्चर, 4 को सोशलोजी, 6 को बेकिंग, 7 को वेब एप्लीकेशन, 8 को संस्कृत कोर, 9 अप्रैल को मल्टी मीडिया व डाटा साइंस, 10 को लीगल स्टडी का एग्जाम होगा। Sirsa Newa

यह भी पढ़ें:– 28 फरवरी को यमुनानगर में गूंजेगा “Bapu Tere Karke”, Amar Sandhu का लाइव शो

Board exam dates: यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं व्यावहारिक परीक्षा की डेट जारी
CBSE, UPMSP, BSEB Board Exam Dates 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई), और बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (बीएसईबी) जल्द ही कक्षा 10 और कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा कर सकते हैं। ये सभी परीक्षाएं फरवरी में शुरू होने की की संभावनाएं जताई जा रही हैं। सीबीएसई ने परीक्षाओं को लेकर ऐलान किया है कि अंतिम परीक्षाएं 15 फरवरी से होंगी और संभवत: 10 अप्रैल तक समाप्त हो जाएंगी। बीएसईबी आमतौर पर फरवरी में मैट्रिक और इंटर परीक्षा आयोजित करता है। यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा दो चरणों में 25 जनवरी से 1 फरवरी और 2 फरवरी से 9 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। Board exam dates

सीबीएसई कक्षा 10, 12 की समय सारणी cbse.gov.in और cbse.nic.in पर जारी की जाएगी। UPMSP अपनी डेटशीट upmsp.edu.in पर जारी करेगा और BSEB बिहार बोर्ड परीक्षा की तारीखों की घोषणा biharboardonline.bihar.gov.in और सोशल मीडिया पर करेगा। Board exam dates

यह भी पढ़ें:– Miss Universe 2023: कौन है मिस निकारागुआ शेन्निस पलासिओस, जिसकी दुनिया हुई फैन?

सीबीएसई कक्षा 10, 12 के दूसरे टर्म की परीक्षा डेट घोषित
नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई)(CBSE) के 10वीं और 12वीं के सैकिंड टर्म के एग्जाम 26 अप्रैल से होंगे। सीबीएसई ने कक्षा 10, 12 के दूसरे टर्म की परीक्षा डेट घोषित कर दी है। सीबीएसई की ओर से बुधवार को जारी नोटिस में कहा गया है कि टर्म-2 की परीक्षाएं 26 अप्रैल 2022 से शुरू होंगी। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि टर्म-2 एग्जाम का टाइम-टेबल भी जल्द जारी कर दिया जाएगा।

ये परीक्षाएं बोर्ड की वेबसाइट cbse.nic.in पर दिए गए सैंपल पेपर्स के अनुसार ही होंगी। यानी टर्म-2 का पेपर पैटर्न सैम्पल पेपर्स के अनुसार ही होगा। परीक्षाएं कोविड-19 निदेर्शों का पालन करते हुए ऑफलाइन आयोजित कराई जाएंगी। सीबीएसई(CBSE) टर्म-2 की परीक्षाओं में छात्रों को निर्धारित किए गए परीक्षा केद्रों में जाकर परीक्षा देना होगा, जैसा कि पिछले वर्षों में बोर्ड परीक्षाएं हुई हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

फरवरी में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं नहीं होंगी
नई दिल्ली। सरकार ने कोरोना महामारी को देखते हुए अगले साल फरवरी में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं  (CBSE Board Exams) नहीं आयोजित करने का फैसला किया है। यह जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट करके दी। उन्होंने बताया कि छात्रों और अभिभावकों ओर से उन्हें कई सुझाव प्राप्त हुए हैं जिसमें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं स्थगित करने का अनुरोध किया गया। उन्होंने कहा कि लोगों के इस सुझाव को देखते हुए हमने विचार-विमर्श करने के बाद यह फैसला किया कि फरवरी में बोर्ड की परीक्षाएं नहीं होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार छात्रों के हितों का ख्याल रखती आई है और वह जल्द ही बोर्ड की परीक्षाओं की तिथियां घोषित करेंगी। गौरतलब है कि कोविड के कारण अभी स्कूलों में और कॉलेजों में ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है और कक्षाएं नहीं शुरू की गई।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।