Rakesh Tikait - Sach Kahoon Hindi

राकेश टिकैत बोले-“प्रशासन की नीतियों से मेला फीका पड़ रहा है”
मोरना (सच कहूँ/अनु सैनी)। Rakesh Tikait: कार्तिक गंगा स्नान मेले में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना। इस दौरान किसानों में भारी उत्साह देखने को मिला। ट्रैक्टर चलाकर मेला ग्राउंड पहुंचे टिकैत ने कहा कि “प्रशासन की गलत नीतियों के कारण शुकतीर्थ मेले का स्वरूप घटता जा रहा है।” उन्होंने कहा कि जब तक किसान और मजदूर मेले में शामिल नहीं होंगे, तब तक यह मेला फीका रहेगा। उन्होंने कहा कि मेला आपसी मिलन और ग्रामीण संस्कृति का प्रतीक है। पशु प्रदर्शनी के आयोजन का उद्देश्य दिखावा नहीं बल्कि परंपरा को जीवित रखना है। टिकैत ने प्रशासन से मेले में उचित व्यवस्था कर “लोक मेले के मूल स्वरूप को संवारने” की अपील की। Morna News

यह भी पढ़ें:– स्थानांतरण के एक सप्ताह बाद भी लेखपाल ने नही छोड़ा चार्ज

भारत सरकार नौ अगस्त को राष्ट्रीय पर्व घोषित करे: चौ. राकेश टिकैत
भारतीय स्वतन्त्रता के इतिहास में 15 अगस्त की तरह ही 9 अगस्त की तारीख भी एक राष्ट्रीय महत्व की तारीख है | Muzaffarnagar News

तकरीबन सौ वर्ष चले इस स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत में भी हमारे मेरठ की प्रमुख भूमिका रही

मुजफ्फरनगर (सच कहूं/रविंद्र सिंह)। Muzaffarnagar News: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू)संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि भारतीय स्वतन्त्रता के इतिहास में 15 अगस्त की तरह ही 9 अगस्त की तारीख भी एक राष्ट्रीय महत्व की तारीख है। उन्होंने कहा कि मेरा भारत सरकार से आग्रह है कि इस तारीख को संज्ञान में ले और इसे राष्ट्रीय क्रांति दिवस के रूप में राष्ट्रीय पर्व घोषित करे।

सच कहूं संवादाता से बातचीत के दौरान भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि 1942 में 9 अगस्त को बापू के अंग्रेजों भारत छोड़ो के आह्वान पर करो या मरो के संकल्प के साथ स्वतंत्रता हासिल करने के लिए सम्पूर्ण देश सड़क पर उतर पड़ा। केवल अंग्रेजों की वेतनभोगी जमात इस संग्राम में शामिल नहीं थी। उन्होंने कहा कि इसकी वजह से देश पर काबिज अंग्रेजों का नियंत्रण समाप्त हो गया।और हम भारतीयों ने जगह-जगह तिरंगा फहरा कर अपने को स्वतंत्र घोषित कर दिया।

पांच वर्षों तक लगातार चले इस संग्राम से भयभीत हुए थे अंग्रेज

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू)के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि लगभग पांच वर्षों तक लगातार चले इस संग्राम की वजह से भयभीत अंग्रेजों ने 14 ओर 15 अगस्त की रात बारह बजे भारत की व्यवस्था भारतीयों के हाथ में सौंप दी गई। जिसकी वजह से 15 अगस्त को हर भारतवासी ने स्वतन्त्र हवा में सांस लिया। इसे लेकर, हर भारतवासी 15 अगस्त की तारीख को स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व के रूप में याद करता है।

स्वतंत्रता संग्राम में मेरठ की रही प्रमुख भूमिका | Muzaffarnagar News

किसान नेता श्री टिकैत ने कहा कि तकरीबन सौ वर्ष चले इस स्वतंत्रता संग्राम की शुरुआत में भी हमारे मेरठ की प्रमुख भूमिका रही। इसके अलावा नमक सत्याग्रह और अंग्रेजों भारत छोड़ो में भी अहम भूमिया रही है। यह हम सभी देश वासियों के लिए बेहद खुशी की बात है।

स्वतंत्रता संग्राम में अनगिनत भारतीय शहीद हुए

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि इस स्वतंत्रता संग्राम में अनगिनित भारतीय शहीद हुए, अकूत धन संपत्ति की क्षति हुई, लेकिन 9 अगस्त 1942 से पहले कभी एक साथ पूरा देश नहीं खड़ा हुआ। इससे पहले कभी देशी राजा इस संग्राम को चलाए तो कभी किसी समूह ने, कभी किसी इलाके ने, कभी क्रांतिकारियों ने तो कभी कांग्रेस ने संग्राम को चलाया। Muzaffarnagar News

भारत के सभी लोग 9 अगस्त को इस संग्राम में शामिल हुए

उन्होंने कहा कि सबसे खास ओर महत्वपूर्ण बात यह है कि 9 अगस्त 1942 को अंग्रेजों के वेतनभोगियों के अलावा भारत के सभी लोग इस संग्राम में शामिल हुए। और वह भी एक दो दिन के लिए नहीं, बल्कि स्वतंत्रता मिलने तक शामिल रहे। इसलिए, 9 अगस्त की तारीख को राष्ट्रीय क्रांति दिवस के रूप में राष्ट्रीय पर्व का सम्मान मिलना चाहिए।

यह भी पढ़ें:– Asia Book of Records : सिरसा की 7 वर्षीय अवंतिका ने आंखों पर पट्टी बांध दिखाया ऐसा कमाल, पूरी दुनिया…

समस्त BKU पदाधिकारी हरिद्वार में आयोजित चितन शिविर में शामिल हो : Pawan Chaudhary
भाकियू के चार दिवसीय चिंतन शिविर के लिए, BKU के जिला  कोषाध्यक्ष ने की सभी पदाधिकारियों से अपील

गाजियाबाद(सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। भारतीय किसान यूनियन (BKU) टिकैत संगठन का हरिद्वार स्थित लाल कोठी पर लगने वाले चार दिवसीय चिंतन शिविर में शामिल होने के लिए भाकियू के गाजियाबाद जिला उपाध्यक्ष व  कोषाध्यक्ष पवन चौधरी  (दुहाई ) ने जनपद के समस्त भाकियू पदाधिकारियों से अपील करते हुए कहा कि जनपद के समस्त भाकियू  पदाधिकारी चिंतन शिविर में शामिल हो। उन्होंने कहा कि15 ,16 ,17 ,18 को   चार दिवसीय इस चिंतन शिविर में किसानों की समस्याओं पर  भीरता से चर्चा होगी। जिसमे मुख्य समस्या किसान की फसलों का समर्थन मूल्य यानी एमएसपी पर कानून की मांग को प्रमुखता से उठाया जायेगा।

एमएसपी ,आवारा पशु ,मुफ्त बिजली, आदि समस्याओं को चिंतन शिविर में प्रमुखता रखा जाएगा।इसके अलावा अन्य गंभीर मुद्दों पर भी BKU के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की मौजूदगी में किसान मजदूरों की समस्याओं को रखा जायेगा। उन्होंने बताया कि चिंतन  शिविर की सभी व्यवस्थाएं कर ली गई है। भाकियू के राष्ट्रीय सचिव ओमपाल सिंह ,प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार, गाजियाबाद जिले के अध्यक्ष चौधरी बिजेंद्र सिंह,जयकुमार मलिक ,युवा जिला अध्यक्ष छोटे चौधरी  आदि सम्मानित पदाधिकारियों के  नेतृत्व में सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। उन्होंने कहा मेरी सभी भाइयों से अपील है की सभी समय से पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।

सुधर जाएं बिल्डर, किसानों के साथ अन्याय किया तो इलाज करेंगे: राकेश टिकैत
गाजियाबाद(सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। नेशलन हाइवे -09 स्थित  गांव बम्हेटा में  वेव बिल्डर से पीड़ित किसानों ने भाकियू संगठन को अपनी पीड़ा बताई । गांव में आयोजित किसानों की मीटिंग में भाकियू के  राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पहुंचे और गांव के किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सूना। इस दौरान  किसानों ने मीटिंग में अपनी समस्या  रखी। किसानों ने कहा कि वेव बिल्डर(हाईटेक सिटी ) के जरिए उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। किसानों ने अन्य  समस्याओं के साथ अपनी  बात रखी। किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत ने गांव के किसानों को जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द किसानों को परेशान करने वाले बिल्डरों का इलाज किया जाएगा।

उन्होंने पीड़ित किसानों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि अन्याय के खिलाफ आंदोलन जरूरी है। कहा कि आपको अपनी जमीन को बचाने के लिए बड़ा आंदोलन खड़ा  करना होगा। उन्होंने बिल्डर द्वारा किसानों  के साथ किए जा रहे उत्पीड़न पर रोष प्रकट किया । उन्होंने कहा कि सभी  किसान एक होकर अन्याय का मुकाबला करें। भाकियू  संगठन हमेशा किसानों और मजदूरों के साथ है। उन्होंने  सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि बिल्डर अपनी कार्यशैली में सुधार करले अन्यथा इलाज कर दिया जाएगा।  किसान का उत्पीड़न किसी कीमत पर नहीं होने देंगे।

किसानों की बैठक में यह रहे मौजूद

राष्ट्रीय सचिव ओमपाल चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार चौधरी,जिला अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह,जिला प्रभारी जय कुमार मलिक,जिला कोषाध्यक्ष पवन चौधरी,जिला युवा अध्यक्ष छोटे चौधरी,युवा जिला सचिव सचिन तेवतिया,महेश यादव,यशवीर सिंह,अभिषेक चौधरी,सतेंद्र तेवतिया,जयदीप चौधरी,सतेंद्र बालियान,राजेंद्र सिंह,ब्रह्मपाल सिंह,रिशीराम यादव,ज्ञानेंद्र यादव,रूपम यादव,फूल सिंह यादव,सुभाष यादव,जयवीर यादव,भीष्म सिंह,ओमपाल यादव,डॉ सगीर,भूली यादव,रामवीर पहलवान आदि सैकड़ों किसान बैठक में मौजूद रहे।

सरकार ने ना सुनी तो होगी आरपार की लड़ाई: राकेश टिकैत
किसान, मजदूर अधिकार महापंचायत में राकेश टिकैत ने भरी हुंकार,इक्को गार्डन में लाखों किसान हुए शामिल, मुख्यमंत्री योगी के नाम सौपा 15 सूत्रीय ज्ञापन

गन्ना और बिजली किसानों की तत्काल समस्या हल हो, एमएसपी गारंटी कानून आज देश की जरूरत

सावधान रहे, भाजपा और आरएसएस देश के मंदिरों पर कब्जा करने की प्लानिंग कर रही

दिल्ली आंदोलन के बाद ढूंढे नहीं मिल रही सरकार | Lucknow News

लखनऊ (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। सरकार ने ना सुनी तो लखनऊ के अलावा हर प्रदेश और मंडल स्तर पर पंचायत होंगी।दिल्ली आंदोलन के बाद से सरकार ढूंढे नहीं मिल रही, और आरएसएस भाजपा से गांव के मंदिर बचाकर वहीं मीटिंग करें किसान, अब देश बचाने के लिए आंदोलन मजबूत रखना होगा।यह बातें लखनऊ के ईको पार्क में आयोजित किसानों की किसान, मजदूर अधिकार महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत में उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। Lucknow News

और किसानों की 15 सूत्रीय मांग को लेकर यूपी के मुखिया योगी आदित्य नाथ के नाम ज्ञापन सोपा।उन्होंने प्रदेश सरकार को चेताया कि किसानों की मांगें न मानी गईं तो इस बार आरपार की लड़ाई होगी और आने आने वाले चुनाव में किसान के साथ आम जनता सबक सिखाने का काम भी करेगी। कहा कि देश बचाने के लिए आंदोलन मजबूत रखना होगा और गांव के मंदिरों पर आरएसएस भाजपा की नजर है, उनको भी बचाने का काम करना होगा। किसानों को अपनी पंचायतें अपने गांव के मंदिरों में ही करनी होगी।

केंद्र सरकार ने की वादा खिलाफी | Lucknow News

राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार ने वादा किया था कि किसानों को मुफ्त बिजली देंगे, फ्री बिजली किसानों को नहीं दी,उल्टे आज किसानों के ट्यूबवेल पर बिजली मीटर जबरन लगाए जा रहे हैं। गन्ना सीजन शुरू होने को है लेकिन गन्ना रेट अबतक घोषित नहीं किया गया। अब गन्ना रेट नहीं बढ़ेगा तो कब बढ़ेगा ? आज गन्ना किसानों का चीनी मिलों पर 5 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का बकाया है. उसका ब्याज अलग से बकाया चल रहा है। उन्होंने किसानों से देसी बीजों को भी बचाने का आह्वान किया। कहा मल्टीनेशनल कंपनियों की निगाहें खेत और बीज पर हैं, उनसे बचाने के लिए एकजुट होने का समय आ गया है।

टिकैत ने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून, स्वामीनाथन रिपोर्ट को लागू करने की मांग के साथ-साथ किसानों की कई ऐसी मांगे हैं, जो सरकार के पास लंबित हैं लेकिन सरकार किसानों के लिए कोई ठोस और पुख्ता कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार को एक चिट्टी केंद्र सरकार को लिखना चाहिए, उनको कहना चाहिए कि आज हमारे प्रदेश का किसान परेशान है, लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा है। Lucknow News

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि आज एक दिन की महापंचायत बुलाई गई है। पूरे देश में किसानों की सबसे बड़ी मांग एमएसपी है। केंद्र सरकार को फौरन एमएसपी गारंटी लागू करना चाहिए। स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट को सरकार पूरी तरह लागू करे।

उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश में गन्ना का रेट बढ़ाएं, जिन गन्ना किसानों का बकाया है,उनका तत्काल भुगतान करे। सरकार को सभी किसानों का डिजिटल भुगतान करना चाहिए, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह पायलट प्रोजेक्ट योजना है। सरकार पर आरोप लगाते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि आज डीबीटी के माध्यम से पैसा किसानों को भेजा जाता है, लेकिन वो भी एक साल बाद, जबकि किसानों को खेती के लिए डीजल लेने के लिए पेट्रोल पंप वाले नगद भुगतान लेते है। किसानों के साथ बहुत बड़ा छलावा किया जा रहा है।

आज कलम और बंदूक का पहरा है | Lucknow News

राकेश टिकैत ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि मीडिया पर, आज कलम और बंदूक का पहरा है। आम जन की आवाज के साथ मीडिया की आवाज को भी दबाने का काम सरकार कर रही हैं।यह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

नेशनल हाईवे बनाने के नाम पर किसानों की जमीन कोड़ियों के भाव खरीदी जा रही है। ट्यूबवेल का बिजली बिल 100 रुपये प्रति घंटा करने की तैयारी हो रही है। सरकार किसानों की बात सुनने को तैयार नहीं है। निराश्रित गोवंश की समस्या बड़ी है, खेती करना मुश्किल हो गया है। प्रधानमंत्री अमेरिका और जी 20 में अमेरिका के आगे कृषि पर इंपोर्ट ड्यूटी के अलावा बाकी एग्रीमेंट कर किसानों की कमर तोड़ने का काम कर रही है।

टिकैत ने कहा कि एनजीटी के नियमों को किसान के अनुकूल बनाए जाने की जरूरत है। वहीं सरकार भूमि अधिग्रहण जबरन कर किसानों को जमीनों से वंचित करना चाहती है। भूमि अधिग्रहण के वक्त किसानों को अधिग्रहित भूमि में हिस्सेदारी सरकार सुनिश्चित करे।

किसान मंच से मांग की गई कि जीएम बीजों का ट्रायल करने की अनुमति देकर खेती के अलावा स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। यह ट्रायल रोका जाए। देशी बीजों के संरक्षण के लिए कारगर नीति बनाने का काम सरकार करे।

भारतीय किसान यूनियन की और से एक 15 सूत्री मांगपत्र मुख्यमंत्री योगी के नाम भेजा गया।मंच का संचालन मध्यांचल अध्यक्ष शालिग्राम यादव ने किया।

मंच को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम नंबरदार, राष्ट्रीय महासचिव राजवीर जादौन, प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा, पश्चिम यूपी अध्यक्ष पवन खटना, पूर्वांचल युवा अध्यक्ष अनुज चौधरी, यूपी के युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह, बिजेंद्र सिंह आलोक वर्मा आदि ने संबोधित किया। Lucknow News

यह भी पढ़ें:– Indian Railways : भारी बारिश ने रोके ट्रेनों के पहिये, ट्रेनें रद्द

सच कहूँ को 21वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं : राकेश टिकैत
नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने सच कहूँ को 21वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं दी। अपने संदेश में टिकैत ने कहा कि मुझे ये जानकर बहुत ही खुशी हुई कि हिन्दी और पंजाबी में प्रकाशित होने वाले सच कहूँ समाचार पत्र के 21 वर्ष पूरे हो गए हैं और इसी खुशी में इस पूरे सप्ताह को समाचार पत्र की वर्षगांठ के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी तरफ से सच कहूँ को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। (Rakesh Tikait)

आप ऐसे ही निष्पक्षता और निडरता से खबरों को प्रकाशित करते रहें। जिससे समाज में आपकी छवि अच्छी प्रैस, अच्छे समाचार पत्र और अच्छे रिपोर्टरों की बनी रहे। हमारी शुभकामनाएं है कि ये समाचार पत्र खूब तरक्की करे और ये जन-जन तक पहुँचे। (Rakesh Tikait)

यह भी पढ़ें:– ‘सरकार आपके द्वार’ में अब अधिकारी होंगे जिम्मेवार : Bhagwant Maan

Farmers Protest kurukshetra: फिर एमएसपी की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे किसान, राकेश टिकैत ने सरकार से की ये मांग
कुरुक्षेत्र (देवी लाल बारना)। Farmers Protest Haryana:हरियाणा के कुरक्षेत्र से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। सच कहूँ संवाददाता के अनुसार, किसान कुरुक्षेत्र की सड़कों पर फिर उतर आए हैं। दरअसल किसान सूरजमुखी के बीज के लिए एमएसपी की मांग कर रह है। किसानों ने चंडीगढ़-दिल्ली नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया है । राकेश टिकैत (rakesh tikait) ने कहा कि हमने हाइवे जाम नहीं किया, हम तो केवल यहां पर बैठे हैं।

उन्होंने कहा कि हमारेी केवल दो मांगें हैं, जो भी किसान पुलिस हिरासत में है उन्हें तुरंत रिहा करें और एमएसपी पर सूरजमुखी के बीज खरीदना शुरू करें। हम सरकार से वार्ता को तैयार है। हम अपनी मांग को लेकर किसान कुरुक्षेत्र महापंचायत आयोजित करने के लिए इक्कठे हुए थे। किसानों ने महापंचायत खत्म होने के बाद दिल्ली मुल्तान रोड को जाम कर दिया।

#WATCH | We are not blocking the highway. It is not right, highways should not be blocked: Farmer leader Rakesh Tikait in Haryana’s Kurukshetra pic.twitter.com/6XjMLzeRBu

— ANI (@ANI) June 12, 2023

Farmers Lathicharge: पुलिस-किसानों की झड़प, हिरासत में लिए किसान, टिकैत ने कहा, अब देश में बड़ा आंदोलन होगा
करनाल। Farmers Lathicharge कल शाहाबाद में किसानो पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में किसान करनाल के बस्ताडा टोल पर बैठ गए है किसानो का कहना है कि टोल को फ्री कराया जायेगा जब तक उनके किसान नेताओं को नहीं छोड़ा जाता व सूरजमुखी का एमएसपी लागु नहीं किया जाता वह धरने पर बैठे रहेंगे। Farmers Lathicharge

वही किसानों के धरने को देखते हुए घरोंडा डीएसपी मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। डीएसपी मनोज कुमार का कहना है कि किसी भी सूरत में टोल को फ्री नहीं होने दिया जाएगा। फिलहाल किसान ओर पुलिस टोल पर डटे हुए है। वहीं राकेश टिकैत का कहना है कि यह पहली बार ऐसा हुआ है जब एमएसपी पर किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। अब देश में दिल्ली से बड़ा आंदोलन होगा।

लाठीचार्ज के विरोध में रामायण टोल प्लाजा व सुरेवाला चौक पर पहुंचे किसान | Farmers Lathicharge

जम्मू दिल्ली हाईवे पर सूरजमुखी पर एमएसपी देने की मांग को लेकर नेशनल हाईवे जाम करने के दौरान किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने रामायण टोल प्लाजा व चंडीगढ़ रोड पर सूरेवाला चौक पर इकट्ठा होना शुरू कर दिया है। जैसे ही किसानों ने किसान यूनियन ग्रुप में अपने साथी किसानों के समर्थन में इकट्ठा होने के लिए कॉल की तो तुरंत पुलिस व प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। वही किसानों ने भी नेशनल हाईवे नंबर 9 पर रामायण टोल प्लाजा पर इकट्ठा होना शुरू कर दिया। किसानों की योजना नेशनल हाईवे नंबर 9 व चंडीगढ़ हाईवे को बंद करने की है। किसान नेताओं का कहना है कि एक तरफ तो राज्य सरकार सूरजमुखी की फसल पर एमएसपी देने के लिए तैयार नहीं है वहीं दूसरी ओर जम्मू दिल्ली हाईवे को जाम करने के दौरान चंडीगढ़ एंड पंजाब हाई कोर्ट के आदेश का हवाला देकर निर्दोष किसानों पर बेरहमी से लाठियां बरसाई गई हैं। Farmers Lathicharge

इसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। ध्यान रहे कि कुरुक्षेत्र में जम्मू-दिल्ली हाईवे पर बैठे किसानों पर लाठी चार्ज होते ही हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी किसानों के समर्थन में बयान जारी किया। वही देर रात होते-होते किसानों ने भी इस आंदोलन को अभी रात को ही शुरू करने के लिए किसानों को बुलाना शुरू कर दिया। इससे पहले किसानों की योजना बुधवार सुबह रामायण टोल प्लाजा पर इकट्ठा होकर भविष्य की रणनीति तय करने की थी। हरियाणा के किसान पहले से ही महिला पहलवानों के समर्थन में खफा चल रहे थे। दूसरी ओर सूरजमुखी की फसल पर एमएसपी का भाव ने मिलने से भी नाराज थे। Farmers Lathicharge

इसी मामले को लेकर मंगलवार को जम्मू दिल्ली हाईवे पर किसानों ने एकत्रित होकर नेशनल हाईवे जाम किया। किसान नेताओं का कहना है कि यदि सरकार सूरजमुखी की फसल पर एमएसपी नहीं देना चाहती तो उन्हें किसानों पर बेरहमी से लाठियां नहीं बरसाने चाहिए थी। सुरेवाला चौक वेयर रामायण टोल प्लाजा पर इकट्ठा होने के साथ-साथ किसानों ने रोहतक में मदीना टोल प्लाजा पर भी इकट्ठा होना शुरू कर दिया है। हरियाणा में जब जब भी किसानों और पुलिस के बीच टकराव हुआ है। Farmers Lathicharge

इन्हीं मुख्य स्थानों पर किसान आंदोलन लंबे समय के लिए चलते आए हैं। अब देखना यह होगा सूरजमुखी के एमएसपी मामले पर सरकार झुकेगी किसान। मामला कुछ भी हो नुकसान आम जनता को झेलना पड़ेगा। जैसे ही किसानों ने हाईवे जाम करने के लिए एकत्रित होना शुरू किया तो वैसे ही अपने गंतव्य की ओर लौट रहे राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अभी तक पुलिस, प्रशासन व सरकार इस मामले को चुप्पी भरे नजरिए से देख रही है। लेकिन किसान फिर से आंदोलन के मूड में दिखाई दे रहे हैं।

Wrestler Protest: पहलवानों के आंदोलन को लेकर राकेश टिकैत ने दी बड़ी जानकारी
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। Wrestler Protest भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट उत्तर रेलवे में अपनी-अपनी नौकरी पर लौट आये हैं। उत्तर रेलवे ने यह जानकारी दी।

वहीं 9 जून को जंतर-मंतर पर होने वाले कार्यक्रम के बारे में किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने जानकारी दी है किअभी इनकी बातचीत सरकार से और गृहमंत्री से चल रही है। इनके कहने पर हमने 9 जून को जंतर-मंतर पर होने वाला प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। पहलवान आने वाले दिनों में आगे जो तारीख देंगे हम उसमें उनका समर्थन जरूर करेंगे।

पहलवानों के आंदोलन को लेकर राकेश टिकैत ने दी बड़ी जानकारी | Wrestler Protest

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट उत्तर रेलवे में अपनी-अपनी नौकरी पर लौट आये हैं। उत्तर रेलवे ने यह जानकारी दी। वहीं 9 जून को जंतर-मंतर पर होने वाले कार्यक्रम के बारे में किसान नेता राकेश टिकैत ने जानकारी दी है किअभी इनकी बातचीत सरकार से और गृहमंत्री से चल रही है। इनके कहने पर हमने 9 जून को जंतर-मंतर पर होने वाला प्रदर्शन स्थगित कर दिया है। Wrestler Protest

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने एक बयान में कहा कि पहलवानों ने 30 और 31 मई को खेल विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। इसी बीच, साक्षी ने कहा कि बृजभूषण के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा और वह ह्लसत्याग्रह के साथ-साथह्व रेलवे में अपनी जिम्मेदारी बखूबी संभालेंगी। साक्षी ने आंदोलन से पीछे हटने की भ्रामक खबरों का खंडन करते हुए ट्वीट किया, ह्लयह खबर बिलकुल गलत है। इंसाफ की लड़ाई में न हम में से कोई पीछे हटा है, न हटेगा। सत्याग्रह के साथ-साथ रेलवे में अपनी जिÞम्मेदारी निभा रही हूं। इंसाफ मिलने तक हमारी लड़ाई जारी है। कृपया कोई गलत खबर ना चलाई जाए।

बजरंग ने ट्वीट किया, ‘आंदोलन वापस लेने की खबरें कोरी अफवाह हैं। ये खबरें हमें नुकसान पहुंचाने के लिए फैलाई जा रही हैं। हम न पीछे हटे हैं और न ही हमने आंदोलन वापस लिया है। महिला पहलवानों की एफआईआर उठाने की खबर भी झूठी है। इंसाफ मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि ओलंपिक मेडलिस्ट पूनिया, साक्षी और एशियाई चैंपियन विनेश फोगाट बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष पर एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों को यौन शोषण का आरोप है। दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की हैं, जिनमें से एक पॉक्सो (यौन अपराधों से नाबालिगों का संरक्षण) से संबंधित है। कैसरगंज से भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण हालांकि अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए हैं।

Wrestlers Protests: पहलवानों के समर्थन में कुरुक्षेत्र महापंचायत में बड़ा फैसला
9 जून तक बृजभूषण गिरफ्तार नहीं तो घेरेंगे दिल्ली : टिकैत

सच कहूँ, देवीलाल बारना

kurukshetra। महिला खिलाड़ियों पक्ष में खापों व विभिन्न संगठनों की (Wrestlers Protests ) कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में आयोजित महापंचायत (maha panchayat) में फैसला लिया गया कि 9 जून तक यदि बृजभूषण शरण को गिरफ्तार नहीं किया गया तो किसान व खापें मिलकर फिर से दिल्ली को घेरेंगे। महापंचायत में राकेश टिकैत ( Rakesh Tikait) मुख्य रूप से पहुंचे। निर्णय के बारे में जानकारी देते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार को 9 जून तक का समय दिया जाता है। टिकैत ने कहा कि 9 जून तक उनकी मांगें नहीं मानी गई तो उसके बाद खिलाड़ियों को जंतर-मंतर पर फिर दोबारा धरने पर बैठाया जाएगा और किसान आंदोलन की तर्ज पर धरने दिए जाएंगे। Wrestlers Protests

इस महापंचायत में नैन खाप के प्रधान नफे सिंह नैन, गार्डन खाप के प्रधान सूरजभान, सहारन खाप के प्रधान साधु राम लेखा, चहल खाप के प्रधान बलवीर सिंह, उजाना खाप के प्रधान रोहतास, बालू खाप के प्रधान रामचंद्र, बनवाला खाप के प्रधान ओमप्रकाश, सिंगरोहा खाप के रमेश नंबरदार, पालम दिल्ली खाप के रामकुमार बेनीवाल और इसके अलग भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष रतनमान सहित सैकड़ों की संख्या में देश भर से खाप प्रतिनिधि, किसान संगठनों के प्रतिनिधि व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की। Wrestlers Protests

1983 की वर्ल्ड चैंपियन टीम आई पहलवानों के साथ, बोले- | Wrestlers Protests

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ आंदोलन कर रहे भारतीय पहलवानों का वर्ष 1983 का वर्ल्ड कप जीतने वाली इंडियन क्रिकेट टीम ने समर्थन किया है। क्रिकेटरों ने पहलवानों से अपने मेडल गंगा में न बहाने की अपील भी की। कपिल देव की अगुवाई वाली 1983 की क्रिकेट टीम में शामिल दिग्गज ओपनर सुनील गावस्कर, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मौजूदा अध्यक्ष रोजर बिन्नी, दिलीप वेंगसरकर और मदनलाल समेत कई खिलाड़ियों ने कहा कि रेसलर्स के साथ पिछले कुछ समय से जो हो रहा है, वह दुखद है। इन रेसलर्स ने देश का मान बढ़ाया है। उम्मीद है कि उनकी मांग सुनी जाएगी। Wrestlers Protests

1983 की चैंपियन टीम ने जाइंट स्टेटमेंट में लिखा- ‘‘हम अपने चैंपियन पहलवानों के साथ की जा रही बदतमीजी से व्यथित और परेशान हैं। हमें सबसे ज्यादा चिंता इस बात की है कि वे अपनी मेहनत की कमाई को गंगा नदी में बहाने की सोच रहे हैं। उन मेडल्स में बरसों का प्रयास, बलिदान, दृढ़ संकल्प और धैर्य शामिल है। वे मेडल न केवल उनके अपने हैं बल्कि देश का भी गौरव है।’’ क्रिकेटर्स ने अपने संयुक्त बयान में लिखा-‘‘हम उनसे आग्रह करते हैं कि वे इस मामले में जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। हम उम्मीद करते हैं कि उनकी शिकायतों को सुना जाएगा और जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। देश के कानून को कायम रहने दें।’’ Wrestlers Protests

कपिल देव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने क्लाइव लॉयड के नेतृत्व वाली वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार वर्ल्ड कप जीता था। सुनील गावस्कर, मोहिंदर अमरनाथ, संदीप पाटिल, यशपाल शर्मा, मदन लाल, के. श्रीकांत, सैयद किरमानी, बलविंदर सिंह संधू, कीर्ति आजाद और रोजर बिन्नी जैसे स्टार्स से सजी इंडियन टीम ने 25 जून 1983 को इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान में खेले गए फाइनल में यादगार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को हराकर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था।

बृजभूषण शरण सिंह की अयोध्या रैली रद्द | Wrestlers Protests

महिला पहलवान के साथ यौन शोषण के आरोपों में घिरे भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की 5 जून को होने वाली जन चेतना महारैली स्थगित हो गई है। बताया जा रहा है कि सांसद को प्रशासन की तरफ से मंजूरी नहीं मिली है। वहीं, बृजभूषण सिंह ने अपनी जन चेतना रैली को रद्द करने के पीछे का कारण बताते हुए कहा कि कोर्ट का सम्मान करते हुए रैली रद्द की है। बता दें कि 5 जून को अयोध्या के राम कथा पार्क में यह महा रैली होनी थी। बृजभूषण शरण सिंह ने इस रैली में 11 लाख लोगों के जुटने का दावा किया था। पहलवानों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के लिए एक समिति भी बनाई गई थी। जल्द चार्जशीट दायर की जाएगी और पहलवानों को न्याय मिलेगा।

-अनुराग ठाकुर, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री

किसानों को एक और बड़े आंदोलन के लिए रहना होगा तैयार : राकेश टिकैत
जयपुर (एजेंसी)। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि किसानों को अब दस साल पुराने ट्रैक्टर बंद करने के मामले को लेकर एक और बड़ा आंदोलन करने के लिए तैयार रहना होगा। टिकैत रविवार को यहां जाट महाकुंभ में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि किसानों को अब एक बार फिर बड़ा आंदोलन चालू करना पड़ेगा और उसके लिए तैयारी रखनी होगी, क्योंकि दस साल पुराना ट्रेक्टर बंद होगा यह पोलिसी सरकार की आ गई है। उन्होंने कहा कि कौनसा किसान है जो दस साल पुराना ट्रेक्टर बदल देगा। कोई नहीं बदल सकता। इसलिए एक बड़ा आंदोलन फिर किसान मंच पर होगा। राजस्थान वाले एवं समाज के लोग मोर्चे को संभालने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार कोई हो चाहे केन्द्र या राज्य, हम किसी पार्टी के खिलाफ नहीं हैं लेकिन सरकार की गलत पोलिसी होगी तो आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि किसानों के ट्रैक्टर दस साल काम में लेने के बाद टैंक का काम करेगा और उसको सड़कों पर लेकर रखना। ये टैंक वो ही है जो चार लाख ट्रेक्टर दिल्ली में किसान आंदोलन के समय गये थे। उन्होंने कहा कि इनकी कहां, कब जरुरत पड़ेगी, समय आयेगा तब बताया जायेगा। टिकैत ने कहा कि मोटे अनाज की बात की जा रही है लेकिन उसके लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) गारंटी कानून भी मिलना चाहिए तो राजस्थान का किसान बच पाएगा। उन्होंने कहा कि मगर सरकार यह नहीं देगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

किसान अगले कदम के लिए रात को भी तैयार रहें : टिकैत
जींद (सच कहूँ न्यूज) गणतंत्र दिवस पर हरियाणा के जींद में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर नई अनाज मंडी में आयोजित किसान महापंचायत में तीन कृषि कानून रद्द करने, एमएसपी गारंटी कानूनी बनाने, स्वामीनाथन आयोग रिपोर्ट लागू करने, किसान कर्ज माफ करने तथा गिरफ्तार किसानों की रिहाई की मांग सम्बंधी पांच प्रस्ताव पारित किये गये।

क्या है मामला

महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय प्रेस प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों का आह्वान किया कि वे किसी भी अगले कदम के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की मांगें जल्द माने। महापंचायत में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड समेत कई राज्यों से हजारों की संख्या में किसान पहुंचे। महापंचायत में बीकेयू के राष्ट्रीय महासचिव युद्धवीर सिंह, पंजाब से जोगेंद्र उग्राहां समेत कई किसान नेता पहुंचे। सभी नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर भाषणबाजी की।

टिकैत ने केंद्र सरकार पर बरसते हुए कहा कि वह कान खोलकर सुन ले, अभी तो उन्होंने किसान बिल वापसी की मांग की है। सरकार उक्त सभी मुद्दों पर उनकी कमेटी से बात कर ले नहीं तो किसान कड़े फैसले लेंगे। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वे किसी भी अगले कदम के लिए रात को भी तैयार रहें। उन्होंने कहा कि नौ फरवरी को कुरुक्षेत्र में संयुक्त किसान मोर्चा की एक बैठक होगी उसी में दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन की तारीख तय की जाएगी। यह तारीख 15 मार्च से 22 मार्च के बीच हो सकती है।

उन्होंने किसानों से इस प्रदर्शन के लिये अपने ट्रैक्टर तैयार रखने को भी कहा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 10 साल पुराने ट्रैक्टर बंद करने जा रही है। उन्होंने कहा 26,27, 28,29 जनवरी को हर साल तिहाड़ के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल हो तो किसान का कुछ भला हो सकता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।