HTET Examination - Sach Kahoon Hindi

HTET Exam News: एचटेट परीक्षा कल, प्रदेश भर में 673 परीक्षा केंद्रों पर 4 लाख से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। HTET Exam News: 30 व 31 जुलाई को आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के नकल विहीन व सुव्यवस्थित संचालन हेतु हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं। परीक्षा के नकल रहित संचालन के लिए शिक्षा बोर्ड द्वारा 220 प्रभावशाली उड़नदस्तों की नियुक्ति की गई है।

इसके अतिरिक्त प्रदेशभर में प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर पूर्ण समय के लिए आॅब्जर्वर भी नियुक्त किए गए हैं, जिसमें जिला प्रशासन का एक अधिकारी तथा शिक्षा बोर्ड का एक अधिकारी व कर्मचारी प्रतिनिधि के तौर पर शामिल है। बता दे कि दो दिनों तक संचालित होने वाली एचटेट की परीक्षा में प्रदेश भर में 4 लाख से अधिक अभ्यर्थी 673 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। परीक्षा के दौरान प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 312-312 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

लेवल 3 की परीक्षा सांय 3 बजे होगी शुरू | HTET Exam

एचटेट परीक्षा के बारे में जानकारी देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. डा. पवन कुमार व बोर्ड सचिव डा. मुनीष नागपाल ने बताया कि एचटेट की परीक्षा में प्रदेश भर में 4 लाख से अधिक अभ्यर्थी 673 परीक्षा केंद्रों पर प्रविष्ट होंगे। उन्होंने बताया कि लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा 30 जुलाई को सांय 3 बजे से 5:30 बजे तक संचालित होगी।

लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा 31 जुलाई को प्रात: 10 बजे से 12:30 बजे तक तथा 31 जुलाई को ही सांय 3 बजे से 5::30 बजे तक लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा संचालित होगी। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई को पहले दिन लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा में 299 परीक्षा केंद्र, 31 जुलाई को दूसरे दिन प्रात:कालीन सत्र में लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा में सबसे ज्यादा 673 परीक्षा केंद्र तथा 31 जुलाई को ही सांयकालीन सत्र में लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा में 280 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए है। HTET Exam

यह भी पढ़ें:– Motorcycle Thief Arrested: सीआईए रतिया व एंटी व्हीकल थेफ्ट यूनिट को मिली सफलता

भिवानी में 22 तो हरियाणा भर के 504 सैंटरों पर आयोजित की जा रही है परीक्षा
परीक्षार्थियों ने कहा : तैयारी है अच्छी, अध्यापक बनने के लिए योग्यता जरूर हासिल करेंगे

भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश) हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. वीपी यादव व बोर्ड सैकेटरी कृष्ण कुमार ने अध्यापक पात्रता परीक्षा के आयोजन पर कहा कि प्रथम दिन की परीक्षा सुचारू तरीके से आयोजित करवाई गई। सभी परीक्षार्थी समय पर परीक्षा केंद्रों पर स्टार्ट हो गए है तथा पूरी चौक-चौबंध व्यवस्था के बीच परीक्षाओं का आयोजन करवाया जा रहा है। अध्यापक पात्रता परीक्षा को लेकर भिवानी जिला प्रशासन ने सीसीटीवी सिक्योरिटी में भिवानी के ट्रेजरी में रखे एचटेट के प्रश्र पत्रों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा केंद्रों की तरफ रवाना किया गया। सांय 3 बजे से 5 बजे तक आज भिवानी जिला के 22 सैंटरों पर प्रदेश के 504 सैंटरों पर एचटेट की लेवल-3 पीजीटी की परीक्षा आयोजित की गई है।

इसके लिए हर परीक्षा केंद्र पर एक नोडल अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है, जो सारी प्रक्रिया की जांच करेगा। बायोमैट्रिक तरीके से सुरक्षा जांच के बाद ही परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं को एचटेट की परीक्षा के लिए प्रवेश दिया जा रहा है। हरियाणा प्रदेश में 3 व 4 दिसंबर को आयोजित होने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा में प्रदेश भर से 3 लाख 5  हजार के लगभग विद्यार्थी अध्यापक बनने के लिए परीक्षा देंगे।

भिवानी के एसडीएम संदीप अग्रवाल व परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारी जसवंत ने बताया कि परीक्षा केंद्रों तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रश्र पत्रों को सील बंद ट्रंक में रखकर पहुंचाया जा रहा है। पूरी व्यवस्था की वीडियोग्राफी करवाई जा रही है, ताकि परीक्षा में किसी प्रकार की पेपर लीक जैसी समस्या पैदा ना हो। उन्होंने बताया कि नोडल अधिकारी व बोर्ड के अधिकारियों की टीम की देखरेख के बीच परीक्षाएं करवाई जा रही हैं। वही विद्यार्थियों को समय से दो घंटे पूर्व परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना अनिवार्य किया गया है।

इस मौके पर परीक्षार्थियों ने कहा कि राज्य सरकार ने गृह जिला में परीक्षा करवाकर उन्हे राहत दी है। अबकी बार उन्होंने एचटेट की अच्छी तैयारी की हुई है। उम्मीद है कि वे हरियाणा में अध्यापक बनने के लिए योग्यता जरूर हासिल कर लेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

एचटेट परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के लिए बड़ी खबर
3 व 4 दिसंबर को होने वाली एचटेट परीक्षा में 3 लाख 5 हजार 717 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

बोर्ड चेयरमैन ने कहा : सरकार के वायदे अनुसार गृह जिलों में ही ली जा रही है एचटेट परीक्षा

परीक्षार्थियों को दो घंटे पहले परीक्षा केंद्रों में पहुंचना होगा जरूरी : बोर्ड चेयरमैन

भिवानी (इन्द्रवेश)। हरियाणा प्रदेश में अध्यापक बनने के लिए जरूरी अध्यापक पात्रता परीक्षा-2022 के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 3 व 4 दिसंबर को होने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए आज एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। दो दिनों तक चलने वाली इन परीक्षाओं में तीन लाख 5 हजार 717 अभ्यार्थी प्रदेश के 22 जिलों में बने 504 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं देंगे। यह जानकारी बोर्ड चेयरमैन डॉ. वीपी यादव ने शिक्षा बोर्ड परिसर भिवानी में पत्रकार वार्ता के दौरान दी। बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि अध्यापक पात्रता परीक्षा 2022 के लेवल-1, 2 व 3 का आयोजन 3 व 4 दिसंबर को प्रदेश भर में करवाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:– हनुमानगढ़: वार्ता बेनतीजा, भूख हड़ताल पर डटे रहे नौ किसान

सभी परीक्षार्थियों को उनके होम डिस्ट्रिक्ट एचटेट परीक्षा के लिए अलॉट किए गए है। परीक्षार्थी अपना एडमिट कार्ड बोर्ड की वैबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बीएसईएच डॉट ओआरजी डॉट इन से डाऊनलोड कर सकते हैं। इन परीक्षाओं में कुल तीन लाख 5 हजार 717 परीक्षार्थियों में से 2 लाख 18 हजार 33 महिलाएं व 87 हजार 678 पुरूष अभ्यार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि पीजीटी लेवल-3 की परीक्षा 3 दिसंबर को सांयकालीन सत्र में 3 बजे से 5 बजकर 30 मिनट तक होगी। टीजीटी लेवल-2 की परीक्षा 4 दिसंबर को प्रात:कालीन सत्र में 10 बजे से 12बजकर 30 मिनट तक होगी तथा पीआरटी लेवल-1 की परीक्षा सांयकालीन सत्र में 3 बजे से 5 बजकर 30 मिनट तक आयोजित होगी।

प्रदेश के 504 परीक्षा केंद्रों पर 172 उड़नदस्तों की निगरानी में होगी परीक्षा

बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि एचटेट परीक्षा के पारदर्शी आयोजन को लेकर 142 प्रभावशाली उड?दस्तों का गठन किया गया है तथा परीक्षा केंद्रों के नजदीक धारा 144 लगाई गई है। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से बोर्ड मुख्यालय पर हाईटैक तरीके से मॉनिट्रिंग के लिए 44 एलसीडी स्क्रीन लगाई गई हे। उन्होंने बताया कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमित्ता या पेपर लीक जैसी घटनाओं की जानकारी के लिए व्हाटसअप नंबर 8816840349 पर सूचना दी जा सकती है। बोर्ड चेयरमैन ने कहा कि एचटेट परीक्षाओं का परिणाम परीक्षा के 25 दिनों में घोषित कर दिया जाएगा।

पिछले वर्षो की तुलना में लगभग एक लाख के करीबन अभ्यार्थी अबकी बार ज्यादा एचटेट परीक्षाओं में बैठ रहे है। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षार्थी अपने प्रवेश पत्र में कलर फोटो कॉपी एटेस्ट करवाकर लाएं तथा ब्लैक कलर कर बॉल पेंन गोलधारे भरने के लिए साथ लेकर आएं। गौरतलब है कि अध्यापक पात्रता परीक्षा हरियाणाा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के लिए एक चुनौतीपूर्ण परीक्षा रहती है। इसके लिए बोर्ड ने अबकी बार विशेष प्रबंध करते हुए परीक्षा से जुडी हर गतिविधि को सीसीटीवी कैमरों के बीच करवाए जाने को सुनिचित किया है तथा परीक्षार्थियों को भी परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्रों में पहुंचने के निर्देश दिए है, ताकि सही प्रकार से परीक्षार्थियों की जांच के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा में प्रवेश दिया जा सकें।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

एचटेट परीक्षा : सीसीटीवी ने दूत बनकर खोली पोल, अब 28 को आएगा रिजल्ट
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सीसीटीवी के आधार पर की कार्यवाही

सभी नकलचियों को निगरानी कमेटी के समक्ष दिखाई परीक्षा केन्द्रों में लगे सीसीटीवी की फुटेज

नूह में नकल करने के आरोप में दो अभ्यार्थियों पर करवाई एफआईआर दर्ज

पकड़ में आए 50 अभ्यार्थी अब एक साल नहीं दे सकेंगें एचटेट परीक्षा

भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश दुहन)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की एचटेट परीक्षा(HTET Exam)(हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा) केंद्रों पर लगे सीसीटीवी ने दूत की भूमिका निभाते हुए कई अभ्यार्थियों की पोल खोलकर जेल तक भेजने की तैयारी करवा दी। सीसीटीवी के आधार पर शिक्षा बोर्ड ने कार्यवाही करते हुए दो अभ्यार्थियों पर एफआईआर दर्ज करवाई है, 50 अभ्यार्थियों को एक साल के लिए परीक्षा से बाहर कर दिया है और छह का पेपर रद्द कर दिया है। हालांकि इस कार्यवाही के चलते 25 जनवरी को जारी होने वाला एचटेट का रिजल्ट अब 28 जनवरी को आएगा।

बता दें कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने बीते 18 व 19 दिसंबर को एचटेट परीक्षा(HTET Exam) का आयोजन किया था। जिला स्तर पर हुई इस परीक्षा में एक लाख 83 हजार के करीब भावी अध्यापक बैठे थे। परीक्षा को नकल रहित व बिना किसी बाधा के संपन्न करवाने के लिए शिक्षा बोर्ड ने हाईटेक प्रबंध किए थे। परीक्षा केन्द्र में प्रवेश से पहले अभ्यार्थियों की बायोमैट्रिक व आंखों की पुतली का मिलान किया गया। इसके बाद हर परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी लगाकर शिक्षा बोर्ड में कंट्रोल रूम बनाया गया। हर परीक्षा केंद्र पर लगे सीसीटीवी ने बोर्ड के दूत की भूमिका निभाई।

बोर्ड अधिकारी व कर्मचारियों ने शिक्षा बोर्ड में बैठे-बैठे हर परीक्षा केंद्र पर निगरानी रखी और 64 अभ्यार्थियों को बोर्ड की तीसरी आंख कहे या दूत जिसने इन्हें पकड़ लिया। सीसीटीवी में कई अभ्यार्थियों को आपस में सवाल पूछते तो कई को सीट तक बदलते देखा गया। वहीं रोहतक व नूह में सेंटर सुपरिडेट द्वारा नकल के दो केस दर्ज किए गए थे। नकल करते पकड़े गए इन सभी अभ्यार्थियों को बोर्ड मुख्यालय बुलाया गया और निगरानी कमेटी ने इन्हें सीसीटीवी दिखाते हुए पूछताछ की।

शिक्षा बोर्ड चेयरमैन डॉ जगबीर सिंह ने बताया कि केवल 8 अभ्यार्थी छुट पाए। बाकी 50 को एक साल के लिए एचटेट परीक्षा से वंचित किया गया है और छह का पेपर रद्द कर दिया है। यही नहीं, चेयरमैन ने बताया कि नूह में सीट बदलने के आरोप में दो अभ्यार्थियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। उन्होंने बताया कि नकलचियों पर कार्यवाही के चलते 25 जनवरी को जारी होने वाला एचटेट का रिजल्ट डिले हुआ है, जिसे अब 28 जनवरी को जारी किया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

एचटेट परीक्षा-2021 की उत्तरकुंजी बोर्ड की वेबसाइट पर : बोर्ड अध्यक्ष
20 दिसंबर से 24 दिसंबर सायं पांच बजे तक दर्ज होगी आपत्ति

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह एवं सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि बोर्ड कार्यालय द्वारा 18 व 19 दिसंबर को आयोजित करवाई गई हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा से संबंधित सभी विषयों की ड्राफ्ट उत्तरकुंजी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को प्रश्न-पत्र बुकलेट में दिए गए किसी भी प्रश्न या उत्तरकुंजी में दिए गए किसी भी प्रश्न के उत्तर के बारे में कोई आपत्ति हो तो इस सम्बन्ध में पूर्ण तथ्यों सहित 20 से 24 दिसंबर सांय पांच बजे तक निर्धारित शुल्क एक हजार रुपए प्रति प्रश्न अनुसार जमा करवाते हुए अपनी आपत्ति आॅनलाइन बोर्ड की वेबसाइट पर दर्ज करवा सकते हैं। यदि किसी प्रश्न के संबंध में दर्ज करवाई गई आपत्ति सही पाई जाती है तो ऐसी स्थिति में उस प्रश्न के लिए जमा शुल्क अभ्यर्थी को परीक्षा परिणाम घोषित होने के उपरान्त वापिस कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रश्न-पत्र व उत्तरकुंजी के संबन्ध में 24 दिसंबर के पश्चात प्राप्त होने वाली किसी भी आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा तथा बिना किसी नोटिस के आपत्ति अस्वीकृत कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि किसी अन्य माध्यम से प्राप्त किसी भी आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

अनुचित साधन प्रयोग के 23 मामले पकड़े

भिवानी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) की परीक्षाएं सफलतापूर्वक संचालित हुई हैं। सम्पूर्ण प्रदेश के परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों द्वारा शांतिपूर्ण माहौल में नकल-रहित परीक्षा दी। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह, उपाध्यक्ष वीपी यादव एवं सचिव कृष्ण कुमार द्वारा भिवानी स्थित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया तथा बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) में नकल व अन्य हस्तक्षेप रोकने के लिए कड़े इंतजामों व कड़ी निगरानी में लेवल-1, 2 व 3 की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई तथा अनुचितसाधन प्रयोग के 23 मामले पकड़े गए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

एचटेट के लिए आवेदन तिथि 30 तक बढ़ी
भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा निदेशालय, सैकेण्डरी शिक्षा, हरियाणा के निर्देशानुसार अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन 18 व 19 दिसम्बर, 2021 को करवाया जा रहा है।

जानकारी देते हुए बोर्ड अध्यक्ष प्रो० (डॉ०) जगबीर सिंह एवं सचिव कृष्ण कुमार, ह०प्र०से० ने बुधवार को जारी एक प्रेस वक्तव्य में बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन/शुल्क भरने की अंतिम तिथि 25 नवम्बर निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर 30 नवम्बर, 2021 कर दिया गया है।

बोर्ड अध्यक्ष ने आगे बताया कि अभ्यार्थियों द्वारा पंजीकृत आवेदन के विवरणों में अपने नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, जिला का नाम, आधार नम्बर एवं और लेवल 2 व 3 में विषय के चयन में 01 दिसम्बर से 03 दिसम्बर, 2021 तक ऑनलाईन सुधार/शुद्धि कर सकते हैं। इसके पश्चात ऑनलाईन आवेदन एवं शुद्धि की अनुमति नहीं होगी तथा इस सन्दर्भ में कोई प्रार्थना स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने बताया कि लेवल, जाति वर्ग एवं शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण विकल्प में कोई परिवर्तन/सुधार/ शुद्धि करने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि यदि कोई अभ्यर्थी एक लेवल के लिए एक से अधिक आवेदन करता है तो उसका आवेदन/अभ्यर्थिता रद्द कर दी जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के प्रमाण-पत्रों की वैधता स्कूल शिक्षा विभाग, हरियाणा सरकार के आदेश 25 सितम्बर अनुसार इनके जारी होने से सात वर्ष तक है। आजीवन वैधता बारे अभी कोई निर्णय प्राप्त नहीं हुआ है। सीटीईटी के प्रमाण-पत्रों के आजीवन वैध होने बारे कोई अधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। इसलिए इच्छुक अभ्यर्थी इस बारे कोई संदेह में न रहें और समय रहते ही एचटेट-2021 के लिए आवेदन करें। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2021 हेतु ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया जारी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

हरियाणा में 18 व 19 दिसंबर को होगी एचटेट परीक्षा
ऑनलाईन आवेदन 15 से 25 नवंबर तक रहेंगे जारी

एक हजार रुपये होगी परीक्षा की फीस

भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। हरियाणा में अध्यापक पात्रता परीक्षा 2021 आगामी 18 व 19 दिसंबर को दो दिन सभी जिलों में होगी। इन परीक्षाओं के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया 15 नवंबर से शुरू कर दी है। इस बारे में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि टीजीटी, पीजीटी व पीआरटी के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा 18 व 19 दिसंबर को आयोजित करवाई जाएगी। इसमें प्रदेश भर से लगभग तीन लाख परीक्षार्थी के परीक्षा में बैठने का अनुमान है।

15 नवंबर से बोर्ड की वैबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बीएसईएच डॉट ओआरजी डॉट इन पर आवेदन प्रक्रिया शुरू होकर 25 नवंबर तक चलेगी। जिसके बाद तीन दिन अभ्यार्थियों को करेक्शन के लिए दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा शुल्क में बढ़ोत्तरी न करते हुए पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रति परीक्षा एक हजार रुपए शुल्क रखा गया है, ताकि अभ्यार्थियों को आर्थिक बोझ न उठाना पड़े। इसके साथ ही परीक्षा ऑफलाईन तरीके से ही करवाई जाएगी। बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि आवेदन करते समय अभ्यर्थी को अपने पहचान-पत्र के तौर पर आधार कार्ड, पैन कार्ड नंबर या पासपोर्ट का नंबर में से कोई एक पहचान-पत्र का नंबर देना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि यदि कोई अभ्यर्थी एक लेवल के लिए एक से अधिक आवेदन करता है, तो उसका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

82185 अभ्यर्थियों ने दी एचटेट लेवल-3 परीक्षा
बिना मास्क नहीं दी गई एंट्री ( HTET Examination)

परीक्षा केन्द्रों के आसपास रही चाक चौबंद सुरक्षा

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित एचटेट लेवल-3 की परीक्षा (HTET Examination) में शनिवार को हजारों अभ्यर्थी शामिल हुए। दोपहर तीन से सांय साढ़े पांच बजे तक परीक्षा प्रदेश भर में 279 परीक्षा केंद्रों पर हुई, जिसमें 82 हजार 185 भावी अध्यापकों ने कड़ी सुरक्षा के बीच अपने ज्ञान को परखा। परीक्षा में शिक्षा बोर्ड ने सभी अभ्यार्थियों को दो घंटे दस मिनट पहले पहुंचने के निर्देश जारी किए थे। जिसके तहत विभिन्न प्रकार की जांच व स्क्रीनिंग के लिए हर परीक्षा केंद्र पर एक घंटे पहले एंट्री बंद कर दी गई। परीक्षा केंद्रों पर भी हर अभ्यार्थियों की गहनता से जांच की गई।

कोरोना काल के चलते एचटेट परीक्षा में हर तरह की सावधानी बरती गई। सबसे पहले किसी भी अभ्यर्थी को बिना मास्क के परीक्षा केन्द्र में एंट्री नहीं करवाई जा रही। इसके साथ ही जांच के दौरान हर अभ्यार्थियों के लिए सैनेटाइजर का प्रबंध किया गया और साथ ही प्रत्येक अभ्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई। वहीं किसी भी प्रकार के इलैक्ट्रॉनिक डिवाइस को पकड़ने के लिए मैटल डिटेक्टर से भी जांच की गई। परीक्षा देने पहुंचे अभ्यार्थियों ने बताया कि किसी भी प्रकार की जांच के दौरान उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की जांच के बाद ही निष्पक्ष परीक्षा का आयोजन हो सकता है। इसके साथ ही अभ्यार्थियों ने बताया कि पूरी तैयारी के साथ परीक्षा देने पहुंचे हैं।

एचटेट लेवल-1 और लेवल-2 की परीक्षा आज

बता दें कि रविवार को एचटेट लेवल-2 व लेवल-1 की परीक्षा होगी, जिसमें एक लाख पांच हजार 481 व 73 हजार 633 भावी अध्यापक बैठेंगे। लगातार दूसरे साल गृह जिलों में होने वाली इस परीक्षा में चुनौती व अवसर के साथ अभ्यार्थियों के लिए सुविधा भी मिली है।