Haryana News - Sach Kahoon Hindi

Haryana Roadways Accident: रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत, चालक बस छोड़कर फरार
Haryana Roadways Accident: यमुनानगर, (हि.स.)। यमुनानगर जिले के महमूदपुर गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। आरोप है कि हरियाणा रोडवेज की तेज गति से आ रही बस ने पीछे से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद महिला सड़क पर गिर गई और बस का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। Yamunanagar News

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान सढ़ौरा निवासी बिमला देवी के रूप में हुई है। वह अपने भतीजे सुखविंद्र सिंह के साथ गांव अरनौली से सढ़ौरा लौट रही थीं। सुखविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बुआ पिछले चार-पांच दिनों से अरनौली में उनके घर आई हुई थीं। शिकायत के अनुसार, जब वे महमूदपुर गांव के निकट अपनी लेन में आगे बढ़ रहे थे, तभी पीछे से आई यमुनानगर डिपो की एक रोडवेज बस ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बिमला देवी सड़क पर गिर गईं, जबकि वह स्वयं सड़क किनारे जा गिरे। इसी दौरान बस का पहिया महिला के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर जगाधरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने यातायात को सामान्य कराया, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। एसएचओ आनंद प्रकाश ने बताया कि शिकायत के आधार पर बस चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। Yamunanagar News

सरसा के गांव गिंदड़ां की अनुष्का ने किया नीट में उत्कृष्ट प्रदर्शन, विद्यालय व ग्राम पंचायत ने किया सम्मानित
NEET Exam: खारियां (सच कहूँ/सुनील कुमार)। गांव गिंदड़ां निवासी अनुष्का नोखवाल ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 720 में से 591 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक 13265 हासिल की। इस उपलब्धि पर शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गिंदड़ां में विद्यालय प्रशासन और ग्राम पंचायत की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अनुष्का ने मुख्य अतिथि के रूप में तथा सरपंच जसवंत घोड़ेला और ब्लॉक समिति सदस्य रामदयाल छापोला ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। विद्यालय स्टाफ और ग्राम पंचायत ने अनुष्का तथा उनके माता-पिता को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। Sirsa News

विद्यालय के प्राचार्य रामचंद्र नोखवाल ने कहा कि अनुष्का की सफलता मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से उनसे प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। सरपंच जसवंत घोड़ेला और रामदयाल छापोला ने अनुष्का को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर एक सफल चिकित्सक बनें और समाज की सेवा करें। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, एसएमसी सदस्य, ग्रामीण, अभिभावक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। Sirsa News

माता हरकी देवी विद्यालय ओढ़ां की प्रबंध निदेशक डॉ. कुलदीप कौर आनंद ने एआई को लेकर कही बड़ी बात
ओढ़ां, 23 जुलाई (सच कहूँ/राजू)। माता हरकी देवी सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, ओढ़ां में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों के लिए इंटर हाउस भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय शिक्षा पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का प्रभाव रखा गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा में एआई के बढ़ते उपयोग, इसके लाभ और चुनौतियों के प्रति जागरूक करना था। विद्यालय की प्रबंध निदेशक डॉ. कुलदीप कौर आनंद ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता शिक्षा को अधिक सरल, रोचक और सुलभ बना रही है, लेकिन इसका उपयोग केवल सीखने में सहायक के रूप में होना चाहिए। Sirsa News

उन्होंने कहा कि शिक्षक भी एआई का सकारात्मक उपयोग कर शिक्षण को अधिक प्रभावशाली बना सकते हैं, जबकि विद्यार्थियों के लिए मेहनत, मौलिक सोच और अनुशासन का कोई विकल्प नहीं है। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने एआई के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर प्रभावशाली ढंग से अपने विचार रखे। परिणामों में शहीद भगत सिंह हाउस की सुखमनी ने प्रथम, हैप्पी कौर ने द्वितीय तथा गुरु गोबिंद सिंह हाउस की स्पर्शदीप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं रानी लक्ष्मीबाई हाउस की दीक्षा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। अंत में डॉ. कुलदीप कौर आनंद ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। Sirsa News

ब्लॉक स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में खारियां स्कूल का दबदबा, अंडर-17 वर्ग का खिताब किया अपने नाम
Block-level Kho-Kho Competition: खारियां, (सच कहूँ/सुनील कुमार)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बणी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के अंडर-17 खो-खो वर्ग में खारियां पब्लिक स्कूल, खारियां की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। फाइनल मुकाबले में खारियां पब्लिक स्कूल ने कुस्सर की टीम को 11-5 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। टीम की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधक कृष्ण नैन ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और टीम भावना का ही यह परिणाम है। Sirsa News

उन्होंने एनआईएस कोच संदीप कौर के कुशल प्रशिक्षण और समर्पण की भी सराहना की तथा खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। विजेता टीम के स्कूल पहुंचने पर प्रबंधन, प्रधानाचार्य, कोच एवं स्टाफ सदस्यों ने खिलाड़ियों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। Sirsa News

Blood Donation: बेटी के जन्मदिन पर रोड़ी के सेवादारों ने पेश की मानवता की अनूठी मिसाल
रोड़ी (सच कहूँ न्यूज़)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं से प्रेरित होकर डेरा सच्चा सौदा के सेवादार लगातार मानवता भलाई के कार्यों में अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। इसी कड़ी में ब्लॉक रोड़ी के एमएसजी आईटी विंग के सेवादार गगनदीप इन्सां, निवासी गांव झोरड़ रोही, ने अपनी पुत्री गुरलीन के पहले जन्मदिवस के शुभ अवसर पर और इंसानियत की भलाई के लिए चौथी बार स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। Sirsa News

इस अवसर पर उनके साथ जिले सिंह इन्सां, निवासी गांव छतरियां, ने भी अपनी खुशी साझा करते हुए 17वीं बार स्वैच्छिक रक्तदान किया। दोनों सेवादारों ने कहा कि रक्तदान ऐसा महान कार्य है, जिससे किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने बताया की पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षा अनुसार कि लोगों को अपनी ख़ुशी के हर मौके पर जैसे-जन्मदिन, वर्षगांठ और अन्य विशेष अवसरों पर मानव सेवा जरूर करनी चाहिए। इसी के तहत उन्होंने लोगों से ऐसे मानव सेवा से जुड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दोनों रक्तदाताओं के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में मानवता, परोपकार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से नियमित स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील भी की। Sirsa News

लगातार खराब हो रही डबवाली डिपो की बस से यात्री परेशान, बड़ा हादसा टला
सिरसा। सिरसा से संगरिया जाने वाली हरियाणा रोडवेज (डबवाली डिपो) की बस, जो प्रतिदिन सुबह 6:40 बजे संगरिया के लिए रवाना होती है और शाम 5:15 बजे सिरसा बस अड्डे से अंतिम फेरा लगाती है, पिछले करीब एक महीने से लगातार खराब चल रही है। इससे रोजाना सफर करने वाले विद्यार्थियों, कर्मचारियों और अन्य यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि बस बार-बार रास्ते में खराब हो जाती है, जिसके कारण वे न तो समय पर अपने कॉलेज और कार्यस्थल पहुंच पाते हैं और न ही समय पर घर लौट पाते हैं।

बुधवार को सिरसा बस अड्डे से रवाना होने से पहले ही बस खराब हो गई। करीब दो घंटे बाद दूसरी बस की व्यवस्था की गई, लेकिन वह बस भी रास्ते में खराब हो गई, जिससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। वहीं गुरुवार सुबह भी यही बस रास्ते में तकनीकी खराबी का शिकार हो गई। बस की शाफ्ट (Shaft) गिर गई, जिसके चलते बस बीच रास्ते में रुक गई।

हालांकि चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया, लेकिन यात्रियों को फिर से काफी देर तक सड़क पर इंतजार करना पड़ा और वे अपने गंतव्य पर देर से पहुंचे। इस अवसर पर विद्यार्थियों, कर्मचारियों और अन्य यात्रियों ने विभाग से नई बसें चलाने की मांग की है।

बीए के विद्यार्थी विकास ने बताया, "कॉलेज आने-जाने के लिए हम इसी बस से सफर करते हैं। बस की खराब हालत के कारण कई बार क्लास छूट जाती है और पढ़ाई का नुकसान होता है। प्रशासन को जल्द से जल्द दूसरी बस उपलब्ध करानी चाहिए।"

रोजाना सफर करने वाले यात्री अजेव वैंक कर्मचारी ने बताया, "यह बस पिछले करीब एक महीने से लगातार खराब चल रही है। आए दिन रास्ते में खराब होने के कारण हमें घंटों इंतजार करना पड़ता है। इससे समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। कहा, "हम नौकरी के लिए इसी बस पर निर्भर हैं। बस बार-बार खराब होने के कारण हम समय पर कार्यालय नहीं पहुंच पाते, जिससे काम भी प्रभावित होता है।"

इस सम्बन्ध में बस के ड्राइवर विनोद ने बताया कि ये बसें बहुत पुरानी हैं और काफी लम्बे समय से यही बसें चल रही हैं , जिनमें हर दिन कोई ना कोई खराबी आती रहती है।

जालसाजी गैंग पर कार्रवाई, हरियाणा पुलिस का जवान और दो महिलाएं गिरफ्तार
भिवानी, (सच कहूँ न्यूज़)। भिवानी जिले में पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए एक बुजुर्ग से पांच लाख रुपये की रंगदारी वसूलने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए हरियाणा पुलिस के एक जवान और उसकी दो महिला सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वसूली गई राशि में से 4 लाख 58 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। Bhiwani News

मामले का खुलासा करते हुए भिवानी के पुलिस उपाधीक्षक (अपराध) अनुप कुमार ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे गिरोह को दबोच लिया। डीएसपी अनुप कुमार ने बताया कि पीड़ित बुजुर्ग पुराना बस स्टैंड के समीप अपना कार्यालय संचालित करते हैं। उनकी शिकायत के अनुसार 9 जुलाई को एक युवती नौकरी की मांग लेकर कार्यालय पहुंची। जब उसे नौकरी देने से मना किया गया तो उसने शौचालय उपयोग करने की अनुमति मांगी।

इसी दौरान पहले से रची गई साजिश के तहत एक युवक कार्यालय में घुस आया और मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। कुछ ही क्षण बाद युवती शौचालय से निर्वस्त्र अवस्था में बाहर आई, जिसके बाद युवक ने बुजुर्ग के साथ उसकी आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद वीडियो को सार्वजनिक और वायरल करने की धमकी देकर आरोपियों ने पांच लाख रुपये की मांग की। बदनामी के डर से घबराए पीड़ित ने मौके पर ही अपने पास मौजूद 4 लाख 47 हजार रुपये आरोपियों को सौंप दिए। Bhiwani News

डीएसपी ने बताया कि घटना के चार-पांच दिन बाद आरोपियों ने दोबारा पीड़ित को फोन कर दो लाख रुपये और देने की मांग की। लगातार ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर बुजुर्ग ने साहस दिखाते हुए सिविल लाइन थाना भिवानी में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एएसआई सुभाष के नेतृत्व में गठित सीआईए स्टाफ-2 की टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरुग्राम में तैनात हरियाणा पुलिस के जवान नरेंद्र निवासी गांव देवसर (भिवानी), उत्तम नगर निवासी ममता तथा नया बाजार निवासी पुष्पी देवी के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि नरेंद्र और ममता ने मिलकर पूरी ब्लैकमेलिंग की योजना तैयार की थी। इसी योजना के तहत पुष्पी देवी को नौकरी मांगने के बहाने बुजुर्ग के कार्यालय भेजा गया था, ताकि उन्हें हनीट्रैप में फंसाकर मोटी रकम वसूली जा सके। Bhiwani News

Paid Tribute: पानीपत ब्लॉक के शरीरदानी दीपक शर्मा इन्सां को भावभीनी श्रद्धांजलि
Paid Tribute: पानीपत, (सच कहूँ/सन्नी कथूरिया)। ब्लॉक पानीपत के मॉडल टाउन के शरीरदानी दीपक शर्मा इन्सां (45) को बुधवार को ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा कर श्रद्धांजलि दी गई। उनकी स्मृति में असंध रोड हरि बाग कॉलोनी के लक्ष्मी नारायण मंदिर में आयोजित नामचर्चा में परिजनों, रिश्तेदारों सहित जिला पानीपत की साध-सगत सहित अन्य जन सेवा दल के सदस्य ने श्रद्धापूर्वक हिस्सा लिया। नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक प्रेमी सेवक धर्मपाल इन्सां ने पवित्र नारा धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा लगाकर की। कविराजों ने वैराग्यमय भजनों के माध्यम से मनुष्य जन्म के असली मकसद के बारे में बताया। Panipat News

नामचर्चा के दौरान शरीरदानी दीपक इन्सां के परिजनों ने 11 जरूरतमंद परिवारों को एक-एक महीने का राशन भी वितरित किया। अंत में शरीरदानी की आत्मा की शांति के लिए सुमिरन किया गया। वहीं नामचर्चा समापन पर शरीरदान जैसे पुनीत कार्य के लिए स्वजनों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। बता दें कि सेवादार बहन वंदना इन्सां के भाई दीपक शर्मा इन्सां पिछले दिनों अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर मालिक की गोद में सचखंड जा विराजे थे। परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए देहदान किया।

इस मौके पर डेरा सच्चा सौदा सरसा से पुरुषोत्तम टोहाना इन्सां, राजपाल टोहाना इन्सां, अशोक इन्सां, डॉ एमपी सिंह इन्सां , गुरदेव डोला इन्सां, सच्चे नम्र सेवादार रमेश इन्सां, राहुल इन्सां, जोगिंदर इन्सां, राजकुमार इन्सां, ब्लॉक प्रेमी सेवक धर्मपाल इन्सां, सोनू इन्सां, सच्ची समिति सेवादार ईश कुमार इन्सां, रजनीश छाबड़ा इन्सां व सतीश इन्सां के साथ परिवार के सदस्य मौजूद रहे। Panipat News

Blood Donation: आशीष इन्सां व एमएसजी आईटी विंग सेवादार प्रिंस इन्सां ने निभाया इंसानियत का फर्ज
किनाना/जींद (राहुल)। गांव पड़ाना, ब्लॉक किनाना निवासी एमएसजी आईटी विंग सेवादार आशीष इन्सां ने पीजीआई रोहतक में प्रसव के दौरान रक्त की आवश्यकता होने पर एक महिला की मदद के लिए एक यूनिट रक्तदान किया। रक्त की जरूरत की जानकारी मिलने पर आशीष इन्सां ने तुरंत अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया और महिला की सहायता की। Blood Donation

आशीष इन्सां ने कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने उन्हें मानवता की सेवा और जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा दी है। वह भविष्य में भी इसी तरह सेवा कार्य करते रहेंगे। महिला के परिजनों ने रक्तदान के लिए आशीष इन्सां का आभार जताते हुए पूज्य गुरु जी का भी धन्यवाद किया।

डेरा श्रद्धालु ने 61वीं बार रक्तदान कर बचाई कैंसर मरीज की जान

यमुनानगर (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए डेरा श्रद्धालु ने कैंसर पीड़ित की एक यूनिट रक्तदान कर उसकी जान बचाई। आईटी विंग मैंबर प्रिंस इन्सां ने बताया ब्लॉक यमुनानगर निवासी दीपक इन्सां ने सिविल अस्पताल में दाखिल एक कैंसर पीड़ित मरीज को एक यूनिट रक्तदान किया। उन्होंने बताया कि दीपक इन्सां ने पूज्य गुरु जी की प्रेरणा पर चलते हुए 61वीं बार रक्तदान किया। Blood Donation

Gurugram News: बास्केटबॉल कोर्ट में गिरा पोल, बच्चे की रीढ़ की हड्डी में आया फ्रेक्चर
गुरुग्राम, (सच कहूँ/संजय कुमार मेहरा)। यहां सेक्टर-84 स्थित अंतरिक्ष हाइट्स सोसायटी के बास्केटबॉल कोर्ट में लोहे का पोल गिरने से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी रीढ़ की हड्डी में तीन जगह फ्रेक्चर हुआ है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने मंगलवार को बताया कि इस मामले में सोसायटी प्रबंधन से भी पूछताछ की जाएगी। Gurugram News

जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को सोसायटी के बच्चे रोज की तरह कोर्ट में प्रैक्टिस मैच खेल रहे थे। खेल के दौरान ही जर्जर लोहे का पोल अचानक नीचे आ गिरा। पोल सोसायटी निवासी एक डॉक्टर के बेटे कार्तिक के ऊपर गिरा, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सुरक्षाकर्मियों और अन्य खिलाड़ियों ने मिलकर पोल के नीचे दबे बच्चे को निकाला और तुरंत आरवी अस्पताल पहुंचाया। हादसे के वक्त दो अन्य खिलाड़ियों ने कूदकर अपनी जान बचाई।

डॉक्टरों के अनुसार कार्तिक की पीठ पर गंभीर चोट आई है। उसकी रीढ़ की हड्डी में तीन अलग-अलग स्थानों पर फ्रैक्चर हुए हैं। बच्चे का आपातकालीन वार्ड में इलाज चल रहा है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक है, लेकिन स्थिर बताई जा रही है। हादसे के बाद सोसायटी में गुस्सा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह पोल लंबे समय से जंग लगा और जर्जर हालत में था।

उन्होंने कई बार सोसायटी प्रबंधन और मेंटेनेंस एजेंसी से पोल ठीक कराने की शिकायत की थी, लेकिन बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने इसे सामान्य दुर्घटना न मानकर प्रबंधन की आपराधिक लापरवाही बताया है। पीड़ित परिवार और सोसायटी के लोगों ने पुलिस को शिकायत देकर दोषी प्रबंधन और मेंटेनेंस टीम के खिलाफ एफआईआर और सख्त कार्रवाई की मांग की है। Gurugram News

शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की प्राचार्या डॉ. शीला पूनिया राज्यपाल से सम्मानित
सरसा, (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल सरसा की प्रधानाचार्या डॉ. शीला पूनिया इन्सां को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में उत्कृष्ट सेवाओं और उल्लेखनीय योगदान के लिए हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष (Haryana Governor Asim Kumar Ghosh) ने प्रतिष्ठित थैंक्स बैज से सम्मानित किया। यह सम्मान हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में हरियाणा लोक भवन, चंडीगढ़ में प्रदान किया गया। Sirsa News

डॉ. शीला पूनिया पिछले कई वर्षों से स्काउट्स एवं गाइड्स की गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा छात्राओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा भाव विकसित करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उनके नेतृत्व में विद्यालय ने स्काउटिंग एवं गाइडिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। यह पहला अवसर नहीं है जब उन्हें सम्मानित किया गया हो। इससे पहले भी उन्हें जिला एवं राज्य स्तर पर अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें बेस्ट प्रिंसिपल अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। डॉ. शीला पूनिया इन्सां ने कहा कि थैंक्स बैज सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह सम्मान उन्हें भविष्य में भी स्काउट्स एवं गाइड्स के क्षेत्र में और अधिक समर्पण, सेवा भाव तथा उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

उन्होंने कहा कि वे पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की प्रेरणा से शिक्षा के साथ-साथ स्काउट्स एवं गाइड्स तथा समाजसेवा से जुड़े कार्यों में सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं। पूज्य गुरुजी की प्रेरणा ही उन्हें विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने के लिए निरंतर कार्य करने का संबल प्रदान करती है। Sirsa News

Sirsa News: आसमानी आफत के बीच डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने पेश की इंसानियत की मिसाल
ओढ़ां, (सच कहूँ/राजू)। मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश के दौरान ओढ़ां क्षेत्र के गांव छतरियां में एक ढाणी पर आसमानी बिजली गिरने से पशुओं के छपरे की छत भरभराकर गिर गई। हादसे के समय घर में चार सदस्य मौजूद थे, लेकिन संयोगवश कोई जनहानि नहीं हुई। मलबे की चपेट में आने से एक भैंस घायल हो गई, जबकि गेहूं, खाद, चक्की सहित घरेलू सामान दब गया। Sirsa News

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से डेरा सच्चा सौदा के सेवादार बरसात के बीच मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कर दिया। पीड़ित किसान मान सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह वह खेत में पानी लगाने गया था। घर पर उसकी पत्नी, बेटी और माता-पिता मौजूद थे। सुबह करीब सात बजे बारिश शुरू हुई।

इसी दौरान उसके पिता पशुओं के छपरे की छत पर पानी की निकासी देखने के लिए सीढ़ी पर चढ़े ही थे कि अचानक तेज गर्जना के साथ आसमानी बिजली छपरे पर आ गिरी। जोरदार धमाके के साथ छपरे की छत ढह गई। परिवार के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबे में फंसी भैंस को बाहर निकाला। बरसात के बीच पहुंचे सेवादार, शुरू किया राहत कार्य Sirsa News

हादसे की सूचना मिलते ही गांव नागोकी, भंगू, बड़ागुढ़ा और ढाबां से डेरा सच्चा सौदा क सेवादार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मलबे में दबे सामान को बाहर निकालने के साथ परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान की। रोडी ब्लॉक के प्रेमी सेवक पवन इन्सां और नंबरदार सर्वजीत सिंह भंगू ने बताया कि सूचना मिलते ही विभिन्न गांवों के सेवादारों के साथ राहत कार्य के लिए पहुंच गए थे।

उन्होंने कहा कि सबसे राहत की बात यह रही कि परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। मान सिंह ने बताया कि कुछ माह पहले ही पशुओं और कृषि सामान के लिए नया कोठा बनवाया था, जो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। भैंस घायल हुई है तथा गेहूं, खाद, चक्की और अन्य सामान को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने समय पर मदद के लिए डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों का आभार जताते हुए प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की। Sirsa News

चकेरियां में भी गिरी बिजली, दीवार व छत ढही

उधर ओढ़ां खंड के गांव चकेरियां में भी बारिश के दौरान आसमानी बिजली गिरने से किसान परमजीत के मकान की करीब 100 फुट लंबी दीवार और छत ढह गई। हादसे में कई पशु चोटिल हो गए, जबकि पशु चारा और घरेलू सामान मलबे में दब गया। घटना के बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। हालांकि यहां भी किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। Sirsa News