Two Farmers died - Sach Kahoon Hindi

कुंडली बॉर्डर पर आंदोलन में शामिल दो किसानों की मौत
सोनीपत (सच कहूँ न्यूज)। सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे दो किसानों ( Two Farmers died) की रविवार को मौत हो गई है। अंदेशा है कि ठंड में हृदयघात होने से दोनों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रविवार को गोहाना के गांव गंगाना का किसान कुलबीर सिंह (52) पारकर माल के पास स्थित अपने टैंट में मृत पाये गये। गांव से साथ आए किसानों ने मामले की सूचना कुंडली थाना पुलिस को दी। किसानों ने बताया कि कुलबीर शनिवार रात को ठीक था। वह थोड़ी थकान महसूस कर रहा था। रात खाना खाने के बाद टैंट में सो गए थे। सुबह उठे तो कुलबीर मृत मिला। वह लगातार आंदोलन में पहुंच रहा था। अब पांच दिन से वह आंदोलन स्थल पर था।

उसके कुछ देर बाद ही पंजाब के जिला संगरूर के गांव लिदड़ा का किसान शमेशर (45) की हालत बिगड़ गई। उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। साथी किसान कर्म सिंह ने बताया कि शमशेर पांच दिन पहले पंजाब से आया था। आज को उसके सीने में दर्द हुआ था। उसे सामान्य अस्पताल में लेकर गए। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शमशेर के साथियों ने अस्पताल में सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

पीजीआई रोहतक रैफर

कुंडली धरना पर गांव गंगाना के किसान कुलबीर की मौत की सूचना जब उनके गांव के किसान युधिष्ठर सिंह (35) को मिली तो उन्हें भी आंदोलन स्थल पर दिल का दौरा पड़ा। युधिष्ठर को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया गया। बताया गया है कि उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच कुंडली थाना के जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने कुंडली धरना स्थल पर दो किसानों की मौत होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि शवों के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा।