sirsa news - Sach Kahoon Hindi

नशा तस्करों पर आरपीएफ का प्रहार: "ऑपरेशन नार्कोस" के तहत 3.74 लाख रुपए का डोडा चूरा पोस्ट जप्त, एक तस्कर गिरफ्तार
हिसार (सच कहूँ न्यूज़)। Operation NARCOS: उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा कानून और व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता के साथ-साथ सेवा ही संकल्प के अंतर्गत आईजी-सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ज्योति कुमार सतीजा के कुशल नेतृत्व में निरंतर अग्रसर रहकर रेलवे परिसर, रेल यात्रियों और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करने में समर्पण और दक्षता का उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है जिसके तहत विभिन्न अभियानों में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेल यात्रियों में भिन्न-भिन्न तरीकों से सेवा प्रदान कर रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा ट्रेनों के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी को जड़ से समाप्त करने के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी अभियान 'ऑपरेशन नारकोस' के तहत 8 सितंबर 2026 को एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

रेलवे सुरक्षा बल (यात्री सामान चोरी) टीम हिसार के प्रभारी उप निरीक्षक सतपाल सिंह, हेड कांस्टेबल शैलेंद्र, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र, कांस्टेबल दीपक सोलंकी तथा जीआरपी हिसार एनडीपीएस टीम द्वारा ट्रेन संख्या 19813 कोटा- सिरसा एक्सप्रेस में अपराध रोकथाम हेतु संयुक्त चेकिंग की जा रही थी। हिसार- मंडी आदमपुर स्टेशनों के मध्य जनरल कोच में चेकिंग के दौरान सीट के नीचे तीन लावारिस बैग मिले। संदिग्ध स्थिति में एक यात्री टीम को देखकर जाने लगा जिसे रोककर पूछताछ करने पर उसने तीनों बैग अपने बताए।

मादक पदार्थ होने की संभावना पर आरपीएफ व जीआरपी टीम ने बैग एवं यात्री को मंडी आदमपुर स्टेशन पर उतारा और ड्यूटी मजिस्ट्रेट श्री अंशुमन ठुकराल को मौके पर बुलाया । मजिस्ट्रेट की स्थिति में बैग की चेकिंग करते समय 24.935 किलोग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ जिसके अनुमानित कीमत 374,225/-( तीन लाख चौहत्तर हजार दो सौ पच्चीस) रुपए है।

बरामद माल को सर्वसील मोहर कर जीआरपी द्वारा जप्त किया गया तथा आरोपी के विरुद्ध राजकीय रेलवे पुलिस थाना हिसार में एफआईआर संख्या 94/2026 धारा 15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है वर्ष 2026 में उत्तर पश्चिम रेलवे में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ऑपरेशन नार्कोस के तहत कुल 53 मामलों में 5 क्विंटल 18 किलोग्राम अफीम गांजा डोडा चूरा डोडा पोस्त कीमत (एक करोड़ 18 लाख 61 हजार 170 रुपए) के साथ 35 तस्करों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु राजकीय रेलवे पुलिस सिविल पुलिस नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को सुपुर्द किया।

उत्तर पश्चिम रेलवे में इतिहास में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा मादक पदार्थ के खिलाफ की गई यह अब तक की सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण उपलब्धियां में से एक है। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा यह सफलता ट्रेनों में नियमित गश्त, सीसीटीवी निगरानी और संदिग्धों की गहन तलाश का परिणाम है। मानक पदार्थ की तस्करी रोकने के लिए रेलवे सुरक्षा बल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो राजकीय रेलवे पुलिस व स्थानीय पुलिस के साथ निरंतर  समन्वय में कर कार्य कर रही है।

Hisar News: ऑपरेशन नार्कोस के तहत 3.74 लाख रुपए का डोडा चूरा पोस्ट जप्त, एक तस्कर गिरफ्तार

स्टे के बावजूद करवा दी रजिस्ट्री, नायब तहसीलदार सहित 7 पर केस
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Sirsa News: गांव वैदवाला की करीब दो कनाल नहरी जमीन को अदालत के स्टे के बावजूद बेचने और कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर रजिस्ट्री करवाने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने नायब तहसीलदार, डीड राइटर, नंबरदार समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी रजतपाल कौर ने शिकायत में बताया कि उसने सुखविंद्र कौर से 20 फरवरी 2026 को जमीन का सौदा 96 लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से किया था। उसने 11.11 लाख रुपये बयाना दिया और रजिस्ट्री की तारीख 30 मई तय हुई। आरोप है कि बाद में जमीन किसी अन्य को बेचने की तैयारी की गई। इस पर शिकायतकर्ता ने अतिरिक्त सिविल जज की अदालत में केस दायर किया। अदालत ने 7 अप्रैल को जमीन बेचने पर रोक लगा दी।

शिकायत के अनुसार रोक के बावजूद 25 मई को बेनामा नंबर 1535 के जरिए जमीन गुरमीत कौर के नाम कर दी गई। रजतपाल कौर एक जून को बकाया राशि लेकर तहसील कार्यालय पहुंची तो उसे रजिस्ट्री पहले ही होने की जानकारी मिली। पुलिस ने नायब तहसीलदार अशोक कुमार, डीड राइटर जगदेव सिंह, नंबरदार हरबंस सिंह व जसपाल सिंह, सुखविंद्र कौर, उसके बेटे मनजीत सिंह और गुरमीत कौर के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

North Zone Boxing Championship: शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की बेटियों का नॉर्थ जोन बॉक्सिंग में दबदबा
North Zone Boxing Championship: सरसा, (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। रिंग में मुक्कों के दम पर शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल सरसा की छात्राओं ने सीबीएसई नॉर्थ जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में स्कूल की 18 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जबकि 10 खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले खेले। छात्राओं ने दो रजत और छह कांस्य पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया। खास बात यह रही कि जसदीप और नैनशी ने रजत पदक जीतकर नेशनल चैंपियनशिप में जगह बनाई। अंडर-17 वर्ग में खुशी (60-65 किग्रा.), भावना (66-70 किग्रा.) और परमजोत कौर (75-80 किग्रा.) ने कांस्य पदक हासिल किए। वहीं अंडर-19 वर्ग में हरमनदीप (45-48 किग्रा.), दिव्यांशी (48-51 किग्रा.) और रितिका (51-54 किग्रा.) ने कांस्य पदक जीते। जसदीप (54-57 किग्रा.) और नैनशी (60-64 किग्रा.) ने रजत पदक अपने नाम किए।

नेशनल चैंपियनशिप में अब दिखाएंगी दम

नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली जसदीप और नैनशी का चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ियों के चयन को स्कूल के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. शीला पूनिया, स्टाफ और कोचों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विजेता खिलाड़ियों और प्रधानाचार्या ने इस सफलता का श्रेय डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन आशीर्वाद और समय-समय पर दिए गए खेल संबंधी मार्गदर्शन को दिया।

दोगुने पैसे करने का झांसा देकर किसान से की 22 लाख रुपए की ठगी
डबवाली/गोरीवाला,8 सितंबर (सच कहूँ/अनिल)। गांव अबूबशहर के किसान से रकम दोगुनी करने का झांसा देकर करीब 22 लाख रुपए की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत पर सदर डबवाली थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में किसान सुखदीप सिंह ने बताया कि उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से मैसेज आया था। इसमें आरोपी ने हवन करवाने, उसके सभी काम ठीक करने और रकम दोगुनी करने का झांसा दिया। इसके बाद फोन पर बातचीत के दौरान उसे विश्वास में लेकर अलग-अलग बैंक खातों में रुपए जमा करवाए गए।

आरोपियों ने दावा किया कि उसके खेत में एक जगह बताई जाएगी, जहां खुदाई करने पर जमा रकम की दोगुनी राशि मिलेगी। झांसे में आकर सुखदीप ने 12 अप्रैल से 18 मई 2026 के बीच कई बार रकम ट्रांसफर की। इसके अलावा 2 जुलाई को 5 लाख और 4 जुलाई को 1 लाख रुपए नेफ्ट के जरिए भेजे। शिकायतकर्ता के अनुसार कुल करीब 22 लाख रुपए ट्रांसफर किए गए, लेकिन बदले में उसे कोई रकम नहीं मिली। बाद में उसे ठगी का एहसास हुआ। सुखदीप ने 18 अगस्त को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। 7 सितंबर को साइबर क्राइम यूनिट डबवाली में शिकायत पेश की गई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस अब बैंक खातों और ट्रांजेक्शन की जांच कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

School News: अब स्कूलों में हर कक्षा के लिए होगा श्रमदान पीरियड, सफाई से लेकर पौधरोपण तक कराए जाएंगे काम
सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। Sirsa News: स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग ने श्रमदान पीरियड को लेकर नए निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत स्कूल प्रमुखों को प्रत्येक कक्षा के लिए निर्धारित समय-सारणी के अनुसार श्रमदान का पीरियड आवंटित करना होगा।

इस दौरान विद्यार्थियों को केवल स्कूल परिसर की सफाई तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उन्हें स्वच्छता, स्वास्थ्य, जल संरक्षण, पौधरोपण और स्कूल के सौंदर्यीकरण जैसी गतिविधियों से भी जोड़ा जाएगा। हरियाणा के निदेशक माध्यमिक शिक्षा की ओर से 14 जुलाई 2026 को सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को जारी पत्र में कहा गया है कि विभिन्न कक्षाओं के लिए अलग-अलग विषयों के पीरियड पहले ही आवंटित किए जा चुके हैं। इसी आवंटन के अनुसार स्कूल प्रमुख प्रत्येक कक्षा के लिए श्रमदान पीरियड निर्धारित करें।

सफाई और स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण पर जोर

विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि श्रमदान पीरियड के दौरान होने वाली गतिविधियों का मुख्य फोकस क्लीनलिनेस, सैनिटेशन, स्वास्थ्य एवं हाइजीन पर रहेगा। विद्यार्थियों को स्कूल परिसर को साफ रखने, स्वच्छता संबंधी आदतों को अपनाने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने वाली गतिविधियों में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही जल संरक्षण को भी श्रमदान गतिविधियों का हिस्सा बनाया गया है। विद्यार्थियों को पानी की बचत और इसके संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा। स्कूल परिसर में पौधरोपण के साथ पहले से लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी से भी विद्यार्थियों को जोड़ा जाएगा।

श्रमदान पीरियड का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। इस दौरान सफाई, पौधरोपण, जल संरक्षण और स्कूल सौंदर्यीकरण जैसी गतिविधियां कराई जाएंगी।
- सुभाष कुमार फुटेला, जिला शिक्षा अधिकारी

एनएसएस इकाइयों को भी जोड़ा जाएगा

विभाग ने एनएसएस इकाइयों की सामुदायिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। इसके तहत विद्यार्थियों को स्कूल से बाहर समुदाय से जुड़ी पहल में भाग लेने का अवसर मिलेगा। शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार स्कूल प्रमुख अपनी-अपनी कक्षाओं के लिए निर्धारित श्रमदान अवधि में इन गतिविधियों को व्यवस्थित तरीके से करवाएंगे।

स्कूल का सौंदर्यीकरण और हाउस सिस्टम होगा मजबूत

श्रमदान पीरियड के दौरान स्कूल परिसर के सौंदर्यीकरण पर भी ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए हाउस सिस्टम की गतिविधियों को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का उद्देश्य श्रमदान को केवल एक पीरियड तक सीमित न रखते हुए विद्यार्थियों में सामूहिक जिम्मेदारी और सहयोग की भावना विकसित करना है।

Sirsa News: एक साल से अधर में लटके वॉलीबॉल ग्राउंड का निर्माण कार्य हुआ शुरू
Volleyball Ground Construction started: ओढ़ां, (सच कहूँ/राजू)। गांव पन्नीवाला मोटा के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करीब 5 लाख रुपए की लागत से बनने वाला वॉलीबॉल ग्राउंड पिछले करीब एक साल से अधर में है। ग्राउंड के चारों ओर लोहे के पोल और पाइप लगाने का काम लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन बीच में खड़े 3-4 पेड़ों को हटाने की अनुमति नहीं मिलने से शेष निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पा रहा। अब लोहे के पाइप भी खुले में पड़े रहने से जंग की चपेट में आने लगे हैं। विद्यालय को यह वॉलीबॉल ग्राउंड वर्ष 2024-25 में स्वीकृत हुआ था। ग्राउंड के लिए जगह तय करने के दौरान पहले ट्रैक वाली जगह पर निर्माण की योजना थी, लेकिन बाद में कमरों के पीछे दीवार के साथ खाली जगह को चुना गया। इस जगह पर पहले से पेड़ मौजूद थे। विद्यालय प्रशासन ने राशि लैप्स होने के डर से वन विभाग से पेड़ हटाने की अनुमति मिलने से पहले ही निर्माण शुरू करवा दिया।

पेड़ों को घेरकर खड़े कर दिए पोल, अब आगे नहीं बढ़ रहा काम

निर्माण के दौरान पेड़ों को बीच में रखते हुए उनके चारों ओर लोहे के बड़े पोल और पाइप लगा दिए गए। ग्राउंड का आधे से अधिक काम होने के बाद अंदर का कार्य पेड़ों के कारण रुक गया। विद्यालय प्रशासन ने वन विभाग से पेड़ हटाने की अनुमति के लिए पत्राचार किया, लेकिन अनुमति नहीं मिली।

विद्यालय के प्राचार्य मंजीत कुमार ने बताया कि ग्राउंड की जगह बदलने के बाद दीवार के साथ खाली स्थान पर निर्माण शुरू किया गया था। पेड़ पहले से मौजूद थे। राशि लैप्स होने की आशंका के चलते निर्माण शुरू करवा दिया गया था। वन विभाग से अनुमति के लिए पत्राचार किया गया है, लेकिन विभाग ने न्यायालय के आदेशों का हवाला देते हुए फिलहाल अनुमति देने में असमर्थता जताई है। उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया गया है। अनुमति मिलने के बाद ही काम पूरा हो सकेगा।

ग्रामीण बोले, जल्द पूरा हो निर्माण

ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल में वॉलीबॉल ग्राउंड बनने से विद्यार्थियों और युवाओं को खेल सुविधा मिलेगी। इसलिए विभाग को इस मामले में समाधान निकालकर निर्माण जल्द पूरा करवाना चाहिए। ग्राम सरपंच मंजूबाला बैनीवाल ने कहा कि ग्राउंड विद्यालय को स्वीकृत हुआ था और निर्माण भी विद्यालय प्रशासन की ओर से करवाया जा रहा है।

ऑप्रेशन मुस्कान: एक माह से लापता ऐलनाबाद का महाबीर प्रसाद वृंदावन में मिला
Operation Muskaan: सरसा, (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। ऐलनाबाद से एक माह पहले लापता हुआ 17 वर्षीय बालक उत्तर प्रदेश के वृंदावन में मिला। सरसा पुलिस की मिसिंग सेल ने ऑप्रेशन मुस्कान के तहत तलाश करते हुए बालक को सकुशल बरामद किया और आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया। बालक के घर पहुंचते ही परिवार की खुशी लौट आई। परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया।

पुलिस के अनुसार ऐलनाबाद निवासी महाबीर प्रसाद 1 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे कुछ  दस्तावेज डाकखाने में जमा कराने के लिए स्कूटी से घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पिता की शिकायत पर 3 अगस्त को थाना ऐलनाबाद में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच मिसिंग सेल को सौंपी गई।

वृंदावन में मिला सुराग, टीम ने सकुशल बरामद किया

मिसिंग सेल प्रभारी एसआई साधुराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न स्तरों पर जानकारी जुटाकर बालक की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को उसके वृंदावन में होने की जानकारी मिली। टीम ने वहां पहुंचकर बालक को सकुशल बरामद कर लिया। एसपी दीपक सहारन ने कहा कि आॅपरेशन मुस्कान का उद्देश्य गुमशुदा बच्चों को तलाशकर उन्हें उनके परिवारों से मिलाना है।

पुलिस टीम ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर परिवार के चेहरों पर मुस्कान लौटाकर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने टीम को बधाई दी। एसपी ने लोगों से अपील की कि गुमशुदा बच्चा, महिला या व्यक्ति मिलने पर तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचना दें। साथ ही खोया-पाया पोर्टल और एप पर फोटो व विवरण अपलोड कर परिवार से बिछड़े लोगों को उनके परिजनों तक पहुंचाने में सहयोग करें।

पांच साल के बेटे ने दी शहीद सुखचैन सिंह को मुखाग्नि, नम आंखों से ग्रामीणों ने दी अंतिम विदाई
सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। जम्मू-कश्मीर में 3 सितंबर को वीरगति को प्राप्त हुए गांव कुत्ताबढ़ निवासी करीब 30 वर्षीय सैनिक सुखचैन सिंह शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। सेना और पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी। पांच वर्षीय बेटे आकाशदीप ने पिता को मुखाग्नि दी। जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही भारत माता की जय, वंदे मातरम् और सुखचैन फौजी अमर रहे के नारों से माहौल गमगीन हो गया। सुखचैन सिंह के अंतिम दर्शन के लिए गांव और आसपास के सैकड़ों लोग पहुंचे। रास्ते में भंभूर, मंगाला, मल्लेकां, माधोसिंघाना और ढाणी चंडीगढ़ सहित कई स्थानों पर ग्रामीण सड़क किनारे खड़े रहे और वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी।

गांव पहुंचने पर पार्थिव शरीर को पहले घर ले जाया गया, जहां परिजनों और ग्रामीणों ने अंतिम दर्शन किए। प्रशासन की ओर से रानियां तहसीलदार शुभम शर्मा ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सेना की ओर से कर्नल ओपी सुमेरा, कर्नल इंद्र सिंह, सूबेदार नरेंद्र सिंह और सूबेदार मनजिंद्र सिंह तथा जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की ओर से लालचंद ने श्रद्धांजलि दी। ऐलनाबाद विधायक भरत सिंह बैनीवाल, संत ब्रह्मदास, संत हरिनामदास, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट, सरपंच बेअंत सिंह संधू, अमीरचंद मेहता और ललित मोहन पोपली सहित अन्य लोगों ने भी पुष्प अर्पित किए। एएसपी आदर्शदीप सिंह और डीएसपी सुभाष चंद्र भी मौजूद रहे।

2015 में हुए थे भर्ती

सुखचैन सिंह वर्ष 2015 में सेना में भर्ती हुए थे। करीब 11 वर्ष की सेवा के दौरान उन्होंने देश की रक्षा को अपना कर्तव्य माना। परिजनों के अनुसार उन्हें 10 दिन की छुट्टी पर घर आना था। बेटे आकाशदीप का जन्मदिन 1 अक्टूबर को है और परिवार उनके घर लौटने का इंतजार कर रहा था। परिवार में पत्नी निर्मल कौर, माता अमर कौर, भाई सर्वजीत सिंह और पुत्र आकाशदीप हैं।

अंतिम यात्रा आधे घंटे रोकी, प्रशासन पर नाराजगी जताई

अंतिम यात्रा आधे घंटे रोकी, प्रशासन पर नाराजगी जताई

अंतिम यात्रा शुरू होने से पहले परिवार ने पार्थिव शरीर को गांव ले जाने के दौरान करीब आधे घंटे के लिए यात्रा रोक दी। परिवार का आरोप था कि तीन दिन से किसी प्रशासनिक अधिकारी ने उनका हालचाल तक नहीं लिया। परिजनों का कहना था कि चुनाव के समय नेता और जनप्रतिनिधि घर पहुंचते हैं, लेकिन ऐसे समय में परिवार से मिलने कोई नहीं आया। उन्होंने मांग की कि कोई जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर उनकी मांगों पर लिखित आश्वासन दे।

ऐलनाबाद डीएसपी ने एसपी से फोन पर बात कराने की बात कही, लेकिन ग्रामीणों ने इससे इनकार कर दिया। करीब 30 मिनट तक अंतिम यात्रा रुकी रही। बाद में ग्रामीणों ने परिवार को समझाया और भरोसा दिलाया कि पूरा गांव उनके साथ है तथा जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर परिवार की मांगें रखी जाएंगी। इसके बाद अंतिम यात्रा आगे बढ़ी और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

खराब मौसम के कारण सड़क मार्ग से लाया गया पार्थिव शरीर

शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी से सुखचैन सिंह का पार्थिव शरीर विमान से पठानकोट लाया गया। खराब मौसम के कारण आगे की यात्रा विमान से नहीं हो सकी। इसके बाद पार्थिव शरीर को एंबुलेंस से सड़क मार्ग से सरसा लाया गया। शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे पठानकोट से रवाना हुई एंबुलेंस रात करीब 11 बजे सरसा एयरफोर्स स्टेशन पहुंची। रात में पार्थिव शरीर एयरफोर्स स्टेशन में रखा गया और शनिवार सुबह गांव कुत्ताबढ़ ले जाया गया।

Sirsa News: पति को नमन करती शहीद की पत्नी तथा रानियां तहसीलदार शुभम शर्मा श्रद्धांजलि देते। छाया: दीपक कुमार

ब्लॉक डबवाली के इस कपल ने पेश की मानवता की मिसाल
डबवाली (सुभाष)। ब्लॉक डबवाली से एमएसजी आईटी विंग के सदस्य ईशान अनेजा इन्सां और उनकी धर्मपत्नी ईशा अनेजा इन्सां ने शुक्रवार को एमएसजी पावन महा परोपकार माह के उपलक्ष्य में शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल स्थित पूज्य बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड सेंटर सरसा में पहुंचकर रक्तदान किया। ईशान अनेजा इन्सां ने 40वीं बार जबकि ईशा अनेजा इन्सां ने 12वीं बार रक्तदान किया। रक्तदान के उपरांत ब्लड सेंटर प्रबंधन की ओर से दोनों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

5 वर्षीय बेटे के जन्मदिन पर आने का किया था वादा, अब तिरंगे में लिपटकर लौटेंगे शहीद सुखचैन
सरसा, (सच कहूँ न्यूज)। 10 दिन बाद छुट्टी लेकर घर आऊंगा और तुम्हारे जन्मदिन में शामिल होऊंगा...। पांच वर्षीय आकाशदीप से किया पिता सुखचैन सिंह का यह वादा अब कभी पूरा नहीं होगा। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए गांव कुताबढ़ (प्यार नगर) निवासी करीब 30 वर्षीय सुखचैन सिंह अब अपने बेटे के जन्मदिन पर घर लौटेंगे जरूर, लेकिन तिरंगे में लिपटकर। उनकी शहादत की खबर से गांव में मातम पसरा है।

शुक्रवार को पार्थिव शरीर गांव पहुंचना था, लेकिन पठानकोट में मौसम खराब होने के कारण विमान को वहीं उतारना पड़ा। इसके बाद पार्थिव शरीर को एंबुलेंस से सड़क मार्ग के जरिए पैतृक गांव लाया जा रहा है। देर रात तक पार्थिव शरीर गांव पहुंचने की उम्मीद है। शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। शुक्रवार को दिनभर रिश्तेदारों और ग्रामीणों का गांव में पहुंचना जारी रहा। हर किसी की नजर उस रास्ते पर थी, जहां से उनका पार्थिव शरीर आने वाला था। घर में मां अमर कौर, पत्नी निर्मल कौर और परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। पांच वर्षीय आकाशदीप मां की गोद में गुमसुम बैठा रहा। उसे शायद अब भी उम्मीद है कि कुछ दिन बाद पिता घर लौटेंगे।

आखिरी बातचीत में कहा था मैं बिल्कुल ठीक हूं

शहीद के छोटे भाई सरबजीत सिंह ने बताया कि करीब दो महीने पहले सुखचैन छुट्टी पर घर आए थे। वीरवार सुबह करीब 8 बजे फोन पर भाई से बात हुई थी। बातचीत के दौरान सुखचैन ने कहा था कि वह बिल्कुल ठीक हैं और करीब 10 दिन बाद छुट्टी लेकर घर आएंगे। इसी दौरान उन्होंने बेटे आकाशदीप के जन्मदिन में शामिल होने की बात भी कही थी। परिवार को उनकी शहादत की सूचना शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे मिली। उस समय परिवार के लोग एक रिश्तेदार के निधन पर गए हुए थे। इसी दौरान राजौरी से एक अधिकारी का फोन आया और सुखचैन के शहीद होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

2015 में सेना में हुए थे भर्ती

परिजनों के अनुसार सुखचैन सिंह 27 सितंबर 2015 को सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह 59 इंजीनियरिंग रेजिमेंट, राजौरी में तैनात थे। करीब छह वर्ष पहले उनका विवाह निर्मल कौर से हुआ था। परिवार में पत्नी और पांच वर्षीय बेटा आकाशदीप है। पिता बलविंदर सिंह का पहले ही निधन हो चुका है। मां अमर कौर हैं। सुखचैन तीन भाइयों और एक बहन सहित परिवार के सदस्य थे। उनके भाई गांव में शैटरिंग का काम करते हैं। गांव के सरपंच बेअंत सिंह ने कहा कि सुखचैन की शहादत पूरे गांव के लिए अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में पूरा गांव परिवार के साथ खड़ा है।

Sanitation Workers News मारपीट के आरोपी सफाई कर्मचारी को नगर परिषद ने किया निलंबित, 182 कर्मचारियों को नोटिस
सरसा (सच कहूँ/सुनील वर्मा)। Sirsa News: शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद प्रशासन और हड़ताली सफाई कर्मचारियों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। बेगू रोड स्थित मोहता गार्डन में डोर-टू-डोर कचरा उठाने वाले टाटा एस चालक से मारपीट और वाहन में तोड़फोड़ के मामले में नाम आने के बाद नगर परिषद ने सफाई कर्मचारी वीरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया।

वहीं पुलिस ने छह नामजद समेत 10 से अधिक लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और तोड़फोड़ सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। नगर परिषद की ओर से जारी नोटिस कार्यकारी अधिकारी के कार्यालय के बाहर चस्पा किया गया। पुलिस ने कार्यकारी अधिकारी सुमनलता की शिकायत पर राजू, वीरेंद्र कुमार, अनमोल, कांताराम, सर्वजीत, जसवंत और प्रिंस समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कर्मचारियों के नेताओं से भी संपर्क कर सहयोग की अपील की है।

5 सितंबर तक ड्यूटी पर लौटने के निर्देश

मुख्यालय से मिले आदेशों के बाद नगर परिषद ने 127 नियमित सफाई कर्मचारियों और सफाई दरोगाओं तथा पालिका रोल के 55 कर्मचारियों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में कहा गया है कि 6 अगस्त से सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं, जिससे शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। काम करने वाले कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार और वाहनों को नुकसान पहुंचाने का भी उल्लेख किया गया है। नोटिस में हाईकोर्ट के सफाई व्यवस्था संबंधी आदेशों का हवाला देते हुए सभी कर्मचारियों को 5 सितंबर तक ड्यूटी पर लौटने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

तीन घंटे कार्यालय के कमरों पर रहे ताले

वीरवार को सफाई कर्मचारियों ने करीब तीन घंटे तक नगर परिषद कार्यालय को बंद रखा। जिला नगर आयुक्त के निर्देश के बाद अधिकारियों ने कार्यालय पहुंचकर कमरों को खुलवाया और काम शुरू करवाया। कर्मचारी नेता मनोज अठवाल ने दावा किया कि कर्मचारियों ने कार्यालय बंद में सहयोग किया। वहीं अधिकारियों का कहना है कि कार्यालय नियमित रूप से खुला रहा और बंद का कोई असर नहीं पड़ा। हालांकि कर्मचारियों के अनुसार सुबह 9 से 12 बजे तक कार्यालय के कमरों पर ताले लगे रहे। इसके बाद अधिकारियों ने पहुंचकर काम शुरू करवाया।

यह है मामला

बुधवार सुबह मोहता गार्डन के पास रोहताश नामक चालक दो कर्मचारियों के साथ टाटा एस से डोर-टू-डोर कचरा उठा रहा था। आरोप है कि बाइक सवार दो युवकों ने टाटा एस के आगे बाइक रोककर चालक से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दो-तीन अन्य बाइकों पर युवक भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने चालक को वाहन से बाहर निकालकर मारपीट की। वाहन में सवार दो अन्य कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। एक युवक ने टाटा एस पर मुक्के मारकर शीशा तोड़ दिया। करीब पांच मिनट में वारदात को अंजाम देने के बाद सभी युवक मौके से फरार हो गए। कार्यकारी अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sirsa News: सफाई कर्मचारियों ने तीन घंटे तक नगर परिषद कार्यालय को रखा बंद।

बाइक चोरी का आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा बाइक बरामद
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। Sirsa News: सिविल लाइन थाना पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा बाइक भी बरामद कर ली है। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि गांव मौजगढ़ निवासी मनप्रीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह बीती 28 जुलाई 2026 को सरसा आया हुआ था। शाम करीब 7 बजे उसने अपना बाइक सुरखाब चौक के नजदीक खड़ी की थी और वहां बने बाथरूम में चला गया। कुछ समय बाद वापस आने पर बाइक वहां से गायब मिली।

अज्ञात व्यक्ति द्वारा बाइक चोरी किए जाने पर सिविल लाइन थाना सरसा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सुराग मिले। इनके आधार पर कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी की वारदात में संलिप्त आरोपी मुकेश कुमार निवासी गांव अरनियांवाली, जिला सरसा को सरसा जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली गई। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।