Yogi Adityanath - Sach Kahoon Hindi

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में हाईटेक ई-बसों को सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी, 33 इलेक्ट्रिक और 3 हाइड्रोजन बसें रवाना
नोएडा (एजेंसी)। Noida News: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के लिए हाईटेक इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में तीन अत्याधुनिक ग्रीन हाइड्रोजन ईंधन आधारित बसों का भी फ्लैग ऑफ किया गया।

नई व्यवस्था के तहत नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में 11-11-11 कुल 33 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। इन बसों का संचालन बोटेनिकल गार्डन से किया जाएगा, जो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सेक्टर-62, कौशांबी बस डिपो और ग्रेटर नोएडा वेस्ट सहित प्रमुख स्थानों को आपस में जोड़ेंगी। इससे लाखों यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।

यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन ई-बसों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक बस में अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी मॉनिटरिंग ड्राइवर सीट से की जा सकेगी। बसों के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर भी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा बसों में पैनिक बटन, एसओएस अलर्ट सिस्टम और इमरजेंसी गेट जैसी सुविधाएं दी गई हैं। किसी भी आपात स्थिति में यात्री एसओएस बटन दबाकर चालक को तत्काल सूचना दे सकेंगे, जिससे यात्रियों की सुरक्षा और भरोसा दोनों मजबूत होंगे।

कार्यक्रम के दौरान यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ग्रीन हाइड्रोजन आधारित मोबिलिटी परियोजना के अंतर्गत तीन हाइड्रोजन फ्यूल सेल बसों को भी रवाना किया गया। इन बसों का निर्माण एनटीपीसी दादरी द्वारा किया गया है और इन्हें यमुना प्राधिकरण के सहयोग से संचालित किया जाएगा। यह परियोजना देश में स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।

विशेषज्ञों के अनुसार हाइड्रोजन फ्यूल सेल बसों से उत्सर्जन के रूप में केवल पानी निकलता है, जिससे वायु प्रदूषण नहीं होता। परियोजना के तहत प्रतिदिन लगभग 2080 किलोग्राम ऑक्सीजन का उत्पादन होगा, जो करीब 1750 पेड़ लगाने के बराबर माना जा रहा है। साथ ही प्रति वर्ष लगभग 1000 टन कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) उत्सर्जन में कमी आने का अनुमान है।

यह परियोजना देश का सबसे बड़ा ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूलिंग स्टेशन भी है। 42 यात्रियों की क्षमता और 12 मीटर लंबाई वाली प्रत्येक हाइड्रोजन बस में एक बार में 56 किलोग्राम हाइड्रोजन भरी जा सकेगी, जिससे बस लगभग 750 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकेगी। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देगी, बल्कि भविष्य के हरित और टिकाऊ परिवहन मॉडल की मजबूत नींव भी रखेगी।

योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर का आयोजन
मुजफ्फरनगर (सच कहूँ/अनु सैनी)। Muzaffarnagar News: मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर परम पूज्य योगी आदित्यनाथ महाराज के जन्मोत्सव सप्ताह के अंतर्गत विश्व हिंदू महासंघ द्वारा रविवार को रक्तदान शिविर एवं संगोष्ठी का आयोजन महावीर फार्म हाउस बालाजी रोड में किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर समाज सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्यअतिथि दीपक सैनी और मुख्यवक्ता मातृशक्ति आशा सभ्रवाल रही। वही पंडित धर्मेंद्र मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार किया और सभी अतिथियों एवं सदस्यों ने योगी आदित्यनाथ के चित्र पर तिलक अर्पित किया तथा भगवान शिव का दुग्धाभिषेक कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा एवं मातृशक्ति क्षेत्र अध्यक्ष आशा सभ्रवाल ने अपने रक्त से योगी आदित्यनाथ का तिलक कर विशेष श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।

क्षेत्र अध्यक्ष आशा सभ्रवाल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2027 में भी प्रदेश की जनता योगी आदित्यनाथ को पुनः मुख्यमंत्री के रूप में अपना समर्थन देगी।

कार्यक्रम का संचालन विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्र अध्यक्ष आशा अग्रवाल उपस्थित रहीं, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में दीपक सैनी (प्रदेश अध्यक्ष), नरेंद्र पंवार (संयोजक, हिंदी संघर्ष समिति), देशराज चौहान, पवन मित्तल, प्रवीण शर्मा, आनन्द सैनी,वरुण गोयल, विनय गुप्ता, रक्षित पाल(जिला महामंत्री), सुनिल धनगर,  मातृशक्ति पुनम गोस्वमी (जिलाध्यक्ष), निशा, सुनिता, मिनू शर्मा,बबिता, जोनिका पाल, पुनम पाल, ब्रिजेश, सत्तो, सुधा देवी, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Nipun Bharat Mission: निपुण भारत मिशन को नई मजबूती देगा योगी सरकार का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम
लखनऊ (एजेंसी)। Lucknow News: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार अब निपुण भारत मिशन और गुणवत्ता शिक्षा अभियान को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। इसी क्रम में राज्य स्तर पर कार्यरत जिला समन्वयक (निपुण भारत मिशन) एवं जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) के लिए 1 और 2 जून को राज्य स्तरीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इसके लिए सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को संबंधित जिला समन्वयकों की प्रशिक्षण में अनिवार्य सहभागिता सुनिश्चित कराए जाने संबंधी निर्देश दिए गए हैं। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), लखनऊ में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश के सभी 75 जनपदों से जिला समन्वयक प्रतिभाग करेंगे।

प्रशिक्षण का उद्देश्य निपुण भारत मिशन और गुणवत्ता शिक्षा संवर्धन से जुड़ी गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन, अनुश्रवण और मूल्यांकन व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना है। निपुण भारत मिशन एक शैक्षिक कार्यक्रम के साथ-साथ बच्चों की सीखने की बुनियादी क्षमता को सुदृढ़ करने का व्यापक अभियान है।

योगी सरकार ने पिछले एक दशक में परिषदीय शिक्षा के ढांचे, तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था और शिक्षण पद्धतियों में व्यापक सुधार किए हैं। ऑपरेशन कायाकल्प, स्मार्ट क्लास, डिजिटल मॉनिटरिंग, ई-कंटेंट और निपुण भारत मिशन जैसे अभियानों के माध्यम से परिषदीय शिक्षा व्यवस्था में बड़े परिवर्तन लाए गए हैं। अब जिला समन्वयकों के विशेष प्रशिक्षण के माध्यम से इन सुधारों को विद्यालय स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करने और शिक्षा व्यवस्था को अधिक परिणाममुखी बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को दो बैचों में आयोजित किया जाएगा। पहले बैच का प्रशिक्षण 1 जून को होगा, जिसमें आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बरेली, बस्ती, देवीपाटन, गोरखपुर और चित्रकूट मंडल के जिलों के प्रतिभागी शामिल होंगे। वहीं दूसरे बैच का आयोजन 2 जून को किया जाएगा, जिसमें झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर और वाराणसी मंडल के जिला समन्वयक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

प्रदेश सरकार का मानना है कि जब जिला स्तर पर अकादमिक मॉनिटरिंग और प्रशिक्षण व्यवस्था मजबूत होगी, तभी विद्यालयों में सीखने के परिणामों में वास्तविक सुधार दिखाई देगा। इसी सोच के तहत प्रशिक्षण के माध्यम से जिला समन्वयकों को अकादमिक एवं प्रशासनिक अनुश्रवण, डेटा आधारित योजना एवं निर्णय निर्माण, प्रभावी समीक्षा प्रक्रियाओं, शिक्षक सहयोग तंत्र तथा सीखने के परिणामों (एसएलओज) में सुधार हेतु आवश्यक प्रक्रियाओं और प्रणालियों पर प्रशिक्षित किया जाएगा।

इसके साथ ही जिला समन्वयकों को निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों, आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (एफएलएन), गुणवत्ता मूल्यांकन, शिक्षकों के क्षमता संवर्धन, गतिविधि आधारित शिक्षण तथा विद्यालयों में गुणवत्ता शिक्षा संवर्धन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा और जिला स्तर पर बेहतर योजना, प्रभावी अनुश्रवण और शैक्षणिक सहयोग के माध्यम से विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण सीखने को बढ़ावा दिया जाएगा।

UP के 75 जिलों में लागू होगी नई योजना, कामकाजी बच्चों को मिलेगी आर्थिक मदद और शिक्षा
लखनऊ। UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने श्रमिकों और उनके परिवारों के हित में बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि बाल श्रमिक विद्या योजना का विस्तार अब प्रदेश के सभी 75 जिलों में किया जाए। अभी तक यह योजना केवल 20 जिलों में संचालित की जा रही थी। इस फैसले से हजारों कामकाजी बच्चों को शिक्षा और आर्थिक सहायता का लाभ मिलेगा।

कामकाजी बच्चों को मिलेगा शिक्षा का अवसर

बाल श्रमिक विद्या योजना के तहत 8 से 18 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे बच्चों को स्कूलों से जोड़ा जाता है जो किसी न किसी रूप में काम कर रहे हैं। सरकार इन बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के साथ-साथ आर्थिक सहायता भी प्रदान करती है, ताकि वे पढ़ाई जारी रख सकें और बाल श्रम से बाहर निकल सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी ताकत हैं और उन्हें सम्मानजनक जीवन, बेहतर शिक्षा तथा सुरक्षित कार्य वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

सेवामित्र व्यवस्था को और मजबूत बनाने के निर्देश

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने सेवामित्र व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में भी इस व्यवस्था का उपयोग बढ़ाया जाए, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। वर्तमान में सेवामित्र पोर्टल पर 54,747 से अधिक कुशल कामगार पंजीकृत हैं, जो विभिन्न सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

श्रमिकों के लिए बनेंगे आधुनिक सुविधा केंद्र

राज्य सरकार सभी प्रमुख औद्योगिक शहरों में आधुनिक श्रमिक सुविधा केंद्र विकसित करने की योजना पर काम कर रही है। ये केंद्र केवल श्रमिकों के जुटान स्थल नहीं होंगे, बल्कि उन्हें रोजगार, आवास, परामर्श और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराएंगे। दूसरे राज्यों और क्षेत्रों से आने वाले श्रमिकों के लिए सुरक्षित आवास की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

कानपुर में बनेगा आधुनिक प्रशिक्षण संस्थान

मुख्यमंत्री ने कानपुर में 200 प्रशिक्षुओं की क्षमता वाले औद्योगिक श्रमिक प्रशिक्षण संस्थान और छात्रावास की स्थापना की घोषणा की। यहां बढ़ई, बिजली मिस्त्री, प्लंबर और अन्य तकनीकी कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।

रोजगार मेलों से लाखों युवाओं को मिला रोजगार

सरकार के अनुसार वर्ष 2025-26 के दौरान आयोजित 3,030 रोजगार मेलों के माध्यम से लगभग 3.74 लाख युवाओं को रोजगार मिला है। वहीं उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत 27,555 युवाओं का चयन किया गया, जिनमें से 2,300 युवाओं को विदेशों में रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं।

विदेश रोजगार के लिए मिलेगा भाषा प्रशिक्षण

सरकार अब जर्मनी और जापान जैसे देशों में रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए विशेष भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू करेगी। इसके अलावा रोजगार संगम पोर्टल पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित रोजगार मिलान और ऑनलाइन करियर परामर्श सेवाओं को भी मजबूत किया जाएगा।

उद्योग और रोजगार को मिल रहा बढ़ावा

राज्य में औद्योगिक विकास की रफ्तार भी तेज हो रही है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक 32,583 कारखानों का पंजीकरण किया जा चुका है, जिससे रोजगार के नए अवसर लगातार बढ़ रहे हैं।

Uttar Pradesh: यूपी सीएम ने कहा-हम समस्याओं का समाधान करते हैं, तभी जनता हमें चुनती है
देवरिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को देवरिया में ₹655 करोड़ की लागत से 19 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करते हुए कहा कि उनकी सरकार समस्याओं को टालने वाली नहीं, बल्कि समाधान देने वाली सरकार है। हम समस्याएं नहीं, समाधान देते हैं, तभी जनता जनार्दन हमें चुनती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और उत्तर प्रदेश ने विकास की नई गति पकड़ी है और अब विकास की यह यात्रा रुकने वाली नहीं है। Uttar Pradesh News

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 के बाद देश ने नए भारत का दर्शन किया है। प्रधानमंत्री मोदी जी के विजन को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने तेजी से इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को प्राथमिकता दी, क्योंकि गति जितनी तेज होगी, विकास का लाभ उतनी ही तेजी से आम जनता तक पहुंचेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से कहा कि कुशीनगर में कृषि विश्वविद्यालय का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और नए सत्र से इसे शुरू करने की तैयारी की जाए। यह विश्वविद्यालय किसानों को आधुनिक तकनीक, कम लागत और अधिक उत्पादन की दिशा में नई राह दिखाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वह गोरखपुर से सांसद थे, तब उन्हें अक्सर देवरिया आना पड़ता था। उस समय प्रदेश में अराजकता, उत्पीड़न और तुष्टीकरण की राजनीति थी। गोरखपुर से देवरिया तक सड़कें बदहाल थीं, कई हिस्सों में सिंगल लेन मार्ग था और चौरीचौरा रेलवे क्रॉसिंग पर घंटों जाम लगता था लेकिन आज वही देवरिया फोर लेन कनेक्टिविटी से जुड़ चुका है। यहां से गोरखपुर पहुंचने का समय घट गया है।  उन्होंने कहा कि देवरिया से बलिया तक सड़क परियोजनाएं आगे बढ़ रही हैं।

देवरिया-कसया फोरलेन मार्ग और बाईपास बनने से न केवल यातायात आसान होगा, बल्कि यह नॉर्थ-साउथ कनेक्टिविटी का बड़ा हिस्सा बनेगा। यह मार्ग देवरिया को मऊ, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, वाराणसी व लखनऊ से जोड़ेगा और गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से भी लिंक होगा। इससे पूर्वांचल की कनेक्टिविटी नई ऊंचाई पर पहुंचेगी।  सीएम योगी ने कहा कि अच्छी सड़कें, फ्लाईओवर, पुल और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर ही रोजगार व निवेश की नींव होते हैं। Uttar Pradesh News

इसी सोच के तहत देवरिया से कसया, बरहज मार्ग, फ्लाईओवर और अन्य पुलों के लिए सरकार ने धनराशि स्वीकृत की है। यह सिर्फ शुरुआत है, अंत नहीं। देवरिया में बाईपास निर्माण तेजी से चल रहा है और सभी विकास परियोजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाएगा। जनता से जुड़े हर प्रोजेक्ट को प्राथमिकता के आधार पर मंजूरी दी जा रही है।  हाल में पीडब्ल्यूडी की कार्ययोजना को लेकर सांसदों-विधायकों के साथ बैठक में सभी आवश्यक परियोजनाओं को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ वर्ष पहले कोई सोच भी नहीं सकता था कि देवरिया में मेडिकल कॉलेज बनेगा, लेकिन आज महर्षि देवरहा बाबा के नाम पर सरकारी मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहा है। जल्द ही नए जिला अस्पताल के निर्माण की दिशा में भी कार्य होगा। आईटीआई सिर्फ तकनीकी संस्थान नहीं, बल्कि इसे स्किल डेवलपमेंट का केंद्र बनाया गया है। युवाओं को प्रशिक्षित कर उद्योगों से जोड़ा जाएगा। इससे रोजगार बढ़ेगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

मुख्यमंत्री ने 2017 से पहले की कानून व्यवस्था पर हमला बोलते हुए कहा कि उस समय हर जिले में माफिया सक्रिय थे। त्योहारों पर उपद्रव, गरीबों की जमीनों पर कब्जा, बेटियों और व्यापारियों में भय का माहौल था। शाम होते ही बेटियों को घरों में रहना पड़ता था और व्यापारी दुकानें बंद कर देते थे। आज उत्तर प्रदेश की पहचान बदल चुकी है। “वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया” की जगह “वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज” और “वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट” ने ले ली है। अब प्रदेश में बेटियां सुरक्षित हैं, व्यापारी बेखौफ व्यापार कर रहे हैं और कोई भी गुंडा टैक्स वसूलने की हिम्मत नहीं कर सकता।  Uttar Pradesh News

उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियां नाइट शिफ्ट में भी काम कर रही हैं और यदि कोई शोहदा छेड़छाड़ का दुस्साहस करता है तो अगले चौराहे पर यमराज उसका टिकट काटने के लिए तैयार बैठे रहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को गन्ने का ₹400 प्रति क्विंटल मूल्य दिया जा रहा है, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है और कृषि योजनाओं के जरिए उनकी आय बढ़ाने का प्रयास हो रहा है। गरीबों को बिना भेदभाव प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, राशन और उज्ज्वला योजना जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। शिक्षकों, अनुदेशकों और रसोइयों को भी कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा से जोड़ा गया है, जिससे सामाजिक सुरक्षा का दायरा और मजबूत हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवरिया की जनता ने 2022 चुनाव में भाजपा को सातों विधानसभा सीटें जिताकर बड़ा समर्थन दिया। इसलिए सरकार देवरिया की किसी भी विकास परियोजना को रुकने नहीं देगी। उन्होंने सलेमपुर, तमकुही, बरहज, रुद्रपुर, पथरदेवा, रामपुर कारखाना समेत सभी क्षेत्रों के विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने पूर्व सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि तब मोहन सिंह सेतु के लिए केवल “टोकन मनी” दी गई थी, जबकि अब सरकार समयबद्ध तरीके से पुल निर्माण पूरा कराएगी और धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

सीएम योगी ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश की पहचान गुंडों व माफियाओं से होती थी, लेकिन आज पूरे देश में यूपी का नाम सम्मान व गर्व के साथ लिया जाता है। यूपी विरासत और विकास, दोनों का संगम बन चुका है। अयोध्या, काशी, मथुरा-वृंदावन, नैमिषारण्य, विंध्यधाम, प्रयागराज और कुशीनगर का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का पुनर्जागरण हुआ है। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर जनता के वोट की ताकत और डबल इंजन सरकार के संकल्प का परिणाम है। Uttar Pradesh News

Yogi Government Decision: यूपी में बड़ा फैसला: हफ्ते में 2 दिन Work From Home, सरकारी काफिलों में भी 50% कटौती
Yogi Government Decision:  मुज्जफरनगर, राहुल। Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने बढ़ते वैश्विक तेल संकट और ऊर्जा बचत को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम (WFH) लागू करने की घोषणा की है। यह फैसला प्रधानमंत्री Narendra Modi के ऊर्जा संरक्षण और मितव्ययिता के आह्वान के बाद लिया गया। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव, DGP और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर कई अहम निर्देश जारी किए।

सरकारी काफिलों में 50% कटौती

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों और सरकारी वाहनों के काफिलों में तत्काल प्रभाव से 50 प्रतिशत कटौती करने के निर्देश दिए हैं। सरकार का उद्देश्य ईंधन की खपत कम करना और ऊर्जा बचत को बढ़ावा देना है।

हफ्ते में 2 दिन हाइब्रिड मॉडल

नोएडा, गाजियाबाद और लखनऊ जैसे बड़े शहरों की IT कंपनियों, स्टार्टअप्स और इंडस्ट्रियल यूनिट्स को कर्मचारियों के लिए सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम की सुविधा देने की सलाह दी गई है। इसके अलावा राज्य में “नो-व्हीकल डे” लागू करने की भी योजना बनाई जा रही है, जिसके तहत सप्ताह में एक दिन निजी वाहनों का कम से कम उपयोग करने की अपील की जाएगी।

वर्चुअल मीटिंग्स और ऑनलाइन सिस्टम पर जोर

शिक्षा विभाग के सेमिनार, कार्यशालाएं और आधिकारिक बैठकों को वर्चुअल माध्यम से आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सचिवालय और निदेशालय स्तर की 50 प्रतिशत आंतरिक बैठकें भी ऑनलाइन होंगी।

कारपूलिंग और EV को बढ़ावा

सरकार ने कंपनियों को कारपूलिंग और इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) के उपयोग को बढ़ावा देने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि ईंधन की खपत कम हो और प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सके।

Bengal Shapath Grahan: शपथ के दौरान सुवेंदु अधिकारी को सीएम योगी ने पहनाया भगवा अंगवस्त्र, क्या है इसका मतलब?
Bengal Shapath Grahan: लखनऊ/कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नई सरकार के गठन के साथ राज्य की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत हुई। कोलकाता में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में देश के कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) भी समारोह में शामिल हुए और उन्होंने सुवेंदु अधिकारी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। West Bengal News

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुवेंदु अधिकारी को भगवा अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। दोनों नेताओं के बीच आत्मीयता और राजनीतिक समन्वय की झलक भी देखने को मिली। मंच पर उपस्थित अन्य नेताओं ने भी नवगठित सरकार को शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही मंत्री पद की शपथ लेने वाले कई नेताओं को भी बधाइयां दी गईं। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न राज्यों से आए मुख्यमंत्रियों से मुलाकात कर आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर भी सुवेंदु अधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास, सांस्कृतिक समृद्धि और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में लोकतांत्रिक मूल्यों को नई मजबूती मिलेगी और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने की दिशा में नई सरकार महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। योगी आदित्यनाथ ने नव नियुक्त मंत्रियों को भी शुभकामनाएं देते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया। West Bengal News

उन्होंने उम्मीद जताई कि नई सरकार पश्चिम बंगाल को विकास और जनकल्याण के नए मार्ग पर आगे ले जाएगी। गौरतलब है कि चुनाव प्रचार के दौरान भी सुवेंदु अधिकारी और योगी आदित्यनाथ के बीच राजनीतिक और वैचारिक निकटता देखने को मिली थी। उस समय बंगाल में आयोजित एक जनसभा में सुवेंदु अधिकारी ने योगी आदित्यनाथ का पारंपरिक सम्मान के साथ स्वागत किया था।

श्रमवीर गौरव समारोह में सीएम योगी हुए सख्त, किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी!
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में आयोजित ‘श्रमवीर गौरव समारोह 2026’ के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रमिकों के सम्मान और अधिकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रमिकों के श्रम का उचित प्रतिफल सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है, और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। UP News

कार्यक्रम के दौरान श्रमिक कल्याण से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से आए श्रमिकों को सम्मानित करते हुए उन्हें प्रमाणपत्र एवं आवश्यक उपकरण वितरित किए गए। चयनित श्रमिकों में से कुछ को मंच पर विशेष रूप से टूलकिट प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही अटल आवासीय विद्यालयों में अध्ययनरत मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए तथा कुछ विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश अब औद्योगिक विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

उन्होंने बताया कि बीते कुछ वर्षों में राज्य में उद्योगों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। कोविड-19 महामारी के समय का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उस चुनौतीपूर्ण दौर में सरकार ने श्रमिकों की सहायता के लिए विशेष प्रयास किए। प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी, उनके भोजन एवं आवास की व्यवस्था तथा राशन उपलब्ध कराने जैसे कदम उठाए गए, जिनका लाभ आज भी जारी है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। उज्ज्वला योजना के माध्यम से गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि पात्र परिवारों को निःशुल्क राशन की सुविधा दी जा रही है।

शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि श्रमिकों के बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं, जहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से जरूरतमंदों को निःशुल्क उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है। शेष पात्र श्रमिकों को भी इस योजना से जोड़ने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि दुर्घटना में मृत श्रमिकों के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में बीमा कवर प्रदान करने की व्यवस्था की जा रही है। इसके अतिरिक्त, आवास और स्वच्छता से संबंधित योजनाओं के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों को पक्का मकान और शौचालय उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आया है। UP News

Yogi Sarkar: यूपी में ड्रिप इरीगेशन का बड़ा विस्तार, 73 हजार हेक्टेयर में लगी तकनीक: योगी आदित्यनाथ
लखनऊ (एजेंसी)। Lucknow News: योगी सरकार में किसानों का हित प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए पिछले 9 वर्षों से लगातार कोशिशें जारी हैं। अलग-अलग तकनीकी को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाई जा रही है। इसी क्रम में गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विकास विभाग ने ड्रिप इरीगेशन (बूंद-बूंद सिंचाई) को बढ़ावा दिया है। यह तरीका अपनाने वाले किसानों को गन्ना उत्पादन में 25 प्रतिशत तक बढ़ोतरी मिली है।

गन्ना विभाग के मुताबिक, पिछले 9 वर्षों में 73,078 हेक्टेयर गन्ना क्षेत्रफल में ड्रिप इरीगेशन संयंत्र की स्थापना की जा चुकी है। जो किसान इसका उपयोग कर रहे हैं, वहां उत्पादन 25 प्रतिशत बढ़ा है। ड्रिप इरीगेशन में बूंद-बूंद पानी सिंचाई के लिए उपयोग होता है।

इससे 50 प्रतिशत तक जल की बचत भी हो रही है। करीब इतनी ही उर्वरकों की भी बचत हो रही है, क्योंकि इनको पानी में मिलाकर ही पौध तक आसानी से पहुंचा दिया जाता है। पानी और उर्वरकों की बर्बादी कम होने के साथ ही किसानों पर इसके खर्च का बोझ भी कम हुआ है। यह उनकी आय में वृद्धि की प्रमुख वजह भी बन रहा है।

गन्ना विभाग के मुताबिक ड्रिप इरीगेशन के जरिए क्षारयुक्त और कम बारिश वाले क्षेत्रों में भी गन्ने की खेती संभव हो पाई है। पिछले कई वर्षों में ड्रिप इरीगेशन के फायदे देखकर इसे अपनाने वाले किसानों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

गन्ना विभाग के मुताबिक वर्ष 2017 तक उत्तर प्रदेश में मात्र 37 चीनी मिलों में एथनॉल प्लांट थे। इनकी क्षमता लगभग 88 करोड़ लीटर वार्षिक थी लेकिन उत्पादन महज 42 करोड़ लीटर था। वहीं वर्तमान में 53 चीनी मिलों की एथनॉल उत्पादन क्षमता बढ़ाकर करीब 258 करोड़ लीटर वार्षिक हो चुका है। शुगर सेक्टर की एथनॉल उत्पादन बढ़कर 137 करोड़ लीटर तक पहुंच गया है।

Yogi Adityanath: फोरलेन सड़क और ईको पार्क से गोरखपुर को नई रफ्तार
‘नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती’, गोरखपुर ईको पार्क के उद्घाटन पर बोले सीएम योगी

गोरखपुर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि जब नीयत साफ हो तो नियति बदलने में देर नहीं लगती है। करने की दृढ़ इच्छाशक्ति हो और नीयत भी उसी के अनुरूप हो तो परिस्थितियां बदलती हुई दिखाई देती हैं। गोरखपुर में नौ वर्षों के अंदर आया विकासपरक परिवर्तन इसका प्रमाण है। Gorakhpur News

सीएम योगी ने गुरुवार पूर्वा राप्ती नदी के एकला बंधा पर लिगेसी वेस्ट का निस्तारण कर बनाए गए ईको पार्क, नौसढ़-मलौनी फोरलेन सड़क सहित विकास की 1055 करोड़ रुपए की लागत वाली 497 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता टूलकिट और कैलेंडर का अनावरण कर स्वच्छ स्कूल अभियान का भी शुभारंभ किया।

लोकार्पण-शिलान्यास समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ अच्छा करने की इच्छाशक्ति हो तो बहुत कुछ परिवर्तन लाया जा सकता है। उन्होंने एकला बंधा पर ईको पार्क के रूप में हुए नए कायाकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि वाराणसी या लखनऊ की तरफ से गोरखपुर प्रवेश करते ही सबसे पहला मुकाबला कचरे से होता था। बहुत भद्दा और बहुत बुरा लगता था, लेकिन करने की इच्छाशक्ति से धीरे-धीरे परिवर्तन होता गया। Gorakhpur News

उन्होंने कहा कि आज से 30-35 वर्ष पहले, आज जहां ट्रांसपोर्ट नगर बना है, पहले गोरखपुर का सारा कचरा वही डंप होता था। नगर निगम ने उसका समाधान किया तो आज वहां ट्रांसपोर्ट नगर है, बेहतरीन मार्केट और गोरखपुर की मंडी है। ट्रांसपोर्ट नगर बन जाने के बाद कचरा एकला बांध पर गिराया जाने लगा। इसका परिणाम हुआ, वायु प्रदूषण, जमीन में जहर, नदी प्रदूषण और भूजल स्तर पर भी प्रभाव। इसके चलते एनजीटी भी जुर्माना लगाती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीयत से नियति को बदला गया और बेहतरीन ईको पार्क तैयार हो गया।

ईको पार्क के विकास के लिए नगर निगम की पूरी टीम की तारीफ करते हुए सीएम योगी ने कहा कि नगर निगम ने गोरखपुर शहर के प्रवेश द्वार पर कचरे को कंचन में बदलने का काम किया है। 2.26 लाख मीट्रिक टन कचरे का निस्तारण कर बनाया गया ईको पार्क पूरे परिवार के लिए पिकनिक स्पॉट और बेहतरीन पर्यटन स्थल बन गया है। यहां पर बच्चों के खेलने के लिए पार्क है। योग और ध्यान की क्रिया के लिए व्यक्ति यहां आराम से बैठ सकता है। यह जो परिवर्तन आया है, वह गोरखपुर के विकास का मजबूत विश्वास और यहां की टीम के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इच्छाशक्ति और साफ नीयत के कारण बीते नौ वर्षों में गोरखपुर में हर क्षेत्र में बदलाव हुआ है। गोरखपुर ने रोड कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा, खेल, उद्योग, रोजगार सहित हरेक क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। पहले जहां खेलने की सुविधा नहीं थी, आज गोरखपुर में कई मिनी स्टेडियम बने हैं। गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में एक इंटरनेशनल स्टेडियम का निर्माण हो रहा है। गोरखपुर में एम्स और बीआरडी मेडिकल कॉलेज चिकित्सा के उत्कृष्ट केंद्र बने हैं। यहां चार विश्वविद्यालय है। गोरखपुर में खाद कारखाने में काम शुरू हो गया है और पिपराइच में चीनी में मिल भी लग गई है। इतना ही नहीं, दक्षिणांचल सहित जिले में बाढ़ की समस्या का भी तेजी से समाधान हो रहा है।

सीएम योगी ने ईको पार्क के सामने से नौसढ़-मलौनी फोरलेन सड़क को नौसढ़ की जाम की समस्या का समाधान करने का माध्यम बताते हुए कहा कि करीब तीन किमी लंबे इस फोरलेन से लखनऊ और वाराणसी मार्ग पर आने जाने के लिए आवागमन और भी सुगम हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर नगर में जहां पहले पानी भरता था, आज वहां बेहतर नालियां है। जहां पहले अंधेरा था, आज वहां एलइडी स्ट्रीट लाइट की रोशनी है। जहां लोगों के सामने पेयजल की समस्या थी, वहां आज शुद्ध पेयजल की उपलब्धता हुई है। Gorakhpur News

उन्होंने कहा कि एक समय था जब बिजली नहीं मिलती थी। अब इस एकला तटबंध पर जो भी बिजली जलेगी, वह सोलर एनर्जी होगी। इसके लिए सोलर पैनल लगाए गए हैं। यह भी नेट जीरो के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में किया गया एक बेहतरीन प्रयास है। यहां पर जो सिटी फॉरेस्ट लगाया गया है, यह अपने आप में पूरे क्षेत्र को अत्यंत हरियाली से युक्त करके प्रदूषण से मुक्त करने में बड़ी भूमिका का निर्वहन करेगा। जहां पहले समस्या थी, आज वहां पर गोरखपुर महानगर ने समाधान दिया है।

सीएम योगी ने कहा कि आज जो भी यूपी में आता है, उसको प्रदेश के अंदर कुछ बदलाव देखने को मिलता है। सेफ और स्मार्ट सिटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है और इसी के अनुरूप प्रदेश के सभी नगर निगम स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ आगे बढ़ रहे हैं। आज प्रदेश में सीएम ग्रिड के तहत स्मार्ट सड़कें बन रही हैं। सभी वार्डों में ग्रीन बेल्ट एंड मिनी फॉरेस्टेशन के कार्य को भी आगे बढ़ाया जा रहा है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और पार्कों के सुंदरीकरण का कार्य हो रहा है। मलिन बस्तियों का विकास किया जा रहा है। खुली नालियों को बेहतरीन तरीके से ढकने का काम किया जा रहा है। समुचित जल निकासी के प्रबंध किए जा रहे हैं।

लोकार्पण-शिलान्यास समारोह के मंच से स्वच्छ स्कूल अभियान का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर को 7 स्टार गार्बेज फ्री सिटी बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण में टॉप 3 में लाने के लिए स्कूली बच्चों के विशेष अभियान की शुरुआत की जा रही है। इसमें शामिल एक लाख से अधिक बच्चों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश घर-घर पहुंचेगा। बच्चों को आरआरआर (रिड्यूस, रीयूज, रीसाइकिल) के बारे में बताया जाएगा। वेस्ट टू आर्ट, निबंध और रील्स प्रतियोगिताओं के माध्यम से भी स्वच्छता के संदेश का विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान से 2000 से अधिक शिक्षकों और 1000 से ज्यादा अनुभवी अभिभावकों को जोड़कर इसे एक व्यापक जन आंदोलन बनाने का काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर ग्रामीण के विधायक का आह्वान किया कि वे आगामी वन महोत्सव के दौरान एकला तटबंध पर कार्यकर्ताओं के साथ आकर पौधरोपण करें। इसी तरह उन्होंने सभी पार्षदों से अपने-अपने वार्ड में खाली भूमि और पार्कों में मिनी सिटी फॉरेस्ट फॉरेस्ट विकसित करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने पर्यावरण से जुड़ी चुनौतियों से बचने के लिए अधिकाधिक पौधरोपण और लगाए गए पौधों की सुरक्षा करने का आह्वान किया।

वैदिक मंत्र उपचार के बीच फीता काटकर लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईको पार्क का भ्रमण किया। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने उन्हें पार्क में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। इस दौरान नगर आयुक्त ने मुख्यमंत्री के समक्ष चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से यहां के पूर्व और वर्तमान स्थिति का तुलनात्मक दृश्य भी प्रस्तुत किया। पार्क का भ्रमण करने के दौरान सीएम योगी ने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।

कार्यक्रम स्थल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम के दस्ते में शामिल नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों में पोकलेन, सीएनजी मैजिक, स्किड लोडर और डीपफ्रीजरयुक्त मोक्ष वाहन शामिल हैं। मोक्ष वाहन पार्थिव शरीर के सम्मानजनक परिवहन के काम आएगा। समारोह स्थल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सीएम ग्रिड (चीफ मिनिस्टर ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट) योजना के तहत 6 स्मार्ट सड़कों का भी शिलान्यास किया। Gorakhpur News

यह भी पढ़ें:– किसान हित सर्वोच्च प्राथमिकता: रविंद्र मांदड़

CM Yogi Adityanath: बारिश से परेशान किसानों के लिए मुख्यमंत्री योगी ने दिए मुआवजे के आदेश
लखनऊ (एजेंसी)। UP Farmer News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के कई जनपदों में बुधवार को हुई बारिश से परेशान किसानों का हाल जाना। उन्होंने असमय बारिश के कारण किसानों को होने वाली परेशानी के बारे में जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी। Lucknow News

अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश देते हुए सीएम योगी ने कहा कि मौसम की मार झेलने वाले किसानों को परेशानी न हो, किसान हित सरकार की प्राथमिकता है। किसानों की बर्बाद हुई फसल के नुकसान का आकलन कर संपूर्ण जानकारी एकत्र करें और उन्हें जल्द से जल्द राहत दिलाएं।

सीएम योगी ने निर्देश दिया कि राजस्व, कृषि विभाग व बीमा कंपनी फसल नुकसान का तत्काल संयुक्त सर्वे कराकर शासन को अवगत कराएं, जिससे किसानों को तत्काल मुआवजा दिलाया जा सके।

उन्होंने कहा कि सरकार हर आपदा-विपदा में प्रदेशवासियों के साथ निरंतर खड़ी है। विगत दिनों हुई बारिश से भी किसानों की फसल प्रभावित हुई थी, इससे नुकसान होने वाली फसल का मुआवजा दिलाया जा रहा है। बुधवार को होने वाली बारिश के कारण भी फसल को जो नुकसान हुआ है, उसका भी जल्द से जल्द आकलन करा लिया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों के हित में संवेदनशीलता के साथ कार्य करें और सुनिश्चित करें कि किसानों को कोई परेशानी न हो।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि फील्ड में रहकर वस्तुस्थिति का जायजा लें और प्रभावित क्षेत्रों में फसलों को हुए नुकसान का वास्तविक आकलन कराएं, जिससे किसानों को समय पर उचित सहायता मिल सके। Lucknow News

उन्होंने प्रमुख सचिव (कृषि) व राहत आयुक्त से कहा कि फील्ड में कार्यरत अधिकारियों से सीधा संपर्क करें और समन्वय बनाएं। सभी सूचनाएं समय पर एकत्र कर शासन को उपलब्ध कराई जाए, जिससे राहत कार्य भी समय से हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फसलों को हुई क्षति का आकलन प्राप्त होते ही मुआवजा वितरण की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए। भुगतान व्यवस्था समयबद्ध ढंग से हो, ताकि मौसम की मार से प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें:– Lahsun ki Kheti: हरियाणा में किसानों का लहसुन की खेती की ओर बढ़ा रूझान, मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर बढ़ा क्षेत्रफल

नौ वर्षों में 9 लाख सरकारी नौकरियां, यूपी बना देश का ग्रोथ इंजन: सीएम योगी
सीएम बोले, मैं आस्था में विश्वास करता हूं, अंधविश्वास को कतई नहीं मानता

नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित, अफवाहबाजों से सतर्क रहने की दी चेतावनी

लखनऊ (सच कहूँ न्यूज़)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लोकभवन में डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान  के 665 नवचयनित नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए कहा कि पिछले नौ वर्षों में नौ लाख सरकारी नौकरियां प्रदान की गईं, जिससे उत्तर प्रदेश  देश की टॉप अर्थव्यवस्था और  ग्रोथ इंजन बन गया है। Lucknow News

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में प्रदेश और नोएडा क्राइम कैपिटल के रूप में प्रसिद्ध था, लेकिन अब नोएडा और ग्रेटर नोएडा दुनिया के निवेश के बेहतरीन गंतव्य बन चुके हैं। उन्होंने अफवाहबाजों और दुष्प्रचार करने वालों के प्रति सतर्क रहने की जनता से अपील करते हुए कहा कि कोई भी अफवाह प्रदेश में विकास को रोक नहीं सकती।बोले, मेरे कपड़े को देख लोग मानते होंगे कि अंधविश्वास को मानता हूंगा, मैं आस्था में विश्वास करता हूं, अंधविश्वास को कतई नहीं मानता। सीएम योगी ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता को भी रेखांकित किया और कहा कि प्रत्येक स्टेज पर निगरानी रखी जाती है, ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। उन्होंने प्रतिभा के सम्मान और उसका सही मंच मिलने पर राज्य और देश को लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।

उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। लोहिया संस्थान ने कम समय में  350 से अधिक सफल रोबोटिक सर्जरी  की हैं और मॉडर्न हेल्थकेयर में अग्रणी बन चुका है। डबल इंजन सरकार की पहल से प्रदेश में  31 नए नर्सिंग कॉलेज स्थापित किए गए हैं, और हेल्थ सेंटर ऑफ एक्सीलेंस उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के मार्गदर्शन में प्रदेश लगातार विकास की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने अफवाहों के चलते समाज और देश को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों से सतर्क रहने की जनता से अपील की।

इस अवसर पर ये गणमान्य रहे मौजूद | Lucknow News

इस अवसर पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, राज्य मंत्री  मयंकेश्वर शरण सिंह, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं शिक्षा अमित घोष, लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह, केजीएमयू वाइस चांसलर डॉ. सोनिया नित्यानंद  सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:– जय पब्लिक स्कूल में अभिभावकों का भारी हंगामा, मनमानी फीस और दुर्व्यवहार के आरोप