air taxi - Sach Kahoon Hindi

हिसार से चंडीगढ़ समेत नौ शहरों के लिए सफर हुआ सुगम
एयर टैक्सी की समय सारिणी जारी

हिसार (सच कहूँ ब्यूरो)। उड़े देश का आम नागरिक योजना (आरसीएस) के तहत हिसार हवाई अड्डे से चंडीगढ़, देहरादून, धर्मशाला, हिंडन, अम्बाला, जयपुर, अमृतसर, लुधियाना और नारनौल शहरों के बीच एयर टैक्सी उड़ान की समय सारिणी मंगलवार को यहां जारी की गई। भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि आम नागरिकों के लिए शुरू की गई एयर टैक्सी सेवा देहरादून से सुबह 8.40 बजे उड़ान भर कर 10:20 बजे हिसार, हिसार से 10:30 बजे उड़ान भर कर दोपहर 12:20 बजे धर्मशाला, धर्मशाला से 12:50 बजे उड़ान भर कर 2:20 हिसार, हिसार से 2:30 बजे उड़ान भर कर 3:30 बजे चंडीगढ़, चंडीगढ़ से 3:40 बजे उड़ान भर कर 4:40 बजे हिसार, हिसार से 4:50 बजे उड़ान भर कर 6: 35 बजे देहरादून पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि जल्द ही हिसार से हिंडन, अम्बाला, जयपुर, अमृतसर, लुधियाना और नारनौल के लिए भी एयर टैक्सी सेवा शुरू होगी। एयर टैक्सी का किराया न्यूनतम रखा गया है। इसके तहत हिसार से चंडीगढ़ 1755 रुपए, देहरादून के लिए 2539 रुपए और धर्मशाला के लिए 2434 रुपए किराया होगा। उन्होंने कहा कि हिसार हवाई अड्डा को अंतरराष्ट्रीय स्तर के रूप में विकसित किए जाने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने बताया कि कुछ समय बाद अन्य स्थानों के लिए भी हिसार से एयर टैक्सी शुरू हो जाएगी। इस योजना का मूल आधार यह है कि देश में एयर कनैक्टिीविटी बढ़ा कर हवाई यात्रा आम आदमी के दायरे में लाना तथा पर्यटन एवं रोजगार को बढ़ावा देना है। इससे रोजगार के नए-नए साधन उपलब्ध होंगे और निवेश में वृद्धि की सम्भावनाएं भी बढ़ेंगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हिसार-चंडीगढ़ के बीच देश की पहली एयर टैक्सी शुरू
1755 रुपए होगा किराया

सीएम मनोहर लाल झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

चंडीगढ़ (सच कहूँ ब्यूरो)। देश की पहली एयर टैक्सी सेवा वीरवार को हरियाणा के हिसार और राज्य की राजधानी चंडीगढ़ के बीच शुरू हो गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यहां इस सेवा की शुरूआत एक यात्री को बोर्डिंग पास देकर की। झज्जर के कैप्टन वरुण सुहाग और उनकी सहयोगी कैप्टन पूनम गौड़ इस एयर टैक्सी के पायलट थे। इस सेवा की शुरूआत उड़ान स्कीम के तहत हुई है जिसे बाद में हिसार से अन्य रूट पर भी शुरू किया जाएगा। एयर टैक्सी को हरी झंडी दिखाने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन राज्य के लिए विशेष दिन है।

संयोग से आज मकर सक्रांति है और आज चंडीगढ़ हवाईअड्डे से हिसार के लिए एयर टैक्सी शुरू की गई है। एयर टैक्सी के लिये छोटे विमान का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसमें चार लोग सवार हो सकेंगे और हिसार से चंडीगढ़ तक का सफर 45 मिनट में तय होगा। अगले चरण में 18 जनवरी को हिसार से देहरादून और तीसरे में 23 जनवरी को हिसार से धर्मशाला के लिए एयर टैक्सी शुरू होगी। एयर टेक्सी को प्राइवेट टैक्सी के तौर पर बुक किया जा सकेगा। खट्टर ने कहा कि हिसार से चंडीगढ़ के लिए 1755 रुपए एयर देने होंगे।

इसके लिए आॅन लाइन बुकिंग की जाएगी। यह एयर टैक्सी केंद्र सरकार की योजना के तहत चलेगी। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे। एयर टैक्सी कम्पनी को नागरिक उड्डयन मंत्रालय के नागरिक उड्डयन निदेशालय से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना के तहत 11 रूटों पर चलाने की अनुमति मिली है। इसके साथ ही हिसार हवाईअड्डा केंद्र सरकार की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना में शामिल हो गया है।