Mutual Fund - Sach Kahoon Hindi

अब म्यूचुअल फंड के बदले लोन की सुविधा
देश की अग्रणी इंवेस्टमेंट सर्विसेज कंपनियों में से एक जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज की सहायक कंपनी और एनबीएफसी जियोजित क्रेडिट्स ने ‘म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) के बदले लोन’ (लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड) की शुरूआत करने का ऐलान किया है। निवेशक पूरी तरह से डिजिटल तरीके से काफी कम समय में बिना किसी परेशानी के 10 हजार रुपये से ज्यादा रकम का लोन ले सकते हैं। लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड्स के जरिए निवेशक अपने म्यूचुअल फंड निवेश को गिरवी रखकर कुछ समय की अपनी लिक्विडिटी से जुड़ी जरूरत पूरी करने के लिए जियोजित आॅनलाइन क्रेडिट्स फैसिलिटी के जरिए तत्काल फंड जुटा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:– सुरक्षित है गोल्ड में निवेश, पेमेंट एप्स में हैं निवेश की सुविधा

थोड़े समय में मिल जाता है लोन

निवेशक घर बैठे अपनी सुविधा के अनुसार म्यूचुअल फंड्स के बदले लोन ले सकते हैं और तत्काल डिस्बर्सल पा सकते हैं। म्यूचुअल फंड्स का स्वामित्व निवेशकों के पास ही रहेगा और वे उन पर रिटर्न प्राप्त करना जारी रखेंगे लेकिन लोन चुकाए बिना उन्हें रिडीम नहीं कर पाएंगे।

निवेशक किसी भी समय लोन ले सकते हैं लोन

की राशि कुछ घंटों के भीतर उनके रजिस्टर्ड बैंक अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगी। निवेशक बिना किसी प्रीपेमेंट या फोरक्लोजर चार्ज के अपने लोन का भुगतान कर सकते हैं। निवेशक द्वारा खर्च की गई रकम पर लोन की अवधि का ही ब्याज लिया जाएगा।

एलएएमएफ के लॉन्च के बारे में जियोजित क्रेडिट्स के बिजनेस हेड बेजॉय अंथ्रापर ने कहा कि ‘अल्प समय के लिए रुपयों की जरूरत बढ़ रही है क्योंकि मांग रफ्तार पकड़ रही है और डिजिटल ट्रांजैक्शन का विस्तार तेजी से हो रहा है। लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) जैसे हमारे नए डिजिटल प्रोडक्ट से निवेशकों को बड़ी मदद मिलेगी जो अपनी लंबी अवधि की धन सृजन एवं निवेश से जुड़ी योजना के तहत म्यूचुअल फंड्स को रिडीम किए बगैर प्रतिस्पर्धी दरों पर लोन ले सकते हैं।’

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

बेहतर रिटर्न के लिए करें डेट म्युचुअल फंड में निवेश
लोगों ने धीरे-धीरे कोरोना वायरस के साथ रहना सीख लिया है और अब दुनिया भर की सरकारें पिछले दो साल से दिए गए असाधारण प्रोत्साहन पैकेजों को वापिस लेने पर विचार कर सकती हैं। हालांकि इन्हें वापस लेने की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और कई केंद्रीय बैंक दरों में बढ़ोतरी कर रहे हैं। यह प्रक्रिया इस साल भी जारी रह सकती है। हालांकि केंद्रीय बैंकों के सामने नीतिगत दरों को सामान्य करने की बजाय बाजारों में भारी मात्रा में मौजूद अतिरिक्त नकदी को मैनेज करना अधिक चुनौती है। इसे लेकर आरबीआई ने भी अपनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अनुमान के मुताबिक फरवरी या मार्च 2022 से रेपो रेट ही आॅपरेशनल रेट बन जाएगा और अप्रैल 2022 से इसमें बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में दरों में बढ़ोतरी और वित्तीय स्थिति सख्त किए जाने को लेकर डेट म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) निवेशकों को अपनी नीति पर विचार करना चाहिए।

निवेशक अपना सकते हैं ये स्ट्रेटजी

इस साल डेट म्यूचुअल फंड (Mutual Funds) में निवेश के लिए निवेशक खास रणनीति अपना सकते हैं- रोल डाउन स्ट्रेटजी और लैडर पोर्टफोलियो स्ट्रेटजी। इसके तहत अगर पांच साल के लिए निवेश करना है तो पूरी पूंजी को पांच साल के लिए निवेश करने की बजाय इसे 1 साल, 2 साल, 3 साल, 4 साल और 5 साल की अवधि के लिए निवेश किया जा सकता है। ऐसा करने से यह फायदा होगा कि जब दरें बढ़ेंगी तो पूंजी का एक हिस्सा हर साल मेच्योर होगा और उस पैसे को फिर निवेश कर अधिक रिटर्न हासिल किया जा सकता है।

आरबीआई अपना सकता है ये नीति

इस साल रिजर्व बैंक ब्याज दरों में बढ़ोतरी के साथ ही बाजारों में नकदी डालना रोक सकता है और कर्ज में अधिक बढ़ोतरी के साथ अतिरिक्त नकदी घटने से कॉरपोरेट स्प्रेड बढ़ना शुरू हो सकता है, जो इस समय ऐतिहासिक निचले स्तर पर है। आरबीआई के लिए अतिरिक्त नगदी को मैनेज करना अहम है क्योंकि ड्यूरेबल लिक्विडिटी 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक की हो गई है। इसके अलावा इस साल कम अवधि की दरें लंबी अवधि की दरों की तुलना में अधिक रह सकती हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

म्यूचुअल फंड
आसान शब्दों में कहें तो म्यूचुअल फंड का अर्थ होता है सामूहिक निवेश। शाब्दिक अर्थों की बात करें तो इसे पारस्परिक निधि कहा जा सकता है। विभिन्न निवेशकों से एकत्र धनराशि से शेयर व प्रतिभूतियों में निवेश करके लाभ अर्जित करने वाले फंड को म्यूचुअल फंड कहते हैं। इसमें निवेश से अधिकतम लाभ अर्जित करने के लिए फण्ड मैनेजर धन का प्रबंधन करते हैं। उपरोक्त प्रकार से अर्जित हर लाभ एवं हानि सभी निवेशकों में समान रूप से वितरित की जाती है। भारत में म्यूचुअल फंड की सभी कंपनियों का पंजीकरण सेबी (सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड आफ इंडिया) के अंतर्गत होता है।

सेबी ये सुनिश्चित करती है कि भारत में पंजीकृत हर कम्पनी अपने निवेशकों के हितों के साथ कोई भी खिलवाड़ न करे। म्यूचुअल फंड में बड़ी रकम ही निवेश करना जरूरी नहीं होता। आप म्यूचुअल फंड में मात्र 500 रुपए से निवेश शुरू कर सकते हैं और बाद में इस निवेश को बढ़ाया जा सकता है। आपकी निवेश राशि का कुशल प्रबंधन फण्ड मैनेजर द्वारा किया जाता है। ये पूरी जानकारी एकत्र करने के बाद लाभ दे रहे शेयर एवं अन्य प्रतिभूतियों में निवेश करते हैं।

अत: एक नया निवेशक भी सरलता से निवेश कर सकता है। म्यूचुअल फंड के द्वारा हम विविध प्रकृति के माध्यमों में निवेश कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर समझें तो सीधे इक्विटी स्टॉक में निवेश करके सिर्फ कुछ कंपनियों में निवेश किया जा सकता है। दूसरी तरफ म्युचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा सैकडों स्टॉक में निवेश किया जाता है। अत: ये कहना गलत न होगा कि म्यूचुअल फंड हमे निवेश की विविधता प्रदान करते हैं। म्यूचुअल फंड में निवेश करना बेहद आसान है। निवेशक आॅनलाइन या आॅफलाइन दोनों माध्यमों से निवेश कर सकते हैं।