Number Plate - Sach Kahoon Hindi

बात पते की: हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नम्बर प्लेट नहीं लगाई तो 5000 रुपए जुर्माना!
Sri Ganganagar News:  30 जून 2024 अंतिम तिथि होगी

श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। जिला परिवहन कार्यालय की ओर से 01 अप्रेल 2019 से पूर्व पंजीकृत सभी प्रकार के वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नम्बर प्लेट ( Registration Number Plate) लगवाना अनिवार्य किया गया है। इसकी अंतिम तिथि 30 जून 2024 है। 30 जून के बाद वाहन पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नम्बर प्लेट नहीं होने पर प्रथम बार 5000 रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। जिला परिवहन अधिकारी अवधेश चौधरी ने बताया कि जांच एजेंसियों को दोबारा वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के मिलने पर 10000 रुपए का जुमार्ना वसूल किया जाएगा।

इसके अलावा हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नम्बर प्लेट बिना वाहनों का जिला परिवहन कार्यालय में किसी प्रकार का कार्य सम्पादित नहीं किया जाएगा। चौधरी ने बताया कि समस्त प्रकार के वाहनों पर हाई सिक्योरिटी प्लेट लगाए जाने की समय सीमा 30 जून 2024 तक समाप्त हो रही है। इसके साथ ही ऐसे वाहन जिनके पंजीयन क्रमांक का अंतिम अंक 1 अथवा 2 है, के लिए 29 फरवरी 2024 तय की गई थी।

उन्होंने बताया कि जिन वाहनों के पंजीयन क्रमांक में अंतिम अंक 3 अथवा 4 है, को 31 मार्च की अंतिम तिथि थी। इसके अलावा ऐसे वाहन जिनके पंजीयन क्रमांक का अंतिम अंक 5 अथवा 6 है, के लिए 30 अप्रेल 2024 की गई है। ऐसे वाहन जिनके पंजीयन क्रमांक का अंतिम अंक 7 अथवा 8 है को 31 मई 2024 तक समय निर्धारित किया गया है। इसके साथ-साथ ऐसे वाहन जिनके पंजीयन क्रमांक का अंतिम अंक 9 अथवा शून्य (0) है, तो उन्हें 30 जून 2024 तक नम्बर प्लेट लगवाना अनिवार्य है। उपरोक्त समय सीमा अनुसार एचएसआरपी नहीं लगाये गये वाहनों पर जुमार्ना एवं जब्ती की कार्यवाही की जावेगी।

ऑनलाइन किया जा सकता है आवेदन

जिला परिवहन अधिकारी के अनुसार सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (एसआईएएम) पोर्टल पर हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना बहुत आसान है। सम्बन्धित कॉलम में वाहन से जुड़ी जानकारी देने पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। इसके बाद निर्धारित शुल्क अदा करने पर संबंधित एजेंसी में हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट लगाने की तिथि दी जाएगी। पोर्टल पर वाहन का रजिस्ट्रेशन नम्बर, इंजन नंबर, तथा चैसिस नबंर दर्ज करना होगा। प्लेट लगवाने के लिए डीलर और डेट बुक कर सकेंगे। ऑनलाईन फीस जमा करवाने पर बुकिंग कन्फर्म हो जाएगी।

लाईसेंस व आरसी के स्मार्ट कार्ड शुल्क रिफंड आवेद 30 अप्रैल तक

राज्य सरकार ने एक अप्रैल से लाइसेंस व आरसी के स्मार्ट कार्ड की व्यवस्था को समाप्त कर दिया है। इसके स्थान पर ई-डिएल व ई-आरसी जारी किए जा रहे हैं। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि जिन वाहन चालकों ने अपने लाईसेंस व आरसी के स्मार्ट कार्ड की फीस जमा करवा दी है और 31 मार्च तक उन्हे स्मार्ट कार्ड जारी नहीं हुए हैं, तो अपनी जमा करवाई गई राशि का रिफंड ले सकते हैं।

रिफंड आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रेल है। वे वाहन चालक या लाइसेंसधारी जिनकी स्मार्ट कार्ड फीस जमा है और तकनीकी कारणों से स्मार्ट कार्ड जारी नहीं हुए है, वे  https://jinsharanam.com/transport/smart_card_fees_refund.htm पर आवेदन कर रिफंड प्राप्त कर सकते हैं। लिंक पर क्लिक करने के बाद आवेदन का एप्लीकेशन नंबर इंद्राज करें। इसके बाद ई-डिएल व ई-आरसी का चयन कर कार्यालय चुनना होगा। Sri Ganganagar News

Indian Railways: उदयपुर से चलेगी भारत गौरव टूरिस्ट ट्रैन

अब हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की होगी होम डिलीवरी
आरटीओ सचिव ने कर्मचारियों के काफिले को किया रवाना

भिवानी(सच कहूँ न्यूज)। जिला प्रशासन द्वारा हर वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य किए जाने के बाद वाहन चालकों को सुविधा दी है। जिसके तहत आरटीओ अंग्रेज सिंह ने होम डिलीवरी नंबर प्लेट अभियान की शुरूआत की है, जिसके तहत वाहन चालकों को अब घर बैठे ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट उपलब्ध हो पाएंगी। वीरवार को आरटीओ कार्यालय से आरटीओ सचिव अंग्रेज सिंह अभियान के तहत घर-घर जाकर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट व स्टीकर लगाने वाले काफिले को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अब ये काफिला घर-घर जाकर चालकों के वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का कार्य करेंगे।

इस बारे में आरटीओ सचिव अंग्रेस सिंह ने बताया कि प्रशासन द्वारा जारी हिदायतों के बाद ये अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत कर्मचारी अब वाहन चालकों के घर जाकर उन्हे हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट उपलब्ध करवाएंगे। जिसके लिए वाहन चालकों को एक ऑनलाईन पोर्टल पर अपने वाहन का पंजीकरण करना होगा, जिसके बाद कर्मचारी घर पहुंचकर नंबर प्लेट उपलब्ध करवाएंगे। साथ ही उन्होंने वाहन चालकों से अपील भी कि प्रशासन द्वारा जारी हिदायतों के अनुरूप प्रत्येक वाहन चालक को अपने वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवानी चाहिए, ताकि वे किसी भी प्रकार के जुर्माने से बच सकें। उन्होंने कहा इन हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट का फायदा यह भी है कि यदि वाहन गुम या चोरी हो जाता है तो वाहन को ढ़ूढ़ने में इससे मदद मिलती है। इस मौके पर सुमित भट्ट, रोशन, आशीष, पंकज, संदीप सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।