Deepender Singh Hooda - Sach Kahoon Hindi
दीपेंद्र के हेलिकॉप्टर की सुरक्षा में कोताही बरतने पर एसएचओ सस्पेंड
पुलिस सुरक्षा से कैदी फरार मामले में 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड
कैथल (सच कहूं/कुलदीप नैन)। कैथल के गांव पाई में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा (Deepender Singh Hooda) के हेलिकॉप्टर की सुरक्षा में कोताही बरतने पर पुलिस अधिकारी पर गाज गिरी है। कैथल एसपी राजेश कालिया ने पुंडरी थाने के एसएचओ रामनिवास को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। Kaithal News
बता दे कि एसपी कैथल राजेश कालिया ने जिले में शनिवार को घटित हुए लापरवाही के दो अलग-अलग मामलों में तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। दूसरे मामले में कैदी के फरार होने पर एसआई जयभगवान व कांस्टेबल गुरविंद्र पर कार्रवाई करते हुए सस्पेंड किया है। इसके साथ ही इस मामले में होम गार्ड जवान गुरप्रीत पर कार्रवाई करने के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा है।
हेलीकॉप्टर सुरक्षा को लेकर कोई सुरक्षा कर्मी नही पहुंचा | Kaithal News
गौरतलब है कि गत शनिवार को कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा करोड़ा गांव में पूंडरी के कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनका हेलिकॉप्टर पाई के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में उतारा गया था। बताया जा रहा है गुप्तचार विभाग ने रिपोर्ट दी थी कि हेलिकॉप्टर की सुरक्षा में पूंडरी थाना से एक भी सुरक्षा कर्मी नहीं भेजा गया। जिस कारण काफी संख्या में लोगों की भीड़ हेलिकॉप्टर के पास पहुंच गई थी।
ऐसे में उनके हेलिकॉप्टर के पायलट को उड़ान भरने में काफी दिक्कत हुई। इस मामले में गुप्तचर विभाग की ओर से ही हेलिकॉप्टर की सुरक्षा में कोताही बरतने की जानकारी एसपी कार्यालय को मिली है। बता दें कि वीआइपी ड्यूटी में कोताही बरतने को लेकर थाना प्रभारी एसएचओ रामनिवास को दूसरी बार निलंबित किया गया है।
पुलिस सुरक्षा में से कैदी हुआ फरार, एसआई सस्पेंड
एसआई व कांस्टेबल पर की गई कार्रवाई के दूसरे मामले में शनिवार को सीवन गेट से एक कैदी फरार हुआ था। इस मामले में पुलिस कर्मियों को चकमा चेकर ट्रांसफार्मर चोर फरार हो गया था। यह कैदी पिछले कई महीनों से ट्रांसफार्मर चुराने के आरोप में कैथल जिला जेल में बंद था। पुलिस ने कैदी को कैथल की अदालत में ही चोरी के किसी दूसरे मामले में पेश करना था। जानकारी अनुसार करीब छह महीने पहले से पंजाब का पातड़ा निवासी विक्रम ट्रांसफार्मर चोरी के मामले में जिला जेल में बंद था। उसे पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट के तहत अदालत में पेश करना था। परंतु इससे पहले ही उसने पुलिस को चकमा दिया व वह भाग गया। Kaithal News
सांसद दीपेंद्र हुड्डा  (Deepender Singh Hooda) के हेलिकॉप्टर की सुरक्षा में कर्मी न भेजने और कैदी को अदालत में पेश करने वाले पुलिस कर्मियों की ओर से ड्यूटी में लापरवाही की गई है। इस लापरवाही के चलते ही पूंडरी थाना प्रभारी रामनिवास व एसआई जयभगवन और कांस्टेबल गुरविंद्र को सस्पेंड किया गया है। जबकि होमगार्ड गुरप्रीत पर कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को पत्र  भेजा।
– राजेश कालिया, एसपी, कैथल।
यह भी पढ़ें:– पंजाब कॉलोनी की ओर जाने वाली सड़क पर सीवरेज व्यवस्था बदहाल, सीवरेज के पानी से लोग परेशान
Congress: हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत गोहाना में दीपेंद्र हुड्डा ने निकाली पदयात्रा
कांग्रेस की हुड्डा सरकार के समय हरियाणा के 4 शहरों में 81Km. मेट्रो बनी, बीजेपी के 10 साल में मेट्रो का एक खंबा भी क्यों नहीं बना? – दीपेन्द्र हुड्डा
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Padayatra: सांसद दीपेन्द्र हुड्डा हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत गोहाना विधान सभा में पदयात्रा के लिए पहुंचे। इस दौरान भारी संख्या में लोग उनकी यात्रा के साथ सड़कों पर उतर पड़े। पदयात्रा नई सब्जी मंडी (रेस्ट हाउस के सामने) सोनीपत रोड से शुरू होकर परशुराम चौक, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर चौक (फव्वारा चौक), महर्षि बाल्मीकि चौक (समता चौक), दीनबंधु सर छोटूराम चौक (पुराना बस अड्डा) होते हुए पुरानी अनाज मंडी स्थित महाराजा अग्रसेन चौक तक हुई। इस अवसर पर दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि शिक्षा के हब सोनीपत को बीजेपी सरकार ने बेरोजगारी, अपराध और नशे का हब बना दिया। हरियाणावासियों को टूटी सड़कें, सड़कों पर बहते सीवर, जलभराव और बिजली-पानी की किल्लत झेलने को मजबूर कर दिया। Kharkhoda News
उन्होंने सीधा सवाल किया कि बीजेपी बताए बुटाना में यूनिवर्सिटी कहां गयी? गर्ल्स कॉलेज का क्या हुआ? आईएमटी का क्या हुआ? राईस मिल का क्या हुआ? बारिश के पानी की निकासी का क्या हुआ? नहरी पानी कम क्यों आ रहा है? हर गांव में जलापूर्ति की समस्या दूर क्यों नहीं हुई? कांग्रेस की हुड्डा सरकार के समय पूरे हरियाणा में 81 किलोमीटर मेट्रो बनी और 4 शहर मेट्रो से जुड़े। क्या कारण है कि बीजेपी के 10 साल में यहाँ मेट्रो का एक खंबा भी नहीं बन पाया? जो सरकार 119 महीने कुछ नहीं कर पाई वो भला एक महीने में क्या कर लेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने अपनी झूठी घोषणाओं पर आचार संहिता का पर्दा डालने के लिए प्रदेश में जल्द चुनाव घोषित करा दिये। उनकी पदयात्राओं में उमड़ रहे जनसैलाब से स्पष्ट है कि कांग्रेस आ रही है और बीजेपी जा रही है। हर सुबह की पहली किरण के साथ बीजेपी सरकार का एक दिन कम हो रहा है। Kharkhoda News
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हुड्डा सरकार ने सोनीपत को शिक्षा का हब बनाने की सोच के साथ राजीव गांधी एजुकेशन सिटी की स्थापना की। कांग्रेस सरकार की सोच थी कि हमारा नौजवान शिक्षा और खेल की तरफ अपना भविष्य बनाये। इसी सोच के साथ यहां बाबा साहब भीमराव अंबेडकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी बनी, चौ. छोटूराम यूनिवर्सिटी बनी, भगत फूलसिंह महिला यूनिवर्सिटी खानपुर, भगत फूलसिंह महिला मेडिकल कॉलेज, निफ्टम, ट्रिपल आईटी समेत कई प्राईवेट यूनिवर्सिटी लेकर आये। भारत सरकार और हरियाणा सरकार के कई संस्थान आये। कांग्रेस सरकार ने खानपुर में मेडिकल कॉलेज बनवाया लेकिन आज कहीं अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं तो मशीनें नहीं हैं। जींद गोहाना सोनीपत रेल लाइन बनवाई तो उसपर पर्याप्त ट्रेन नहीं चल रही। गोहाना में रेल कोच फैक्ट्री मंजूर कराई उसे भी बीजेपी सरकार बनारस उठा ले गई, महम से इंटरनेशनल एयरपोर्ट चला गया। दु:ख इस बात का है कि बीजेपी के किसी नेता, मुख्यमंत्री ने एक शब्द नहीं कहा। बीजेपी सरकार ने नया कोई काम किया नहीं बल्कि कर्जा सवा 4 लाख करोड़ से ज्यादा का प्रदेश पर चढ़ा दिया और अर्थव्यवस्था चौपट कर हरियाणा को विकास की पटरी से उतार दिया। Kharkhoda News
दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि सत्ता के अहंकार में मदमस्त हो चुकी बीजेपी सरकार ने पंचों-सरपंचों की पगड़ी को भी उछालने का काम किया। इस सरकार ने तानाशाही की सारी सीमाओं को पार करते हुए पंच, सरपंच समेत हर वर्ग का अपमान किया। पहले किसानों, बेरोजगार युवाओं, पुरानी पेंशन स्कीम मांग रहे कर्मचारियों, आँगनबाड़ी, आशा वर्कर, मनरेगा मजदूर, गाँव के चौकीदार, सफाई कर्मचारियों को लाठियों से पीटा फिर पंचकुला में सरपंचों पर भी खुलेआम लाठियाँ बरसाई। लेकिन अब बीजेपी की तानाशाही का अंत होने वाला है। 1 अक्टूबर को हरियाणा की जनता बीजेपी को सत्ता से बाहर कर देगी।
सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि यहां हर ढाबे के बाहर पुलिस का पहरा लगा हुआ है। भाजपा ने अपराध की ऐसी स्थिति बना दी कि आज हर गांव से कोई न कोई गैंगस्टर, अंडरएज शूटर निकल रहा है। हरियाणा अपराधियों की शरणस्थली बन गया है। पूरे प्रदेश में अपराध बेकाबू हो चुके हैं। अपराधी खुलेआम दनदनाते हुए दूसरे प्रदेशों में वारदात करने के बाद हरियाणा में शरण ले रहे हैं। गृह मंत्रालय के एनसीआरबी के मार्च के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा आज हरियाणा में देश में सबसे ज्यादा अपहरण, सबसे ज्यादा फिरौतियों की वसूली, महिलाओं के खिलाफ अपराध हो रहा है। हरियाणा हत्या दर में नंबर 2 पर है। आये दिन हो रही बड़ी आपराधिक घटनाओं से आम हरियाणावासी डर के साये में जी रहा है हरियाणा अपराधियों की शरणस्थली बन गया है। उन्होंने कहा कि गोहाना की प्रसिद्ध मातू राम जलेबी वाले की दुकान पर बदमाशों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग और 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने की वारदात प्रदेश की जर्जर कानून-व्यवस्था का जीता-जागता उदाहरण है। Kharkhoda News
उन्होंने कहा कि हरियाणा में बढ़ते अपराध का कारण बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और नशाखोरी है। बीजेपी सरकार ने प्रदेश को भ्रष्टाचार की गर्त में ढकेल दिया। उन्होंने बताया कि 2005 में जब कांग्रेस की हुड्डा सरकार बनी तो मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपराधियों को ललकारते हुए कहा था कि या तो वे अपराध छोड़कर मुख्य धारा में आ जाएँ या हरियाणा छोड़ दें, अन्यथा बख्शे नहीं जायेंगे। हुड्डा सरकार के समय अपराधियों में क़ानून का खौफ था, आज लोग अपराध और अपराधियों से खौफजदा हैं। साढ़े 9 साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल खट्टर ने सार्वजनिक तौर पर कहा कि उनकी सरकार हर व्यक्ति को सुरक्षा नहीं दे सकती। उन्होंने तो बीजेपी कार्यकर्ताओं को ही लठ्ठ उठाने की नसीहत दे दी और एक सभा में कहा ‘लट्ठ उठा लो, जेल जाने से मत डरो, नेता बनकर निकलोगे।’ जब प्रदेश का मुखिया ही ऐसी बयानबाजी कर रहा हो जिससे अपराधियों का हौसला बढ़े, तो फिर अपराध और अपराधी तो बेकाबू होंगे ही।
इस अवसर पर सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक जगबीर मलिक, विधायक इंदुराज नरवाल, विधायक सुरेंद्र पवार के बेटे ललित पवार,पूर्व विधायक सुखबीर फरमाना, पूर्व विधायक पदम दहिया, कर्नल रोहित चौधरी,सुरेंद्र दहिया कपूर नरवाल, अनूप मलिक,परमेंद्र जोली, राजमल चहल, सुमेर प्रधान, विनोद सहरावत, विजेंद्र रिंकू, नीलम बाल्यान,प्रोमिला मलिक ,कृष्ण मलिक, विजय देशवाल, जितेंद्र जांगड़ा,कुलदीप गंगाना, रविंद्र मोर,पुनीत राणा,बिजेंद्र आंतिल,सुरेश त्यागी,जसपाल खेवड़ा, डुला राम,अनिल निम्बादिया,दुष्यंत लटवाल,अनुज लाठवाल,ऋतु सैनी,पवन सैनी,अभी दहिया,जगदीश भावड़,रणबीर महाशय,संजय बड़वासनी,सतीश कौशिक,कुलबीर सरोहा,ओम बीर दहिया,बंसी बाल्मिकी,बंसीलाल कुंडू,बिजेंद्र गोखी,सुषमा पार्षद,कुलदीप देशवाल,देवेंद्र शर्मा,पुनीत कौशिक,राजकुमार शर्मा,कृष्ण पांचाल,शीला आंतिल,अमित सहरावत,मोहित शर्मा,मोहित मलिक,दिलबाग खान,कर्मबीर सैनी,जुगुनू बजाज,हंसराज गुप्ता,विनोद मलिक,जंगशेर नूरन खेड़ा,सतपाल धानक,शीला खासा,बिमला मलिक,सूरज मलिक,संदीप मलिक समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। Kharkhoda News
यह भी पढ़ें:– अवैध हथियार बरामदगी में 27 साल बाद कारावास
सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा कि पदयात्रा का दिया न्योता
खरखौदा (सच कहूं हेमंत कुमार)। Deepender Singh Hooda: आगामी 11 अगस्त को हरियाणा हिसाब मांगे खरखौदा में रोहतक के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की पदयात्रा की जाएगी। जिसको सफल बनाने के लिए स्थानीय विधायक जयवीर वाल्मीकि ने नकलोई, खेड़ी दहिया, भदाना और ककरोई, सिसाना, गढ़ी, सिलाना, गोरड, मौजमनगर, फरमाना और गांव रिढ़ऊ का दौरा किया कर ग्रामीणों को पदयात्रा में पहुँचने का न्योता दिया। विधायक जयवीर ने कहा कि पदयात्रा कि शुरुआत पूर्व वाटिका (सांपला रोड) पर सभा के कार्यक्रम के साथ शुरू होगी। Kharkhoda News
जहां सांसद दीपेन्द्र हुड्डा जनसभा को संबोधित करेंगें। इसके बाद दिल्ली चौक से थाना चौक और ब्राह्मण चौक से गुजरकर अम्बेडकर चौक पर पदयात्रा खत्म होगी। विधायक जयवीर ने कहा कि यात्रा के दौरान हमे अनुशासन बनाए रखना है और पूर्व वाटिका में पहुँचने के लिए शहर से गुजरने की बजाय बाईपास का प्रयोग करना है ताकि शहर मे अनावश्यक भीड़ ना बने। इसके साथ ही विधायक जयवीर ने कार्यकर्ताओं से अपील कि पदयात्रा के दौरान नए लोगों को सांसद दीपेन्द्र हुड्डा से मिलने का मौका दे। Kharkhoda News
हमारी यह प्राथमिकता होनी चाहिए कि पदयात्रा के दौरान नए लोग सांसद दीपेन्द्र हुड्डा से जुड़ सकें! इस दौरान पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, पीसीसी डेलिगेट सुरेंद्र दहिया पीसीसी डेलिगेट जोगिंदर दहिया, अंकित दहिया, प्रधान युवा कांग्रेस खरखौदा, स्वतंत्रता सेनानी सवर्गीय हरि सिंह के पुत्र सुरेंद्र सिसाना, भोला पहलवान, कुलदीप दहिया, पूर्व सरपंच सिसाना, साहिल खरखौदा, अंजू बाला खटक और शशिकांत गहलावत आदि व्यक्ति मौजूद रहे। Kharkhoda News
यह भी पढ़ें:– मंत्री ने यूनियनों को मांगें मानने का दिया आश्वासन
हरियाणा मांगे हिसाब पदयात्रा 11 अगस्त को खरखौदा में: जयवीर
खरखौदा (सच कहूं/हेमंत कुमार)। Congress: सापंला मार्ग पर स्थित कम्युनिटी सेंटर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए विधायक जयवीर वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा सरकार से हरियाणा हिसाब मांगे पार्टी के कार्यक्रम के तहत 11 अगस्त को रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा शहर में पदयात्रा निकलेंगे। यात्रा के माध्यम से बीजेपी सरकार के 10 साल के शासनकाल में हुए विकास कार्यों का हिसाब मांगेंगे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में माहौल कांग्रेस में हो गया है। यह निश्चित है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार भारी बहुमत से भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में बनेगी। Kharkhoda News
उन्होंने कहा कि इस पूंजी पत्तियों की सरकार ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। आए दिन लूटपाट, डकैती, फिरौती, हत्याएं प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। जिसे प्रदेश की जनता अब छुटकारा चाहती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा हिसाब मांगे यात्रा दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में पूरे हरियाणा में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में की जा रही है। जिससे भाजपा सरकार तिल मिला चुकी है। और भाजपा ने भी यह स्वीकार कर लिया है कि प्रदेश में 2 महीने बाद आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग की सरकार से परेशान है । भाजपा ने अपने 10 साल के शासनकाल में खरखौदा के साथ जो भेदभाव किया है। Kharkhoda News
सरकार बनने के बाद उसका पूरा हिसाब लिया जाएगा जिस तरीके से कांग्रेस सरकार में खरखौदा का विकास हुआ था। इस सरकार ने एक ईंट लगाने का काम नहीं किया। सभी कार्यकर्ताओं से यात्रा को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंप गई। खरखौदा विधानसभा क्षेत्र के कोऑर्डिनेटर रवि खत्री ने बताया कि हरियाणा हिसाब मांगे पदयात्रा सापंला मार्ग पर स्थित पूर्व वाटिका से आरंभ होकर मटिण्डू चौक ,दिल्ली चौक, थाना कंला चौक ,रोहतक मार्ग पर ब्राह्मण दरवाजा से अंबेडकर चौक पर समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का जो घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा उसमें आम जान के सुझाव लेकर हर वर्ग हितों को देखकर तैयार किया जाएगा। जिसमें विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव व शहर में सुझाव पेटी रखी जाएंगी। Kharkhoda News
जिसमें आमजन के सुझाव लेकर पार्टी की तरफ से चुनाव में घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ एक मुहिम चलाकर व संगठित होकर पार्टी को मजबूती देकर प्रदेश में सरकार बनाने का काम किया जाएगा। एचपीएससी के पूर्व सदस्य सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि स्थानीय विधायक जयवीर वाल्मीकि ने तीन बार विधायक बनके क्षेत्र की सेवा की है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा को मजबूती देने व हनुमान की तरह सहयोग दिया है। क्योंकि सरकार हमेशा विश्वास पात्र व्यक्तियों के सहयोग से चलती है। इस मौके पर सुरेंद्र दहिया, अशोक सरोहा, जोगिंदर दहिया, भूप सिंह, पूर्व विधायक सुखबीर फरमाना, अंजू बाला खटक, मीना धनखड़, ओमपती, विजेंद्र, रमेश सिलाना, शमशेर आदि व्यक्ति मौजूद रहे। Kharkhoda News
यह भी पढ़ें:– Haryana Expressway: हरियाणा को मिली एक और एक्सप्रेसवे की सौगात, यहां जाने किस शहर को मिलेगा इसका लाभ…
खरखौदा (सच कहूँ/हेमन्त कुमार)। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा (Deepender Singh Hooda) आज कांग्रेस पार्टी के ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान के तीसरे दिन राई विधान सभा क्षेत्र में एथनिक इंडिया (जीटी रोड) से बहालगढ़ तक पदयात्रा कर भाजपा सरकार के 10 साल के कुशासन के खिलाफ जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। पदयात्रा के दौरान दीपेन्द्र हुड्डा के साथ सड़कों पर जनता का हुजूम उमड़ पड़ा। पूरे यात्रा रूट पर वे स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुन रहे थे। Kharkhoda News
इलाके के लोगों ने उन्हें बताया कि दुर्दशा का ये आलम है कि राई में सड़कें टूटी हैं, मंदिर की गली हो या स्कूल, सड़कों-गलियों में सीवर का पानी बह रहा है। पानी की निकासी की व्यवस्था तक नहीं है। दीपेन्द्र हुड्डा ने शिव मंदिर के पास खुद गंदे पानी से भरी गलियों में पैदल जाकर उनकी समस्याओं को देखा और कांग्रेस सरकार आने पर इनके समाधान का भरोसा दिया। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में केवल विधायक ही नहीं, हरियाणा की जनता भी भाजपा का साथ छोड़ चुकी है। ये सरकार पहले ही अल्पमत में है। भाजपा को सत्ता में रहने का कोई संवैधानिक अधिकार नहीं है। दीपेन्द्र हुड्डा ने मांग करी कि हरियाणा में तुरंत विधानसभा चुनाव कराये जाएं। Kharkhoda News
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की हुड्डा सरकार ने राई को शिक्षा का हब बनाने की सोच के साथ राजीव गांधी एजुकेशन सिटी की स्थापना की। कांग्रेस सरकार की सोच थी कि हमारा नौजवान शिक्षा और खेल की तरफ अपना भविष्य बनाये। इसी सोच के साथ यहां बाबा साहब भीमराव अंबेडकर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी बनी, चौ. छोटूराम यूनिवर्सिटी बनी, भगत फूलसिंह महिला यूनिवर्सिटी खानपुर, निफ्टम, ट्रिपल आईटी समेत कई प्राईवेट यूनिवर्सिटी लेकर आये। भारत सरकार और हरियाणा सरकार के कई संस्थान आये। भाजपा ने शिक्षा के हब को अपराध और नशे का हब बना दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार यहाँ एक कोई स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी तो दूर हमारे समय बनी डाइट पर भी ताला लगवा दिया। Kharkhoda News
केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा आंकड़े के आधार पर हिसाब देने की चुनौती का जवाब देते हुए सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि 10 साल के बाद भी केंद्रीय मंत्री को अपनी पार्टी के मुख्यमंत्री का नाम लेने की बजाय हुड्डा साहब का नाम लेना पड़ रहा है। गृह मंत्री भाजपा के 10 साल का हिसाब देते, लेकिन अब भी कांग्रेस सरकार से हिसाब मांगने का सीधा मतलब है कि बीजेपी ने 10 साल में कोई काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा अपराधियों की शरणस्थली बन गया है। पूरे प्रदेश में अपराध बेकाबू हो गया है। अपराधी खुलेआम दनदनाते हुए दूसरे प्रदेशों में वारदात करने के बाद हरियाणा में शरण ले रहे हैं। हरियाणा सरकार इतनी विफल साबित हुई है कि दूसरे प्रदेशों की पुलिस को यहां आकर कार्रवाई करनी पड़ रही है।
गृह मंत्रालय के एनसीआरबी के मार्च के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा आज हरियाणा में देश में सबसे ज्यादा अपहरण, सबसे ज्यादा फिरौतियों की वसूली, महिलाओं के खिलाफ अपराध हो रहा है। हरियाणा हत्या दर में नंबर 2 पर है। ये गृह मंत्रालय के आंकड़े हैं। हरियाणा में बढ़ते अपराध पर सवाल पूछते हुए दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि यहां हर ढाबे के बाहर पुलिस का पहरा लगा हुआ है। भाजपा ने अपराध की ऐसी स्थिति बना दी कि आज हर गांव से कोई न कोई गैंगस्टर, अंडरएज शूटर निकल रहा है। उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री से सवाल किया कि वे यहां के माईनिंग माफिया का हिसाब दें कि किसकी शह पर माईनिंग माफिया पनप गया? गैरकानूनी खनन किसकी नाक के नीचे, किसके संरक्षण में हो रहा है? अवैध खनन की कहानी बच्चे-बच्चे की जुबान पर है। बीजेपी सरकार ने प्रदेश को भ्रष्टाचार की गर्त में ढकेल दिया।
दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि 10 साल की भाजपा सरकार ने हरियाणा को विकास की पटरी से उतार कर बेरोजगारी, अपराध, नशे, किसानों के साथ अत्याचार करने में नंबर 1 बना दिया। गरीब, पिछड़े, एससी समाज के अधिकारों को छीनकर संविधान कुचलने में नंबर 1 बना दिया। उन्होंने अपना लक्ष्य बताते हुए कहा कि उनकी लड़ाई हरियाणा के भविष्य को बचाने, प्रदेश के नौजवान का भविष्य बचाने, किसान के सम्मान को बचाने की है। बीजेपी की निर्दयी सरकार में स्कूल के बच्चों से लेकर न्याय मांग रही बेटियों तक सबको सड़कों पर धरने पर बैठना पड़ा है। किसान आंदोलन में 750 किसानों की जान चली गयी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश के हर वर्ग ने भाजपा की नकारात्मक राजनीति को नकारकर कांग्रेस पार्टी का साथ दिया। यही कारण है कि पूरे देश में सबसे ज्यादा वोट प्रतिशत हरियाणा प्रदेश में मिला। प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में कांग्रेस का वोट जबरदस्त बढ़ा और भाजपा के वोट में जबरदस्त गिरावट आई।
इस दौरान सोनीपत से कांग्रेस सांसद पंडित सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक जगबीर सिंह मलिक, विधायक जयवीर बाल्मिकी, विधायक सुरेन्द्र पँवार, विधायक इंदुराज नरवाल, प्रो. वीरेंद्र, सोनीपत के प्रभारी पूर्व विधायक संत कुमार, पूर्व विधायक जयतीरथ दहिया, पूर्व विधायक सुखबीर फरमाणा, पूर्व विधायक पदमसिंह दहिया, सीनियर डिप्टी मेयर राजेश सरोहा, डिप्टी मेयर मंजीत गहलावत, कपूर नरवाल, दिव्यांशु बुद्धिराजा, मनोज रिढाऊ, सुरेंद्र छिकारा, सुरेश त्यागी, गुल्लू रापड़िया, भूपेंद्र राठी, सुरेश जोगी, रणजीत कौशिक, सतीश कौशिक, राजेश कौशिक, सुरेंद्र दहिया, बिजेंद्र अंतिल, संजय अंतिल, जसपाल अंतिल, मास्टर जयभगवान आदि मोजूद रहे | Kharkhoda News
यह भी पढ़ें:– Crime News: सावधान! कहीं आप भी न हो जाएं क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़वाने के नाम पर ठगी का शिकार
सांसद दीपेंद्र हुड्डा का लोकसभा में अपमान करने पर लोकसभा स्पीकर का फूंका पुतला
खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। Deepender Singh Hooda: बस स्टैंड स्थित बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर पार्क के सामने सांसद दीपेंद्र हुड्डा यूथ बिग्रेड व समस्त कांग्रेसजनों ने एक रोज पहले लोकसभा स्पीकर द्वारा पांच बार के सांसद दीपेंद्र हुड्डा का अपमान करने पर स्पीकर का पुतला फूंककर जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सदन में बोलने का सभी सदस्यों का अधिकार है, इस तरह सदस्यों को धमकाना व उनका अपमान करना उचित नहीं है। इससे पहले सभी कांग्रेसजनों ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के चरणों में पुषपांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। सोनीपत से विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि लोकसभा हो या विधानसभा सभी सदस्य जनता द्वारा चुनकर सदन में पहुंचते है। Kharkhoda News
सभी सदस्यों का कर्तव्य बनता है कि वह अपने संविधान की रक्षा करे व जनता की आवाज को पुरजोर तरीके से सदन में उठाए। लेकिन जनता की आवाज उठाने की बात तो दूर रही, एक दिन पहले लोकसभा में जय संविधान बोलना ही स्पीकर को रास नहीं आया। सासंद दीपेंद्र हुड्डा बोलने लगे कि सर जय संविधान बोलने पर आपति नहीं होनी चाहिए, तो स्पीकर बोले किस पर आपति होनी चाहिए, किस पर आपति नहीं होनी चाहिए यह सलाह मत दिया करो और बैठने को कहा। उन्होंने कहा कि सांसद दीपेंद्र हुड्डा करीब साढे तीन लाख मतों से जीतकर सदन में पहुंचे है, पांच बार के सांसद है। सांसद दीपेंद्र हुड्डा हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश में बेहद ही लोकप्रिय सांसद है। लोकसभा स्पीकर ने इतने जनाधार वाले नेता का अपमान करके बेहद ही अहंकार भरी सोच दर्शाई है, जिसकी हर तरफ निंदा हो रही है। Kharkhoda News
इस दौरान पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया, सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा, नीलकंठ मुखीजा, सुरेंद्र छिक्कारा, जिला पार्षद संजय बड़वासनी ललित पंवार, सुरेश त्यागी, मनोज रिढाऊ, कमल हसीजा, सुरेंद्र शर्मा, पार्षद बिजेंद्र मलिक, पार्षद सुरेंद्र नैय्यर, पार्षद सूर्या दहिया, सुरेंद्र सुरेश त्यागी, सरदार इंद्रपाल, प्रवीन आंतिल, प्रोमिला मलिक, ऋतूराज सिवाच, दयानंद बाल्मीकि, चांदरूप प्रधान, जयभगवान राणा, पुष्पेंद्र योगी कुलदीप खासा, हरिप्रकाश मंडल, सियाराम आंतिल, नीटू मलिक, सुरेश भारद्वाज, प्रेम नारायण गुप्ता, शीला आंतिल, कमला मलिक, संतोष गुलिया, राजेश चौधरी, कृष्णा, रेखा, नीलम बाल्याण, सीमा शर्मा, कलावती पांचाल, प्रवीन आंतिल, देवेंद्र, रणदीप खोखर, विनित छिक्कारा, आशा अहलावत, सुरेंद्र, जयभगवान राणा, मनीष सैनी, प्रेम रेलन, भारत भूषण, सरदार इंद्रपाल, नरेंद्र हुडडा, डॉ राकेश नरवाल, कृष्ण, सूरज जैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। Kharkhoda News
यह भी पढ़ें:– Road Accident: देश में आज हुए दो बड़े हादसे, 17 लोगों की मौत, जानिये कैसे हुआ ये हादसा
Congress: आज युवाओं को नौकरी के लिए इजरायल भेजा जा रहा: दीपेंद्र हुड्डा
कांग्रेस सांसद ने भाजपा पर लगाया वायदाखिलाफी का आरोप | Jhajjar News
झज्जर (सच कहूँ/संजय भाटिया)। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा (Deepender Singh Hooda) ने कहा कि भाजपा ने युवाओं को हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन आज युवाओं को मजदूरी करने के लिए युद्ध क्षेत्र इजराइल में भेजा जा रहा है। वे डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर झज्जर में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। Jhajjar News
पूर्व मंत्री व स्थानीय विधायक गीता भुक्कल ने इस ‘संविधान बचाओ जन आक्रोश रैली’ का आयोजन करवाया था। हुड्डा ने कहा कि हर एक हरियाणवी इस बार बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान को बचाने के लिए अपना वोट करेगा। इस मौके सांसद दीपेंद्र ने ‘जय भीम’ के उद्घोष के साथ हजारों लोगों को संविधान की रक्षा के लिए शपथ दिलाई।
दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी 2014 में जो नारे देकर सत्ता में आई थी, आज ठीक इसके विपरीत काम कर रही है। बीजेपी ने कालाधन देश में लाने का वादा किया था, लेकिन आज कालेधन वालों को शामिल करवाया जा रहा है। बेटी बचाने का वादा किया था, लेकिन आज देश का मान बढ़ाने वाली पहलवान बेटियों को दिल्ली की सड़कों पर घसीटा जा रहा है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन उन किसानों की शहादत लेने का काम किया जा रहा है।
दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव के नतीजे से हरियाणा में सत्ता परिवर्तन की नींव पड़ जाएगी। फिर से हरियाणा में हुड्डा साहब के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनेगी। फिर से रोहतक समेत पूरा हरियाणा विकास की पटरी पर सरपट दौड़ेगा। Jhajjar News
इस मौके पर गीता भुक्कल ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने हमेशा लोगों को शिक्षित बनने का संदेश दिया। उनकी सीख को अमलीजामा पहनाने के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने 20 लाख एससी, ओबीसी व गरीब बच्चों को देश में सबसे ज्यादा वजीफा देने की योजना चलाई। कांग्रेस सरकार ने अंबेडकर मेधावी छात्र योजना की शुरूआत की। बाबा साहेब के नाम पर नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी स्थापित की गई और गांव-गांव में स्कूल खोले गए।
हरियाणा के इतिहास में सबसे ज्यादा अध्यापकों की भर्तियां हुड्डा सरकार के दौरान हुईं। ऐसे कार्यों के चलते वंचित वर्गों के बच्चे मुफ्त शिक्षा का लाभ उठा सकें और आगे बढ़े। यही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर विधायक डॉ. रघुवीर कादयान, जगबीर सिंह मलिक, आफताब अहमद, पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह, विधायक बलबीर वाल्मिकी, जयवीर वाल्मिकी, कुलदीप वत्स, नीरज शर्मा, इंदुराज नरवाल समेत कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। Jhajjar News
यह भी पढ़ें:– Road Accident: कार खाई में गिरी, चार युवकों की मौत
किसानों की मांगों के साथ हूँ : दीपेन्द्र हुड्डा
बोले-शरारती तत्वों पर निगाह रखें किसान
हिंसा में शामिल लोगों पर हो कार्रवाई
झज्जर (सच कहूँ/संजय भाटिया)। कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि वे किसानों की मांगों के साथ हैं, लेकिन शांति और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के साथ नहीं हैं। किसानों के धरने पर जाने की बात पर उन्होंने कहा कि किसानों के धरने पर जाने का फैसला अभी सोच समझकर और विचार-विमर्श करने के बाद लूंगा। सांसद ने कहा कि दिल्ली हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं सांसद ने कहा कि लेकिन बेकसूर किसानों को प्रताड़ित नहीं किया जाना चाहिए। सरकार किसानों पर झूठे मुकदमें बनाकर उन्हें प्रताड़ित न करें। वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व. डॉ. अशोक नागपाल के आवास पर पहुंचे ओर डॉ. नागपाल के परिजनों को ढांढस बंधाया।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि सरकार को किसानों की मांग मान लेनी चाहिए। दीपेन्द्र हुड्डा ने किसानों से भी अपील की कि किसान शरारती तत्वों पर निगाह रखें। शांति व अनुशासन के रास्ते से न भटकें। देश में कानून अपने हाथ में लेने का हक किसी को नहीं है। सांसद ने अभय चौटाला के इस्तीफे के संबंध में कहा कि अभय चौटाला के इस्तीफे से भाजपा को फायदा हुआ है। कांग्रेस पार्टी विधान सभा में अविश्वास प्रस्ताव लाना चाह रही थी, उससे पहले ही अभय चौटाला ने इस्तीफा देकर भाजपा को लाभ पहुंचाने का काम किया है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।