Loot Case - Sach Kahoon Hindi

हथियार की निशानदेही कराने पहुंची पुलिस पर फायरिंग, मुठभेड़ में दो बदमाश घायल
कुरुक्षेत्र (सच कहूँ ब्यूरो)। Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के एडवोकेट बलवंत सिंह वालिया के घर से डकैती वारदात में निशानदेही कराने आई पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। आरोपियों ने खाली प्लॉट की झाड़ियों में हथियार छिपाए थे, जैसे ही पिस्टल हाथ लगी फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने दोनों बदमाशों को पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। वारदात में शामिल हथियार को भी बरामद कर लिया है। इस दौरान दोनों तरफ से 7 राउंड फायरिंग हुई। घायल बदमाशों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपराध शाखा 1 के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रतीक का कहना है कि दोनों बदमाशों ने 6 अगस्त को एडवोकेट बलवंत सिंह वालिया के घर से डकैती की थी। बदमाश करीब सवा तीन करोड़ रुपए कीमत की ज्वेलरी, लाइसेंसी रिवॉल्वर और कैश ले गए थे। डकैती के बाद से ही पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी। 10 अगस्त को सीआईए की टीमों ने आरोपी पानीपत के कमल और सोनीपत के साहिल व अंश जैन उर्फ लाला को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इन आरोपियों से 5.5 लाख रुपए बरामद किए थे। सभी को अदालत में पेश कर 9 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।

झाड़ियों में छिपाए गए थे हथियार

सीआईए -1 इंस्पेक्टर प्रतीक ने बताया कि कमल और साहिल से पूछताछ के बाद पुलिस दोनों को मंगलवार रात उमरी चौक के पास फ्लावर सिटी लेकर पहुंची। यहां एक खाली प्लाट की झाड़ियों में हथियार छिपाए गए थे। आरोपियों की निशानदेही के लिए पुलिस ने जैसे ही हथियारों की तलाश शुरू की आरोपियों ने पिस्टल निकालकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इंस्पेक्टर प्रतीक के अनुसार, आरोपियों ने मौके से भागने की कोशिश की। पुलिस की क्रॉस फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। अब अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

बता दें कि बदमाशों ने करीब 20 लाख कैश, डेढ़ से दो किलो सोने के जेवर, 4 किलो चांदी के जेवर, लाइसेंसी रिवॉल्वर, 30 कारतूस और अन्य कीमती सामान लूटा था। मामले में पुलिस वारदात में शामिल पानीपत के प्रिंस उर्फ पंछी और गन्नौर निवासी शिव कुमार उर्फ शिब्बा को भी गिरफ्तार कर चुकी है। इंस्पेक्टर प्रतीक कुमार ने बताया कि प्रिंस के कब्जे से सोने-चांदी की ज्वेलरी, मूर्तियां, साढ़े 4 लाख रुपए कैश और वारदात में शामिल गाड़ी बरामद की गई थी। वहीं शिव कुमार से 1 लाख रुपए कैश बरामद हुए। पुलिस अब तक आरोपियों के पास से 15 लाख रुपए कैश बरामद कर चुकी है।

Kurukshetra News। घायल बदमाश को अस्पताल में ले जाते हुए।

ज्वेलरी शॉप लूटकांड में जमीन के नीचे छिपे मिले लाखों के गहने, दामाद सहित महिला गिरफ्तार
रामगढ़ (एजेंसी)। Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित शिव शंकर ज्वेलर्स में हुई भीषण डकैती की वारदात में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। मामले की तहकीकात कर रहे विशेष जांच दल ने मुख्य आरोपी सुभानी अंसारी उर्फ ललका की पत्नी नाजमा खातुन (40 वर्ष) और उसके दामाद शाहनवाज हुसैन (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए हैं। रामगढ़ एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि 21 अप्रैल को चितरपुर रजरप्पा मोड़ स्थित उक्त ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े डकैती की वारदात को अंजाम दिया गया था।

घटना के बाद डीएसपी चंदन वत्स के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 अप्रैल को ही सात अपराधियों को गिरफ्तार जेल भेज दिया था, जिनके पास से लूटा गया काफी सामान और हथियार बरामद हुए थे। पुलिस तभी से बाकी बचे सामान और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में 10 मई को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्य सरगना के परिजनों पर शिकंजा कसा।

पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि लूट के आभूषणों का एक हिस्सा नाजमा खातून के घर में जमीन के भीतर दबाकर रखा गया था। पुलिस ने खुदाई कर वहां से सोने जैसा एक हार, दो झुमके और बड़ी संख्या में चांदी के कंगन, चूड़ियां व अंगूठियां बरामद कीं। बरामद सामान में पीले धातु (सोने जैसे) का वजन करीब 49 ग्राम और चांदी के जेवरों का वजन लगभग 1350 ग्राम आंका गया है।

कुल 134 पीस आभूषण पुलिस ने जब्त किए हैं। एसपी ने स्पष्ट किया कि इस कांड में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और शेष लूट के सामान की बरामदगी के लिए छापेमारी अभियान अभी जारी है।

किसान से 2.73 लाख की लूट मामले में चार बदमाश गिरफ्तार
दो महीने पहले बाहिया रोड पर झाड़ियों में छुपकर दिया था वारदात को अंजाम

सरसा। करीब दो महीने पहले गांव बाहिया के पास एक्सीडेंट का बहाना करके किसान से 2 लाख 73 हजार की लूट करने वाले चार आरोपियों को रानियां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों की पहचान देवदत्त निवासी गांव फतेहपुरिया, कर्ण, जैन कुमार और रवि बाहिया गांव के रूप में हुई है। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण ने दी। जानकारी के अनुसार बीती 3 दिसम्बर को गांव सेनपाल कोठा निवासी मंगल ट्रैक्टर ट्राली में नरमा की फसल लादकर रानियां अनाज मंडी में बेचने आया था। शाम को 2 लाख 68 हजार रुपये में उसकी फसल बिक गई। 5 हजार रुपये की नकदी उसके पास थी।

एक्सीडेंट का बहाना बनाकर किया किसान को गुमराह

किसान मंगल को लूटने के लिए बदमाशों ने पूरी प्लानिंग से गेम किया था। बदमाशों ने पहले सड़क पर अपना बाइक गिराया। उसको एक्सीडेंट जैसा रूप दिया था। एक बदमाश बाइक के पास खड़ा हो गया। बाकी तीन बदमाश पास की झाडियों में छिपकर बैठ गए थे। तभी मंगल ट्रैक्टर ट्राली लेकर आया। उसको लगा बाइक गिर गया है। एक्सीडेंट हुआ है। इसलिए उसने ट्रैक्टर से नीचे उतरकर युवक से पूछा। इतने में चादर लेकर झाड़ियों से तीन और बदमाश निकले उन्होंने मंगल पर चादर डाल दी थी। फिर हमला कर दिया। उसके बाद उससे नकदी मांगी। किसान ने 5 हजार रुपये की नकदी उन्हें देकर बाकी रकम बचाने की कोशिश की, मगर किसान की चालाकी भी लुटेरे समझ गये। चारों ने किसान से बाकी रकम पूछी।

किसान ने बहाने लगाए तो चारों युवकों ने किसान मंगल से मारपीट शुरू कर दी और एक युवक ने तेजधार हथियार से उसपर वार किया था। युवकों ने उसे कहा कि तेरे पास जितने रुपये हैं, हमारे हवाले कर दे, नहीं तो तुझे जान से मार देंगे। एक युवक ने साथियों से कहा कि गोली मारो इसको, यह सुनकर मंगल डर गया। उसने कहा कि उसके पर्स में केवल पांच हजार रुपये हैं। युवकों ने उसका पर्स छीन लिया। फिर युवकों को लगा कि इसके पास काफी रुपये हैं, पर ये बता नहीं रहा। ट्रैक्टर ट्राली को खंगालना शुरू कर दिया। कुछ देर खंगालने के बाद ट्राली में रखी पल्ली में 2 लाख 68 हजार रुपये मिल गए। डर के मारे मंगल ने युवकों से कहा कि मुझे मत मारना। इसके बाद चारों युवक 2 लाख 73 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए थे। लुटेरों के चले जाने के बाद किसान मंगल ने घटना की सूचना पुलिस को दी। लूट की वारदात का पता चलते ही पुलिस हरकत में आई और केस दर्ज करके जांच शुरू की। एसपी भूपेन्द्र सिंह ने इस वारदात को जल्द ट्रेस करने के आदेश दिए थे। तब से पुलिस सुराग जुटा रही थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।