Heavy Snowfall - Sach Kahoon Hindi

हिमाचल में भारी बर्फबारी से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित
हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी(Heavy Snowfall) से शिमला सहित ऊंचाई वाले इलाकों में हालात इतने खराब हो गये हैं कि लोगों को दूध-ब्रेड तक मयस्सर नहीं हो रही। शिमला का सड़क संपर्क अन्य इलाकों से टूट गया। शहर में मुख्य सड़कों के अलावा नगर निगम की सभी संपर्क सड़कें सुबह बंद रही लेकिन युद्ध स्तर काम के बाद कुछ सड़कों को आज दोपहर बाद खोल दिया गया। पेड़ों पर जमी बर्फ के कारण पेड़ टूट रहे हैं। कल शाम तक 12 से ज्यादा पेड़ गिर चुके हैं।

घरों, बिजली तारों और गाड़ियां पर गिरे इन पेड़ों से भारी तबाही हुई है। शनिवार की सुबह हालांकि शिमला में धूप खिलने के साथ हुई है, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है लेकिन सड़क बन्द होने से परेशानियों में इजाफा हो गया है। स्थानीय प्रशासन हालांकि व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट गया है। शहर की बाधित सड़कों और मार्गों से बर्फ हटाई जा रही है। शहर में हुए एक फीट से ज्यादा हिमपात से चारों ओर बर्फ ही बर्फ नजर आ रही है। शनिवार सुबह शहर में दूध-ब्रेड की सप्लाई तक नहीं पहुंच पाई।

भारी बर्फबारी(Heavy Snowfall) के मदद्देनजर शहर के सरकारी कार्यालयों में आज अवकाश घोषित किया गया है। शिमला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश में परिवहन सेवाएं ठप हैं। जिला भर में 303 सड़कें, 685 बिजली ट्रांसफार्मर बंद हैं। 28 पेयजल परियोजनाएं भी ठप है। शिमला को राजधानी से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग पांच दिन बाद भी बहाल नहीं हो पाया है, कई जगह सैलानियों की गाड़ियां बर्फ में फंसी हैं।

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि शिमला शहर तथा जिले के अन्य स्थानों पर भारी बर्फबारी के कारण अवरुद्ध सड़कों तथा मार्गों को सुचारु करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है ताकि जिले के नागरिकों को इस दौरान किसी भी प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना न पड़े।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

हिमाचल में भारी हिमपात से सड़कें, बिजली, पानी और दूध-ब्रेड की सप्लाई ठप
शिमला (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। जनजातीय जिलों में दूध ब्रेड सहित आवश्यक सामान की आपूर्ति भी बाधित हुई है। कई क्षेत्रों में बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित होने से दुश्वारियां बढ़ गई हैं। समूचा प्रदेश शीत लहर की चपेट में है। भारी बर्फबारी से प्रदेश के तीन राष्ट्रीय उच्च मार्गो सहित 855 से ज्यादा सड़के बन्द है। जिससे लोगों को गंतव्य तक जाने के लिए लोगों को पैदल ही जाना पड़ रहा है। फिसलन के कारण पर्यटक व लोग गिरते पड़ते चल रहे है। जिला शिमला में ही 260 से ज्यादा सड़के बाधित है। ऊपरी शिमला कुफरी, नारकंडा, चैपाल कुपवी मार्ग अवरुद्ध है। हांलाकि शिमला शहर की मेन सड़को पर यातायात बहाल हो गया है। सड़को को खोलने के लिए मशीनरी लगाई गई है। सड़क पर नमक रेता डाला जा रहा है जिससे फिसलन से बचा जा सके। हिमाचल में 1700 से ज्यादा बिजली ट्रांसफॉर्मर बन्द पड़े है। जिसकी वजह से कई जगह बिजली गुल है।

मंडी जिले के जंजैहली में 31 सेंटीमीटर हिमपातमौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आज सुबह तक जिला शिमला के खदराला में 61 सेंटीमीटर, कुफरी में 50, शिलारू 45, शिमला में 30, सराहन 18, जुब्बल में 7 और रोहडू में 5.8 सेंटीमीटर हिमपात हुआ है। इसी प्रकार किन्नौर के निचार में 30, कल्पा में 9 और मूरंग में 2.54 सेटीमीटर, कुल्लू के कोठी में 45, मनाली 37, बंजार 5 और सिओबाग 1.27 सेंटीमीटर, लाहौल स्पीति के गोदंला में 40, केलांग 24, कुमकुमसरी 10.9, हंसा में 7 जबकि सुमदो में 5 सेंटीमीटर, चंबा जिले के भरमौर में 60, छत्तरारी 16 और सलूणी में 10.16 सेंटीमीटर और मंडी जिले के जंजैहली में 31 सेंटीमीटर हिमपात हुआ है।

पर्यटक बर्फबारी का ले रहे हैं आनंद

शिमला घूमने आए पर्यटकों के लिए यह बर्फबारी किसी सौगात से कम नहीं है। बर्फबारी के बाद पहाड़ों की रानी शिमला सफेद चांदी सी चमक रही है। पर्यटकों का कहना है कि यह उनके लिए जन्नत है और वह बर्फबारी का खूब आनंद उठा रहे हैं।

वहीं बारिश और भारी बर्फबारी से 110 संपर्क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित है। 357 ट्रांसफार्मर ठप पड़ गए हैं। इसके अलावा चंबा मंडल के तहत 32 मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित है। भरमौर में 49 पेयजल योजनाएं प्रभावित होने से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई है। कांगड़ा जिला के तहत गुलेर स्टेशन से आगे मलबा गिरने से पठानकोट-जोगेंद्रनगर रेलमार्ग बाधित हो गया है। जिसके बाद पठानकोट से बैजनाथ की ओर जाने वाली रेलगाड़ी गुलेर स्टेशन पर रोक दी गई। चार रेलगाडियां बैजनाथ में फंस गई हैं।

प्रदेश में अधिकतम तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। लाहौल स्पीति के मुख्यालय केंलाग में आज का न्यूनतम तापमान माइनस 6.2 डिग्री मनाली माइनस 0.4, भुंतर 1.8, मंडी 4.1, सुन्दरनगर 3.7, शिमला माइनस 0.3, कुफरी माइनस 3.2, सोलन 1.4, जुब्बडहट्टी 1.6, डलहौजी माइनस 2.1, सराहन में 0.5, चंबा 4.3, धर्मशाला 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अधिकतम तापमान केलांग में 0.4 डिग्री, कल्पा में 0.7, भूंतर 12.8, कुफरी 0.5, सोलन 15, शिमला 8.9, डलहौजी 1.4, चंबा 14, धर्मशाला 15, हमीरपुर 18, उना 17 और बिलासपुर में 19.5 डिग्री दर्ज किया गया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

भारी हिमपात से बिजली पानी की आपूर्ति ठप, सड़कें बंद
शिमला (एजेंसी)। हिमाचल प्रदेश में करीब एक माह तक सूखे जैसे हालात के बाद वीरवार को हुई भारी बर्फवारी से बिजली-पानी आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई तथा सड़कें बंद हो गयी हैं। शिमला जिले में उपरी इलाकों सहित अधिकांश इलाकों में आम जनजीवन ठप हो गया। चारों ओर भारी बर्फ के बीच बिजली गुल होने और आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिमला में गुरुवार को एक दिन में 55 सेंटीमीटर से ज्यादा बर्फबारी हुई है।

बर्फबारी के चलते एम्बुलेंस न चलने के कारण मरीजों को अस्पताल ले जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शिमला में कुली का काम करने वाले मोहमद का कहना है कि बर्फबारी में गाड़ियां न चलने के कारण काम तो बढ़ा है लेकिन फिसलन के चलते रास्तों पर चलना कठिन है।

मंडी से शिमला आए एक व्यक्ति का कहना है कि एम्बुलेंस न चल पाने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश में हुई भारी बर्फबारी से तीन नेशनल हाईवे समेत करीब 250 सड़कें बंद हो गई थी। प्रदेश भर में बस रूट प्रभावित हुए हैं और परिवहन निगम की बसें भी जगह-जगह फंस गई हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।