Umeed Career Portal - Sach Kahoon Hindi

10वीं और 12वीं के बाद किस फील्ड में जाये विद्यार्थी, उम्मीद पोर्टल करेगा मदद
सच कहूँ/सुनील वर्मा सरसा। बहुत से छात्र-छात्राओं को यह तय करने में बहुत परेशानी होती है कि मैट्रिक के बाद कौनसा कोर्स करें। क्योंकि 10वीं ऐसी क्लास होती है, जिसे पास करने के बाद विद्यार्थी एक विषय का चयन करना होता और 10वीं पास करने के बाद विद्यार्थी जो विषय लेता है, वहीं विषय उसके भविष्य की नींव होती है। विद्यार्थियों को इस उलझन से बाहर निकालने व सही मार्गदर्शन के लिए शिक्षा विभाग ‘उम्मीद पोर्टल’ लेकर आया है।

जिसमें सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं 11वीं 12वीं के विद्यार्थी को कैरियर के साथ-साथ, विभिन्न छात्रवृत्ति संबंधी सही जानकारी मिलेगी। इस पोर्टल पर विद्यार्थी घर बैठे रजिस्ट्रेशन कर शिक्षा के साथ कैरियर संबंधित गाइडेंस ले सकता है। सरसा जिले में करीबन 81 प्रतिशत विद्यार्थियों ने उम्मीद पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है।

पोर्टल से जुड़े है देश-विदेश के 21 हजार से अधिक कॉलेज

जिले में उम्मीद पोर्टल का कार्य देख रहे संजय एबीआरसी ने बताया कि उम्मीद पोर्टल पर 555 से अधिक कैरियर संबंधी विकल्प हैं। इसके अलावा विद्यार्थी के आस-पास सहित देश-विदेश के 21 हजार से अधिक कॉलेज उम्मीद पोर्टल से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा 3 लाख से अधिक कोर्स व 1200 से अधिक छात्रवृत्ति के बारे में पोर्टल पर जानकारी उपलब्ध है। वहीं पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी पढ़ाई के लिए किन्ही 2 देशों का चयन भी कर सकता है।

पोर्टल पर 11 को एग्रीकल्चर में करियर की मिलेगी जानकारी

उम्मीद पोर्टल पर हर सप्ताह अलग-अलग करियर संबंधी विकल्प पर ऑनलाइन क्लास के माध्यम से गाइड किया जाता है। इसके लिए बकायदा हर सप्ताह गाइड क्लास के लिए एक दिन निर्धारित होता है। इस सप्ताह 11 फरवरी वीरवार को 11 से 12 बजे तक एग्रीकल्चर में विद्यार्थी अपना करियर किस प्रकार बना सकते हैं, इसकी जानकारी दी जाएगी। ऑनलाइन क्लास की बात यह है कि क्लास के पश्चात भी अगर किसी विद्यार्थी को कोई शंका है तो वह हेल्पलाइन नम्बर संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान कर सकता है। इसके अलावा पोर्टल से जुड़े अध्यापक भी विद्यार्थियों की शंकाओं का निवारण करते हैं।

उम्मीद पोर्टल पर इस प्रकार कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

उम्मीद पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए विद्यार्थी एसआरएन नंबर के साथ करेंगे। जो मोबाइल फोन पर पोर्टल को एक्सेस कर सकते हैं।

मोबाइल कंप्यूटर लैपटॉप पर इंटरनेट ब्राउजर ओपन करें।

डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट उम्मीद करियर पोर्टल डॉट कॉम टाइप कर एंटर करेंगे। इसके पश्चात उम्मीद पोर्टल खुल जाएगा।

पोर्टल में एसआरएन नंबर व पासवर्ड में 123456 अंक डालकर लॉगइन ऑप्शन पर क्लिक करें।

इसके बाद पोर्टल ओपन होगा। यहां से विद्यार्थी किसी भी करियर के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

सरसा के किस ब्लॉक से कितने प्रतिशत विद्यार्थियों ने करवाया पंजीकरण

ब्लॉक                 प्रतिशत

बड़ागुढां                 91

नाथूसरी चोपटा         91

डबवाली                 87

ऐलनाबाद               97

रानियां                  85

ओढां                    82

सरसा                   59

उम्मीद पोर्टल विद्यार्थियों के करियर चयन को लेकर नई उम्मीद लेकर आया है। पोर्टल से जुड़कर विद्यार्थी को करियर के साथ-साथ विभिन्न छात्रवृत्ति के बारे में जानकारी मिलती है। हर विद्यार्थी को इस पोर्टल से जोड़ा जा रहा है। विद्यार्थियों को उम्मीद पोर्टल पर जोड़ने के लिए सभी स्कूलों को आदेश दिए हुए हैं। जिसमें टीचर विद्यार्थियों की सहायता करते हैं।

संतकुमार बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी, सरसा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।