India-England - Sach Kahoon Hindi

India-England 1st Test: इंग्लैंड पर टूटा भारतीय बल्लों का कहर! गिल और जायसवाल की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी से बना रनों का पहाड़
India-England 1st Test: लीड्स। भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में चल रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मजबूत स्कोर की नींव रख दी है। दिन की समाप्ति तक भारत ने मात्र तीन विकेट खोकर 359 रन बना लिए हैं। मैच की शुरुआत में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का निर्णय लिया, जो अब तक लाभकारी साबित नहीं हुआ है। भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की। राहुल 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ENG vs IND

लीड्स में गिल-पंत नाबाद, पहले टेस्ट का पहला दिन भारत के नाम | ENG vs IND

दूसरा झटका भारत को उस समय लगा जब टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर रहे साई सुदर्शन खाता खोले बिना आउट हो गए। इसके बाद कप्तान के रूप में पहली बार मैदान में उतरे शुभमन गिल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने यशस्वी जायसवाल और फिर ऋषभ पंत के साथ दो महत्वपूर्ण शतकीय साझेदारियां कीं। जायसवाल ने अपने टेस्ट करियर का पांचवां शतक जड़ा। उन्होंने 158 गेंदों में 16 चौकों और एक छक्के की सहायता से 101 रन बनाए। तीसरे विकेट के लिए गिल और जायसवाल ने मिलकर 129 रनों की भागीदारी की।

जायसवाल के आउट होने के बाद गिल ने विकेटकीपर एवं उपकप्तान ऋषभ पंत के साथ पांचवें विकेट के लिए नाबाद 138 रनों की साझेदारी कर ली है। दिन के अंत में गिल 127 रन (175 गेंदों में, 16 चौके और 1 छक्का) और पंत 65 रन (102 गेंदों में, 6 चौके और 2 छक्के) बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। शुभमन गिल टेस्ट कप्तान के रूप में पदार्पण पारी में शतक लगाने वाले 23वें खिलाड़ी बन गए हैं। गेंदबाज़ी की बात करें तो इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने दो और ब्रायडन कार्स ने एक विकेट लिया, जबकि अन्य गेंदबाज प्रभाव छोड़ने में असफल रहे। ENG vs IND

भारत-इंग्लैंड सीरीज : अश्विन का शतक, भारत को मिली जीत की सुगंध
चेन्नई, (सच कहूँ न्यूज)। स्टार आॅफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पहली पारी में पांच विकेट लेने के बाद भारत की दूसरी पारी में शानदार शतक (106) जमाया जिसकी बदौलत भारत ने अपनी दूसरी पारी में 286 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने दूसरे क्रिकेट टेस्ट में जीत के लिए 482 रन का असंभव सा लक्ष्य रख दिया जिसका पीछा करते हुए मेहमान टीम ने दिन की समाप्ति तक अपने तीन विकेट 53 रन पर खो दिए। इंग्लैंड को अभी जीत के लिए 429 रन की जरूरत है। भारत ने पहली पारी में 329 रन बनाए थे जबकि इंग्लैंड की टीम 134 रन पर आउट हो गई थी। भारत को पहली पारी में 195 रन की विशाल बढ़त मिली थी।

भारत ने अपनी दूसरी पारी में सोमवार को तीसरे दिन एक विकेट पर 54 रन से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पारी 286 रन पर जाकर समाप्त हुई। अश्विन ने शानदार बल्लेबाजी की और 233 मिनट क्रीज पर रह कर 148 गेंदों का सामना किया और अपने शतक में 14 चौके और एक छक्का लगाया। अश्विन के करियर का यह पांचवां शतक था। उनका इंग्लैंड के खिलाफ यह पहला शतक है। उनके बाकी चार शतक वेस्ट इंडीज के खिलाफ बने हैं।

482 रन के बेहद मुश्किल लक्ष्य के सामने इंग्लैंड ने खराब शुरूआत की और लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल ने डोमिनिक सिब्ले को पगबाधा कर दिया। सिब्ले ने 25 गेंदों में तीन रन बनाए और इंग्लैंड का पहला विकेट 17 के स्कोर पर गिरा। रोरी बर्न्स और डेनियल लॉरेंस ने दूसरे विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी की। जब ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड शेष खेल को सुरक्षित निकाल ले जाएगा कि तभी अश्विन ने बर्न्स को विराट कोहली के हाथों कैच करा दिया। बर्न्स ने 42 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 25 रन बनाए।

इंग्लैंड का दूसरा विकेट 49 के स्कोर पर गिरा। लेफ्ट आर्म स्पिनर जैक लीच को नाइट वाचमैन के तौर पर भेजा गया, लेकिन पटेल ने लीच को रोहित शर्मा के हाथों कैच करा दिया। इंग्लैंड का तीसरा विकेट 50 के स्कोर पर गिरा। लीच का खाता नहीं खुला। लीच का विकेट गिरने के बाद कप्तान जो रुट को मैदान में उतरना पड़ गया। लॉरेंस और रुट ने फील्डरों से घिरे होने के बावजूद पटेल और अश्विन की गेंदों का सामना किया और शेष खेल में कोई और नुकसान नहीं होने दिया। स्टंप्स के समय लॉरेंस 38 गेंदों में दौ चौकों और एक छक्के की मदद से 19 रन और कप्तान रुट आठ गेंदों में दो रन बना कर क्रीज पर हैं। भारत की तरफ से पटेल ने नौ ओवर में 15 रन पर दो विकेट और अश्विन ने आठ ओवर में 28 रन पर एक विकेट लिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।