missile_test - Sach Kahoon Hindi

पाइथन-5 मिसाइल का सफल परीक्षण, तेजस पर लगाई जाएगी
नई दिल्ली (एजेंसी)। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने हवा से हवा में मार करने वाली पाइथन-5 मिसाइल का सफल परीक्षण किया है और इसे स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस के हथियारों में शामिल किया जायेगा। इस सफल परीक्षण से तेजस में पहले से ही लगी हवा से हवा में मार करने वाली दृष्टि की सीमा से आगे तक मार करने वाली डर्बी मिसाइल की बढ़ी हुई क्षमता का आकलन करना भी था।

गोवा में किये गये इस परीक्षण के दौरान मिसाइल ने बेहद चुनौतीपूर्ण परिदृश्यों में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। इस दौरान कई परीक्षणों की श्रंखला सफलातपूर्वक पूरी की गयी। डर्बी मिसाइल ने तेज गति वाले हवाई लक्ष्य पर सीधा प्रहार करने में सफलता हासिल की और पाइथन मिसाइलों ने अचूक निशाना साधा जिससे उनकी क्षमता का सत्यापन हुआ। इन परीक्षणों ने अपने सभी निर्धारित लक्ष्यों तथा उद्देश्यों को पूरा किया। इन परीक्षणों से पहले तेजस में लगी एवियोनिक्स, फायर-कंट्रोल रडार, मिसाइल वेपन डिलीवरी सिस्टम और फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम जैसे विमान प्रणालियों के साथ इस मिसाइल के समन्वय का आकलन करने के लिए बेंगलुरु में मिसाइल ढुलाई में सक्षम उड़ानों का व्यापक परीक्षण किया गया था।

पाइथन-5 मिसाइल के लाइव फायरिंग का आयोजन किया गया

गोवा में सफल परीक्षणों के बाद काल्पनिक लक्ष्य पर मिसाइल का सजीव प्रक्षेपण किया गया। सभी पहलुओं के साथ-साथ दृश्य सीमाओं से परे लक्ष्य को निशाना बनाने की क्षमता का आकलन करने के लिए पाइथन-5 मिसाइल के लाइव फायरिंग का आयोजन किया गया था। सभी लाइव फायरिंग में, इस मिसाइल ने अपने हवाई लक्ष्यों को मार गिराया।

इंजीनियरों और तकनीशियनों के प्रयासों की सराहना

इन मिसाइलों को नेशनल फ्लाइट टेस्ट सेंटर (एनएफटीसी) से संबद्ध भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के टेस्ट पायलटों द्वारा उड़ाए गए एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) के तेजस विमान से दागा गया था। यह सफल आयोजन सीईएमआईएलएसी, डीजी झ्र एक्यूए, आईएएफ पीएमटी, एनपीओ और आईएनएस हंसा के सहयोग के साथ-साथ एडीए और एचएएल-एआरडीसी के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और तकनीशियनों की टीम के वर्षों की कड़ी मेहनत की वजह से संभव हुआ।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ, एडीए, वायु सेना, एचएएल की टीमों और इस परीक्षण में शामिल सभी लोगों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. जी. सतीश रेड्डी ने विभिन्न संगठनों और उद्योग के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और तकनीशियनों के प्रयासों की सराहना की।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हेलिना और ध्रुवस्त्र का उन्नत हेलिकॉप्टर से संयुक्त परीक्षण सफल
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। अत्याधुनिक टैंक रोधी मिसाइलों हेलिना और ध्रुवस्त्र का रेगिस्तान की फायर रेंज में आज संयुक्त रूप से परीक्षण किया गया जो पूरी तरह सफल रहा है। ये मिसाइल प्रणाली स्वदेशी है और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने इसे विकसित किया है। मिसाइल प्रणाली की क्षमता को आंकने के लिए न्यूनतम और अधिकतम दूरी के साथ पांच मिशन छोड़े गये। इन मिसाइलों को स्थिर तथा गतिमान लक्ष्यों पर निशाना साधने के लिए दागा गया। इनमें से कुछ मिशन को मुखास्त्र के साथ अंजाम दिया गया। एक मिशन को गतिमान लक्ष्य पर निशाना साधने के लिए हेलिकॉप्टर से भी दागा गया।

तीसरी पीढ़ी की इस मिसाइल प्रणाली में मिसाइल को दागने से पहले लक्ष्य को लॉक किया जाता है और यह लक्ष्य को सीधे हिट करने या उस पर उपर से हमला करने में सक्षम है। इसे किसी भी मौसम में दिन-रात किसी भी समय दागा जा सकता है और यह सभी तरह के टैंकों को ध्वस्त करने की क्षमता रखती है। यह दुनिया का अत्याधुनिक टैंक रोधी हथियार है जो अब सेना के हथियारों के बेडे में शामिल किये जाने के लिए तैयार है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सफल परीक्षण के लिए डीआरडीओ , सेना तथा वायु सेना को बधाई दी है। डीआरडीओ के अध्यक्ष डा जी सतीश रेड्डी ने भी इस परीक्षण से जुड़ी टीम के सदस्यों के प्रयास की सराहना की है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।