A. P. J. Abdul Kalam - Sach Kahoon Hindi

पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के बड़े भाई मोहम्मद मुथु का निधन
उपराष्ट्रपति एम. वेकैंया नायडू ने जताया शोक

चेन्नई। पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के बड़े भाई मोहम्मद मुथु मीरा लेब्बाई माराकयार का निधन हो गया। वे 104 वर्ष के थे। माराकयार ने रामेश्वरम स्थित अपने घर पर रविवार को अंतिम सांस ली। वे उम्र संबंधी बीमारियों से ग्रस्त थे। उनके निधन से रामेश्वरम के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के मुताबिक मोहम्मद मुथु छाता रिपेयर करने की दुकान चलाते थे। इसकी तस्वीर भी कुछ साल पहले वायरल हुई थी। मोहम्मद मुथु की छाता रिपेयरिंग की दुकान में उनके छोटे भाई डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की एक बड़ी तस्वीर भी लगी देखी जा सकती थी। उनकी पत्नी का पहले ही इंतकाल हो चुका है। मोहम्मद मुथु अपने पीछे एक बेटा और दो बेटियों का परिवार छोड़ गए हैं।

तमिलनाडु के रामेश्वरम इलाके के पंबन द्वीप में मोहम्मद मुथु का जन्म साल 1917 में हुआ था। वे डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के चार भाई-बहनों में से एक थे। डाक्टर कलाम का करीब 6 साल पहले 27 जुलाई 2015 को निधन हो गया था। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के बड़े भाई मुहम्मद मुथु मीरन मरैकायार जी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। नायडू ने सोमवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि वह एक सरल इंसान थे। उन्होंने कहा कि शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। मुझे उनसे भेंट करने का सौभाग्य मिला था। उनका सरल स्नेहिल स्वभाव हृदय को छू जाता था। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।