Mahashivratri - Sach Kahoon Hindi

भक्ति, व्यवस्था और सहयोग का अद्भुत संगम: संगमेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि मेला शांतिपूर्वक संपन्न, सभी का हृदय से आभार
पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: संगमेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित वार्षिक मेला श्रद्धा, आस्था और अनुशासन के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। मेले के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर जलाभिषेक किया और सुख-समृद्धि की कामना की।

मंदिर परिसर में पूरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही, लेकिन प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित होती रहीं। मंदिर प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे, जिनमें पेयजल, चिकित्सा सहायता, बिजली व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम शामिल थे। Pehowa News

मंदिर प्रशासन ने मेले को सफल बनाने में सहयोग देने वाले पुलिस विभाग, बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य सभी सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। प्रशासन ने कहा कि सभी विभागों के सामूहिक प्रयास और श्रद्धालुओं के अनुशासन की बदौलत यह विशाल धार्मिक आयोजन शांतिपूर्वक और सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। Pehowa News

अंत में मंदिर प्रबंधन समिति ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग और सहभागिता बनाए रखने की अपील की।

यह भी पढ़ें:–

महाशिवरात्रि समापन पर विशाल भंडारे में उमड़ी आस्था की भीड़
गुरुग्राम। Mahashivratri: गुरुग्राम के खोखरा जोड़ स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के समापन अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और सेवा का भव्य दृश्य देखने को मिला। इस पावन अवसर पर समाजसेवी मयंक शर्मा द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान शिव और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। भजन-कीर्तन और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। Gurugram News

भंडारे में श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध, सात्विक एवं स्वादिष्ट प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई थी। आयोजन स्थल पर सेवा में जुटे स्वयंसेवकों ने अनुशासन और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस अवसर पर समाजसेवी मयंक शर्मा ने कहा कि धार्मिक पर्व समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि जब समाज के लोग एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करते हैं, तो आपसी भाईचारा और सद्भाव और अधिक मजबूत होता है। उन्होंने आगे कहा कि समाज की सेवा और धार्मिक आयोजनों में सहभागिता उनके जीवन का अहम हिस्सा है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और भी सफल बनाया। महाशिवरात्रि के समापन पर आयोजित यह विशाल भंडारा न केवल श्रद्धा का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता और सेवा भावना का प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत किया l इस अवसर पर समाजसेवी मयंक शर्मा, इंद्रजीत शर्मा, मयूर शर्मा, विमल शर्मा, गरिमा शर्मा, अरुन धवन, अदिति वशिष्ठ, हिमानी, रितिका, अलंकृता, कोमल, विपन, मुकेश यादव समेत अनेक समाजसेवी मौजूद रहे। Gurugram News

यह भी पढ़ें:– Haryana Government: खुशखबरी, हरियाणा के इस जिले की 11 अवैध कॉलोनियों को मिलेगी वैधता की सौगात, हजारों लोगों को राहत

Mahashivratri: अरविंद केजरीवाल व सीएम मान ने श्री रणकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की
धूरी (सच कहूँ/सुरेन्द्र/रवि गुरमा)। Dhuri News: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने धूरी हलके के गांव रणीके स्थित श्री रणकेश्वर महादेव मंदिर में माथा टेका। दोनों नेताओं ने ऐतिहासिक सिद्ध पीठ में पूजा-अर्चना कर पंजाब और देश की शांति, खुशहाली और निरंतर प्रगति के लिए आशीर्वाद मांगा। Dhuri News

त्योहार के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए अरविंद केजरीवाल ने महाशिवरात्रि को भारत की प्राचीन आध्यात्मिक परंपरा से जुड़ा सांस्कृतिक पर्व बताया और प्रार्थना की कि भगवान भोलेनाथ की कृपा प्रत्येक नागरिक पर बनी रहे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोहराया कि पंजाब सरकार आने वाली पीढ़ियों के लिए राज्य की समृद्ध आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को संभालने और प्रोत्साहित करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस से लेकर श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व तक पंजाब अपनी गौरवशाली विरासत को सम्मान और श्रद्धा के साथ मनाता है। Dhuri News

यह भी पढ़ें:– Chirag Yojana News: शिक्षा का नया सवेरा: निजी स्कूलों में चिराग जलाएंगे सरकारी स्कूलों के मेधावी छात्र

Shivratri: श्रावण शिवरात्रि पर पंचमुखी महादेव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गूंजे जय शिव शंकर के जयकारे
मीरापुर (सच कहूँ/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: श्रावण मास की शिवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र के सुप्रसिद्ध श्री सिद्धपीठ पंचमुखी महादेव मंदिर सम्भलहेड़ा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बुधवार को सर्वप्रथम हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आये कावडियो ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर अपने परिवार व राष्ट्र की तरक्की के लिए पूजा अर्चना की। प्रातः 4 बजे से ही भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। दूर-दूर से आए श्रद्धालु घंटों पंक्ति में खडे होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। शिवमय वातावरण में बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से मंदिर परिसर दिनभर गूंजता रहा। Mirapur News

मंदिर कमेटी की ओर से व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने के लिए पुष्पेन्द्र शर्मा,विपिन मास्टर, विशाल, जगपाल, राजकुमार, शुभमपाल, सोहनवीर कश्यप, रोहताश प्रजापति, इंद्रपाल, कुणाल कश्यप, ऋतिक, दुष्यंत धीमान, जोनी आदि सैकड़ों की संख्या में सेवादारों की ड्यूटी लगाई गई थी। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट नजर आया। नायब तहसीलदार विपिन चौधरी, क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र नागर व मीरापुर थाना प्रभारी बबलू वर्मा भारी पुलिस बल के साथ सुबह से ही व्यवस्थाओं में जुटे रहे। मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया, साथ ही निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी गई।

मंदिर कमेटी की ओर से भक्तों के लिए कढ़ी-चावल का भंडारा प्रसाद रूप में वितरित किया गया, जिसका हजारों श्रद्धालुओं ने लाभ उठाया। बच्चों के लिए मंदिर परिसर में विशेष रूप से झूले, खिलौने, खाने-पीने के स्टॉल लगाए गए थे, जिससे बच्चों ने दिनभर खूब आनंद उठाया। दुकानों पर खरीदारी करते बच्चों और उनके परिजनों का उत्साह देखने लायक था। दिनभर भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक का सिलसिला चलता रहा। शिवभक्तों की आस्था और भक्ति ने सिद्धपीठ पंचमुखी महादेव मंदिर को पूरी तरह शिवमय बना दिया। Mirapur News

आयोजकों और प्रशासन की चुस्त व्यवस्था से श्रद्धालुओं ने भी संतोष व्यक्त किया। कस्बे के प्रसिद्ध मंदिर श्रीराम मंदिर, योगमाया मंदिर, काली मंदिर, गंगा मंदिर, शीतला माता मंदिर, सैनी शिव मंदिर, फिरोजपुर शिव मंदिर, सत्संग भवन, घासमंडी शिव मंदिर, पंचायती मंदिर, भूमिया मंदिर, बालाजी धाम आदि शिवलायो में भक्तो ने भगवान को गंगाजल, पंचामृत, फल फूल, मिष्ठान, भांग, धतूरा, बेलपत्र आदि अर्पित कर पूजा अर्चना की। क्षेत्र के कई स्थानो पर कावड शिविरो का भी विधिवत रूप से समापन किया गया। Mirapur News

यह भी पढ़ें:– नाबालिग को भगाने वाले आरोपी को सजा

महाशिवरात्रि को लेकर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

जुलाना (सच कहूँ न्यूज)। जुलाना में फाल्गुन महाशिवरात्रि को लेकर प्राचीन शिव मंदिर में महिला और पुरुष शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। पूरा मंदिर शिव के जयकारों से गूंज रहा था। जुलाना के शिव मंदिर में फाल्गुन महाशिवरात्रि को लेकर सुबह 5 बजे से ही शिव भक्तों का आना शुरु हो गया था। इसके साथ ही कावड़ लेकर आए हुए कावड़ियों ने भी अपनी पूजा अर्चना शुरु कर दी थी। पूजा अर्चना व हवन यज्ञ के बाद भी कावड़ियों ने जलाभिषेक कर शंकर भगवान से मनोकामना मांगी। इसके बाद जैसे जैसे दिन निकलता रहा वैसे वैसे महिला एवं पुरुष शिव भक्तों की भीड़ बढ़ना शुरु हो गया था। जुलाना का शिव मंदिर प्राचीन मंदिर है।

जुलाना कस्बे के लोगों की मंदिर के प्रति गहरी श्रद्धा व आस्था रही है। इसलिए यहां पर दूर-दूर के गांव से लोग जलाभिषेक करने के लिए पहुंचते है। इसके अलावा मंदिर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंदिर कमेटी द्वारा कड़े इंतजाम किए गए थे। ताकि कोई भी असामाजिक तत्व यहां पर किसी तरह का हुड़दंग न मचा सके।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।