Prashant Kishor - Sach Kahoon Hindi
पटना। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने आज कहा कि यदि पंजाब के बराबर बिहार के किसानों की आय हो जाए तो राज्य का आधा कष्ट खत्म हो जाएगा। किशोर ने ‘जन सुराज’ पदयात्रा के दौरान सोमवार को किसानों से संवाद के दौरान कहा कि बिहार में कृषि मुताबिक प्राकृतिक संसाधन मौजूद हैं। यहां के किसान मेहनती हैं और बिहार में पानी की भी कोई कमी नहीं है। यहाँ के लोग मेहनतकश है और जमीन की उपजाऊ क्षमता बाकी राज्यों से बेहतर है । उन्होंने कहा कि यहां न तो पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों के बीच नहरों का विवाद है ।इसके बावजूद यहाँ किसानों की हालत देश में सबसे ख़राब है।
बिहार में अपने लिए राजनीतिक जमीन तलाशने के उद्देश्य से 02 अक्टूबर को पदयात्रा पर निकले चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि बिहार में किसानों को न समय से खाद मिल पाती है न उनकी फसलों का भुगतान । किसानों को बीज के लिए भटकना पड़ता है । उन्होंने कहा कि यदि बिहार के किसानों की आय पंजाब के किसानों के बराबर कर दी जाए तो बिहार का आधा कष्ट ख़त्म हो जाएगा। किशोर ने पदयात्रा के दूसरे दिन 10 किलो मीटर का सफर पैदल तय किया। यात्रा की शुरुआत दूसरे दिन पश्चिम चंपारण के गौनाहा प्रखंड से हुई । किशोर और उनके साथ सैकड़ों पदयात्री रात्रि विश्राम के लिए जमुनिया पहुंचे और कल सुबह फिर वही से उनकी पदयात्रा शुरू होगी ।
गौरतलब है कि किशोर एक से डेढ़ साल तक राज्य में करीब 3500 कि.मी. पदयात्रा करेंगे। उनके अनुसार इस पदयात्रा के 3 मूल उद्देश्य हैं । पहला समाज की मदद से जमीनी स्तर पर सही लोगों को चिह्नित कर उनको एक लोकतांत्रिक मंच पर लाने का प्रयास करना।दूसरा स्थानीय समस्याओं और संभावनाओं को बेहतर तरीके से समझना और उसके आधार पर नगरों एवं पंचायतों की प्राथमिकताओं को सूचीबद्ध कर, उनके विकास का ब्लूप्रिंट बनाना। इस पदयात्रा का तीसरा मूल उद्देश्य बिहार के समग्र विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आर्थिक विकास, कृषि, उद्योग और सामाजिक न्याय जैसे 10 महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विशेषज्ञों और लोगों के सुझावों के आधार पर अगले 15 साल का एक विजन डॉक्यूमेंट तैयार करना है।
जंगल सफारी में गुरुग्राम का 6 हजार एकड़ रकबा होगा शामिल
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
नई दिल्ली। तुम्हारी भी जय-जय, हमारी भी जय-जय, न तुम हारे, न हम हारे। ये एक पुरानी फिल्म का गाना है। इसी गाने की तर्ज पर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर चल रहे हैं। उन्होंने एक शो में कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी की तारीफ की, तो पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी नहीं गए। एक सवाल पर प्रशांत किशोर उर्प पीके ने सोनिया गांधी के बारे में कहा कि दूसरे देश यानी इटली से आकर भारत की राजनीति में इतनी बड़ी ताकत बनना काबिल-ए-तारीफ है। वहीं, मोदी के बारे में पीके का कहना था कि वो भी जिस जगह से आकर आज जहां हैं, वो भी शानदार उपलब्धि है। प्रशांत किशोर ने बीजेपी के दूसरे सबसे ताकतवर नेता का नाम भी लिया। उन्होंने कहा कि बीजेपी में मोदी के बाद सबसे ताकतवर नेता अमित शाह हैं। राहुल और प्रियंका में सबसे बेहतर कौन पर उनका कहना था कि कांग्रेस इस पर फैसला करे।
मोदी और अमित शाह की तारीफ करने के बाद हालांकि, प्रशांत किशोर ने ये भी कहा कि ऐसा नहीं है कि बीजेपी को हराया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि आरएसएस और तमाम जमावड़े के बाद भी बीजेपी को करीब 40 फीसदी वोट ही मिलते हैं। यानी 60 फीसदी वोटर उससे सहमत नहीं है। इस वोट को एक साथ किया जाए, तो बीजेपी हार सकती है। कांग्रेस में न जाने के सवाल पर प्रशांत ने कहा कि उनका बड़प्पन था कि मुझे बुलाया। बात न बनना अलग है। कांग्रेस के संविधान में अलग-अलग पद और प्रकोष्ठ हैं। जहां के लिए ऑफर दिया जा रहा था, वहां लग रहा था कि फैसले लेने के लिए ठीक जगह नहीं थी। नीतीश कुमार के खुद पर दिए बयान पर तो पीके ने कुछ नहीं कहा, लेकिन आरजेडी के चीफ लालू यादव के तंज कि सारे देश का चक्कर लगाकर वो बिहार की तरफ आ रहा है, पर वो बोले कि लालू बड़े नेता हैं। उनसे मेरे अच्छे रिश्ते हैं। वो कुछ भी कह सकते हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
बिहार में 02 अक्टूबर से 3000 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू करेंगे प्रशांत किशोर
पटना (एजेंसी)। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर बिहार में ‘जन सुराज’ की संकल्पना के साथ जनता से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्या, इच्छा और आकांक्षाओं को समझ एक ठोस राजनीतिक निर्णय तक पहुंचने के उद्देश्य से इस वर्ष 02 अक्टूबर से प्रदेश में 3000 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू करेंगे। किशोर ने सोमवार को जन सुराज के जरिये नई राजनीतिक पार्टी बनाने का संकेत देने के बाद गुरुवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में अपनी रणनीति का खुलासा करते हुए बताया कि फिलहाल वह कोई राजनीतिक पार्टी नहीं बनाने जा रहे हैं। वह इस वर्ष 02 अक्टूबर से पूर्वी चंपारण के गांधी आश्रम से प्रदेश में 3000 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू करेंगे। इस दौरान वह जन सुराज की संकल्पना को लेकर गांव-गांव जाएंगे और एक-एक व्यक्ति से मिलकर उनकी समस्या, इच्छा, आशा और आकांक्षा को समझने का प्रयास करेंगे। इसके बाद वह और उनके साथ खड़े लगभग 18 हजार लोग मिलकर तय करेंगे कि जन सुराज को राजनीतिक पार्टी का रूप दिया जाए या नहीं।
बिहार विकास के सभी पैमाने पर पीछे
चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि बिहार में पिछले तीस वर्ष में दो बड़े नेताओं की सरकार के शासन के दौरान बिहार विकास के सभी पैमाने पर पीछे रहा है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीति आयोग की रिपोर्ट पर की गई टिप्पणी कि ‘अरे उन्हें कुछ पता भी है’ को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘सच में किसी को पता नहीं है लेकिन प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है, रोजगार का सृजन नहीं हो सका और यहां के लोग दूसरे राज्यों में पलायन कर विषम परिस्थितियों में काम करने को मजबूर हैं। ऐसे में पदयात्रा के दौरान वह अधिक से अधिक लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जबतक लोगों तक व्यक्तिगत रूप से पहुंचा न जाए तबतक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा।
किशोर ने वर्ष 2020 में ‘बात बिहार की’ कि घोषणा कर फिर उसे न शुरू करने के निर्णय को लेकर उनकी विश्वसनीयता के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि उन्होंने पहले जो आश्वासन दिया था उसको लेकर आज भी अडिग हैं। उन्होंने फरवरी 2020 में बात बिहार की घोषणा की थी लेकिन कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए मार्च से लॉकडाउन शुरू होने की कारण इसकी शुरूआत नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने उन्हें जो कुछ भी दिया है वह बिहार के लिए समर्पित कर रहे हैं और अब पीछे हटने का सवाल ही नहीं है।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
प्रशांत किशोर ने पंजाब के प्रमुख सलाहकार के पद से क्यों दिया इस्तीफा?
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पंजाब के सीएम कैप्टन के प्रमुख सलाहकार के पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रशांत ने यह इस्तीफा ऐसे वक्त दिया कि जब अगले वर्ष पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले है। गौरतलब हैं कि इस वर्ष एक मार्च को प्रशांत पंजाब सीएम के प्रिंसिपल एडवाइजर बने थे और उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी मिला था। प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्होंने सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका से अस्थायी ब्रेक लेने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रशांत किशोर कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं, जिसे लेकर राहुल के साथ उनकी कई बैठकें भी हुई थी।
प्रशांत ने सीएम कैप्टन को लिखा पत्र
पंजाब के सीएम कैप्टन को संबोधित अपने पत्र में प्रशांत ने लिखा, ‘ जैसा कि आप जानते हैं कि सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका से अस्थायी अवकाश लेने के मेरे निर्णय के मद्देनजर, मैं आपके प्रधानसलाहकार के रूप में जिम्मेदारियों को संभालने में सक्षम नहीं हूं। चूंकि मुझे अभी अपने भविष्य के कार्य के बारे में निर्णय लेना है, इसलिए मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि कृप्या मुझे इस जिम्मेदारी से मुक्त करने का कष्ट करें।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।
चौथा फ्रंट भाजपा को चुनौती दे पाएगा, जानें, प्रशांत किशोर ने क्या कहा?
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। एनडीए के खिलाफ तीसरे मोर्चे के गठन की सरगर्मियों के बीच चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने अगले 2024 लोकसभा चुनाव में किसी तीसरे या चौथे फ्रंट द्वारा भाजपा गठबंधन को हराने की संभावना को खारिज कर दिया है। प्रशांत ने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लगता कि तीसरा या चौथा मोर्चा सफलतापूर्वी भाजपा गठबंधन को चुनौती दे पाएगा। गौरतलब हैं कि सोमवार को प्रशांत किशोर एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मिले थे। यह मुलाकात बीते 10 दिनों में दोनों की यह दूसरी मीटिंग थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रशांत किशोर ने कहा कि तीसरा मोर्चा जांचा-परखा हुआ है और यह मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य में फिट नहीं बैठता।
कल ही मिले थे एनसीपी चीफ शरद पवार और प्रशांत किशोर
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद बतौर रणनीतिकार काम न करने का ऐलान करने वाले प्रशांत किशोर ने सोमवार को एक बार फिर से राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी चीफ शरद पवार से मुलाकात की है। खबरों की मानें तो शरद पवार ने दिल्ली में प्रशांत किशोर संग बैठक की। बीते 15 दिनों के अंदर दोनों की यह दूसरी मुलाकाता है, जिसके बाद सियासी अटकलें फिर से तेज हो गई हैं। सियासी हलकों में यह कहा जा रहा है कि अगले लोकसभा चुनावों में विपक्षी दल पीएम मोदी के खिलाफ अगले चुनावों में एक साझा प्रत्याशी उतार सकते हैं।
इसलिए प्रशांत किशोर के साथ एनसीपी चीफ की मुलाकात को अहम माना जा रहा है। इससे पहले 11 जून को प्रशांत किशोर शरद पवार से उनके मुंबई वाले आवास पर मिले थे। दरअसल, दोनों की मुलाकात को 2024 में होने वाले आम चुनावों की तैयारी के तौर भी देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि दिल्ली और अलग-अलग राज्यों में बीजेपी विरोधी दलों को एक मंच पर लाने को लेकर चचार्एं हो रही हैं।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।
भाजपा का दावा : ममता के रणनीतिकार ने मानी हार, पीके बोले-100 पार नहीं कर पाएगी बीजेपी
नई दिल्ली। बंगाल में चौथे चरण के मतदान के बीच भाजपा आई सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने क्लब हाउस ऐप के कुछ आडियो जारी कर राजनीति में हलचल मच दी है। आडियो के मार्फत वे दावा कर रहे हैं कि ममता बनर्जी के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार स्वीकार कर ली है। दूसरी ओर प्रशांत किशोर ने भाजपा के इस दावे को पूरी तरह से नकार दिया है और कहा कि पार्टी उनकी बातचीत के छोटे से चुनिंदा हिस्से की बजाय पूरी पूरी बातचीत जारी करने की हिम्मत दिखाए, ताकि सत्य सभी के सामने आए जाए।
उन्होंने कहा कि मेरी बात इस सवाल के जवाब में थी कि बीजेपी को लगभग 40% वोट कैसे मिल रहे हैं और ऐसी धारणा क्यों है कि बीजेपी जीत रही है। उन्होंने कहा कि मैंने कुछ गलत नहीं कहा। उसमें मैंने यह भी कहा है कि बीजेपी 100 सीट भी क्रॉस नहीं कर पाएगी, वह इसे क्यों नहीं प्ले कर रहे। मुझे पता था कि ये पब्लिक प्लेटफॉर्म है। अमित मालवीय ने कई वीडियो ट्वीट किए जो क्लब हाउस ऐप की आॅडियो रिकॉर्डिंग से हैं, इनमें प्रशांत किशोर पत्रकारों के सवालों के जवाब देते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो में सुनाई दे रहा है कि वोट मोदी के नाम पर हैं, हिंदू होने के नाम पर हैं। ध्रुवीकरण, हिंदी भाषी, एससी ही चुनाव के फैक्टर हैं। मोदी यहां पॉपुलर हैं। मतुआ समुदाय बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के लिए वोट कर रहा है।
प्रशांत किशोर यहां तक कहते सुनाई दिए कि बंगाल में टीएमसी के खिलाफ एंटी इंकंबैंसी है, न कि मोदी के खिलाफ। वे ये भी कह रहे हैं कि बंगाली की राजनीति का इकोसिस्टम मुस्लिम वोटों को हासिल करने का ही रहा है और पहली बार हिंदुओं को लग रहा है कि उनकी बात हो रही है। गौरतलब है कि आपको बता दें कि क्लब हाउस एक एप है, जहां आॅडियो कॉन्फ्रेंस की जाती है। इसी आॅडियो कॉन्फ्रेंस की बातचीत का किसी ने संभवत: दूसरे फोन से वीडियो बनाया है, क्योंकि क्लब हाउस में इस तरह की रिकॉर्डिंग की सुविधा नहीं होती।
अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।