soniagandhi - Sach Kahoon Hindi

सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोरोना से संबंधित दिक्कतों के कारण रविवार को गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया कि श्रीमती गांधी पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित हो गई थीं और उसी के चलते उन्हें यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि श्रीमती गांधी की हालत स्थिर है और उन्हें चिकित्सकों की निगरानी के लिए अस्पताल में रखा गया है।

उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं तथा अन्य सभी लोगों का कोरोना पीड़ित श्रीमती गांधी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करने के लिए आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि श्रीमती गांधी को प्रवर्तन निदेशालय ने 8 जून को नेशनल हेराल्ड मामले में समन जारी किया था लेकिन उन्हें कोरोना के करण राहत देते हुए अब 23 जून को बुलाया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

बैठक: एक साल में तीसरी बार टला कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव
विधानसभा चुनाव नतीजों से सबक लेने की जरूरत: सोनिया

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी को मिली करारी हार पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा है कि नतीजों से सबक लेते हुए पार्टी में सुधार लाने के लिए जरूरी कदम उठाने की जरूरत है।  श्रीमती गांधी ने सोमवार को यहां पिछले दिनों हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों पर चर्चा के लिए बुलाई गई पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में बोलते हुए कहा कि इन चुनावों के परिणाम पार्टी के लिए बेहद निराशाजनक रहे हैं और इन नतीजों से सबक लेते हुए ठोस रणनीति अपनाकर पार्टी में सुधार लाना होगा।

कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी संगठन के चुनाव को लेकर भी बैठक में चर्चा की और कहा कि पार्टी ने संगठनात्मक चुनाव का कार्यक्रम तय कर लिया है। इस मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘जब हम गत 22 जनवरी को मिले थे तो हमने फैसला किया था कि कांग्रेस के अध्यक्ष का चुनाव जून के मध्य तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने विधानसभा चुनावों में करारी हार पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इन चुनाव नतीजों को निराशाजनक कहना पर्याप्त नहीं है।

हमें असलियत समझ कर वास्तविकता का सामना करते हुए तथ्यों को सही ढंग से देखना होगा और वस्तु स्थिति से सबक लेते हुए पार्टी में सुधार लाने के कदम उठाने होंगे। वहीं कांग्रेस के अगले अध्यक्ष के चुनाव को फिलहाल टाल दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव आगे के लिए स्थगित हो गए है। कोरोना महामारी से उत्पन्न हालात को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

नेशनल हेराल्ड मामला: सोनिया, राहुल, अन्य को जवाब दाखिल करने का और समय मिला
नयी दिल्ली l दिल्ली उच्च न्यायालय ने नेशनल हेराल्ड मामले में भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की एक याचिका पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उनके पुत्र राहुल गांधी और अन्य आरोपियों को जवाब दाखिल करने का सोमवार को और समय दे दिया। इस मामले की अगली सुनवाई 18 मई को होगी। न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत की एकल पीठ ने मामले को 18 मई को अगली सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है। कांग्रेस नेताओं की तरफ से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता आर एस चीमा और तरन्नुम चीमा ने अदालत को बताया कि कोविड-19 के कारण कार्यालय बंद रहने से वे जवाब नहीं दाखिल कर पाएं हैं। उन्होंने और समय देने का अनुरोध किया।

उच्च न्यायालय ने स्वामी की याचिका पर 22 फरवरी को श्रीमती सोनिया, राहुल, कांग्रेस महासचिव ऑस्कर फर्नांडीस, सुमन दूबे, सैम पित्रोदा और यंग इंडियन (वाईआई) को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा था एवं तब तक निचली अदालत की सुनवाई पर रोक लगा दी थी। स्वामी ने निचली अदालत के 11 फरवरी के आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय का रुख किया था।

धन प्राप्त करने की साजिश रचने का आरोप

निचली अदालत ने श्रीमती सोनिया, राहुल तथा मामले में अन्य आरोपियों पर मुकदमा चलाने के लिए साक्ष्य से जुड़ी स्वामी की याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया था। निचली अदालत ने कहा कि दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 244 के तहत स्वामी की याचिका पर मामले में उनसे जिरह खत्म होने के बाद विचार किया जाएगा। स्वामी ने निचली अदालत में दायर निजी आपराधिक शिकायत में श्रीमती गांधी और राहुल के अलावा अन्य लोगों पर नेशनल हेराल्ड के जरिए धोखाधड़ी एवं अनुचित तरीके से धन प्राप्त करने की साजिश रचने का आरोप लगाया था।

नेशनल हेराल्ड है क्या?

नेशनल हेराल्ड 1938 में शुरू किया गया एक अखबार था। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इसका इस्तेमाल आजादी की लड़ाई में किया। पंडित नेहरू ने 1937 में असोसिएटेड जर्नल बनाया था, जिसने तीन अखबार निकालने शुरू किए। हिंदी में नवजीवन, उर्दू में कौमी आवाज और अंग्रेजी में नेशनल हेराल्ड। 2008 आते-आते असोसिएटेड जर्नल ने फैसला किया कि अब अखबार नहीं छापे जाएंगे। बाद में पता चला कि असोसिएटेड जर्नल पर 90 करोड़ रुपयों का कर्ज भी चढ़ चुका है।

कोर्ट तक पहुंचा मामला

सारा मामला 2012 में सुब्रमण्यम स्वामी ने उठाया था। स्वामी ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस पार्टी ने अपने पार्टी के पैसे से सोनिया गांधी और राहुल गांधी की कंपनी यंग इंडिया को 90 करोड़ रूपए उधार दिए। उस पैसे से राहुल सोनिया की कंपनी यंग इंडिया ने नेशनल हेराल्ड अखबार निकालने वाली कंपनी एसोसिएट जनरल को खरीद लिया और उस कंपनी की करीब 5 हजार करोड़ की संपत्ति गांधी परिवार के पास आज भी मौजूद है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कोरोना से निपटने में खुल गई है मोदी सरकार की पोल : सोनिया
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि कोरोना के कारण देश में जो हालात पैदा हो गए हैं उसकी बुनियाद में मोदी सरकार के कुप्रबंधन है और अब स्थिति दिन प्रतिदिन नियंत्रण से बाहर हो रही है। श्रीमती गांधी ने शनिवार को कोविड-19 से निपटने के प्रयासों की समीक्षा के लिए आयोजित कांग्रेस शासित राज्यों और कांग्रेस के गठबंधन वाली राज्य सरकारों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में कहा कि मोदी सरकार ने कोरोना की लड़ाई में अपने कुप्रबंधन का परिचय दिया है। सरकार ने कोविड के फैलाव की स्थिति में प्रबंधन सही नही किया। डेढ़ में टीके की कमी है लेकिन इसका निर्यात किया जा रहा है जबकि कई राज्यों से इसकी शिकायतें भी आ रही हैं।

सरकार को जनहित के मुद्दों पर काम करना चाहिए

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मुख्य विपक्षी दल के रुप में कांग्रेस की जिम्मेदारी है कि पार्टी इससे संबंधित मुद्दों को उठाएं और सरकार को प्रचार के हथकंडों से हटकर जनहित के मुद्दों पर काम करने के लिए मजबूर करें। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पारदर्शिता के साथ और प्रचार के हथकंडे अपनाने की बजाय साफ नियत के साथ काम करने की जरूरत है। केंद्र या राज्य दरकरो को संक्रमित लोगों और इसके कारण होने वाली मौतों को लेकर वास्तविक आंकड़े पेश करने चाहिए।

टीकाकरण अभियान पर ध्यान केन्द्रित करना होगा

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘सबसे पहले और सर्वाधिक रुप से हमें भारत में टीकाकरण अभियान पर ध्यान केन्द्रित करना होगा, उसके बाद ही टीकों के निर्यात अथवा इसे उपहार स्वरुप अन्य देशों को भेजने पर विचार करना चाहिए। हमें सभी कानूनों और कोविड संबंधी नियमों को बिना किसी अपवाद के, अनुपालन करते हुए एक जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार पर जोर देना चाहिए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।