fuel - Sach Kahoon Hindi

Hanumangarh: पुलिस निगरानी में रखा सील टैंकर का ‘डीजल’ 6 माह में बना पानी
डीएसओ टीम के साथ पहुंचे नीलामी करने तो खुला राज, पल्लू पुलिस संदेह के घेरे में

Diesel News: हनुमानगढ़ (सच कहूँ/हरदीप सिंह)। पुलिस की निगरानी में रखा गया सील टैंकर में बंद ‘डीजल’ पानी बन गया। मंगलवार को जिला रसद अधिकारी टीम के साथ डीजल की नीलामी करने पहुंचे तो राज खुला। करीब छह माह पहले पल्लू में होटल की आड़ में पकड़ी गई अवैध डीजल फैक्ट्री के मामले में डीजल के पानी होने से पल्लू थाना पुलिस संदेह के घेरे में आ गई है। बीकानेर रेंज की स्पेशल टीम की ओर से जब्त किया गया 40 हजार 200 लीटर अवैध डीजल, पल्लू थाना क्षेत्र में पुलिस की निगरानी में सील कर रखा गया था। Hanumangarh News

टैंकर में था 40 हजार 200 लीटर अवैध डीजल

मंगलवार को जब जिला रसद अधिकारी सुनील घोड़ेला अपनी टीम के साथ जब्त डीजल की नीलामी के लिए पहुंचे, तो जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ। सील किए गए टैंकर को खोल कर सैंपल लिया गया, जिसमें करीब 80 प्रतिशत पानी पाए जाने के बाद नीलामी प्रक्रिया तत्काल रोक दी गई। जिला रसद अधिकारी सुनील घोड़ेला ने कहा जब यह डीजल जब्त किया गया था, उस समय यह पूरी तरह डीजल था। अब इसमें पानी कैसे मिला, यह गंभीर जांच का विषय है।

पुलिस निगरानी पर उठे गंभीर सवाल | Hanumangarh News

यह पूरा मामला पल्लू थाना पुलिस की निगरानी में था। ऐसे में सील टैंकर में डीजल की जगह पानी मिलने से स्थानीय पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अब यह आशंका जताई जा रही है कि क्या जब्त डीजल के साथ छेड़छाड़ हुई? क्या अवैध रूप से डीजल निकालकर पानी भरा गया? या फिर यह किसी बड़े स्तर की अंदरूनी मिलीभगत का मामला है?

फिर खुल सकती है जांच

सूत्रों के अनुसार, यह मामला अब उच्च स्तर तक पहुंच सकता है और पूरे सील मैकेनिज्म, निगरानी व्यवस्था एवं जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच की जा सकती है। यदि लापरवाही या अनियमितता साबित होती है, तो कड़ी विभागीय कार्रवाई भी संभव है।

पहले ही करोड़ों का घोटाला

जानकारी के अनुसार 22 जून 2025 को बीकानेर रेंज कार्यालय की स्पेशल टीम ने हनुमानगढ़ जिले के पल्लू में महादेव होटल की आड़ में चल रही केमिकल से डीजल तैयार करने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। टीम ने मौके से तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर एक टैंकर केमिकल युक्त तेल, एक पिकअप सहित 40200 लीटर केमिकल युक्त अवैध डीजल जब्त किया था। अपराधी लम्बे समय से संगठित गिरोह बनाकर पुलिस व प्रशासन की आंखों में धूल झोंककर अवैध व्यापार कर रहे थे। तब आईजी के आदेश पर पल्लू थाना के तत्कालीन प्रभारी सहित कई पुलिस कर्मियों को लापरवाही बरतने पर लाइन हाजिर किया गया था। अब उसी जब्त डीजल का गायब हो जाना पूरे सिस्टम की पोल खोलता नजर आ रहा है। Hanumangarh News

राहुल गांधी ने कहा-ईंधन महंगा होने से दो-तीन उद्योगपतियों को लाभ
पणजी (एजेंसी)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि ईंधन के दाम में वृद्धि जहां आम लोगों की जेब पर भारी पड़ रही है वहीं देश के दो-तीन उद्योगपतियों को ही इसका लाभ मिल रहा है। दक्षिण गोवा के वेलसावो में मछुआरा समुदाय के लोगों के साथ बातचीत में श्री गांधी ने कहा, ‘ईंधन की कीमतों में वृद्धि के लिए संयुक्त प्रगतिशील गठबन्धन (सप्रंग) को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। उस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत अधिक थी लेकिन अब इसका दाम कम है, इसके बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अधिक हैं। आपको पूछना चाहिए कि पैसा कहां जा रहा है। केवल दो-तीन उद्योगपतियों को ही इस लाभ मिल रहा है। उन्होंने पर्यावरण को लेकर कहा कि पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि गोवा कोल हब नहीं बने।

सरकार की भूमिका पर्यावरण की रक्षा करना है

उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन होना चाहिए और यह लोगों, विशेषकर गरीबों के पक्ष में होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘ यह बड़े उद्योगपतियों के पक्ष में नहीं होना चाहिए। सरकार की भूमिका पर्यावरण की रक्षा करना है। यह आपका अधिकार है। लोगों की परेशानियों कम करना सत्ता में बैठे लोगों की जिम्मेदारी है। विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र पर उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में विभिन्न वर्ग के लोगों से बात करने के बाद इसका मसौदा तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘लोगों से बातचीत के बाद घोषणा पत्र बनाया जाएगा। आम तौर पर यह पर्यावरण, मछुआरों और कमजोर वर्गों की रक्षा के लिए होगा। मैं गारंटी देता हूं कि घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा किया जाएगा।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

पेट्रोलियम ईधन पर क्या टैक्स कटौती हो सकती है? सीबीआईसी ने दिया जवाब
उचित समय पर सरकार लेगी फैसला

नई दिल्ली (एजेंसी)। सरकार पेट्रोल व डीजल पर शुल्क कटौती का फैसला उचित समय पर करेगी। केन्द्रीय सीबीआईसी के चेयरमैन एम. अजीत कुमार ने कहा कि जहां तक ईघन मूल्यों में कटौती का सवाल है तो इस पर लगातार सरकार की नजर है। इस पर फैसला उचित समय पर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि आने वाले समय के दौरान राजस्व में अच्छी बढ़ोतरी होगी और तब पेट्रोलियम ईधन पर टैक्स कटौती के बारे में विचार किया जाएगा।

गौरतलब है कि इस वर्ष 31 मार्च को खत्म वित्त वर्ष के दौरान परोक्ष कर संग्रह एक वर्ष पहले की समान अवधि के मुकाबले 59 प्रतिशत बढ़ा है। इसमें पेट्रोल-डीजल पर रिकॉर्ड उत्पाद शुल्क की भी बड़ी भूमिका रही है। पिछले वर्ष सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 रुपये और डीजल पर 16 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया है। वर्तमान में पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 32.90 रुपये और डीजल पर 31.80 रुपये प्रति लीटर है।

देश के कुछ राज्यों में तेल के दाम 100 रुपये लीटर तक पहुंच गए थे

अंतररराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी के बीच देश के कुछ भागों, राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में पेट्रोल के दाम फरवरी में 100 रुपये लीटर तक पहुंच गये थे। हालांकि पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की घोषणा हुई, कीमत वृद्धि पर रोक लग गयी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।