Vaccination - Sach Kahoon Hindi

Vaccination: वैक्सीनेशन को लेकर मेडिकल विभाग अलर्ट, भ्रांतियां फैलाने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई
Vaccination: हनुमानगढ़। टाउन स्थित पंचायत समिति कार्यालय के सभागार में चिकित्सा विभाग की ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में एमओआईसी, एएनएम स्टाफ सहित चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सरकार के प्रमुख स्वास्थ्य कार्यक्रमों जैसे एचपीवी वैक्सीनेशन, टीबी कैंपेन, संस्थागत डिलीवरी तथा माताओं एवं बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं की गहन समीक्षा करते हुए विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान में हनुमानगढ़ जिला बेहतर कार्य कर रहा है। जिले में अब तक 1100 से अधिक बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर लगातार समीक्षा की जा रही है तथा भादरा क्षेत्र में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की ओर से सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ ब्लॉक में भी अधिकाधिक 14 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुकी बालिकाओं का वैक्सीनेशन करवाने के प्रयास किए जाएंगे।

डॉ. शर्मा ने बताया कि यह वैक्सीनेशन केवल 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए किया जाना है, इसलिए लाभार्थियों की संख्या सीमित है। साथ ही जागरूकता की कमी भी एक चुनौती बनी हुई है। इसे देखते हुए चिकित्सा विभाग की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। सीएमएचओ ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया के माध्यम से एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर भ्रांतियां फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब का एक व्यक्ति, जो स्वयं को डॉक्टर बता रहा है, मेडिकल विभाग के आईईसी ग्रुप पर अनावश्यक टिप्पणियां कर रहा था। इस मामले में जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को शिकायत भेजी गई है तथा ऐसे लोगों के खिलाफ जल्द ही कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमे दर्ज करवाए जाएंगे। Hanumangarh News

Vaccination: सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान: 5 वर्ष तक के बच्चों को लगाएं जाएंगे प्रतिरोधक टीके
जयपुर। Vaccination: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राजस्थान एवं डवपमेंट पार्टनर यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को स्थानीय होटल हिल्टन में प्रदेश में अगस्त, सितम्बर एवं अक्टूबर माह में प्रति माह 6-6 दिन तक संचालित होने वाले सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। Vaccination

अतिरिक्त मिशन निदेशक एनएचएम श्रीमती प्रियंका गोस्वामी ने बताया कि सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान के माध्यम से 5 वर्ष तक के छूटे व वंचित बच्चों को प्रतिरोधक टीके लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया के सहयोग से तीन फेज में इस अभियान का संचालन कर निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण किया जाएगा। Vaccination

निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रवि प्रकाश माथुर ने बताया कि अगस्त माह में 7 से 12 अगस्त, सितम्बर में 11 से 16 एवं अक्टूबर माह में 9 से 14 तक यह अभियान संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करना एक चुनौती जरूर है, लेकिन पारस्परिक सहयोग से लक्ष्यों को पूर्ण करने का हरसंभव प्रयास करते हैं।

यूनिसेफ राजस्थान की चीफ इसाबेल बर्डेन ने कहा कि ऐसे मिशन सरकारों के लिए एक कमिटमेंट की तरह होते हैं, जिन्हें एक कुशल प्रबंधन एवं सुदृढ़ कार्ययोजना का क्रियान्वयन कर प्राप्त किया जाता है। इसी प्रकार मिशन इंद्रधनुष व्यापकता के साथ प्रदेश के सभी जिलों में संचालित किया जाएगा।

परियोजना निदेशक टीकाकरण डॉ. रघुराज सिंह ने यू-विन ऑनलाईन सॉफ्टवेयर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस सॉफ्टवेयर में सेल्फ रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति घर बैठे टीकाकरण हेतु मां के आधार कार्ड को अपलोड कर अपने बच्चे का पंजीयन करा सकता है। फिर भारत के किसी भी कोने में निर्धारित टीके लगाए जाने की सुविधा का लाभ उठा सकता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन राजस्थान से जुड़े डॉ. राकेश विश्कर्मा ने राजस्थान में मीजल्स रूबेला को एलिमिनेट करने के लिए रोडमैप को समझाते हुए छूट गए बच्चों और गर्भवती महिलाओं को चिन्हित करने और वैक्सीनेट करने पर जोर देने की बात कही। उन्होंने कहा कि हमें अपनी जिम्मेदारी समझने की और जागरूकता फैलाने की जरूरत है।

कार्यशाला में स्टेट नोडल ऑफिसर डॉ. देवेन्द्र सौंधी, यूनिसेफ की डॉ. मनीषा चावला, अंकुश सिंह ने प्रजेंटेशन के माध्यम से विचार व्यक्त किए। डॉ मनीषा चावला ने वैक्सीन से जुड़े मिथ और तथ्यों पर बात की। उन्होंने बताया कि वैक्सीन वर्षों की वैज्ञानिक शोध और कई चरणों के टेस्ट से तैयार होती है, यह पूरी तरह सुरक्षित होते हैं। संचार विशेषज्ञ अंकुश सिंह ने वैक्सीनेशन प्रोग्राम में मीडिया की भूमिका पर बात की। उन्होंने बताया कि एक गलत सूचना और दुष्प्रचार के दौर में सही सूचना को सही जगह पर पहुचाना मीडिया की बड़ी जिम्मेदारी है।

यह भी पढ़ें:– राज्य के हैण्डलूम उत्पादों को मिल रही विश्व स्तरीय पहचान : मुख्यमंत्री

टीकाकरण से मना करने वाले स्कूल संचालकों पर होगी कार्रवाई
अतिरिक्त उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने चिकित्सा अधिकारियों को दिए निर्देश

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। अतिरिक्त उपायुक्त (Additional Deputy Commissioner) अनुपमा अंजलि की अध्यक्षता में वीरवार को स्थानीय लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में स्वास्थ्य विभाग के सांस कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में एडीसी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि निमोनिया की रोकथाम के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएं। अभिभावकों व बच्चों को निमोनिया से बचाव व उपचार के बारे में जागरूक किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि स्कूलों में हर बच्चे का हैल्थ कार्ड हो ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे।

यह भी पढ़ें:– LPG price cut: मई बदला, आया जून… एलपीजी सिलेंडर में किसको-कितना सुकून, जानें आपके शहर के एलपीज…

स्कूलों में बच्चों का डाटा तैयार करवाने के निर्देश

बैठक के दौरान एडीसी (ADC) ने निर्देश देते हुए कहा कि जिले के सभी सरकारी व प्राईवेट स्कूलों के साथ-साथ आंगनवाड़ी केन्द्रों में बच्चों का हेल्थ चैकअप किया जाए। जरूरमंद बच्चों को दवाई दी जाए। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकारी या निजी स्कूल संचालक बच्चों के टीकाकरण से मना नहीं कर सकता। यदि कोई स्कूल मुखिया टीकाकरण से मना करता है तो उसके बारे में तुरंत प्रभाव से रिपोर्ट भेजें।

टीकाकरण से मनाही करने वाले स्कूल संचालकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अतिरिक्त उपायुक्त ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए वे स्कूलों में बच्चों का डाटा तैयार करवाएं कि कितने बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है और कितने बच्चे शेष रहते हैं। एक भी बच्चा टीकाकरण से छूटने न पाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को हाथों की स्वच्छता (hygiene) बारे में भी जागरूक करें ताकि निमोनिया को रोका जा सके।

अधिकतर बीमारी गंदगी के कारण होती हैं। इसके साथ ही उन्होंंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि वे डोर-टू-डोर सर्वे करें। इसके अलावा स्लम एरिया में बच्चों की पहचान करें। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी को निर्देश दिए कि वे आंगनवाड़ी केंद्रों पर आने वाली स्कूल हेल्थ टीम का सहयोग करें और आंगनवाड़ी में आने वाले हर बच्चे का हेल्थ चैकअप करवाएं।

बच्चों के स्वास्थ्य के लिए टीकाकरण जरूरी: डीएम
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति व जिला पोषण समिति की बैठक

गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह )। प्रदेश सरकार की तरफ से चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में (Ghaziabad News) जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला पोषण समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें:– बच्चों की टीवी या मोबाइल देख कर खाना खाने की आदत को कैसे छुड़ाएं

डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि ग्रेडिंग सिस्टम के माध्यम से चिन्हित करते हुए अच्छा प्रदर्शन करने वाली आशाओं एवं एएनएम को प्रोत्साहित और खराब प्रदर्शन करने वाली आशाओं एवं एएनएम को सुधार का मौका देते हुए सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। (Ghaziabad News) मातृ मृत्यु के संबंध में समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक मातृत्व मृत्यु होने पर कर्मचारी की लापरवाही प्रतीत होती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

लाभार्थियों को समय पर शत-प्रतिशत भुगतान हो

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिला स्तरीय एमएमजी चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय एवं संयुक्त चिकित्सालय में गर्मी के कारण ज्यादा इंतजार न करना पड़े, इसलिए अगले 15 दिनों में डिजिटल टोकन सिस्टम अनिवार्य रूप से क्रियाशील कर दिया जाए। जिससे पंजीकरण काउंटर एवं दवा वितरण काउंटर पर लगने वाली भीड़ व मरीजों को अनावश्यक गर्मी में इंतजार न करना पड़े। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को शत-प्रतिशत भुगतान समय से दिया जाए।

उन्होंने निर्देशित किया कि अधिक से अधिक टेली कंसल्टेशन को बढ़ावा दिया जाए। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लक्ष्य तय करते हुए आंगनवाड़ी केंद्रों एवं स्कूलों को भ्रमण कर समस्त बच्चों की स्क्रीनिंग करते हुए आवश्यक उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत 06 माह से 06 साल तक के बच्चों को आईएफए सिरप उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिए।

बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए निर्देश जारी

जिला पोषण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि एनआरसी में बेड आॅक्युपेंसी शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए निर्देश दिए कि सजग होकर कार्य करें। उन्होंने कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों, संक्रमित व्यक्तियों की जांच, टीकाकरण, आक्सीजन की उपलब्धता आदि समीक्षा करते हुए संक्रमण से बचाव के लिए दिशा-निदेर्शों का अनुपालन करने एवं लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि विगत कुछ दिनों में कोविड-19 रोगियों की संख्या में वृद्धि हुई है। जिसको देखते हुए आवश्यक है कि इस महामारी के प्रबंधन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर जन सामान्य को सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

यह रहे समीक्षा बैठक में मौजूद

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य सिंह मलिक, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉॅ भवतोष शंखधर, एसीएमओ डॉ. डीएम सक्सेना, डीएसओ डॉ. आरके गुप्ता, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. जीके मिश्रा, डब्ल्यूएचओ से डॉ. अभिषेक कुलश्रेष्ठ, समस्त चिकित्सा अधीक्षक एवं सीएचसी,पीएचसी के एमओआईसी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

डेरा सच्चा सौदा सांझा धाम मलोट में 90 जनों ने करवाया टीकाकरण
सच कहूँ/मनोज, मलोट। डेरा सच्चा सौदा ब्लॉक मलोट की साध-संगत द्वारा कोरोना रोधक टीकाकरण(Vaccination) कैंप लगाकर लोगों के कोरोना टीकाकरण करवाया जा रहा है। जानकारी देते ब्लॉक मलोट के जिम्मेदार रमेश ठकराल इन्सां, सत्तपाल इन्सां, भंगीदास विकास इन्सां, सुजान बहनों की जिम्मेदार बहन कान्ता शर्मा इन्सां, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग की जिम्मेदार बहन रीटा गाबा इन्सां ने बताया कि डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए जा रहे 137 मानवता भलाई कार्यों के अंतर्गत ब्लॉक मलोट की साध-संगत द्वारा जहाँ मानवता भलाई के कार्यों में बढ़चढ़ कर सहयोग किया जा रहा है|

वहीं मलोट के एसडीएम प्रमोद सिंगला के दिशा-निर्देशों अनुसार सरकारी अस्पताल मलोट के सीनियर मैडीकल अधिकारी डॉ. रश्मि चावला और कोरोना टीकाकरण(Vaccination) मलोट के नोडल अफसर डॉ. गौतम कामरा की देखरेख में 54वां कोरोना टीकाकरण कैंप डेरा सच्चा सौदा सांझा धाम मलोट में लगाया गया, जिसमें सरकारी अस्पताल की स्टाफ मैंबर पूजा ने 90 जनों के कोरोना रोधक टीकाकरण किया। उन्होंने बताया कि कैंप में 15 साल से 18 साल और उस से ऊपर की उम्र वालों के टीकाकरण किया गया। इस मौके सेवक जुबिन छाबड़ा इन्सां, अनमोल इन्सां, शुभम इन्सां, चंद्र मोहन सेठी इन्सां, कुलदीप इन्सां, सुनील जिन्दल इन्सां, रिंकू इन्सां, गगन इन्सां मौजूद थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

अब बच्चों को जल्द लगेगी वैक्सीन
नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र सरकार ने अहमदाबाद की कंपनी जाइडस कैडिला की तीन खुराक वाले टीके ‘जाइकोव-डी’ की एक करोड़ खुराक खरीदने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही यह टीका राष्ट्रीय कोरोना वायरस रोधी टीकाकरण अभियान में इस महीने शामिल हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में विकसित दुनिया के पहले डीएनए-आधारित कोविड-19 टीके को टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल करने के लिए शुरूआती कदमों को हरी झंडी दिखा दी है। शुरूआत में इसे वयस्कों को लगाने में प्राथमिकता दी जाएगी।

एक करोड़ खुराक के लिए ऑर्डर

जाइकोव-डी पहला ऐसा टीका है जिसे भारत के औषधि नियामक ने 12 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों के टीकाकरण के लिए मंजूरी दी है। एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि केंद्र जाइडस कैडिला को जाइकोव-डी टीके की एक करोड़ खुराक के लिए ऑर्डर दे चुका है, जिसकी कीमत कर को छोड़कर करीब 358 रुपये है।

28 दिनों के अंतराल पर दी जाएगी तीन खुराकें

इस कीमत में 93 रुपये की लागत वाले ‘जेट एप्लीकेटर’ का खर्च भी शामिल है। इसकी मदद से ही टीके की खुराक दी जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ‘सीमित उत्पादन क्षमता की वजह से शुरू में सिर्फ वयस्कों को ही यह टीका दिये जाने की संभावना है। कंपनी के अधिकारियों ने मंत्रालय को बताया कि जाइडस कैडिला प्रति माह जाइकोव-डी की एक करोड़ खुराक मुहैया कराने की स्थिति में है। इसके तीन खुराकों को 28 दिनों के अंतराल पर दिया जाना है। देश में विकसित यह दुनिया का पहला ऐसा टीका है जो डीएनए-आधारित एवं सुई-रहित है।

देश में रिकवरी दर बढ़कर 98.24 फीसदी

देश में कोरोना वायरस के घटते मामलों के बीच रिकवरी दर बढ़कर 98.24 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर घटकर 0.42 फीसदी हो गई है। इस बीच देश में शनिवार को 28 लाख 40 हजार 174 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए और अब तक एक अरब आठ करोड़ 21 लाख 66 हजार 365 लोगों को कोरोना के टीके लग चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 10,853 नये मामले सामने आये हैं। पिछले 24 घंटों में 12,432 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ ही अब तक इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ 37 लाख 49 हजार 900 हो गयी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

170 डेरा श्रद्धालुओं ने लगवाया कोरोना वैक्सीन टीका
डेरा सच्चा सौदा सरसा की शाखा शाह सतनाम जी अमनपुरा धाम मानसा में लगाया कैंप

कोरोना के प्रकोप से बचने के लिए हम सभी जरूर करवाएं टीकाकरण: डॉ. रॉय

सच कहूँ/जगविन्दर सिद्धू

मानसा। डेरा सच्चा सौदा सरसा की शाखा शाह सतनाम जी अमनपुरा धाम मानसा में समूह प्रबंधक समिति के सहयोग से पंजाब सरकार की हिदायतों अनुसार सेहत विभाग मानसा की ओर से रविवार को कोविड-19 वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। प्राप्त हुई जानकारी अनुसार आज इस कैंप दौरान 130 डेरा श्रद्धालुओं को टीका लगाया गया, जिनमें 90 व्यक्तियों ने पहली डोज और 40 व्यक्तियों ने दूसरी डोज टिके की लगवाई। बीते दिन एक और कैंप में 40 श्रद्धालुओं को टीका लगाया गया, जिनमें 30 व्यक्तियों ने पहली डोज और 10 व्यक्तियों ने दूसरी डोज टीक की लगवाई। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी लगभग सैंकड़ों डेरा श्रद्धालुओं ने पिछले कैंपों के दौरान कोविड का टीका लगवा चुके हैं।

इस मौके पर विशेष तौर पहुंचे मानसा सिवल अस्पताल के एमएमओ हरचंद सिंह और अन्य डॉक्टर आधिकारी की ओर से कैंप का जायजा लिया गया और डेरा श्रद्धालुओं की हौसला अफजायी की। उन्होंने कहा कि उनको पूरी उम्मीद है कि कोरोना की इस भयानक बीमारी से हमें जल्दी निजात मिलेगी। उन्होंने जानकारी देते बताया कि मानसा जिले में अब तक हजारों ही व्यक्ति ने टीका लगवा चुके हैं। जिनको अभी तक कोई भी दिक्कत परेशानी महसूस नहीं हुई। उनकी तरफ से सच्चा सौदा की प्रशासनिक समिति का विशेष तौर पर धन्यवाद किया गया। उन्होंने कहा कि मानसा जिले में ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब में पूरे भारत में कोरोना वायरस ने बहुत भयानक रूप ले लिया है। इसको मुख्य रखते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना के टीके से डरने की जरूरत नहीं है।

हजारों लाखों लोगों को यह टीका लग चुका है और इसका सेहत पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता। उन्होंने लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक कोरोना का टीका लगवाएं, जिससे इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके और इससे निजात पाई जा सके। सीनियर मैडीकल अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह राय कहा कि कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए वैक्सीनेशन करवाना बहुत जरूरी है। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इसके कोई गंभीर बुरे प्रभाव सामने नहीं आए। उन्होंने कहा कि कोविड की तीसरी लहर आने से पहले पहले हम सभी को टीकाकरण जरूर करवा लेना चाहिए ताकि हम इस बार कोरोना को हरा सकें।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन के साथ-साथ दूसरी सावधानियों की पालना करनी भी यकीनी बनाई जाये। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति मुँह को मास्क के साथ ढँक कर रखे, उचित सामाजिक दूरी के सिद्धांत की पालना की जाये और अपने हाथों को साबुन पानी या सैनेटाईजर के साथ समय-समय साफ किया जाये। उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन के साथ-साथ सैप्लिंग भी बहुत जरूरी है। कोविड -19 के लक्षण सामने आने पर जल्द से जल्द जांच करवाई जाये, जिससे समय पर इलाज से कीमती जिंदगीयों को बचाया जा सके।

डेरा श्रद्धालुओं ने प्रशासन को हर संभव मदद देने का दिलाया भरोसा

45 मैंबर सिंगारा इन्सां और 25 मैंबर बिन्दर इन्सां ने प्रशासन का धन्यवाद किया और लोगों से अपील की कि अधिक से अधिक कोरोना का टीका लगवाएं, जिससे इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके और इससे निजात पाई जा सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जिला प्रशासन जिस तरह कहेगा कि वह मदद के लिए तैयार हैं। इस मौके पर विशेष यह देखने में आया कि कोविड-19 की पंजाब सरकार की ओर से दी गई हिदायतों की समूह डेरा श्रद्धालू ने पालना की। इस मौके एमएमओ हरचंद सिंह, सीनियर मैडीकल डॉ. रणजीत सिंह राय, 45 मैंबर यूथ शिंगारा इन्सां, 25 मैंबर बिन्दर इन्सां, 25 मैंबर जसवीर इन्सां, खूनदान समिति के सेवक शेखर इन्सां और शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग के सेवादार उपस्थित थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

विदेश जाना है तो लगवानी होगी वैक्सीन
84 दिन बाद लगती है कोविशील्ड, विदेश जाने वाले लोग निर्धारित समय से पहले लगवा सकते हैं कोविशील्ड की दूसरी डोज

सच कहूँ, देवीलाल बारना

कुरुक्षेत्र। कोरोना काल शुरू होने के बाद विदेश जाने वालों में होड लगी हुई है। हालांकि ढंग से अब तक भी विद्यालय व कॉलेज नही खुले हैं लेकिन कई महीनों से आईलेट्स व पीटीई की कोचिंग देने वाले सैंटर खुले हैं। कुरुक्षेत्र में कुछ ही वर्षों में कुरुक्षेत्र नया बस अड्डे के सामने कोचिंग हब बन गया है। सुबह से शाम तक कोचिंग लेने वाले विद्यार्थियों की होड लगी रहती है। ऐसे में जिन बच्चों ने आईलेटस (इंटरनेशनल इंग्लिश लैंग्वेज टेस्टिंग सिस्टम) व पीटीई की परीक्षा पास कर ली हैं वे विदेश जा रहे हैं। विदेश जाने के लिए कोरोना के चलते वैक्सीन लगानी आवश्यक है। ऐसे में यदि कोई कोविशील्ड लगवाता है तो दूसरी डोज 84 दिन के बाद लगती हैं। जिन्होंने 84 दिन से पहले विदेश जाना है उनके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर सुविधा दी गई है।

विदेश जाने वाले पहले लगवा सकते हैं वैक्सीन : सीएमओ

जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने कोविशील्ड की पहली डोज लेने के बाद समय पूरा न होने की स्थिति में विदेशों में शिक्षा ग्रहण करने, रोजगार या सरकारी कार्य के उद्देश्य से विदेश जाने, ओलंपिक खेलों में भाग लेने के साथ-साथ अन्य श्रेणियों को भी आपात या अनिवार्य स्थिति में विदेश जाने के लिए जोड़ा है, जिनमें किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए उपचार करवाने हेतू, विदेशी नागरिक (जो अपने देश में वापिस जाना चाहते है) और किसी भी परिस्थिति, जिसके तहत विदेश यात्रा करना अनिवार्य है (परंतु कोविशील्ड की पहली डोज लेने के बाद 84 दिन पूरे नहीं हुए है), जैसी श्रेणियों को कोविशील्ड की पहली व दूसरी डोज के समय अवधि के संबंध में छूट देने का निर्णय लिया है।

वीजा या कंफर्म टिकट प्रस्तुत करने के बाद ही लगेगी वैक्सीन

सीएमओ डॉ. संतलाल वर्मा ने कहा कि इन श्रेणियों के तहत आने वाले लोगों को कोविशील्ड की पहली व दूसरी डोज लेने के समय अवधि में छूट देने का निर्णय लिया गया है ताकि ऐसी आपात स्थितियों में इन लोगों को विदेश जाने से रोका न जा सके। इन मामलों में संबंधित व्यक्ति को विदेश यात्रा से संबंधित दस्तावेज जैसे कि वीजा या कंफर्म टिकट के साथ-साथ इससे संबंधित अन्य दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे, जिससे विदेश यात्रा करना उचित समझा जाए। इसके अलावा ऐसे लाभार्थियों को वैक्सीन की दूसरी डोज सरकारी कोविड वैक्सीनेशन सेंटर्स पर आॅन-साइट भी उपलब्ध करवाई जा रही है, जोकि पहले से कोविन पोर्टल में दर्ज है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

कोविड वैक्सीनेशन में हनुमानगढ़ दूसरे नम्बर पर, 74376 के लगी वैक्सीन
शुक्रवार देर रात तक चला वैक्सीनेशन, जिले में साढ़े 15 लाख को लगी डोज

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जिले में कोविड-19 वैक्सीनेशन में जिला अभी भी दूसरे नम्बर पर है। जिले को शुक्रवार चले वैक्सीनेशन में जिले के 74376 नागरिकों को कोविशील्ड की डोज लगाई गई। 353 टीकाकरण केन्द्रों पर टीकाकरण देर रात तक चला। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि जिले के नागरिक उत्साहित होकर टीकाकरण के लिए आगे आ रहे हैं। शुक्रवार को देर रात तक हुआ वैक्सीनेशन इस बात का प्रमाण है। जिले को मिली कोविशील्ड की एक लाख डोज में से शुक्रवार को 74376 नागरिकों ने वैक्सीन लगवाई।

सातों ब्लॉक में वैक्सीनेशन टीम टीकाकरण स्थल पर रहकर आमजन को प्रथम व द्वितीय लगाती रही। स्वयंसेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों, सरपंचों, पार्षदों सहित आमजन ने भी अपने परिचितों को वैक्सीनेशन के लिए लेकर आए। चिकित्साकर्मियों ने भी कोविशील्ड की द्वितीय डोज लगाने वालों से बात कर उन्हें वैक्सीनेशन के लिए प्रोत्साहित किया। व्यापारी वर्ग भी शाम को अपने कार्य के बाद वैक्सीनेशन स्थल पर वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे। शुकवार को हुए वैक्सीनेशन में 47049 नागरिकों ने प्रथम डोज एवं 27327 नागरिकों ने कोविशील्ड की द्वितीय डोज लगवाई। डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि हनुमानगढ़ जिला अभी भी दूसरे स्थान पर बरकरार है। जिले में अब तक 15 लाख 55 हजार 197 नागरिकों ने वैक्सीनेशन लगवा ली है।

इनमें 11 लाख 58 हजार 847 नागरिकों ने प्रथम डोज एवं 3 लाख 96 हजार 350 नागरिकों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा ली है। जिले में अब तकि 86.9 प्रतिशत लोगों ने प्रथम डोज एवं 28.7 लोगों ने वैक्सीनेशन की दूसरी डोज लगवा ली है। उन्होंने कहा कि प्रथम स्थान पर सीकर, तीसरे स्थान पर जयपुर-द्वितीय, चौथे स्थान पर झुंझनूं एवं पांचवें स्थान पर अजमेर जिला है।

वैक्सीनेशन में संगरिया सबसे आगे

आरसीएचओ डॉ. विक्रमसिंह ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन में कई ब्लॉक अच्छा कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा शत-प्रतिशत टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इनमें संगरिया ब्लॉक सबसे अच्छा कार्य कर रहा है। संगरिया में 95.51 प्रतिशत नागरिकों का प्रथम डोज एवं 36.02 प्रतिशत नागरिकों ने द्वितीय डोज का वैक्सीनेशन करवा लिया है। इसी प्रकार दूसरे नम्बर खण्ड रावतसर के 94.31 प्रतिशत लोगों ने प्रथम डोज एवं 33.49 प्रतिशत लोगों ने द्वितीय डोज लगवाया है। उन्होंने बताया कि आमजन धीरे-धीरे टीकाकृत हो रहे हैं और बहुत जल्द हम पूरे हनुमानगढ़वासियों को कोविड वैक्सीन लगवाकर सुरक्षित कर देंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

6 बजे लाइन में लगे, दोपहर बाद पहुंची वैक्सीन
इंतजार में घंटों परेशान होते रहे लोग, एक दिन में रिकॉर्ड 70 हजार से अधिक लोगों के वैक्सीनेशन

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। जिले में रविवार को कोविड-19 वैक्सीनेशन करवाने टीकाकरण केन्द्रों पर पहुंचे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दिन चढ़ते ही सुबह करीब 6 बजे लोग वैक्सीनेशन करवाने के लिए निर्धारित टीकाकरण केन्द्रों के बाहर लंबी कतारों में लग गए। लेकिन सभी जगह दोपहर तक वैक्सीन नहीं पहुंची। इस कारण कड़ी धूप में खड़े लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग घंटों लाइन में खड़े होकर केन्द्र पर वैक्सीन पहुंचने का इन्तजार करते रहे। कई लोग बिना वैक्सीन लगवाए ही घरों को लौट गए। कई जगह अपराह्न तीन बजे वैक्सीन पहुंची। कई केन्द्रों पर इन्तजार करते-करते लोगों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने केन्द्रों पर हंगामा कर दिया।

हनुमानगढ़ जंक्शन की नई खुंजा के सरकारी स्कूल के वैक्सीनेशन सेंटर पर रविवार को अपराह्न 3 बजे तक वैक्सीनेशन नहीं पहुंचने पर नागरिकों ने हंगामा कर दिया। इस केन्द्र पर भी लोग सुबह 6 बजे से वैक्सीनेशन का इंतजार कर रहे थे। सब्र का बांध टूटा तो नागरिकों ने वैक्सीनेशन के लिए वितरित की गई पर्चियां फाड़ दी। लोगों ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि अगर केन्द्रों पर समय पर वैक्सीन की डोज उपलब्ध नहीं करवाई गई थी तो चिकित्सा विभाग को इस बारे में अवगत करवाना था ताकि लोगों को बेवजह घंटों लाइनों में खड़े न रहना पड़ता। तकरीबन सभी केन्द्रों पर दोपहर बाद वैक्सीन पहुंचने पर टीकाकरण का कार्य शुरू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। शाम करीब 6 बजे तक टीकाकरण का कार्य जारी रहा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि रविवार को 70 हजार से अधिक लोगों के वैक्सीनेशन हुआ जो जिले में एकदिन में सर्वाधिक वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड है। इससे पहले एकदिन में 54 हजार के करीब वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड था।

वेक्सीनेशन देरी से पहुंचने से हुए परेशान

पीलीबंगा (सच कहूँ न्यूज)। कोरोना से बचाव को लेकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में रविवार को देरी से वेक्सीन पहुंचने से नागरिक परेशान हुए। इंदिरागांधी मैमोरियल कॉलेज व शहरी क्षेत्र में अन्य केन्द्रों पर अलसुबह ही वेक्सीनेशन को लेकर लोगों को टोकन वितरित कर दिए गए लेकिन दोपहर तक वेक्सीन नहीं पहुंची ऐसे में लोगों ने रोष प्रकट किया। इंदिरागांधी कॉलेज में समय पर वेक्सीन नहीं पहुंचने की सूचना पर लोग टोकन लेकन अपने अपने घर चले गए। आसपास व दूरदराज क्षेत्र से आई महिलाएं धूप में वेक्सीन आने का इंतजार करती रही। कॉलेज में परीक्षा होने के बावजूद इसे वेक्सीनेशन केन्द्र बना दिया गया।

इस संबंध में बीसीएमओ मनोज अरोड़ा ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन ने परीक्षा को लेकर उन्हें पूर्व में सूचना नहीं दी। राजकीय स्कूलों में परीक्षा केन्द्र बने हुए थे ऐसे में कॉलेज सहित छात्रावास को केन्द्र बनाने पड़े। रविवार दोपहर में हनुमानगढ से राजकीय चिकित्सालय में वेक्सीन पहुंची। बीसीएमओ मनोज अरोड़ा की मौजूदगी में वेक्सीन वितरण प्रभारी निशा शर्मा ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बने केन्द्रों की संबंधित एएनएम को कोविडशील्ड व कोवेक्सीन की डोज उपलब्ध करवाई। यहां से डोज लेने के बाद चिकित्सा विभाग की टीमें दोपहर में संबंधित केन्द्रों पर पहुंची तब कहीं जाकर लोगों के वेक्सीनेशन लगनी श़ुरू हुई। वेक्सीन वितरण प्रभारी निशा शर्मा ने बताया कि रविवार को कोविडशील्ड की 9000 तथा कोवेक्सीन की 2500 डोज प्राप्त हुई। रविवार को शहरी क्षेत्र में आईजीएम कॉलेज, अंबेडकर भवन, बीएल स्कूल में वेक्सीनेशन हुआ। ग्रामीण क्षेत्र विभिन्न केन्द्रों पर कोवेक्सीन का वेक्सीनेशन हुआ।

शाम 6 बजे तक होता रहा वैक्सीनेशन

रावतसर (सच कहूँ न्यूज)। कोरोना से बचाव के बचाव के लिए रविवार को रावतसर उपखंड़ क्षेत्र मे 10200 डोज वैक्सीन पहुंची जिसमे 2200 कोवैक्सीन व 7000 कोविशील्ड की डोज रावतसर क्षेत्र के लिए मिली जो कि अब तक की सर्वाधिक वैक्सीन थी। रविवार का दिन होने के कारण वैक्सीनेशन स्थल पर सुबह 6 बजे से ही लोगो की लाइने लगनी शुरू हो गई। लोगो ने वैक्सीन के लिए टोकन प्राप्त करने के लिए घंटो कतार मे खड़े रहे। शहरी क्षेत्र मे 11 बजे वैक्सीनेशन शुरू तो ग्रामीण क्षेत्र मे लगभग 11:30 बजे के बाद वैक्सीनेशन प्रारम्भ हुआ। वैक्सीन देरी से पहुचने के कारण गर्मी मे लोगो को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।

वैक्सीनेशन साइट की धीमी गति व विधुत कट ने कोढ मे खाज का काम किया। लोगो ने पेड़ो के नीचे छाव मे बैठकर वैक्सीन की बारी का इंतजार किया तथा शाम 6 बजे तक वेक्सीनेशन जारी रहा। वहीं रावतसर ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र में 11 बजे तक वैक्सीन नहीं पहुंचने से बड़ी संख्या में ग्रामीण वापिस घरों को चले गए। रविवार को रावतसर क्षेत्र में 38 जगहों पर वैक्सीनेशन हुआ।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

एसडीएम व एसएमओ ने की डेरा अनुयायियों द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना
कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर लगी कतारें (Vaccinations)

टोहाना में आयोजित दूसरे विशाल वैक्सीनेशन कैं प में 800 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

सच कहूँ/सुरेन्द्र समैण

टोहाना। डेरा सच्चा सौदा की टोहाना साध-संगत द्वारा दूसरे वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन शनिवार को नामचर्चा घर में किया। इस विशाल टीकाकरण कैंप में भारी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए पूरा दिन आते रहे। वही डेरा अनुयायियों द्वारा लगाए गए कैंप का निरीक्षण करने पहुंचे टोहाना के एसडीएम गौरव अंतिल व नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉक्टर हरविंदर सागु ने डेरा अनुयायियों द्वारा की गईव्यवस्थाओं की जमकर सराहना की।

वर्णननीय है कि इससे पहले भी रतिया रोड पर स्थित नामचर्चा घर में ब्लॉक टोहाना के साध-संगत द्वारा विशाल टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया था, जिसमें लगभग एक हजार लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी। वहीं शनिवार को सुबह 9 बजे इस विशाल वैक्सीनेशन कैंप का शुभारंभ किया गया। इस दौरान साध-संगत के द्वारा विशाल टेंट लगाकर पूरी व्यवस्था की गई थी।

साध-संगत द्वारा कैंप को लेकर किया गया था जागरूक

जानकारी देते हुए जिम्मेवार रामपाल इन्सां व ब्लॉक टोहाना भंगीदास नरेंद्र इन्सां ने बताया कि यह दूसरा विशाल वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया है जिसमें भारी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि साध-संगत द्वारा कैंप को लेकर घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया गया था। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग टीकाकारण का लाभ उठा सकें।

कोरोना को हराना है तो जरूर लगवाएं वैक्सीन: हरविंदर

कैंप में पहुंचे नागरिक अस्पताल के एसएमओ हरविंदर सागु ने बताया कि इस कैंप में 18 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगवाई गई है, जिसमें पहली व दूसरी डोज शामिल है। उन्होंने कहा कि अब लोग जागरूक हो रहे हैं और लगातार वैक्सीन लगवाने के लिए भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि जिन्होंने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई हुई वो तुरंत अपने नजदीकी कैंपों में जाकर वैक्सीन जरूर लगवाएं। समाचार लिखे जाने तक लगभग 800 लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

डब्ल्यूएचओ में बजा दादरी के वैक्सीनेशन ड्राइव का डंका
जिले के 30 गांव हुए 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन

(Charkhi Dadri vaccination)

उपलब्धि पर डब्ल्यूएचओ कर रहा है शोध

स्वास्थ्य विभाग द्वारा डब्ल्यूएचओ के सहयोग से करवाई जा रही डबल वैरिफिकेशन

(सच कहूँ/इन्द्रवेश)।

चरखी दादरी। कोरोना से जंग में चरखी दादरी प्रशासन की सूझबुझ और तत्परता का डंका अब दुनिया की स्वास्थ्य क्षेत्र की सबसे बड़ी संस्था डब्ल्यूएचओ में भी बजा है। जिले के 30 गांवों में 100 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसको लेकर संगठन शोध कर रहा है और इस पर एनएचएम के साथ मिलकर एक डिटेल्ड केस स्टडी बनाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने आने वाले 15 दिनों में दादरी जिले को 100 प्रतिशत वैक्सीनेट जिला बनाने की कवायद शुरू कर दी है। अगर ऐसा होता है तो दादरी देश का पहला पूर्णत: वैक्सीनेशन वाला जिला होगा।

गोविंदपुरा गांव बना पहला पूर्ण वैक्सीनेट जिला

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रशासन की मदद से दादरी के बाढड़ा पीएचसी के अंर्तगत आने वाले गांव गोविंदपुरा में सबसे पहले वैक्सीन का काम पूरा हुआ। तभी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसकी रिपोर्ट मांग ली थी और अब क्षेत्र की वैक्सीन का कार्य पूरा करने की उपलब्धि पर एनएचएम के साथ मिलकर डिटेल्ड केस स्टडी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। यह कार्य विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से करवाया जा रहा है।

स्वास्थ्य कर्मियों की कड़ी मेहनत लाई रंग

जिले को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन में हो रही चर्चा का कारण जिले के स्वास्थ्य कर्मियों की कड़ी मेहनत है, जिसके बलबूते आज जिले के 30 गाँवों के 18 वर्ष से अधिक आयु के 100 प्रतिशत लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य हासिल किया जा सका है। वहीं आगामी 15 दिनों में जिलेभर के सभी 172 गांवों में वैक्सीन लगाने का टारगेट निर्धारित करते हुए विभाग की टीमें फील्ड में उतर चुकी हैं। विशेष बात ये है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा डब्ल्यूएचओ के सहयोग से डबल वैरिफिकेशन भी करवाई जा रही है।

रेंडम सैंपल भी लिए, नहीं मिला कोई पॉजिटीव

स्वास्थ्य विभाग की सूचना के अनुसार दादरी जिला कोरोना मुक्त है। स्वास्थ्य विभाग ने छिपे कोरोना संक्रमित ढूंढने के लिए रेंडम सैंपल भी लिए हैं। करीब एक हजार ऐसे सैंपल अब तक लिए जा चुके हैं और इनमें से एक भी रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। अब तक चरखी दादरी जिले में कोरोना जांच के दो लाख 11 हजार 658 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से दो लाख छह हजार 101 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं अब तक पांच हजार 65 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से चार हजार 926 लोग ठीक भी हो चुके हैं तथा 139 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हुई है। वहीं अब तक चरखी दादरी जिला में 3.09 लाख लोगोंं का टीकाकरण हो चुका है।

दादरी जिले में 18 प्लस 3 लाख 30 हजार लोग हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष प्लान अनुसार कार्य करते हुए 3 लाख 11 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। अब तक जिले में 30 गांवों में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन हो गया है और आगामी 15 दिनों में जिला को शत-प्रतिशत करने का टारगेट लेते हुए विभाग की टीमें फील्ड में उतरी हैं। जिले में वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और ग्रामीण स्वयं आगे आकर वैक्सीन लगवा रहे हैं। ये सब स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों सहित जिला प्रशासन की कड़ी मेहनत के कारण ही हो पाया है।

डॉ. आशीष मान, डिप्टी सीएमओ चरखी दादरी

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।