Escape - Sach Kahoon Hindi

पेशी पर आए कैदी ने अदालत की पहली मंजिल से कूद कर भागने का किया प्रयास
जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के जालंधर में पेशी पर लाए एक कैदी ने शुक्रवार को अदालत की पहली मंजिल से कूद कर भागने की कोशिश की, लेकिन नीचे खड़े पुलिस कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) लखबीर सिंह एवं इंचार्ज सिक्योरिटी कोर्ट कॉम्प्लेक्स जालंधर ने बताया कि अपराह्न लगभग साढे बारह बजे कैदी वरिंदर कुमार पुत्र बुट्टा राम निवासी भटनुरा भोगपुर को पुलिस रिमांड लेने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुश्री मदनीप कौर के समक्ष पेश करने के लिए अदालत परिसर लाई थी।

अदालत में पेश होने के बाद उसने कोर्ट परिसर जालंधर की पहली मंजिल से छलांग लगा दी और भागने की कोशिश की। वहीं एएसआई लखबीर सिंह ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। इसके बाद पुलिस उसे थाना भोगपुर ले गई। आरोपी को कोई चोट नहीं। सुश्री मनदीप कौर जेएमआईसी कोर्ट में नहीं आईं थी इसलिए आरोपी को मनमोहन भट्टी ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने पुलिस रिमांड नहीं देकर उसे जेल भेज दिया।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

नोखा उप कारागार से पांच कैदी फरार
श्रीगंगानगर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान में बीकानेर जिले के नोखा के उप कारागृह से देर रात पांच कैदी फरार हो गए। जेल प्रशासन के अनुसार हनुमानगढ़ जिले में पीलीबंगा के वार्ड नंबर 22 निवासी सुरेश कुमार, हनुमानगढ़ के ही नावां गांव निवासी सलीम खान एवं खारिया गांव निवासी मनदीप सिंह, नोखा क्षेत्र के कुचौर आगुणी निवासी रतिराम एवं सादुलपुर निवासी अनिल पंडित रात करीब ढाई बजे नोखा जेल से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक पांचों कैदियों ने फरार होने की पहले से योजना बना रखी थी। आधी रात के बाद करीब ढाई बजे पांचों कैदी एक बैरक की खिड़की तोड़कर और फिर कपड़े से बनाई रस्सी के सहारे जेल की दो दीवारों को फांदकर फरार हो गए। जेल के एक प्रहरी को कुछ शंका हुई तो उन्होंने बैरक चेक किया। उसमें पांच कैदी नदारद मिले।

उनके फरार होने की सूचना पर जेल प्रशासन के अधिकारी तुरंत पहुंच गए। नोखा डीएसपी नेमसिंह चौहान और थाना प्रभारी अरविन्द सिंह शेखावत मय टीम उप कारागार पहुंचे। उन्होंने जेल कर्मचारियों से पूरी घटना की जानकारी ली। कैदियों की धरपकड़ के लिए पुलिस के पांच दल बनाये गये हैं। सभी दलों ने कैदियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी। वहीं हनुमानगढ़ एवं नागौर जिले में पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले जोधपुर जिले की फलोदी जेल से भी 16 कैदी फरार हो गए थे। यह घटना कैदियों ने जेल स्टाफ के साथ मिलकर अंजाम दी थी। इस घटना में फरार हुए बंदियों में से अभी दो-तीन ही पकड़े जा सके हैं।

बीकानेर जिले के नोखा के उप कारागृह की घटना

ये कैदी भागे : पीलीबंगा के वार्ड नंबर 22 निवासी सुरेश कुमार, नावां गांव निवासी सलीम खान, खारिया गांव निवासी मनदीप सिंह, नोखा क्षेत्र के कुचौर आगुणी निवासी रतिराम एवं सादुलपुर निवासी अनिल पंडित

पांचों कैदियों ने फरार होने की पहले से योजना बना रखी थी।

आधी रात के बाद बैरक की खिड़की तोड़कर और फिर कपड़े से बनाई रस्सी के सहारे फांदी जेल की दीवारें।

शक होने पर जेल प्रहरी ने चैक किया बैरक, पांच कैदी मिले नदारद।

सूचना पर जेल प्रशासन के अधिकारी तुरंत पहुंच गए।

धरपकड़ के लिए पुलिस के पांच दल बनाए।

कैदियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग ठिकानों पर दी दबिश दी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।