capture - Sach Kahoon Hindi

भाई ने ही आशियाने पर चला दिया ट्रैक्टर
पीड़ित 5 बेटियों का है पिता, गले के कैंसर का है मरीज | Attempts

सच कहूँ/सुरेन्द्र गिल/टोहाना। गांव पिरथला में एक भाई द्वारा अपने ही भाई के मकान को गिराकर कब्जा (Attempts) करने के प्रयास का मामला सामने आया है। जिसके बाद से पीड़ित परिवार आरोपी की दंबगई से परेशान है तथा पड़ोसी भी खौफ में है। वहीं पीड़ित परिवार ने न्याय के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित सुभाष ने बताया कि उसकी 5 बेटियां हैं जिनमें से 4 की शादी हो चुकी है लेकिन एक लड़की उसके साथ रह रही है।

उन्होंने बताया कि उसके भाई ने अपनी जमीन को बेचकर चला गया था

लेकिन देर रात्रि उसने उनके परिवार को खत्म करने की नियत से ट्रैक्टर से मकान को गिरा दिया

अब उस जगह पर कब्जा करना चाहता।

पुलिस मामले की जांच के लिए मौके पर पंहुची | Attempts

उसने बताया कि उसे गले का कैंसर है बावजूद उसके साथ यह अन्याय हो रहा है। पीड़ित ने कहा कि पुलिस को शिकायत दे दी है आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं पड़ोसी राजेंद्र ने बताया कि आरोपी सुनिंद्र ने उसकी जमीन को उसे बेच दिया था उसके बाद रात्रि उसने उसके भाई के मकान को ट्रैक्टर से गिरा दिया। आरोपी ने उसके माकन की दीवार को भी गिराया है जिससे उनका काफी नुकसान हुआ है। उन्होने कहा कि आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

ट्रैक्टर काबू, आरोपी अभी फरार है: कर्म सिंह | Attempts

इस मामले को लेकर जब जांच अधिकारी एसआई कर्म सिंह से बात की गई

पीड़ित ने शिकायत दी है कि आरोपी द्वारा उनके मकान में तोड़फोड़ की गई है जिसमे रसोई व अन्य नुकसान किया है।

पुलिस मौके पर पंहुचकर जांच कर रही है

आरोपी ट्रैक्टर छोडकर भागने में सफल हो गया।

ट्रैक्टर को काबू कर लिया है व आरोपी अभी फरार है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

यमन हवाईअड्डे के प्रवेश द्वार पर अरब गठबंधन सेना का कब्जा
अभियान की प्राथमिकता नागरिकों को हताहत होने से बचाना

अदेन (एजेंसी):

अरब देशों के गठबंधन की सेना ने यमन के प्रमुख बंदरगााह वाले शहर होदेदाह के हवाईअड्डे के प्रवेश द्वार पर शुक्रवार को कब्जा कर लिया। इस कब्जे काे तीन दिन पहले ईरान समर्थित हाउती विद्रोही समूह के खिलाफ सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के नेतृत्व वाले गठबंधन सेना की ओर से शुरु किए गए आक्रामक अभियान की महत्वपूर्ण सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र ने इस अभियान के कारण हजारों लोगों के समक्ष भूखमरी की समस्या उत्पन्न होने और उनका जीवन संकट में पड़ने की आशंका व्यक्त की है।

गठबंधन सेना ने शहर पर जल्द ही कब्जा करने की संभावना व्यक्त की है ताकि भूखमरी के कगार पर रह रहे लोगों तक सहायता पहुंचाई जा सके। सेना ने एक बयान में कहा,“हम हवाईअड्डे के किनारों पर हैं और अब इसे सुरक्षित करने के लिए काम कर रहे हैं। अभियान की प्राथमिकता नागरिकों को हताहत होने से बचाना, मानवीय सहायता के प्रवाह को बनाए रखना और हाउतियों को शहर खाली करने के लिए संयुक्त राष्ट्र को दबाव बनाने के वास्ते रास्ता देना है।”

गठबंधन समर्थित यमन सेना ने ट्वीट किया कि उन्होंने हवाई अड्डे के दक्षिणी प्रवेश पर भी कब्जा कर लिया है और होदेदाह बंदरगाह की ओर मुख्य सड़क पर आगे बढ़ रहे हैं। अरब देशों के गठबंधन ने हाउतियों को हराने के लिए गत तीन साल से जंग छेड़े हुए है। फिलहाल हाउतियों का राजधानी साना, होदेदाह बंदरगाह और यमन के अधिकांश आबादी वाले इलाकों पर कब्जा है। होदेदाह पर हमला किसी प्रमुख शहर पर कब्जा करने के गठबंधन सेना का पहला महत्वपूर्ण प्रयास है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

मोसुल 3 साल बाद आईएस के कब्जे से हुआ आजाद
मोसुल। इराक के शहर मोसुल से आतंकी संगठन आईएसआईएस का सफाया हो गया है। इराक के प्रधानमंत्री हैदर अल आब्दी ने रविवार को इस जीत का ऐलान किया। आब्दीक के कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, सुरक्षाबलों के चीफ कमांडर हैदर अल आब्दीक आजाद मोसुल शहर पहुंचे। उन्होंने बहादुर जवानों और इराकी जनता को महान जीत की बधाई दी। मोसुल का आजाद होना आईएस और उसके सरगना अबू बक्र बगदादी की अब तक की सबसे बड़ी हार है।

मोसुल की हार के बावजूद आईएस खत्म नहीं हुआ

पिछले साल अक्तूबर में इराकी सेना ने अमेरिकी नेतृत्व वाली गठबंधन सेनाओं के साथ मिलकर मोसुल की जंग छेड़ी थी। हवाई हमलों और आक्रामक जमीनी जंग के बाद जनवरी में शहर का पूर्वी हिस्सा आईएस से मुक्त करा लिया गया था। कई हफ्तों से सेना लगातार भाग रहे आतंकियों को निशाना बना रही थी। अंतिम दिन भी नदी पार कर भागने की कोशिश में तीस आतंकी मारे गए। इस जंग में मोसुल को भारी तबाही झेलनी पड़ी है। इस प्राचीन शहर के कई हिस्से पूरी तरह से बर्बाद हो गए और हजारों नागरिक मारे गए।

तीन साल बाद मोसुल की हार के बावजूद आईएस खत्म नहीं हुआ है। इराक के कई हिस्सों पर अभी आतंकी संगठन के लड़ाके मौजूद हैं। वे सरकार के कब्जे वाले हिस्से पर बमबारी कर पलटवार कर सकते हैं।

तीन साल रहा आईएस का कब्जा

2014, जून से मोसुल में आईएस का था कब्जा

2016 अक्तूबर में शुरू हुई थी मोसुल को छुड़ाने की जंग

2017 जनवरी में हो गया था शहर के पूर्वी हिस्से पर इराकी सेना का कब्जा

2017 फरवरी में पश्चिमी हिस्से के लिए लड़ाई शुरू हुई

9.15 लाख लोग छोड़ चुके हैं जंग के बाद से शहर

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

ट्रेन में रिजर्वेशन सीट पर अन्य का कब्जा, मिलेगा 75 हजार मुआवजा
आरक्षित सीट पर अनधिकृत तरीके से कब्जा

नई दिल्ली। राज्य उपभोक्ता आयोग ने भारतीय रेलवे से एक व्यक्ति को 75000 रुपए का मुआवजा अदा करने को कहा है जिसकी आरक्षित सीट पर लगभग पूरी यात्रा में अनधिकृत तरीके से कुछ लोगों ने कब्जा रखा था। दिल्ली राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने जिला फोरम के आदेश को बरकरार रखा है जिसने रेलवे से एक तिहाई मुआवजा टिकट निरीक्षक के वेतन से काटने को कहा था जो फरियादी यात्री को उसकी आरक्षित सीट नहीं दिला सके। आयोग की अध्यक्ष न्यायमूर्ति वीना बीरबल की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि जिला फोरम ने 75000 रुपए का मुआवजा दिये जाने का आदेश दिया है वह तर्कसंगत और उचित है।

मामले के तथ्यों और परिस्थितियों को देखते हुए यह देने का आदेश दिया गया। हालांकि आयोग ने दिल्ली निवासी वी विजय कुमार को दिया जाने वाला मुआवजा बढ़ाने से इनकार कर दिया। कुमार ने अपनी शिकायत में कहा था कि जब वह 30 मार्च, 2013 को विशाखापत्तनम से दक्षिण एक्सप्रेस में सवार होकर नयी दिल्ली आ रहे थे तो किसी और ने उनकी आरक्षित सीट पर कब्जा कर लिया। घुटने के दर्द से परेशान होने की बात कहने वाले कुमार ने नीचे की बर्थ बुक कराई थी। कुमार का आरोप है कि मध्य प्रदेश के बीना में कुछ अज्ञात लोग बोगी में आ गये और उनकी सीट पर काबिज हो गए।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।