train - Sach Kahoon Hindi

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, फतेहाबाद के खाबड़ा की घटना पास में मिली बाइक
भट्टूकलां (सच कहूँ न्यूज)। Bhattu Kalan News: फतेहाबाद के भट्टू क्षेत्र के खाबड़ा लाइन पर तड़के एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां रेलवे ट्रैक पर एक 25-26 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान हिसार जिले के आदमपुर क्षेत्र के गांव चूली बागड़ियां निवासी जयवीर के रूप में हुई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, युवक रात के समय हिसार-जींद पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह जब रेलवे कर्मचारी रेलवे लाइन का नियमित निरीक्षण कर रहे थे, तब खाबड़ा फाटक के पास उन्होंने ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा देखा।

घटना की सूचना तुरंत रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल के बिल्कुल पास में ही मृतक की मोटरसाइकिल खड़ी मिली, जिसे कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल और जेब में मिले दस्तावेजों के आधार पर पहचान कायम करते हुए युवक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए नागरिक अस्पताल, फतेहाबाद भिजवा दिया है। युवक रात के वक्त वहां कैसे पहुंचा और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, पुलिस इन सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।

Railways News: अब चुटकियों में बुक होगा ट्रेन टिकट, एक स्क्रीन पर मिलेगी सीटों की पूरी जानकारी
जयपुर (सच कहूँ/गुरजंट सिंह धालीवाल)। Railways News: ट्रेन का ऑनलाइन टिकट बुक कराना अब पहले से ज्यादा आसान और तेज हो गया है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने बुधवार से अपनी नई वेबसाइट का बीटा वर्जन यात्रियों के लिए उपलब्ध करा दिया है। नई वेबसाइट में टिकट बुकिंग के चरण कम किए गए हैं,अनावश्यक कैप्चा और पॉप-अप हटाए गए हैं तथा सभी श्रेणियों में सीटों की उपलब्धता एक ही स्क्रीन पर दिखाई देगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा और टिकट बुकिंग का अनुभव बेहतर होगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि नई वेबसाइट का इंटरफेस पहले की तुलना में अधिक तेज,सरल और लगभग विज्ञापन-मुक्त बनाया गया है। एक बार दर्ज किए गए यात्री विवरण सुरक्षित रहेंगे,जिससे अगली बार टिकट बुक करते समय बार-बार जानकारी भरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वेबसाइट का बीटा वर्जन https://www.irctc.co.in/eticket/ पर देखा जा सकता है। इसका लिंक मौजूदा आईआरसीटीसी वेबसाइट के होमपेज पर भी उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि भारतीय रेलवे पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) का भी आधुनिकीकरण कर रहा है। इससे भविष्य में ऑनलाइन टिकट बुकिंग और अधिक तेज,सक्षम तथा विश्वसनीय होगी।

उल्लेखनीय है कि नई वेबसाइट तैयार करने से पहले यात्रियों के सुझावों को भी महत्व दिया गया। आईआरसीटीसी और सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम्स (क्रिस) के अधिकारियों ने जयपुर के मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमएनआईटी) के विद्यार्थियों से बीटा वर्जन पर सुझाव लिए। इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने मौजूदा वेबसाइट में सुधार के कई सुझाव दिए थे,जिन्हें नई वेबसाइट में शामिल किया गया है।

नई वेबसाइट की खास बातें

एक ही स्क्रीन पर सभी श्रेणियों में सीटों की उपलब्धता।
- कम चरणों में तेज टिकट बुकिंग।
- यात्री विवरण सुरक्षित,बार-बार जानकारी भरने की जरूरत नहीं।
- अनावश्यक कैप्चा,पॉप-अप और भारी ग्राफिक्स हटाए गए।
- तेज,सरल और लगभग विज्ञापन-मुक्त इंटरफेस।
- आधुनिक पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम से जोड़ी जा रही नई व्यवस्था।

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव कल जयपुर-दरभंगा अमृत भारत ट्रेन को करेंगे रवाना
जयपुर (सच कहूँ/गुरजंट सिंह धालीवाल)। Jaipur News: अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय रेल मंत्री तथा अर्जुन राम मेघवाल, केन्द्रीय कानून मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 21 जून को बीकानेर स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में प्रात: 9 बजे बीकानेर (लालगढ़)-अहमदाबाद (साबरमती) एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव जयपुर के खातीपुरा स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में सांय 3 बजे जयपुर-दरभंगा अमृत भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

इस दौरान वे मेंटेनेंस सुविधाओं को अत्याधुनिक और उत्कृष्ट बनाने के लिए मेगा कोचिंग टर्मिनल, खातीपुरा का भी शुभारम्भ करेंगे। इसके अलावा रेलमंत्री वैष्णव 41 छोटे एवं मध्यम स्टेशनों पर नए प्लेटफॉर्म, प्लेटफॉर्म उन्नयन एवं विस्तार तथा 16 स्टेशनों पर एकीकृत यात्री सूचना प्रणाली का भी लोकार्पण करेंगे। खातीपुरा में आयोजित कार्यक्रम में घनश्याम तिवाड़ी, सांसद-(राज्यसभा,) मंजू शर्मा, सांसद-जयपुर श्री कैलाशचंद वर्मा, विधायक-बगरू उपस्थित रहेंगे।

आधुनिक, तेज अमृत भारत एक्सप्रेस

अमृत भारत एक्सप्रेस भारतीय रेल द्वारा शुरू की गई एक आधुनिक, तेज एवं यात्री-केंद्रित रेल सेवा है। यह ट्रेन भारतीय रेल के आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। अमृत भारत एक्सप्रेस में अत्याधुनिक कोच लगाए गए हैं। ट्रेन में बेहतर द्वितीय शयनयान एवं साधारण श्रेणी कोच, एलईडी प्रकाश प्रणाली, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, आधुनिक सूचना एवं उद्घोषणा प्रणाली तथा स्वच्छ शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। कोचों में सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य उन्नत सुविधाएं प्रदान की गई हैं।

4100 करोड़ से 77 स्टेशनों का हुआ पुर्नविकास

उपरे के सीपीआरओ अमित सुदर्शन ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे के 77 स्टेशनों पर लगभग 4100 करोड़ रूपए से अधिक की लागत से पुनर्विकास कार्य किए जा रहे हैं। 5 स्टेशनों को पुनर्विकसित कर आमजन के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के 41 छोटे एवं मध्यम स्टेशनों पर विभिन्न विकास कार्य किए गए है। इन स्टेशनों पर नए प्लेटफॉर्म, प्लेटफॉर्म उन्नयन और विस्तार के कार्य किए गए हैं तथा 16 स्टेशनों पर एकीकृत यात्री सूचना प्रणाली की शुरुआत की गई है।

मेगा कोचिंग टर्मिनल, खातीपुरा

जयपुर शहर के बढ़ते आकार और आमजन की परिवहन आवश्यकताओं को देखते हुए रेलवे द्वारा दीर्घकालीन योजनाएं बनाई गई हैं। मेंटेनेंस सुविधाओं को उत्कृष्ट बनाने के लिए खातीपुरा स्टेशन पर 205 करोड़ रूपये की लागत से मेगा कोचिंग टर्मिनल का निर्माण किया गया है। मेगा कोचिंग टर्मिनल के निर्माण से सभी प्रकार की ट्रेनों जैसे वंदे भारत, डेमू, एलएचबी रेक और अन्य सभी प्रकार की ट्रेनों के रेक का अनुरक्षण कार्य एक ही स्थान पर किया जा सकेगा।

खातीपुरा स्टेशन पर कोचिंग मेंटेनेंस सुविधाओं के विस्तार के तहत व्यापक कार्य किए गए हैं। नवनिर्मित मेगा कोचिंग टर्मिनल नई रेल लाइनों, वॉशिंग पिट, स्टेबलिंग लाइनों तथा आधुनिक तकनीकी संसाधनों के साथ इस परिसर को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करता है। यह कार्य न केवल ट्रेनों के रखरखाव की क्षमता को बढ़ाएगा, बल्कि जयपुर जंक्शन पर बढ़ते परिचालन दबाव को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मेगा कोचिंग टर्मिनल में 2 वॉशिंग लाइन, 2 इंस्पेक्शन बे लाइन, भारी मरम्मत के लिए 2 लाइन का कवर्ड शेड, 7 स्टेबलिंग लाइन तथा 1 व्हील लेथ लाइन का निर्माण किया गया है। ये सभी सुविधाएँ ट्रेनों के अनुरक्षण कार्य को अधिक व्यवस्थित, प्रभावी और समयबद्ध बनाएंगी।मेंटेनेंस सुविधाओं को अत्याधुनिक टेक्नोलाजी का उपयोग कर उत्तर पश्चिम रेलवे पर पहली बार बोगी ड्रॉप पिट (Bogie Drop Pit) मशीन लगाई गई है जिससे रेक मेंटेनेंस समय में बचत होगी तथा कार्य सुगम होगा। इसके साथ ही Retractable OHE की स्थापना से maintenance activities में तेजी आएगी। मेगा कोचिंग टर्मिनल में four tier examination system स्थापित किया गया है। इसके साथ ही Synchronized Coach Lifting System (4 Car) आधुनिक एवं मॉडर्नाइज्ड क्रेन, व्हील लेथ,

आटोमैटिक कोच वाशिंग प्लांट और Body under gear scanning system जैसी एडवांस टेक्नोलाजी युक्त मशीनें भी उपलब्ध करवाई गई हैं, जिससे मेंटेनेंस की गुणवत्ता बढ़ेगी और संरक्षा में और अधिक सुधार आएगा।
इन सभी अत्याधुनिक तकनीकों और सुविधाओं के समावेश से मेगा कोचिंग टर्मिनल रेलवे अनुरक्षण के क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित करेगा। बेहतर गुणवत्ता, अधिक संरक्षा और कम समय में अधिक रेकों के अनुरक्षण की क्षमता भविष्य में इस क्षेत्र में अधिक ट्रेनों के संचालन का मार्ग प्रशस्त करेगी।

भारतीय रेल आधुनिक अवसंरचना, तकनीकी नवाचार और उत्कृष्ट यात्री सुविधाओं के माध्यम से यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। मेगा कोचिंग टर्मिनल इसी संकल्प का एक सशक्त प्रतीक है, जो भविष्य की रेल सेवाओं को नई दिशा और नई गति प्रदान करेगा।

गुरुग्राम रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटी की मौत
गुरुग्राम (एजेंसी)। Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम जिले के गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयावह था कि दोनों के शव कई टुकड़ों में बिखर गए।

सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान अलियार ढाणा गांव निवासी मधुबाला (65) और उनकी बेटी ममता (40) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सुबह जयपुर जाने के लिए घर से निकली थीं। स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर-2 के पास वे टिकट लेने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रही थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दिल्ली की ओर से आ रही ट्रेन को देखकर दोनों दूसरी पटरी पर खड़ी हो गईं लेकिन उसी दौरान रेवाड़ी की तरफ से दूसरी ट्रेन आ गई। पहली ट्रेन के शोर के कारण उन्हें दूसरी ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी और वे उसकी चपेट में आ गईं। तेज रफ्तार ट्रेन दोनों को करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गई।

हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस के जांच अधिकारी बाबूलाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि पटरी पार करते समय दोनों को दूसरी ट्रेन का अंदाजा नहीं लग पाया। मामले की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि मृतका ममता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग कार्यवाह ब्रजेश ंिसह के रिश्ते में भाई विनोद की पत्नी थीं।

Haryana Railway News: हरियाणा के इन जिलों की जल्द बदल जाएगी तस्वीर, रेलवे विभाग ने लिया फैसला
जींद (सच कहूँ न्यूज़)। Haryana Railway News: हरियाणा के जींद से देश के रेलवे इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल लगातार दूसरे दिन भी सफलतापूर्वक पूरा किया गया। यह ट्रायल जींद-सोनीपत रेल लाइन पर किया गया, जहां ट्रेन का प्रदर्शन संतोषजनक रहा।

समय पर पूरा हुआ ट्रायल

वीरवार सुबह करीब 8 बजे हाइड्रोजन ट्रेन जींद जंक्शन से सोनीपत के लिए रवाना हुई और निर्धारित समय के अनुसार दोपहर 2 बजे वापस जींद पहुंच गई। पूरे ट्रायल के दौरान ट्रेन के संचालन, गति और तकनीकी पहलुओं पर विशेष नजर रखी गई, जिसमें सकारात्मक परिणाम सामने आए।

28 अप्रैल को होगा फाइनल ट्रायल

अब इस हाइड्रोजन ट्रेन का अंतिम और सबसे अहम ट्रायल 28 अप्रैल को किया जाएगा। इस दौरान कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (CRS) भी मौजूद रहेंगे। यदि यह फाइनल टेस्ट सफल रहता है, तो ट्रेन को नियमित संचालन की मंजूरी मिल सकती है।

पर्यावरण के लिए बड़ा कदम | Haryana Railway News

हाइड्रोजन ट्रेन को पारंपरिक डीजल ट्रेनों के मुकाबले ज्यादा पर्यावरण अनुकूल माना जाता है। यह ट्रेन हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक पर आधारित होती है, जिससे प्रदूषण लगभग शून्य होता है और केवल पानी व भाप का उत्सर्जन होता है।

अन्य रूटों पर भी चलेगी ट्रेन

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सभी ट्रायल सफल होने के बाद इस हाइड्रोजन ट्रेन को चरणबद्ध तरीके से अन्य रूटों पर भी चलाने की योजना है। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा बल्कि भारतीय रेलवे आधुनिक तकनीक की दिशा में एक बड़ा कदम आगे बढ़ाएगा।

यह भी पढ़ें:– Haryana News: हरियाणा में राशन डिपो के लिए नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, जल्द पढ़ें…

Tirth Yatra Yojana: वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2025 की आखिरी ट्रेन हुई रवाना
देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने रामेश्वरम के लिए ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। Mukhyamantri Tirth Yatra Yojana: राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2025-26 के तहत मंगलवार को जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से रामेश्वरम-मदुरई के लिए विशेष ट्रेन को देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। देवस्थान विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मंत्री कुमावत ने वरिष्ठजनों से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि बजट घोषणा-2025-26 की यह अंतिम ट्रेन थी। इसमें जयपुर, कोटा व भरतपुर संभाग के कुल 990 वरिष्ठजन रामेश्वरम-मदुरई के लिए रवाना हुए हैं। Jaipur News

दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से 400 यात्री, जबकि सवाईमाधोपुर से 120 व कोटा रेलवे स्टेशन से 470 यात्री सवार हुए हैं। यह ट्रेन 2 अप्रैल को रामेश्वरम पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव रामेश्वरम में एक दिन का होगा। यहां पर सभी श्रद्धालुओं को हिंदु धर्म के महत्वपूर्ण चार धाम में से एक व देश के मुख्य रामनाथ स्वामी मंदिर व ज्योर्तिलिंग व मणी दर्शन करवाए जाएंगे। मदुरई के बाद ट्रेन पुन: रवाना होकर 7 अप्रैल को जयपुर पहुंचेगी। इस मौके पर भाजपा सांगानेर के पूर्व प्रधान कैलाश कुमावत, देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त, जयपुर प्रथम रतनलाल योगी, जयपुर द्वितीय महेंद्र देवतवाल, आईआरसीटीसी के मैनेजर प्रदीप माहेश्वरी, भाजपा नेता पीयुष, भी मौजूद थे। Jaipur News

यह भी पढ़ें:– LPG Cylinder Price: रसोई गैस सिलेंडर 195 रुपये महंगा, लिस्ट जारी!

Train: गढ़ी-हरसरू के पास ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत
गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। Gurgaon: गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मृतकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान के प्रयास कर रही है। रविवार को जीआरपी को सूचना मिली कि गुरुग्राम और गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर एक बुजुर्ग का शव पड़ा है। जिसके बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। Gurgaon

जांच अधिकारी एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि मरने वाले व्यक्ति की उम्र करीब 60 साल है। शुरूआती जांच में मौत का सही कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस शव की फोरेंसिक जांच कराने के साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। यह भी अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि इस व्यक्ति ने सुसाइड किया है या फिर रेलवे ट्रैक क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आया है। पुलिस ने शव को शिनाख्त और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। शिनाख्त के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। शव की फोटो और विवरण के आधार पर आसपास के इलाकों में पूछताछ शुरू कर दी गई है तथा विभिन्न थानों में लापता व्यक्तियों की सूची से मिलान किया जा रहा है। Gurgaon

यह भी पढ़ें:– PNG Gas News: सरकार की अपील लाई रंग, पीएनजी ग्राहकों ने छोड़ा एलपीजी

Jakhal Railway Station: जाखल स्टेशन पर बठिंडा के यात्री का बैग उठाकर चलती ट्रेन से कूदा चोर
20 हजार का सामान चोरी

जाखल (सच कहूँ/तरसेम सिंह)। Jakhal Railway Station: पठानकोट एक्सप्रेस में सफर कर रहे परिवार के बैग पर अज्ञात युवक ने हाथ साफ कर दिया। घटना फतेहाबाद जिले की जाखल रेलवे स्टेशन पर सुबह उस समय हुई, जब ट्रेन चलने लगी थी। युवक सीट के पास से बैग उठाकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। हिसार रेलवे पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जीआरपी के अनुसार शिकायत पंजाब के बठिंडा के नंदलाल ने दी है। उन्होंने बताया कि 8 मार्च को वह परिवार के साथ ट्रेन नंबर 20423 में यात्रा कर रहे थे। सुबह करीब 7:50 से 8 बजे के बीच जाखल स्टेशन पर ट्रेन चलने लगी तो एक अज्ञात युवक उनकी बहन मीरा देवी की सीट के पास पहुंचा और बैग उठाकर भाग गया।

बैग में मोबाइल, नकदी व जेवरात | Jakhal News

शिकायत के मुताबिक बैग में करीब 15 हजार रुपए के आर्टिफिशियल जेवर, एक हजार रुपए नकद, मोबाइल फोन, आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड थे। चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 20 हजार 100 रुपए बताई गई है।

सीसीटीवी खंगाल रही रेलवे पुलिस

पीड़ित ने रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज चेक कर आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। जीआरपी हिसार ने बीएनएस की धारा 305 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल संजू कुमारी को सौंपी गई है। Jakhal News

यह भी पढ़ें:– Gas Cylinder News: गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ते ही एजेंसियों पर बढ़ी भीड़, लोगों में किल्लत की आशंका

हांसी के पास दो बेटियों सहित ट्रेन की चपेट में आई महिला
मां-बेटी की मौत; तीन वर्षीय बच्ची गंभीर, हिसार रेफर

हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। Hansi News: हांसी के नजदीक रेलवे लाइन पर शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना में महिला और उसकी दो बेटियां ट्रेन की चपेट में आ गईं। हादसे में मां और एक बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हिसार के नागरिक अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी और शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार रामायण और मय्यड़ रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक के पास किसी राहगीर ने महिला और दो बच्चियों को बेसुध अवस्था में पड़े देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। Hansi News

जांच में सामने आया कि महिला उर्मिला (35 वर्ष) और उसकी 10 वर्षीय बेटी निकिता की मौत हो चुकी थी, जबकि 4 वर्षीय बेटी प्रीती गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। पुलिस ने घायल बच्ची को तुरंत हांसी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे हिसार रेफर कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला मूल रूप से गंगन खेड़ी गांव की रहने वाली थी, जबकि उसकी शादी भगाना गांव में हुई थी। पति नरेंद्र खेती बाड़ी का काम करता है। पुलिस फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। रेलवे जांच अधिकारियों ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी गहनता से जांच की जा रही है।

बेटा ना होने से थी परेशान | Hansi News

गांव के सरपंच मोनू ने बताया कि परिवार में सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन उर्मिला चार बेटियां होने और बेटा न होने को लेकर मानसिक रूप से परेशान रहती थी। शुक्रवार को वह अपनी मां की आंखों के इलाज के बाद हाल-चाल जानने के लिए निकली थी। इसके बाद यह दर्दनाक घटना घट गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है और लोग स्तब्ध हैं।

यह भी पढ़ें:– Rohtak Crime News: मामूली कहासुनी को लेकर दो गुटों में हुआ विवाद, तेजधार हथियार से युवक की हत्या

Jammu Tawi Express: टाटा नगर जम्मू तवी एक्सप्रेस का स्टेशन पर ठहराव शुरू, विधायक ने दिखाई झंडी
फिरोजाबाद (सच कहूँ न्यूज़)। Train News: टाटा नगर से जम्मू तवी को जाने वाली ट्रेन का फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर ठहराव से यात्रियों में खुशी देखी गई। पिछले 6 साल से ट्रेन का यहां ठहराव बंद था , जिसकी मांग की जा रही थी। पिछले दिनों आदेश रेलवे बोर्ड, रेल मंत्रालय द्वारा जारी कर दिए गए थे। यह आदेश 23 अक्तूबर को विवेक कुमार सिन्हा (संयुक्त निदेशक, रेलवे बोर्ड) द्वारा उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज, उत्तर रेलवे नई दिल्ली, पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर एवं दक्षिण पूर्व रेलवे कोलकाता के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधकों को प्रेषित किया गया था।

यह ट्रेन चारों रेल जोनों के क्षेत्र से होकर गुजरती है। बताया गया कि 25 जून को प्रयागराज में आयोजित जोनल रेलवे मीटिंग में शिकोहाबाद एवं फिरोजाबाद स्टेशनों पर कोरोना काल से पूर्व रुकने वाली ट्रेनों के ठहराव को पुनः शुरू किए जाने की मांग प्रमुखता से रखी गई थी। वहीं सपा के राज्य सभा सांसद प्रो रामगोपाल यादव तथा भाजपा के सदर विधायक मनीष असीजा ने भी अपने अपने स्तर से इसको लेकर प्रयास किए गए थे। आज शनिवार को सदर विधायक मनीष असीजा ने भाजपा नेताओं तथा रेलवे के स्थानीय अधिकारियों के फिरोजाबाद स्टेशन पर शाम को पहुंची जम्मू तबी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया। Firozabad News

यह भी पढ़ें:–पिता के साथ खड़े आठ साल के बच्चे को कार ने कुचला, मौत

Railway: बदमाशों ने चलती ट्रेन से दिया युवक को धक्का, डेरा श्रद्धालु ने ऐसे बचाई जान
बरनाला (सच कहूँ/गुरप्रीत सिंह)। Barnala News: बुधवार सुबह ऋषिकेश से आ रही ट्रेन में विक्की नामक युवक बरनाला के पास हादसे का शिकार हो गया। रेलगाड़ी में मौजूद कुछ बदमाश युवकों ने उसे चलती गाड़ी में से धक्का देकर बाहर फैंक दिया व उसका सामान लेकर फरार हो गए। विक्की घायल अवस्था में रेलवे लाईन के किनारे पड़ा था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु व कुछ अन्य लोगों ने उसकी मदद की और उसे सरकारी अस्पताल में पहुंचाकर उसका इलाज करवाया। Barnala News

जानकारी के अनुसार बरनाला के सेखा रोड जोन नंबर 2 के 15 मैंबर अजीत सिंह इन्सां ने बताया कि बुधवार सुबह जब वह बरनाला के राही बस्ती के पास से गुजर रहे थे तो उन्हें रेलवे लाइन के समीप एक युवक घायल अवस्था में पड़ा दिखाई दिया। अजीत सिंह इन्सां ने बताया कि जब उन्होंने उस युवक को संभाला तो उसने अपना नाम विक्की बताया और कहा कि वह ऋषिकेश से अपने गांव जा रहा था। यहां ट्रैन में कुछ युवकों ने छीना झपटी की नीयत से उसे चलती गाड़ी से धक्का मार दिया व उसका मोबाईल व कुछ अन्य सामान लेकर फरार हो गए। Barnala News

घायल युवक विक्की ने बताया कि उसके साथ गांव जाने वाले अन्य लोग दूसरे डिब्बे में सवार थे, जिस कारण उन्हें इस घटना के बारे में पता नहीं चला। डेरा श्रद्धालु अजीत सिंह इन्सां व दिलबाग सिंह ने उस युवक को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। अजीत सिंह इन्सां ने बताया कि हमने विक्की के परिजनों को सूचित कर दिया है और वह अस्पताल पहुंच गए हैं। वहीं घायल युवक के परिजनों ने विक्की की जान बचाने के लिए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व डेरा श्रद्धालुओं का तहेदिल से धन्यवाद किया।

यह भी पढ़ें:– Admission News: शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया जारी

पिता ने चार बच्चों सहित रेल के आगे की आत्महत्या
फरीदाबाद (सच कहूँ/सागर दहिया)। Faridabad News: बल्लभगढ़ में मंगलवार को ट्रेन से कट कर व्यक्ति ने अपने चार बच्चों के साथ जान दे दी। पांचो की मौके पर ही मौत हो गई और ट्रेन की टक्कर के बाद पोंचो के शरीर के हिस्से रेलवे ट्रैक पर काफी दूर तक बिखर गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच जीआरपी पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रेलवे ट्रैक पर पड़े शरीर के टुकड़ों को भी समेट गया। मृतक व्यक्ति की पहचान मनोज महतो 45 वर्षीय के रूप में हुई है। वह बिहार के लखीसराय रहने वाला है। Faridabad News

बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी में पत्नी और चारों बच्चों के साथ किराए पर रहता था। मरने वाले चारों बच्चे लड़के हैं। बच्चों की पहचान पवन उम्र 10 साल, कारू उम्र 9 साल, मुरली उम्र 5 साल, छोटू उम्र 3 साल है।जानकारी के मुताबिक मंगलवार को दोपहर लगभग 2 बजे करीब वह चारों बच्चों को लेकर बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन के नजदीक फ्लाईओवर के पास पहुंचा और दिल्ली की ओर जा रही ट्रेन के आगे कूद गया। Faridabad News

जीआरपी पुलिस डीएसपी राजेश चेची के मुताबिक इस हादसे की सूचना के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और पांचो शवों को ट्रैक से हटवा दिया। मृतक की जेब से एक पर्ची मिली जिस पर एक नंबर लिखा था। उसे नंबर पर कॉल करने पर महिला प्रिया ने रिसीव किया । पूछा गया कि आपके पति और बच्चे कहां हैं महिला ने बताएं कि उनके पिता चारों बच्चों को पर घूमने ले गया है। इस पर महिला को सूचना दी गई की रेलवे स्टेशन के पास आ जाइए एक हादसा हो गया है। सूचना मिलते ही महिला प्रिया तुरंत ही स्टेशन के नजदीक रेलवे ट्रैक के पास पहुंची पत्नी और बच्चों के शवों को देखकर उसके होश उड़ गए।

वहां रोती रही बिलखती रही बेहोश हो गई। आसपास के लोगों ने पानी पिलाकर होश में लाया। जीआरपी एसएचओ राजपाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए हैं और पूरे हादसे की जानकारी जुटा जा रही है। वहीं महिला प्रिया ने बताया कि उसका पति मनोज उस पर अवैध संबंध का शक करता था । घर में इस बात को लेकर झगड़ता भी था। Faridabad News

यह भी पढ़ें:– RBI News: आरबीआई जारी करेगा ये नए नोट, जानकर आप भी हो जाओगे हैरान