Second Phase - Sach Kahoon Hindi

बिहार : कोरोना पर भारी पड़ा वोटरों का उत्साह, 54.05 प्रतिशत वोट कर 1463 प्रत्याशी के भाग्य का किया फैसला
पटना l बिहार में कोरोना संक्रमण की तमाम चिंताओं के बीच दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव में भी मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ और 54.05 प्रतिशत वोटरों ने लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर भाजपा के नंदकिशोर यादव, जदयू के श्रवण कुमार और राजद के तेजस्वी प्रसाद यादव समेत 1463 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद कर दिया।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच.आर.श्रीनिवास ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, दूसरे चरण में 17 जिलों के 94 विधानसभा क्षेत्र में 41326 मतदान केंद्रों पर मंगलवार सुबह सात बजे शुरू हुआ मतदान शाम छह बजे समाप्त हो गया। इस दौरान 54.05 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान समाप्त होने पर मुजफ्फरपुर जिले में सबसे अधिक 59.98 प्रतिशत मतदान हुआ वहीं पटना जिले में सबसे कम 48.23 प्रतिशत वोट पड़े।

श्री श्रीनिवास ने बताया कि पश्चिम चंपारण जिले में 55.99 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण में 56.75, शिवहर में 56.04, सीतामढ़ी में 57.40, मधुबनी में 52.67, दरभंगा में 54.15, मुजफ्फरपुर में 59.98, गोपालगंज में 55.09, सीवान में 51.88, सारण में 54.15, वैशाली में 51.93, समस्तीपुर में 56.02, बेगूसराय में 58.67, खगड़िया में 56.10, भागलपुर में 54.54, नालंदा में 51.06 और पटना जिले में 48.23 प्रतिशत मतदातओं ने मतदान किया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

साइकिल रैली के दूसरे चरण की शुरूआत
तंवर बोले, चौटाला से शुरु होगी बदलाव की आंधी

डबवाली (सच कहूँ/सुनील वर्मा/सरसा)। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि हरियाणा बचाओ-परिवर्तन लाओ साइकिल रैली प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की लहर चला रही है। इस साइकिल रैली के दूसरे चरण में गांव चौटाला से बदलाव की आंधी शुरू होगी। डॉ. तंवर कांग्रेस पार्टी की साइकिल रैली के दूसरे चरण में बृहस्पतिवार को गांव चौटाला में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जब वे पहली बार सांसद का चुनाव लड़ने के दौरान गांव चौटाला में आए थे तब उन्होंने इतना जोश और इतनी भीड़ देखी थी जो आज एकत्रित हुई है। यह बदलाव का बड़ा संकेत है। साइकिल यात्रा का काफी संख्या में गांव चौटाला में जगह-जगह कांग्रेस नेताओं द्वारा घरों से बाहर निकलकर स्वागत किया। इससे पूर्व कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय संयोजक लालजी भाई देसाई ने झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस देश की डीएनए में है। वह गरीब, मजदूर, मजलूम, दलित, पिछड़े, महिला, युवा और बेरोजगारों के हितों के लिए काम करती रही है।

देश को अंग्रेजों से आजाद करवाने के बाद देश की अंदरूनी समस्याओं से आजादी के लिए कांग्रेस ने लंबे समय तक संघर्ष किया है। देसाई ने कहा कि कांग्रेस का सेवादल आम आदमी तक पहुंच रखता है और उसकी दुविधाओं, समस्याओं को केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचाता है। उसी से कांग्रेस नीति तैयार करती है। इस अवसर पर अवंतिका माकन तंवर, पूर्व मंत्री रणजीत सिंह, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जयपाल लाली, ओमप्रकाश केहरवाला, होशियारी लाल शर्मा, कुलदीप गदराना, शीशपाल केहरवाला, नवीन केडिया, रमेश भादू, कर्मचंद शर्मा, सुरजीत भावदीन, लादूराम पूनिया, अमित सोनी, देवेंद्र बबली, राजकुमार शर्मा, सतेंद्र हिसार सहित अन्य कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दूसरा चरण जलक्रांति बने जनक्रांति: राजे
मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान

जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के दूसरे चरण के बाकी बचे कार्य बारिश से पहले पूरे होंं ताकि जल संग्रहण ढांचों में बारिश का पानी इकट्टा हो सके। उन्होंने सुझाव दिया कि बाकी बचे काम जल्दी पूरे करने के लिए आवश्यक हो तो दो शिफ्ट में काम किया जाए।

श्रीमती राजे मुख्यमंत्री कार्यालय में कलक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस के चौथे दिन मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के द्वितीय चरण की कार्यशाला को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि यह राजस्थान जैसे मरूप्रदेश को जल की दिशा में आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक महत्वाकांक्षी अभियान है। सभी के सहयोग से निश्चय ही हम अपने लक्ष्य में कामयाब होंगे। जिस प्रकार पहले चरण को जन आन्दोलन के रूप में चलाया गया था, उसी प्रकार दूसरे चरण में भी सभी की भागीदारी हो। ज्यादा से ज्यादा लोगों खासकर स्कूल-कॉलेज के बच्चों, सेना, पुलिस, स्वयंसेवी संगठनों, एनसीसी, औद्योगिक, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं आदि को अभियान से जोड़ा जाए।

मुख्यमंत्री देगी एक माह का वेतन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में जलक्रांति लाने वाला यह अभियान जनक्रांति भी बने। इस दिशा में श्रीमती राजे ने स्वयं पहल करते हुए अभियान के दूसरे चरण के लिए अपना एक माह का वेतन देने की घोषणा की। श्रीमती राजे की इस पहल के बाद राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्यों एवं संसदीय सचिवों ने भी अपना एक माह का वेतन देने की घोषणा की।

मुख्य सचिव श्री ओ.पी. मीना ने अति. मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों तथा जिला कलक्टरों की ओर से, पुलिस महानिदेशक श्री मनोज भट्ट ने कांस्टेबल से लेकर डीजीपी स्तर तक के कार्मिकों की ओर से, पंचायतीराज विभाग के अति. मुख्य सचिव श्री सुदर्शन सेठी ने विभागीय अधिकारियों-कमर्चारियों के तथा वन विभाग के अधिकारियों ने भी विभागीय कामिर्कों की ओर से अपना एक-एक दिन का वेतन अभियान के लिए देने की घोषणा की। श्रीमती राजे ने आगे बढ़कर भागीदारी निभाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

टैंकरों से जलापूर्ति में आई कमी

मुख्यमंत्री ने कहा कि एमजेएसए प्रथम चरण की सफलता का अन्दाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिन ग्रामीण क्षेत्रें में यह अभियान चलाया गया वहां टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति में करीब 57 प्रतिशत की कमी आई है। वर्ष 2016 की गमिर्यों में जिन गांवों में 1551 टैंकर्स की सप्लाई की गई, इस बार गर्मी के सीजन में उन गांवों में सिर्फ 674 टैंकर्स की ही जरूरत पड़ी।

सूखे कुओं में फिर से पानी आया

श्रीमती राजे ने कहा कि गैर-मरूस्थलीय 23 जिलों के उन क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ा है जो एमजेएसए प्रथम चरण का हिस्सा रहे थे। कई जगहों पर पुराने कुंओं में पानी आया है। मांडलगढ़ (भीलवाड़ा) में तो 265 सूखे कुंओं में फिर से पानी आ गया है। उन्होंने कहा कि जब पहले चरण के परिणाम इतने उत्साहजनक हैं तो निश्चित रूप से दूसरा चरण पूरा होने के बाद आने वाले समय में प्रदेश को इस अभियान का बड़ा फायदा मिलेगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।