Taskforce - Sach Kahoon Hindi

हरियाणा में अंत्योदय परिवार उत्थान योजना हेतु टास्क फोर्स गठित
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता होगा नोडल विभाग

सचिव के रूप में कार्य करेंगे टास्क फोर्स सदस्य

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना का सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए राज्य स्तरीय और जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया है तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग इस योजना के लिए नोडल विभाग होगा। एक सरकारी प्रवक्ता ने बुधवार को यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य सचिव को राज्य स्तरीय टास्क फोर्स का अध्यक्ष और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रशासनिक सचिव को इसका उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, नागरिक संसाधन सूचना विभाग, सहकारिता विभाग, विकास एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, आबकारी एवं कराधान विभाग, वित्त विभाग, आवास विभाग, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, श्रम विभाग, रोजगार विभाग, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रशासनिक सचिव और संस्थागत वित्त एवं ऋण नियंत्रण के निदेशक, भारतीय प्रबंधन संस्थान, रोहतक के निदेशक, हरियाणा कौशल विकास मिशन के प्रबंध निदेशक और हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यकारी अधिकरी इस टास्क फोर्स के सदस्य होंगे।

इसके अलावा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक इस टास्क फोर्स के सदस्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे। जिलों में इस योजना का कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सम्बंधित जिलों के उपायुक्तों की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है। अतिरिक्त जिला उपायुक्त, नगर निगम आयुक्त, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला नगर आयुक्त, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, जिला आबकारी एवं कराधान आयुक्त, सिविल सर्जन, जिला उद्योग केंद्र के संयुक्त निदेशक, पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उप निदेशक, उप श्रमायुक्त, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक।

सहकारी समितियों सहायक रजिस्ट्रार, जिला रोजगार अधिकारी, जिला बागवानी अधिकारी, अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण विभाग के जिला कल्याण अधिकारी, एचएसआरएलएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी, लीड जिला प्रबंधक, हरियाणा पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम के जिला प्रबंधक और नोडल आईटीआई के प्रिंसिपल जिला स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्य होंगे। इसके अलावा जिला समाज कल्याण अधिकारी इस टास्क फोर्स के सदस्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।