Black Fungus - Sach Kahoon Hindi

चिंताजनक: अफगानिस्तान में ब्लैक फंगस ने दी दस्तक
काबुल (एजेंसी)। अफगानिस्तान में कोरोना मामलों में जारी वृद्धि के बीच स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोविड से जुड़े ब्लैक फंगस के पहले मामले की पहचान की है। अफगान-जापान अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि उन्होंने कोरोना से जुड़े ब्लैक फंगस के मरीज की पहचान की है। इस बीच अफगानिस्तान में पिछले 24 घंटों के दौरान 5,506 लोगों की कोरोना जांच की गयी जिनमें से 1,940 संक्रमित पाये गये। इस दौरान 86 और मरीजों की मौत हो गयी जबकि 912 और लोगों ने कोरोना को मात दी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकडों के मुताबिक देश में अब तक 1,22,156 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि मृतकों का आंकड़ा 5,048 पहुंच गया है। ब्लैक फंगस से संक्रमित काबुल के रोगी का नाम शुजा है, और उसकी आंखों की रोशनी चली गई है। उसके परिजनों ने बताया कि उसके मुंह और गले में काले घाव के निशान दिखाई दे रहे हैं। मरीज के रिश्तेदार सादिक ने कहा,‘चार दिन पहले उसे गले में दर्द की शिकायत थी, फिर उसने कहा कि उसके सिर में दर्द हो रहा है, बाद में उसकी आंखों की रोशनी चली गई। डॉक्टरों ने कहा है कि ये लक्षण पहले भारत में और फिर ईरान में सामने आए थे।

ब्राजील में कोरोना के 65163 नये मामले, 2029 और मौतें

ब्राजील में कोरोना वायरस (कोविड-19) के 65,163 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,86,22,304 हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार देर रात यह जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार इस अवधि में कोरोना से 2,029 लोगों की मौत भी हुई है जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 5,20,095 हो गई है। ब्राजील में महामारी की शुरूआत से अब तक एक करोड़ 69 लाख 30 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हुये हैं।

इससे एक दिन पहले देश में कोरोना के 43,836 नये मामले दर्ज किये गये थे और 2,081 लोगों की मौत हुई थी। ब्राजील कोरोना से होने वाली मौतों के मामले में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर है। अमेरिका में कोरोना से छह लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमित लोगों के मामले में अमेरिका और भारत के बाद ब्राजील का तीसरा स्थान है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, link din , YouTube  पर फॉलो करें।

अब ब्लैक फंगस बढ़ा रहा चिंता, मुंबई में तीन बच्चों की निकालनी पड़ी आँख
नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना का कहर अभी पूरी तरह से थमा भी नहीं है। देश के अलग-अलग राज्यों में ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों ने लोगों के माथे में चिंता की लकीरें खींच दी हैं। मुंबई से चिंताजनक जनक खबर आई है, जहां ब्लैक फंगस के शिकार हुए तीन बच्चों की आंख निकालनी पड़ी है। बताया जा रहा है कि ये तीनों बच्चे कोरोना से रिकवर हो चुके थे, लेकिन बाद में ब्लैक फंगस का शिकार हो गए। निजी अस्पतालों में आए इन तीन केसों में बच्चों की आयु चार, छह और और 14 वर्ष है। डॉक्टरों का कहना है कि छोटे बच्चों में डायबिटीज के लक्षण नहीं हैं, लेकिन 14 साल के बच्चे में मिले हैं। इसके अलावा एक 16 साल की लड़की के पेट में भी ब्लॅक फंगस पाया गया था।

मुंबई के निजी अस्पताल की डॉ. जेसल सेठ के अनुसार उनके पास ब्लैक फंगस के 2 मामले आए थे। 14 साल की लड़की, जो कि डायबिटीज का शिकार थी, उसकी हालत ठीक नहीं थी। अस्पताल में भर्ती होने के 48 घंटे के भीतर ही लड़की के अंदर ब्लैक फंगस के लक्षण दिखने लगे। डॉक्टर के अनुसार, लड़की की आँख को निकालना पड़ा, उसके बाद करीब 6 हफ्ते तक उसकी देखभाल की गई। गनीमत रही इन्फेक्शन उसके दिमाग तक नहीं पहुंचा। डॉक्टर के अनुसार 16 साल की बच्ची में पहले से डायबिटीज के लक्षण नहीं थे, लेकिन कोरोना से रिकवर होने के बाद परेशानी आई।

ब्लैक फंगस उसके पेट तक जा पहुंचा था, हालांकि बाद में उसे रिकवर किया गया। वहीं, 4 और 6 साल के बच्चों का इलाज एक अन्य प्राइवेट अस्पताल में हुआ। अस्पताल के मुताबिक, अगर बच्चों की आंख को नहीं निकाला जाता तो उनकी जान बचाना काफी मुश्किल हो जाता। गौरतलब है कि कोरोना संकट के बीच ब्लैक फंगस के अनेक केस सामने आ चुके हैं, कई केस ऐसे भी रहे जिनमें मरीजों की आंख या नाक को हटाना पड़ा है या उनका चेहरा बिगड़ गया।

यह भी पढ़े – क्या एंटीबायोटिक्स, स्टेरॉइड से फैल रहा है ब्लैक फंगस, जानें, डॉक्टर की जुबानी

मजबूत इम्युनिटी वालों को कोई खतरा नहीं

ब्लैक फंगस ऐसे लोगों पर असर डालता है जिनकी बीमारियों से लड़ने की क्षमता यानी इम्युनिटी कमजोर होती है। मजबूत इम्युनिटी वाले लोगों के लिए आम तौर पर ब्लैक फंगस का खास खतरा नहीं होता है।

किन रोगियों को होता है इसका खतरा

जिनका शुगर स्तर हमेशा ज्यादा रहता है

जिन मरीजों ने कोविड के दौरान ज्यादा स्टेरॉड लिया हो।

काफी देर आईसीयू में रहे रोगी

ट्रांसप्लांट या कैंसर के रोगी

लक्षण

नाक में दर्द हो, खून आए या नाक बंद हो जाए।

नाक में सूजन आ जाए।

दांत या जबड़े में दर्द हो या गिरने लगें।

आंखों के सामने धुंधलापन आए या दर्द हो, बुखार हो।

सीने में दर्द

बुखार, सिर दर्द, खांसी

सांस लेने में दिक्कत

खून की उल्टियां होना।

कैसे बचे

घर से बाहर जाते वक्त मास्क जरूर पहनें।

बगीचे में जाएं तो फुल आस्तीन शर्ट, पैंट व ग्लब्स पहनें

ब्लड ग्लूकोज स्तर को जांचते रहें और इसे नियंत्रित रखें।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

ब्लैक फंगस की दवाओं पर जीएसटी खत्म
कोरोना में उपयोगी दवाओं और उपकरणों पर जीएसटी में भारी कमी

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद ने कोरोना के उपचार में उपयोगी प्रमुख दवाओं और उपकरणों पर जीएसटी दर में भारी कमी करने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही ब्लैक फंगस में उपयोगी दवाओ पर जीएसटी को शून्य कर दिया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद् की आज हुई 44वीं बैठक में ये निर्णय लिए गए।

परिषद् की 43वी बैठक इस संबंध में राज्यों के वित्त मंत्रियों का एक समूह बनाया गया था और उसी की सिफारिशों के अनुरूप ये निर्णय लिए गए हैं। बैठक के बाद वित्त मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि मंत्रियों के समूह की अधिकांश सिफारिशों को अनुमोदित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस के लिए टॉसिलिजयूमैब और एम्फोटेरिसिन बी पर जीएसटी को पांच प्रतिशत से कम कर शून्य कर दिया गया है। उन्होने कहा कि हेपरिन, रेमदेसवीर पर जीएसटी को 12प्रतिशत से कम कर पांच फीसदी कर दिया गया है।

अनुमोदित दवाओं पर जीएसटी दर अब पांच फीसदी रहेगी

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा फार्मा विभाग द्वारा कोविड उपचार के लिए अनुमोदित दवाओं पर जीएसटी दर अब पांच फीसदी रहेगी। वित्त मंत्री ने कहा कि मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन, ऑक्सीजन जेनरेटर, ऑक्सीजन कांसेनट्रैटर, वेंटीलेटर, वेंटिलटर मास्क, बी आई पीए पी मशीन, हाई फ्लो नसल कैनुला, कोविड टेस्टिंग किट, पल्स ऑक्सीमीटर पर जीएसटी को 12प्रतिशत से कम कर पांच प्रतिशत कर दिया गया है। श्रीमती सीतारमण ने कहा कि हैंड सैनिटाइजर, थमार्मीटर, दाह संस्कार के लिए उपयोगी उपकरण और उसकी स्थापना आदि पर जीएसटी को 18प्रतिशत से कम कर पांच फीसदी कर दिया गया है। इसके साथ ही एंबुलेंस पर भी जीएसटी को 28प्रतिशत से घटा कर 12 फीसदी कर दिया गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

प्रियंका ने ब्लैक फंगस के संकट पर लिखा मोदी को पत्र
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने म्यूकोरमाइकोसिस यानी ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों तथा दवा की कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसके इंजेक्शन पर्याप्त संख्या में एवं निशुल्क उपलब्ध कराने की अपील की है। श्रीमती वाड्रा ने शुक्रवार को मोदी को इस संबंध में पत्र लिख कर कहा कि ब्लैक फंगस के इंजेक्शन के लिए देशभर में लोग गुहार लगा रहे हैं लेकिन लोगों को इस महामारी के इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। इस संबंध में सोशल मीडिया पर आए कुछ वीडियो हृदय द्रवित करने वाली और बहुत पीड़ा पहुंचाने वाली हैं।

इंजेक्शन पर मरीजों का लाखों रुपए खर्च

उन्होंने कहा कि देश में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या 11000 के पार हो चुकी है और इसके इलाज के इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हैं। बड़ा संकट यह है कि ब्लैक फंगस बीमारी में मृत्यु दर 50 प्रतिशत होती है। कांग्रेस महासचिव ने इस महामारी के इलाज वाले इंजेक्शन के महंगे होने पर भी चिंता जताई और कहा कि इसके इंजेक्शन पर मरीजों का लाखों रुपए खर्च आ रहा है। ब्लैक फंगस का इलाज आयुष्मान योजना के दायरे में भी नहीं आता है जिससे लोगों को भारी दिक्कत हो रही है इसलिए मरीजों को यह इंजेक्शन निशुल्क उपलब्ध कराया जाना चाहिए।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

हरियाणा में ब्लैक फंगस के 756 मामले, 58 मरीज ठीक हुये
चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में म्यूकोर्मिकोसिस यानि ब्लैक फंगस के अब कुल 756 मामले सामने आये हैं जिनमें से 58 मरीज ठीक हो चुके हैं तथा 648 का इलाज चल रहा है। एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुये बताया कि ब्लैक फंगस के उपचार में इस्तेमाल होने वाले एम्फोटेरिसिन-बी टीके के समुचित वितरण हेतु गठित तकनीकी समिति ने आज लगभग 515 मरीजों के लिए एम्फोटेरिसिन -बी के 975 इंजेक्शनों को मंजूरी दी। इसके अलावा 577 मरीजों का अन्य बीमारियों को लेकर भी विश्लेषण किया गया है जिनमें 442 पुरुष और 135 महिलाएं हैं। इनमें से लगभग 508 मरीज मधुमेह से भी पीड़ित पाए गए हैं।

प्रवक्ता के अनुसार ब्लैक फंगस के मरीजों का विश्लेषण करने पर यह पाया गया कि इनमें से लगभग 86 प्रतिशत कोविड-19 से संक्रमित रहे हैं। इनमें 498 मरीज कोविड पाजिटिव पाए गए जबकि 79 मरीजों में कभी भी कोविड संक्रमित होने का कोई लक्षण नहीं पाया गया। इसके अलावा 462 मरीजों को स्टेरॉयड थेरेपी और 254 मरीजों को ऑक्सीजन थेरेपी दी गई है तथा 61 मरीजों को अन्य प्रतिरक्षा विकार थे। ब्लैक फंगस के सर्वाधिक 216 मामले अभी तक गुरूग्राम से सामने आए हैं। इसके बाद हिसार जिले में 179 और रोहतक में 145 मामले सामने आए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

ब्लैक फंगस की बीमारी पूरे देश में लेकिन दवा पर्याप्त नहीं : डा. कुमार
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व विधायक डॉ. नरेश कुमार ने कहा है कि कोरोना महामारी के बाद देश में अब ब्लैक फंगस की नयी बीमारी लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है और यह बहुत दुखद है कि उसकी पर्याप्त दवा देश में नहीं है।

डा. कुमार ने गुरूवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन को लिखे एक पत्र में मांग करते हुए कहा कि दिल्ली के अलावा ब्लैक फंगस की बीमारी पूरे देश में फैल चुकी है और उसकी पर्याप्त दवा देश में नहीं है जिसे देखते हुए तत्काल विदेश से आयात करके दिल्ली और अन्य राज्यों को वितरित की जाए।

केन्द्र सरकार महामारी पर अंकुश लगाने में रही नाकाम

उन्होंने कहा कि दिल्ली राज्य में वैक्सिनेशन की भारी कमी है उसकी भी पर्याप्त डोज (वैक्सीन) दिल्ली को दी जाए। इन्होंने इस मौके पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन के इस बयान की भी निंदा की जिसमें उन्होंने एक ट्वीट कर कांग्रेस पर लाशों पर राजनीति करने की बात कही थी। कुमार ने कहा कि सच्चाई तो यह है, कि केन्द्र सरकार पहले कोरोना और अब ब्लैक फंगस महामारी पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है।

प्रधानमंत्री और गृहमंत्री यूपी चुनाव पर चर्चा कर रहें है लेकिन ब्लैक फंगस पर नहीं: कांग्रेस

कांग्रेसी नेता ने कहा कि 15 मई को एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने भी बीमारी की गंभीरता के बारे में अपने विचार व्यक्त किए थे । उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री दोनों उत्तर प्रदेश में होने वाले चुनावों पर तो चर्चा कर रहे हैं लेकिन, ये ब्लैक फंगस बीमारी जो महामारी का रूप लेते जा रही है, उस पर विचार करने या निपटने के लिए कोई रणनीति नहीं हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

कुरुक्षेत्र में ब्लैक फंगस की एंट्री, मिला पहला केस
मरीज को करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में भेजा

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ ब्यूरो)। धर्मनगरी में भी ब्लैक फंगस की एंट्री हो गई है और जिले में पहला ब्लैक फंगस का मामला प्रकाश में आया है। जैसे ही ब्लैक फंगस का मामला मिलने का समाचार आमजन मे पहुंचा तो हड़कंप मच गया। कुरुक्षेत्र में एक नीजि अस्पताल में ब्लैक फंगस का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग को जब इसकी सूचना मिली तो उपचार के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल में मरीज को भिजवाया गया है।

बताया जा रहा है कि यह मरीज कैथल जिले के एक गांव है जोकि कुरुक्षेत्र के एक नीजि अस्पताल में भर्ती था। जिला सिविल सर्जन डॉ. संतलाल ने कहा कि इस मामले का पता चला है और वह विस्तृत जानकारी ले रहे हैं और मरीज को बेहतर इलाज के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल भिजवाया गया है।

उन्होंने कहा कि जब से ब्लैक फंगस के केस सामने आने शुरू हुए हैं तब से विभाग अलर्ट पर है वे खुद और सभी डिप्टी सिविल सर्जन सरकारी व निजी अस्पतालों पर निगरानी रख रहे हैं। बता दें कि ब्लैक फंगस की बीमारी का प्रकोप बढ़ रहा है। ऐसे में जागरुक रहकर समय पर उपचार बहुत आवश्यक है। स्टेरॉयड का अधिक दिनों तक इस्तेमाल, अनियंत्रित ब्लड शुगर के मरीज, कोविड मरीज को अधिक दिनों तक आईसीयू में उपचार देने तथा कैंसर व किडनी प्रत्यारोपण आदि की दवा लेने वालों को ब्लैक फंगस की बीमारी हो सकती है।

बुखार होना, सिर दर्द होना, खांसी, सांस फूलना, नाक बंद होना, नाक में म्यूकस के साथ खून का आना, आंख में दर्द होना, आंखों के आसपास सूजन होना अथवा सुन्न होना, दांतों में दर्द होना, हिलने लगना अथवा भोजन चबाते हुए दर्द होना, उल्टी में या खांसी में बलगम व खून आना ब्लैक फंगस के मुख्य लक्षण है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

क्या एंटीबायोटिक्स, स्टेरॉइड से फैल रहा है ब्लैक फंगस, जानें, डॉक्टर की जुबानी
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में एक तरफ कोरोना वायरस का कहर जारी है वहीं इस बीच अब ब्लैक फंगस का संकट जारी है। देश के अलग-अलग हिस्सों में इसके कई मामले सामने आ चुके हैं। इससे कई लोगों की मौत हो चुकी है। हरियाणा समेत अनेक राज्यों में ब्लैक फंगस के मामले आने से केन्द्र सरकार व राज्य सरकार चिंतित है। वहीं ब्लैक फंगस को लेकर एक स्टडी की गई है, उसके अनुसार, कुछ ऐसी चीजें हैं जो कोविड मरीजों में कॉमन हैं, जो ब्लैक फंगस की चुनौती के बारे में कुछ समझा सकती हैं।

यह भी पढ़े – राहत: धीमी पड़ रही है कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 2.22 लाख आए नए मामले

ये स्टडी 210 मरीजों पर की गई है, जिसमें सभी को एंटीबायोटिक्स दिया गया था। इसी के बाद ये लोग ब्लैक फंगस का शिकार हुए थे। डॉ. वीपी पांडे ने इस स्टडी को लिखा है, जिसमें दावा किया गया है जो ब्लैक फंगस के मरीज मिले हैं उनमें सिर्फ 14 फीसदी में ही स्टेरॉइड्स का इस्तेमाल किया गया था। जबकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे ही ब्लैक फंगस के पीछे मुख्य कारण बताया था। देश में इस वक्त ब्लैक फंगस के 9 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, करीब एक दर्ज राज्यों से इसे भी कोरोना की तरह महामारी घोषित कर दिया है।

मरीजों में पुरुषों की संख्या ज्यादा

रिपोर्ट के अनुसार, ब्लैक फंगस के शिकार मरीजों में 30 प्रतिशत तक मृत्यु दर है। हालांकि ये पहले के मुकाबले कुछ हद तक कम है। ब्लैक फंगस के शिकार होने वालों में 78 फीसदी से ज्यादा पुरुषों की संख्या है। जबकि 41 फीसदी वो हैं जो कोरोना को मात देकर घर चले गए थे। डायबिटीज के मरीजों को ब्लैक फंगस का खतरा ज्यादा बताया जा रहा है, लेकिन स्टडी में 21 फीसदी ही मरीज ऐसे थे जिनमें डायबिटीज के कोई लक्षण नहीं थे। हालांकि कई मरीजों को डायबिटीज से शुरू में कुछ अन्य दिक्कते जरूर थीं।

यह भी पढ़े – क्या कोरोना के पीछे चीन का हाथ या प्राकृतिक, अमेरिकी एक्सपर्ट ने दिया जवाब

मजबूत इम्युनिटी वालों को कोई खतरा नहीं

ब्लैक फंगस ऐसे लोगों पर असर डालता है जिनकी बीमारियों से लड़ने की क्षमता यानी इम्युनिटी कमजोर होती है। मजबूत इम्युनिटी वाले लोगों के लिए आम तौर पर ब्लैक फंगस का खास खतरा नहीं होता है।

किन रोगियों को होता है इसका खतरा

जिनका शुगर स्तर हमेशा ज्यादा रहता है

जिन मरीजों ने कोविड के दौरान ज्यादा स्टेरॉड लिया हो।

काफी देर आईसीयू में रहे रोगी

ट्रांसप्लांट या कैंसर के रोगी

लक्षण

नाक में दर्द हो, खून आए या नाक बंद हो जाए।

नाक में सूजन आ जाए।

दांत या जबड़े में दर्द हो या गिरने लगें।

आंखों के सामने धुंधलापन आए या दर्द हो, बुखार हो।

सीने में दर्द

बुखार, सिर दर्द, खांसी

सांस लेने में दिक्कत

खून की उल्टियां होना।

कैसे बचे

घर से बाहर जाते वक्त मास्क जरूर पहनें।

बगीचे में जाएं तो फुल आस्तीन शर्ट, पैंट व ग्लब्स पहनें

ब्लड ग्लूकोज स्तर को जांचते रहें और इसे नियंत्रित रखें।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सोनिया ने ब्लैक फंगस से राहत को लेकर मोदी को लिखा पत्र
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ब्लैक फंगस के बढ़ते प्रकोप को लेकर चिंता जाहिर करते हुए सरकार से इस महामारी के इलाज की पर्याप्त व्यवस्था कर पीड़ितो को तत्काल राहत देने की मांग की है। श्रीमती गांधी ने शनिवार को प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि केंद्र सरकार ने राज्यों को ब्लैक फंगस महामारी घोषित करने को कहा है लेकिन इससे निपटने के लिए पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि खबरों के अनुसार महामारी के इलाज के लिए जरूरी दवा की बाजार में बहुत किल्लत है और ऐसे में बिना तैयारी के महामारी घोषित कर इससे नहीं निपटा जा सकता है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि दवा की भारी किल्लत होने के साथ ही इस महामारी को अब तक आयुष्मान भारत जैसी स्वास्थ्य योजनाओं से नहीं जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को इस दिशा में शीघ्र कदम उठाते हुए लोगों को राहत देनी चाहिए।

कोरोना के साथ सिर्फ भारत में है ब्लैक फंगस महामारी : राहुल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ब्लैक फंगस महामारी को लेकर सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि मोदी सरकार के कुशासन के कारण सिर्फ भारत में कोरोना के साथ यह नयी महामारी फैल रही है। गांधी ने महामारी का प्रसार रोकने के लिए पिछले साल लॉकडाउन शुरू करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के थाली और ताली बजाने के आह्रान पर चुटकी लेते हुए कहा कि श्री मोदी कभी भी इस बार ब्लैक फंगस महामारी से जूझने के लिए फिर ताली-थाली बजाने की घोषणा कर सकते हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘मोदी सिस्टम के कुशासन के चलते सिर्फ़ भारत में कोरोना के साथ-साथ ब्लैक फंगस महामारी है। वैक्सीन की कमी तो है ही, इस नयी महामारी की दवा की भी भारी कमी है। इससे जूझने के लिए प्रधानमंत्री ताली-थाली बजाने की घोषणा करते ही होंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

सावधानी: मास्क में नमी के कारण फैल रहा ब्लैक फंगस
सहारनपुर (एजेंसी)। देश में कोविड 19 के मरीजों में म्यूकोरमायकोसिस ( ब्लैक फंगस ) के मामलों वृद्धि को मास्क में नमी होना माना जा रहा है। वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. एस. लाल ने शुक्रवार को कहा कि म्यूकोरमायसिस ( ब्लैक फंगस) नामक इस रोग होने के पीछे लम्बी अवधि तक इस्तेमाल किया गया मास्क हो सकता है। मास्क पर जमा होने वाली गन्दगी के कण से आंखो मे फंगस इन्फेकशन होने की सम्भावना रहती है । मास्क में नमी होने पर भी इस प्रकार के इन्फेक्शन हो सकते है।

डा. लाल ने बताया कि आई सी यू मे भर्ती कोविड 19 के मरीज को लम्बे समय तक इलाज के समय लगाये जा रहे आक्सीजन के कारण भी यह फंगल इन्फेक्शन हो सकता है। उन्होंने बताया कोविड पेशन्ट को स्टेरॉयड की हाई डोज दी जाती है। तब मरीज का शुगर लेवल बढ़ने से इस तरह के संक्रमण बढ़ने की अपार सम्भावना होती है। डा लाल ने बताया कि फंगस के संक्रमण की शुरूआत नाक से होती है। नाक से ब्राउन या लाल कलर का म्यूकस जब बाहर निकलता है तो यह शुरूआती लक्षण ब्लैक फंगस का माना जाता है फिर यह धीरे धीरे आंखो मे पहुँच जाता है।

बरसात के मौसम में ब्लैक फंगस फैलने की आशंका अधिक होती है

नेत्रों में लाली पन , डिस्चार्ज होना , कन्जक्टिवाईटिस के लक्षण इस रोग में उभरते है । नेत्रों में भंयकर पीडा होती है और फिर विजन पूरी तरह समाप्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज में ब्लैक फंगस के इलाज के समुचित इन्तजाम किये गये हैं । इलाज समय पर होने से रोगी को बचाया जा सकता है। जिला अस्पताल में ही कार्यरत नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. केशव स्वामी ने बताया कि फंगस वातावरण में पाया जाता है । बरसात के मौसम में ब्लैक फंगस फैलने की आशंका अधिक होती है। कोविड 19 से रिकवर हुए लोग प्रतिदिन मास्क को डिटोल में धोकर धूप में सुखा कर ही पहने।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

भिवानी ब्लैक फंगस का कहर, 10 मरीज मिले
सभी का रोहतक पीजीआई व अग्रोहा मैडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज : डीसी

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। कोरोना महामारी के भीषण प्रकोप के बीच अब ब्लैक फंगस ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। भिवानी जिले में ब्लैक फंगस के 10 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इसके साथ ही अन्य केसों की जानकारी जुटाई जा रही है। उपायुक्त जयबीर सिंह आर्य ने शिक्षा बोर्ड में ब्लैक फंगस का कंट्रोल रूम स्थापित कर शिक्षा बोर्ड सचिव को इसका नोडल आफिस नियुक्त किया है।

भिवानी में ब्लैक फंगस का पहला केस गांव खरक से सामने आया था। इसके बाद जैसे-जैसे स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी जुटानी शुरू की और सभी अस्पतालों को तुरंत ऐसे केस की जानकारी देने को अलर्ट किया तो अब तक 10 केसों की पुष्टि हो गई। डी.सी. जयबीर सिंह आर्य ने कहा कि इन सभी का इलाज रोहतक पीजीआई व अग्रोहा मैडिकल कॉलेज में चल रहा है। डीसी ने बताया कि कंट्रोल रूम से कोरोना संक्रमण से ठीक हुए सभी लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी और जिसमें भी लक्षण मिलेंगे, उसे सीएमओ डॉ. सपना गहलावत पीजीआई रोहतक या अग्रोहा मैडिकल कॉलेज में भर्ती करवाने की व्यवस्था करेंगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

3 अस्पतालों में ‘ब्लैक फंगस’ के इलाज के लिए डेडिकेटेड ट्रीटमेंट सेंटर बनाया जाएगा : केजरीवाल
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज के लिए दिल्ली के तीन अस्पतालों एलएनजेपी, जीटीबी और राजीव गांधी में डेडिकेटेड ट्रीटमेंट सेंटर बनाए जाएंगे और इससे बचाव को लेकर जनता को जागरूक किया जाएगा। केजरीवाल ने ब्लैक फंगस बीमारी के बढ़ते प्रभाव की रोकथाम को लेकर गुरुवार को कैंप कार्यालय में एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक के दौरान ब्लैक फंगस की रोकथाम और मरीजों के इलाज के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उन्होंने कहा कि ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज के लिए दिल्ली के तीन अस्पतालों एलएनजेपी, जीटीबी और राजीव गांधी में डेडिकेटेड ट्रीटमेंट सेंटर बनाए जाएंगे। ब्लैक फंगस से बचाव को लेकर दिल्ली की जनता को जागरूक किया जाएगा।

देश की राजधानी होने की वजह से दिल्ली में अधिक संख्या में मरीज आ सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अवगत कराया कि ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाइयों का इंतजाम किया जा रहा है। बैठक में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, मुख्य सचिव, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ कई वरिष्ठ डॉक्टर भी मौजूद रहे। बैठक में विचार-विमर्श कर निर्णय लिया गया कि दिल्ली में ब्लैक फंगस के आने वाले मरीजों के इलाज के लिए अलग से डेडिकेटेड ट्रीटमेंट सेंटर बनाया जाएगा। केजरीवाल ने एलएनजेपी, जीटीबी और राजीव गांधी अस्पताल में यह डेडिकेटेड ट्रीटमेंट सेंटर बनाने के निर्देश दिए। तीनों अस्पतालों में ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज के लिए डॉक्टर्स की एक-एक टीम बनाने के निर्देश भी दिए। इस टीम में ईएनटी समेत अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल होंगे। यह टीम अपने सेंटर पर ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज पर निगरानी रखेगी।

बगैर डॉक्टर की सलाह के दवा नहीं लेनी चाहिए

वहीं, दिल्ली सरकार ब्लैक फंगस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जल्द ही दिशा निर्देश जारी करेगी और लोगों को बताया जाएगा कि ब्लैक फंगस से कैसे बचा सकता है। इस बीमारी से बचाव के जितने भी उपाय हैं, उसके बारे में लोगों को बताया जाएगा, ताकि जो लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं, उन लोगों को इस बीमारी से बचाया जा सकें। डॉक्टर्स ने ऐसे मरीजों को सुझाव दिया कि ब्लैक फंगस के लक्षण दिखाई देने पर मरीज को तत्काल डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। बगैर डॉक्टर की सलाह के दवा नहीं लेनी चाहिए।

ब्लैक फंगस की दवाओं का इंतजाम

देश की राष्ट्रीय राजधानी होने की वजह से दिल्ली में ब्लैक फंगस का इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या अधिक हो सकती है। इसके मद्देनजर निर्णय लिया गया कि इस बीमारी से संबंधित दवाओं का पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था की जाए। केंद्र सरकार से ब्लैक फंगस के इलाज के लिए दवाइयों का जो कोटा दिल्ली का है, उसे भी जल्द से जल्द प्राप्त करने के निर्देश दिए गए, ताकि दिल्ली में ब्लैक फंगस के आने वाले मरीजों को समय से बेहतर इलाज दिया जा सके। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाओं के इंतजाम की कार्रवाई तेज कर दी गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।