Oxygen Concentrator - Sach Kahoon Hindi

हरियाणा में 220 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक स्थापित करेगा रेडक्रॉस
कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए तैयारियां शुरू

रेडक्रॉस सोसायटी नि:शुल्क उपलब्ध कराएगी ऑक्सीजन कंसट्रेटर

सरसा समेत कई जिलों में 5-5 कंसंट्रेटर बैंक होंगे स्थापित

सच कहूँ/संजय मेहरा, गुरुग्राम। कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की किल्लत को लेकर हर कोई सबक ले रहा है। अब संभावित तीसरी लहर की तैयारियों में ऑक्सीजन पर ही अधिक फोकस किया जा रहा है। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। ऑक्सीजन की कमी की वजह से किसी की जान न जाए, इस पर रेडक्रॉस सोसायटी काम कर रही है। सोसायटी की ओर से प्रदेश में 220 ऑक्सीजन कंसट्रेटर बैंक स्थापित किए जा रहे हैं।

पिछली दिक्कतों से सबक लेकर अब हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी ने ऑक्सीजन के लिए पहल की है। इसके तहत हरियाणा के हर जिले में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक स्थापित किए जाएंगे। प्रदेशभर में 220 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक स्थापित करने की योजना तैयार की गई है। कोरोना महामारी के समय में मरीजों को ऑक्सीजन निशुल्क दी जा सकेगी। मरीज के ठीक होने के बाद इस उपकरण को रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा वापस ले लिया जाएगा।

सबसे अधिक कंसंट्रेटर गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला में

प्रदेश में कंसंट्रेटर बैंक में सबसे अधिक कंसट्रेटर बैंक गुरुग्राम, फरीदाबाद और अंबाला में दिए जाएंगे। गुरुग्राम, फरीदाबाद और अंबाला में 40-40 ऑक्सीजन कंसट्रेटर तथा हिसार में 10 कंसट्रेटर दिए जाएंगे। इनके अलावा सिरसा, झज्जर, नूंह, पलवल, रेवाड़ी, रोहतक, नारनौल, चरखी दादरी, भिवानी, फतेहाबाद, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, पानीपत, सोनीपत और यमुनानगर में 5-5 ऑक्सीजन कंसट्रेटर बैंक बनेंगे। ऑक्सीजन कंसट्रेटर पांच, आठ और 10 लीटर के होंगे। इन्हें मरीजों को नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इन कंसस्ट्रेटर के लिए संबंधित जिलों की रेडक्रॉस सोसायटी में जाकर आवेदन करना होगा। तभी ये उपलब्ध कराए जा सकेंगे। सोसायटी की ओर से ऑक्सीजन कंसट्रेटर से लैस 33 आपातकालीन एम्बुलेंस की मांग भी सरकार से की गई है। कोरोना की दूसरी लहर में जिन जिलों में ऑक्सीजन को लेकर अधिक मारामारी रही है, वहां पर ज्यादा कंसट्रेटर स्थापित किए जाएंगे।

हवा को शुद्ध करते हैं ऑक्सीजन कंसट्रेटर

ऑक्सीजन कंसट्रेटर की मांग भी इसलिए बढ़ी कि यह उपकरण हवा को शुद्ध करता है। यानी यह आसपास की हवा को एकत्रित करता है। हवा में 78 फीसदी नाइट्रोजन, 21 फीसदी ऑक्सीजन और बाकी एक फीसदी अन्य गैसें होती हैं। ऑक्सीजन कंसट्रेटर हवा को फिल्टर करके नाइट्रोजन समेत अन्य गैसों को वापस हवा में छोड़ देता है। बाकी की ऑक्सीजन मरीज को पहुंचाता है। इससे मिलने वाली ऑक्सीजन 90 से 95 फीसदी तक शुद्ध होती है।

जनसेवा को समर्पित है रेडक्रॉस: श्याम सुंदर

गुरुग्राम जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव श्याम सुंदर ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी जनसेवा को समर्पित है। सोसायटी द्वारा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक बनाने की अच्छी पहल की जा रही है। कोरोना काल में जरूरतमंदों को राशन, भोजन, दवाइयां समेत तमाम तरह की सुविधाएं सोसायटी ने उपलब्ध कराई हैं। उन्होंने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी के साथ जुड़कर कोई भी व्यक्ति आजीवन सदस्य बनकर समाजसेवा में आ सकता है। इंसानियत की सेवा बड़ी सेवा है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, link din , YouTube  पर फॉलो करें।

केजरीवाल ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक शुरू किया
नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज से दिल्ली में कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक शुरू करने की घोषणा की है जिसके तहत होम आइसोलेशन के जरूरतमंद मरीजों की मांग पर दो घंटे में उनके घर यह ऑक्सीजन कंसंट्रेटर निशुल्क पहुंचाया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि अगर कोरोना मरीज को समय पर ऑक्सीजन दे दी जाए, तो उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने से बचाई जा सकती है। इसी के मद्देनजर सभी जिलों में 200-200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक बनाया गया है।

चिकित्सकों की टीम होम आइसोलेशन के जरूरतमंद मरीजों की मांग पर दो घंटे में उनके घर यह नि:शुल्क ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पहुंचाएगी। अस्पताल से ठीक होकर घर लौटे जिन मरीजों को डॉक्टर ने ऑक्सीजन लेने की सलाह दी है, उन्हें भी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिया जाएगा। साथ ही, जो अभी होम आइसोलेशन का हिस्सा नहीं हैं, वे भी 1031 पर कॉल कर इसका हिस्सा बनकर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की मांग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स की टीम पहले यह सुनिश्चित करेगी कि क्या आपको वाकई ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की जरूरत है भी या नहीं, तभी भिजवाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कोरोना के और भी कम मामले आए हैं। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में करीब 6,500 केस आए हैं, जबकि कल 8,500 केस आए थे। पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर और भी कम हो गई है। अब संक्रमण दर गिर कर 11 फीसद हो गई है, जबकि कल संक्रमण दर 12 फीसद थी। दिल्ली में धीरे-धीरे कोरोना कम हो रहा है। भगवान से यही प्रार्थना है कि इसी तरह से कम होते-होते पूरी तरह से खत्म हो जाए और फिर से न बढ़े, लेकिन हम अपने काम में किसी भी तरह से ढिलाई नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में कल 500 आईसीयू बेड और बन कर तैयार हो गए हैं। अभी चार दिन पहले ही ऐसे ही 500 बेड तैयार किए थे। हमारे डॉक्टर्स, इंजीनियर्स और कामगारों ने मिलकर केवल 15 दिनों में ही एक हजार आईसीयू बेड तैयार कर दिया। हर व्यक्ति आश्चर्य कर रहा है कि इन इंजीनियर्स और डॉक्टर्स ने इतने कम समय में एक हजार आईसीयू बेड कैसे बना लिया? हमारे डॉक्टर्स और इंजीनियर्स ने दुनिया भर के लिए यह एक मिसाल कायम किया है। मैं उन सब को दिल्ली के लोगों की तरफ से सलाम करता हूं और उनका कोटि-कोटि धन्यवाद करता हूं।

उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली के हर जिले में 200-200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का बैंक बनाया है। ऐसे मरीज, जिनका इलाज घर पर हो रहा है और वे होम आइसोलेशन में है। अगर उनको ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती है, तो दो घंटे में हमारी टीम उनके घर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पहुंचा देगी। टीम के साथ कोई टेक्निकल व्यक्ति भी जाएगा, जो घर के सभी लोगों को समझा कर आएगा कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का कैसे इस्तेमाल किया जाता है।

इसके अलावा, ऐसे कई लोग होते हैं, जो अस्पताल से ठीक होकर जब घर जाते हैं, तो डॉक्टर उनसे कहते हैं कि कुछ दिन आपको घर पर ऑक्सीजन लेनी पड़ेगी। ऐसे लोगों को भी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिया जाएगा। उनके घर भी हमारी टीम जाकर के ऑक्सीजन कंसंट्रेटर देकर आएगी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।