terrorists in Srinagar - Sach Kahoon Hindi

नियंत्रण रेखा के पास प्रशिक्षण कैम्पों में 500-700 आतंकवादी मौजूद: सेना
श्रीनगर (एजेंसी)। सेना ने शनिवार को कहा कि नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम के बावजूद पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में प्रशिक्षण शिविरों में 500-700 आतंकवादी मौजूद हैं और कश्मीर घाटी में घुसपैठ करने के लिए लगभग 150 आतंकवादी लांचपैड पर इंतजार कर रहे हैं। कश्मीर में सेना के एक अधिकारी ने कहा कि नियंत्रण रेखा के पार मनशेरा, कोटली और मुजफ्फराबाद तीन प्रशिक्षण शिविरों में 500 से 700 आतंकवादी मौजूद हैं। सेना के अधिकारी ने नाम ने छापने की शर्त पर कहा, ‘लॉन्चपैड्स पर घाटी के सामने से करीब 150 लोग घुसपैठ के लिए तैयार हैं।

सेना के अधिकारी ने कहा कि कश्मीर में मई के अंत तक कोई घुसपैठ सफल नहीं हुई है। इसके बाद आतंकवादी भारतीय सीमा में घुसने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘घुसपैठ की वारदात को अंजाम देने के लिए अब काफी हद तक पीर पंजाल के दक्षिण में ध्यान दिया जा रहा है और ऐसी भी खबरें मिल रही है कि कि कुछ लोग नेपाल के रास्ते भी घुसपैठ कर सकते हैं।

घुसपैठ के मामलों में कमी आई

अधिकारी ने कहा कि हालांकि घुसपैठ की संभावना बनी हुई है, लेकिन एलओसी पर बाड़, सुरक्षा बलों की तैनाती और निगरानी उपकरणों ने घुसपैठ करने की घटनाओं को कम कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमने जिस तरह से कंटीले बाड़ लगाए हैं और सुरक्षा बलों की तैनाती की है तथा सीमा पर निगरानी उपकरण लगाने से घुसपैठ के मामलों में कमी आई है।

उन्होंने कहा कि नियंत्रण रेखा पर किए गए उपायों और सतर्कता के कारण आतंकवादी घुसपैठ के लिए वैकल्पिक रास्ते तलाश रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि मई के अंत तक कोई सफल घुसपैठ नहीं हुई है। लक्षित हत्याओं पर अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों को उद्देश्य या तो सुरक्षा बलों को भड़काना होता है या फिर लोगों के बीच एक भय पैदा करना है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

श्रीनगर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
श्रीनगर (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में सोमवार को तलाश एवं घेराबंदी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र खानमोह में आतंकवादियों की उपस्थिति की खुफिया सूचना मिलने पर राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने आज तड़के संयुक्त रूप से तलाश एवं घेराबंदी अभियान शुरू किया। प्रवक्ता ने बताया कि क्षेत्र से जुड़ी सभी सड़कों और निकास बिंदुओं को बंद कर दिया गया है। अभियान के दौरान जब सुरक्षा बल के जवान एक विशेष क्षेत्र की तरफ जा रहे थे तब मुठभेड़ शुरू हो गई।

फिलीस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन करने वाले 17 युवक रिहा

जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में फिलीस्तीनियों के समर्थन में प्रदर्शन करने के कारण हिरासत में लिये गये सभी 17 युवकों को रिहा कर दिया गया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच के बंधन को मजबूत करने तथा किशोरों को मुख्यधारा में वापस लाने के प्रयास के तहत श्रीनगर पुलिस ने आज सामुदायिक बंधन के माध्यम से परामर्श के बाद 17 लड़कों को उनके परिवारों को सौंप दिया।

कल ही शोपियां में आतंकवादियों ने किया था आईईडी विस्फोट

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को आतंकवादियों ने आईईडी विस्फोट किया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आज सुबह शोपियां के तुरकावंगाम में सुरक्षा बलों के एक वाहन के समीप कम तीव्रता वाला आईईडी विस्फोट किया जिसके बाद क्षेत्र में भय का माहौल है। सूत्रों ने बताया कि विस्फोट में किसी के हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है और इसकी आवाज पूरे क्षेत्र में सुनाई पड़ी। उन्होंने बताया कि विस्फोट के लिए जिम्मेदार लोगों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में अभियान शुरू किया गया है। इससे एक दिन पहले शनिवार को पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों के पास से एक शक्तिशाली आईईडी बरामद किया। ये आतंकवादी जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में यह आईडी विस्फोट करने की योजना बना रहे थे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।