Tauktae - Sach Kahoon Hindi

ताउते का असर : दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश
नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान ताउते का प्रभाव अब उत्तर भारत पर दिखना शुरू हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के कई इलाकों में बारिश हो रही है। बुधवार को देश की राजधानी में दिल्ली और आसपास के नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में मौसम सुहावना हो गया है। दिल्ली एनसीआर में सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी का दौर चल रहा है, जिससे गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली है। वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि इन क्षेत्रों में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के आसार हैं।

Delhi: The national capital receives light spells of rain, visuals from Minto Road and Connaught Place.

As per IMD's weather forecast, Delhi to experience 'generally cloudy sky with heavy rain today'. pic.twitter.com/wlMJR7k1Jc

— ANI (@ANI) May 19, 2021

मौसम विभाग ने दिल्ली के अलावा राजस्थान और उत्तराखंड में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने पहले ही संभावना जताई थी कि ताउते तूफान के चलते दिल्ली और आसपास के एरिया में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। वहीं महाराष्ट्र में वर्षा का दौर जारी है, सुबह साढ़े छह बजे से तेज हवाओं के साथ रिमझिम बादल बरस रहे हैं। इसके साथ ही हरियाणा और पंजाब भी ज्यादा जिलों में हल्की हवाओं और बादल छाए रहने से मौसम सुहावना बना हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के अतरौली, खुर्जा, आगरा, जट्टारी, मुजफ्फरनगर, मथुरा, बिजनौर, नंदगांव, बरसाना और राजस्थान के खैरथल, कोटपुतली, महानीपुर बालाजी, अलवर, नागौर, भिवाड़ी, महावा, भरतपुर, डीग में अगले कुछ घंटों में बारिश होने की संभावना है।

Atrauli, Jattari, Khurja, Jajau, Agra, Muzaffarnagar, Bijnor, Mathura, Raya, Barsana, Nandgaon (U.P.) Viratnagar, Kotputli, Khairthal, Bhiwari, Mahandipur Balaji, Mahawa, Nadbai, Nagaur, Alwar, Bharatpur, Deeg (Rajasthan) during next 2 hours. pic.twitter.com/XTyR9O8i5Q

— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 19, 2021

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

राजस्थान में भी ‘ताउ ते’ से तबाही का खतरा
मुख्य सचिव ने जिला कलेक्टरों को दिए चौकस और आवश्यक तैयारियों के आदेश

जयपुर (एजेंसी)। राजस्थान में चक्रवाती तूफान ताऊ ते (Tauktae ) की आशंका के मद्देनजर जिलों में चौकस एवं सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने वीसी के माध्यम से सभी जिला कलेक्टर को चक्रवाती तूफान की आशंका को देखते हुए चौकस रहने एवं सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी जिला कलेक्टर पुलिस अधीक्षक के साथ मिलकर सीएमएचओ और सिविल डिफेंस के अधिकारियों के साथ कंटन्जेंसी प्लान बनाये ताकि कोरोना मैनेजमेंट सुनिश्चित होने के साथ ही लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े।

उन्होंने चक्रवाती तूफान को देखते हुए सभी जिलों में आॅक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि आपात स्थिति में किसी तरह की परेशानी ना हो। उन्होंने आॅक्सीजन की आपूर्ति और भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति मे आवागमन अवरुद्ध होता है तो मेडिकल सप्लाई चैन को तत्काल दुरुस्त किया जाए।

उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर नागरिकों को एक शहर से दूसरे शहर तक लोगों को पहुंचाने के लिए पुलिस, नगरीय निकाय, सार्वजनिक निर्माण विभाग और सिविल डिफेंस के अधिकारियों के साथ मिलकर कार्ययोजना बनाई जाये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पतालों में डीजल जनरेटर सेट की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए ताकि बिजली की आपूर्ति में व्यवधान आने से मरीजों एवं आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न आए। उन्होंने तूफान के मद्देनजर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के आवश्यक निर्देश भी दिए ताकि निर्बाध रूप से अस्पताल एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर विद्युत आपूर्ति जारी रह सके।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

केरल, कर्नाटक और गोवा में तबाही मचा गुजरात की ओर बढ़ा ‘ताउ ते’
एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा

अहमदाबाद (एजेंसी)। अरब सागर में उठे अति तीव्र (वेरी सिवीयर) श्रेणी के तूफान ‘ताउ ते’ (Tauktae) का देश के कई राज्यों में खतरा मंडरा रहा है। तूफान केरल, कर्नाटक और गोवा में तबाही मचाने के बाद गुजरात की तरफ बढ़ रहा है। इस बीच महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्र में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण सुबह कई पड़ जमीदोंज हो गए। चक्रवात जनित हादसों में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों घरों का नुकसान पहुंचा और बिजली के खंभे एवं पेड़ उखड़ गए तथा लोगों को घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। कई इलाकों में बिजली की आपूर्ति बाधित हुई।

अभिनेता राजीव खंडेलवाल ने भी गोवा में नुकसान की फोटो ट्वीटर पर डाली हैं। आज रात आठ से 11 बजे के बीच गुजरात के महुवा (भावनगर) और पोरबंदर के बीच से तट से तूफान के टकराने का अनुमान व्यक्त किया गया है। पहले इसके 18 मई की सुबह तट तक पहुंचने का अनुमान था।

मौसम विभाग की बुलेटिन के अनुसार यह तूफान आज सुबह साढ़े पांच बजे गुजरात के वेरावल तट से 290 किमी. दक्षिण-दक्षिण पूर्व में स्थित था और 20 किमी. प्रति घंटा की गति से आगे बढ़ रहा था। इसके गुजरात तट के और करीब पहुंचने के दौरान हवाओं की रफ़्तार 155 से लेकर 185 किमी. प्रति घंटा तक हो सकती है।

इसके साथ तटीय गुजरात में भावनगर, गिर सोमनाथ, अमरेली, पोरबंदर के अलावा अहमदाबाद, वडोदरा, भरूच, वलसाड आदि में भारी से अति भारी वर्षा भी हो सकती है। तूफान के असर से पिछले 24 घंटे में राज्य के 33 में से 21 जिलों के 84 तालुका में बरसात हुई है। इनमे से छह तालुका में 25 मिमी. अथवा एक इंच से अधिक वर्षा हुई है। तटवर्ती इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने रविवार को मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के साथ बात कर तूफान से बचाव और राहत आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली। वह स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

कोरोना टीकाकरण रोका

तूफान के मद्देनजर राज्य में कोरोना टीकाकरण का काम आज और कल पूरी तरह बंद रखने का फैसला किया गया है।

एनडीआरएफ सहित 50 टीमें तैयार

राज्य ने आपदा नियंत्रण संबंधी कार्यों की निगरानी कर रहे राजस्व विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पंकज कुमार ने बताया कि राहत कार्य के लिए कुल मिलाकर एनडीआरएफ की 41, एसडीआरएफ की 10 टीमें तैनात की गई हैं। आज सुबह छह बजे तक 17 जिलों के 655 गावों से एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा चुका है। इस दौरान कोरोना संबंधी सभी मानकों का पालन किया गया है।

तूफान के सम्भावित असर वाले जिलों में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। सम्भावित इलाकों में बिजली आपूर्ति पर असर की आशंका के मद्देनजर जरूरी पावर बैक अप की व्यवस्था की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की 388 टीमें और राजस्व अधिकारियों की 319 टीमें भी तैनात की गयी हैं। 161 आईसीयू एम्बुलेंस और मरीजों को निशुल्क अस्पताल तक पहुंचाने वाली 108 नम्बर की 576 एम्बुलेंस भी तैनात कर दी गयी हैं। आॅक्सिजन की निर्बाध आपूर्ति जारी रखने के लिए सड़कों पर ग्रीन कॉरिडर तैयार किए गए हैं।

अति गंभीर श्रेण का लगाया सिग्नल

गुजरात के वेरावल, पीपवाव, जाफराबाद आदि बंदरगाहों पर भी अति गम्भीर श्रेणी नम्बर का 10 नम्बर का चेतावनी सिग्नल लगा दिया गया है। पोरबंदर, सिक्का, नवलखी, बेडी, न्यू कांडला, मांडवी और जखौ बंदरगाहों पर आठ नम्बर का सिग्नल है।

तटीय इलाकों में भारी नुक्सान का खतरा

मौसम केन्द्र की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि तूफान, भारी वर्षा और तेज हवाओं के कारण तटीय इलाकों में कच्चे, पक्के मकानों, सड़कों, बिजली के खम्बों, पेड़ों और फसलों आदि को नुकसान हो सकता है। इसमें खतरे वाले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने, मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने, सड़क और रेल यातायात को भी नियंत्रित करने, तूफान के दौरान लोगों से घरों में रहने की सलाह भी दी गयी है। एहतियाती तौर पर 2700 से अधिक होर्डिंग्स और 667 अस्थायी संरचनाओं को हटा लिया गया है।

I am sure they will rise again! From Goa #CycloneTauktae pic.twitter.com/RxCHiJq9ja

— Rajeev Khandelwal (@RK1610IsMe) May 16, 2021

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।